Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

Atique : अतीक के तीनों हत्यारे नैनी जेल से प्रतापगढ़ शिफ्ट, गैंगवार की थी आशंका

Atique : अतीक के तीनों हत्यारे नैनी जेल से प्रतापगढ़ शिफ्ट, गैंगवार की थी आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : Atiq Ahmed Ashraf Ahmad dead अतीक और अशरफ की हत्‍या करने वाले तीनों शूटर को प्रयागराज की नैनी जेल से हटा दिया गया है। तीनों को नैनी जेल से हटाकर प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है। शनिवार देर रात शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य ने गोली मारकर अतीक और अशरफ की हत्या कर दी थी। नैनी जेल में ही बंद है अतीक का बेटा और गुर्गे भी, गैंगवार की थी आशंका इसके बाद तीनों नैनी जेल में बंद थे। अतीक का एक बेटा और उसके कई गुर्गे भी नैनी जेल में ही बंद हैं। ऐसे में पुलिस को लगातार किसी घटना की आशंका थी। इसलिए गैंगवार की आशंका को देखते हुए तीनों शूटरों को हटाकर प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। तीनों को सोमवार को दोपहर पुलिस सुरक्षा के बीच नैनी सेंट्रल जेल से प्रतापगढ़ जेल ले जाया गया। बताते हैं कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीनों पर जेल में ह...
अतीक-अशरफ हत्याकांड पर विहिप का बड़ा बयान, पढ़िए ! क्या कहा..

अतीक-अशरफ हत्याकांड पर विहिप का बड़ा बयान, पढ़िए ! क्या कहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोलियों से भूनकर हत्या की वारदात पर विहिप ने बयान जारी किया है। विश्व हिंदू परिषद ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा है कि अतीक और अशरफ के शूटरों से बजरंग दल का कोई संबध नहीं है। ट्वीट में लिखा है कि अतीक की हत्या में बजरंग दल का नाम लेकर अफवाहें उड़ाई जा रहीं हैं। उधर, तीनों शूटरों को आज नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। कहा- अफवाहें फैलाई जा रहीं, जांच में सत्य आएगा सामने भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। हत्यारे कौन हैं, जांच के बाद सत्य सामने आ जाएगा। उधर, पुलिस का दावा है कि अतीक और अशरफ की हत्या में गिरफ्तार हुए तीनों शूटर लवलेश, सनी और अरुण असल में कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं। तीनों एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे। तीनों अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। उन्होंने एक समाचार वेबसाइट का फर्जी पहचानपत्र भी ब...
जालौन : बीच बाजार छात्रा की गोली मारकर हत्या, पेपर देकर लौट रही थी घर

जालौन : बीच बाजार छात्रा की गोली मारकर हत्या, पेपर देकर लौट रही थी घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौन : बीए की परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात यूपी के जालौन जिले एट में बीच बाजार हुई। हत्या को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। बीच बाजार हुई वारदात से इलाके में दहशत जानकारी के अनुसार एट क्षेत्र के ऐधा गांव के रहने वाले मान सिंह अहिरवार की बेटी रोशनी (21) बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आज वह एट के राम लखन महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का पेपर देकर अपने गांव ऐधा पैदल लौट रही थी। ये भी पढ़ें : Atiq : अतीक और अशरफ की हत्या में 3 गिरफ्तार, यूपी में अलर्ट   इसी दौरान एट के कोटरा रोड बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्रा की कनपटी से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही छात्रा खून से ल...
यूपी निकाय चुनाव : कांग्रेस ने 11 मेयर प्रत्याशी घोषित किए, गोरखपुर से नवीन..

यूपी निकाय चुनाव : कांग्रेस ने 11 मेयर प्रत्याशी घोषित किए, गोरखपुर से नवीन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कांग्रेस पार्टी ने यूपी निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने 11 महापौर के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने गोरखपुर नगर निगम से नवीन सिन्हा और नगर निगम प्रयागराज से प्रभाशंकर मिश्रा एडवोकेट को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं नगर निगम मथुरा-वृंदावन से राजकुमार रावत और आगरा से लता कुमारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कानपुर समेत अबतक 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित फिरोजाबाद से नुजहत अंसारी और नगर निगम बरेली डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी तथा शाहजहांपुर निकहत इकबाल को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी तरह पश्चिमी यूपी के सहारनपुर से प्रदीप वर्मा, मेरठ नगर निगम से नसीम कुरैशी और मुरादाबाद नगर निगम से रिजवान कुरैशी को उम्मीदवार घोषित किया है। इसी तरह नगर निगम झांसी से अरविंद कुमार और वाराणसी से अनिल श्रीवास्तव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बताते...
Lucknow : BJP ने जारी की 10 महापौर की सूची, लखनऊ से सुषमा खरकवाल

Lucknow : BJP ने जारी की 10 महापौर की सूची, लखनऊ से सुषमा खरकवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने यूपी निकाय चुनाव को लेकर 10 महौपोर के नाम वाली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सभी घोषित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं। यूपी की सबसे हाॅट सीट बनी लखनऊ महापौर के लिए प्रेम खरकवाल की पत्नी सुषमा खरकवाल को प्रत्याशी बनाया गया है। ये हैं बीजेपी के घोषित 10 महापौर सुषमा मौजूदा समय में बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य भी हैं। इसके साथ ही गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी के महापौर के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। लखनऊ की मौजूदा मेयर संयुक्ता भाटिया का टिकट कट गया है। ये भी पढ़ें : खास खबर : BJP की लिस्ट में बाहरी-ठेकेदार और धनाड्य सबसे आगे, जिला कमेटी आज फाइनल करेगी नाम ये भी पढ़ें : खास खबर : BJP की लिस्ट में बाहरी-ठेकेदार और धनाड्य सबसे आगे, जिला कमेटी आज फाइनल करेगी नाम   ...
बांदा निकाय चुनाव : बीजेपी में तीन नामों पर मुहर, बाकियों को यह लॉलीपॉप..

बांदा निकाय चुनाव : बीजेपी में तीन नामों पर मुहर, बाकियों को यह लॉलीपॉप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की आज पहली सूची जारी हो गई है। इसी के साथ बुंदेलखंड के दावेदारों के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। खासकर बांदा जिले में इस समय काफी सरगर्मियां हैं। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों का कहना है कि बांदा नगर पालिका के लिए बीजेपी में तीन नामों पर मुहर लगाकर ऊपर भेज दिया गया है। लोकसभा के चुनावी साल में जनप्रतिनिधि किसी की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए बाकियों को पैनल में नाम बढ़ाने की बात कहकर 'लॉलीपॉप' दे दिया गया है। रविवार को कानपुर में बांदा की कई वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता बांदा की कई वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता इसी चक्कर में रविवार को कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में नजर आईं। सोमवार को कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है। इस बैठक में नाम फाइनल करके ऊपर भेज दिया जाएगा। अभी कुछ कार्यकर्ताओं को पूरी उम्मीद है कि...
बांदा में विभत्स हत्याकांड : न मासूम पर दया, न बुजर्ग पर रहम, 4 लोगों को बेरहमी से काटा

बांदा में विभत्स हत्याकांड : न मासूम पर दया, न बुजर्ग पर रहम, 4 लोगों को बेरहमी से काटा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में बड़ोखर बुजुर्ग गांव में हुए विभत्स हत्याकांड ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। हत्यारे ने पूरी दरिंदगी के साथ हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। आठ साल के मासूम को छत पर दौड़कर पकड़ा और फिर उसका गला रेत डाला। वहीं एक 70 साल की बुजुर्ग को भी दौड़ाकर उसका गला काटा। एक के बाद एक चार लोगों को बड़ी ही बेरहमी से काट डाला। हालांकि, पुलिस के शक की सुईं परिवार के ही व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बांदा SP अभिनंदन ने कहीं ये बातें पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर डाॅग स्कवायड और फारेंसिक टीम को जांच में लगाया। पुलिस अधीक्षक ने खुद पूरी स्थिति की जांच की। पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए। एसपी अभिनंदन का कहना है कि हत्या की वारदात में परिवार का ही व्यक्ति और उसका स...
अतीक-अशरफ के हत्यारों में बांदा का लवलेश, बांदा पुलिस अलर्ट..

अतीक-अशरफ के हत्यारों में बांदा का लवलेश, बांदा पुलिस अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : प्रयागराज में हुए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या में जिन तीन हमलावरों को पुलिस ने पकड़ा है। उनमें एक बांदा का रहने वाला लवलेश तिवारी भी है। इसके अलावा बाकी दो हमलवार हमीरपुर का सनी और कासगंज जिले का अरुण मौर्य हैं। लवलेश तिवारी बांदा के क्योटरा मोहल्ले का रहने वाला है। उसका पिता यज्ञ तिवारी एक निजी स्कूल का ड्राइवर है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि बांदा पुलिस अलर्ट है। लवलेश को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बांदा के क्योटरा का रहने वाला है लवलेश बाकी दो हमलवार हमीरपुर और कासगंज के मूलरूप से वह लौमर थाना चिल्ला (बांदा) का रहने वाला है। 12वीं तक बांदा के जीआईसी स्कूल में पढ़ा है। एक लड़की को थप्पड़ मारने में जेल भी जा चुका है। दूसरा हमलावार सनी हमीरपुर के कुरारा का रहने वाला है। हमीरपुर पुलिस उसकी परिवार से डिटेल्स खंगाल रही है। ...
Breaking : बांदा में 4 लोगों की हत्या, पति-पत्नी और मासूम शामिल, SP मौके पर..

Breaking : बांदा में 4 लोगों की हत्या, पति-पत्नी और मासूम शामिल, SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में आज एक परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मरने वालों में पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला और एक 8 साल का उनका पोता शामिल है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन अधिकारियों और फोर्स के साथ मौके पर हैं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बड़ोखर बुजुर्ग में वारदात से सनसनी मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार बड़ोखर बुजुर्ग चुन्नू कुशवाह (65) और उनकी पत्नी दौलतिया (62), उनकी भाभी तेजनिया उर्फ ब्रजरानी (76) पत्नी झंडू और उनके पोते 8 साल के प्रियांशु की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात रविवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिाकरी मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ें : Atiq : अतीक और अशरफ की हत्या में 3 गिरफ्तार, यूपी में अलर्ट पुलिस ...
Atiq : अतीक और अशरफ की हत्या में 3 गिरफ्तार, यूपी में अलर्ट

Atiq : अतीक और अशरफ की हत्या में 3 गिरफ्तार, यूपी में अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात प्रयागराज मेडिकल कालेज के पास की गई। दोनों को पुलिस मेडिकल कराने के लिए लेकर पहुंची थी। उसी बीच तीन बदमाशों ने अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दोनों मौके पर ही गिर गए और उनकी मौत हो गई। यूपी में अलर्ट, तीनों से पूछताछ जारी पुलिस ने अतीक और अशरफ की हत्या में तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है। वहीं उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। तीनों के नाम अरुण मौर्य, नवीन तिवारी और सोनू बताए जा रहे हैं। हत्या की यह वारदात कैमरे के सामने पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच हुई। इस दौरान एक पुलिस कर्मी को भी गोली लगने की बात कही जा रही है। पुलिस कर्मी का नाम मान सिंह है। कहा जा रहा है कि तीनों हमलावर पहले से अस्पताल में मौजूद थे। प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा...