Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में 4 लोगों की हत्या, पति-पत्नी और मासूम शामिल, SP मौके पर..

Breaking : 4 killed in Banda, including husband-wife and innocent 4 strangled

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में आज एक परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मरने वालों में पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला और एक 8 साल का उनका पोता शामिल है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन अधिकारियों और फोर्स के साथ मौके पर हैं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।

बड़ोखर बुजुर्ग में वारदात से सनसनी

मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार बड़ोखर बुजुर्ग चुन्नू कुशवाह (65) और उनकी पत्नी दौलतिया (62), उनकी भाभी तेजनिया उर्फ ब्रजरानी (76) पत्नी झंडू और उनके पोते 8 साल के प्रियांशु की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात रविवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिाकरी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें : Atiq : अतीक और अशरफ की हत्या में 3 गिरफ्तार, यूपी में अलर्ट

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार में आपसी विवाद है। मृतक का अपने बेटे से विवाद चल रहा था। लड़के के ससुराल पक्ष से भी लंबे समय से लड़ाई चली आ रही है। मृतक चुन्नू की बहू दो साल से मायके में रह रही थी। मृतक का बेटा भी तीन दिन से बाहर था। उन्होंने बताया कि मृतक का बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े : अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, गोली मारकर प्रयागराज में..

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, गोली मारकर प्रयागराज में..