Wednesday, October 21सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

सीतापुर में दिनदहाड़े व्यापारी से साढ़े 9 लाख की लूट, आक्रोशित व्यापारियों का धरना

सीतापुर में दिनदहाड़े व्यापारी से साढ़े 9 लाख की लूट, आक्रोशित व्यापारियों का धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर में आज दिनदहाड़े एक गल्ला व्यापारी से बदमाशों ने साढ़े 9 लाख रुपए की लूट कर डाली। लूट की यह वारदात गल्ला मंडी के अंदर हुई। बाइक सवार बदमाशों ने रुपए से भरा बैग झपटा और वहां से फरार हो गए। व्यापारियों ने गल्ला मंडी के अंदर धरना देते हुए लूटी की घटना के जल्द खुलासे की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित व्यापारियों को शांत किया। गल्ला मंडी में दिनदहाड़े वारदात से सनसनी जानकारी के अनुसार शहर के नारायणनगर मोहल्ले के रहने वाले पप्पू गुप्ता की गल्ला मंडी में आढ़त है। आज दोपहर वह सिविल लाइन स्थित बैंक की शाखा से 9 लाख 50 हजार रुपए निकालकर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें : viral video : स्‍कूल में ठुमके लगाकर वीडियो बनाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, जांच शुरू उनके साथ उनका मुनीम बिनोद भी था। इसी दौरान पल्सर सवार दो बदमाशों ने उनसे रुपए से भरा बैग छ...
पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष

पढ़िए ! BJP जिलाध्यक्षों की सूची : बांदा-कानपुर-बिजनौर-सीतापुर-अमरोहा में ये बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश बीजेपी ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। बांदा, कानपुर, सीतापुर, बिजनौर, ललितपुर, चित्रकूट समेत कई जिलों में यूपी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बड़ा बदलाव किया है। पूरे यूपी में 75 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। अब नए जिलाध्यक्षों के जिम्मे लोकसभा 2023 का रण होगा। दरअसल, बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं थीं। शुक्रवार को इसपर विराम लग गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए नियुक्तियां की गई हैं। सिर्फ 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। जारी सूची में सिर्फ पांच महिला जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ महानगर में आनंद द्विवे...
यूपी में BJP ने 75 प्रतिशत जिलाध्यक्ष बदले, बड़े पैमाने पर बदलाव, पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी में BJP ने 75 प्रतिशत जिलाध्यक्ष बदले, बड़े पैमाने पर बदलाव, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों की मद्देनजर संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पूरे यूपी में 75 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। अब नए जिलाध्यक्षों के जिम्मे लोकसभा 2023 का रण होगा। देखिए जिलाध्यक्षों की लिस्ट..   दरअसल, बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं थीं। शुक्रवार को इसपर विराम लग गया। पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। इन सूचियों का दावेदारों को लंबे समय से इंतजार था। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए नियुक्तियां की गई हैं।   सिर्फ 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। जारी सूची में सिर्फ पांच महिला जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई ...
viral video : स्‍कूल में ठुमके लगाकर वीडियो बनाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, जांच शुरू

viral video : स्‍कूल में ठुमके लगाकर वीडियो बनाने वाली शिक्षिका सस्पेंड, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Teacher Dance Video बुलंदशहर जिले में शिक्षण कार्य छोड़ स्कूल में ठुमके लगाकर डांस करना और वीडियो रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर जैसे ही शिक्षिका के वीडियो वायरल होने शुरू हुए, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। बीएसए ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ जांच बैठा दी है। साथ ही आरोपी शिक्षिका को दूसरे स्कूल से संबंद्ध कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ा दरअसल, यह पूरा मामला बुलंदशहर जिले के शिकारपुर ब्लाक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय रिवाड़ा से जुड़ा है। वहां के प्रधानाध्यापक भीम प्रकाश की ओर से सहायक अध्यापिका प्रभा नेगी पर समय पर स्कूल नहीं आने, मनमानी करने, स्टाफ से अभद्रता करने, जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और मेज पर बैठने के अलावा बैंच पर ब...
बच्चों को राहत : स्कूलों में संडे के साथ शनिवार को भी छुट्टी, UP में लागू होगी नई शिक्षा नीति, पढ़ाई के घंटे और बस्ते का बोझ होगा कम..

बच्चों को राहत : स्कूलों में संडे के साथ शनिवार को भी छुट्टी, UP में लागू होगी नई शिक्षा नीति, पढ़ाई के घंटे और बस्ते का बोझ होगा कम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : बच्चों के मन पर पढ़ाई का और कंधों पर स्कूल संचालकों की कमीशनखोरी वाली ढेरों किताबों से भरे बस्ते का भारी बोझ। यह कड़वी सच्चाई किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब योगी सरकार इस दिशा में बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। जी हां, जल्द ही यूपी सरकार बच्चों पर पढ़ाई और बस्ते के बोझ को कम करने जा रही है। योगी सरकार ने दिए नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दरअसल, यूपी सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। नई शिक्षा नियमावली के तहत यूपी के प्रदेशभर के स्कूलों में नई समय सीमा तय होगी। साथ ही सप्ताह में केवल 29 घंटे कक्षाएं लगेंगी। इतना ही नहीं, संडे के साथ महीने में दो शनिवार छुट्टियां भी होंगी। 10 दिन बिना बैग स्कूल जाने की होगी छूट, रिक्रिएशन.. बात यहीं खत्म नहीं होगी। नई शिक्षा नीति के त...
प्रेमिका को वीडियो काॅल कर सुसाइड, कच्ची उम्र के प्यार में नाबालिग का खौफनाक कदम..

प्रेमिका को वीडियो काॅल कर सुसाइड, कच्ची उम्र के प्यार में नाबालिग का खौफनाक कदम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी के फतहेपुर में कच्ची उम्र के प्यार में एक नाबालिग लड़के ने खौफनाक कदम उठा लिया। लड़के ने अपनी प्रेमिका को वीडियो काॅल की और उससे कहा कि मरने जा रहा है। इसके कुछ देर बाद उसने फांसी लगा लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोग नहीं थे घर पर.. जानकारी के अनुसार फतेहपुर के लोधीगंज के रहने वाले एक 16 साल के छात्र आयुष लोधी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय माता-पिता घर पर नहीं थे। परिवार के बाकी सदस्य भी अपने-अपने काम से गए हुए थे। इसी दौरान आयुष ने यह कदम उठाया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक एसपी विजय शंकर सिंह का कहना है कि लोधीगंज मोहल्ले के छात्र आयुष ने फांसी लगाकर जान दी है। ये भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- विपक्ष का इंडिया नाम, जैसे नई बोतल में पुरानी शराब उन्होंने कहा कि प्र...
Banda : प्रेमिका पर लगीं बंदिशें तो प्रेमी ने खाया जहर, फिर..

Banda : प्रेमिका पर लगीं बंदिशें तो प्रेमी ने खाया जहर, फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में आज एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। बेटी के प्रेम-प्रसंग की भनक लगने पर प्रेमिका के घर वालों बंदिशें लगा दी। इससे दुखी प्रेमी ने जहर खा लिया। आज उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गिरवां के महुवा गांव के आदित्य (21) ने गुरुवार सुबह अपने घर में जहर खा लिया। जिला अस्पताल में भर्ती हालत बिगड़ी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। जिला अस्पताल में उसने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में एक लड़की से प्रेम करता है। उसने बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। लड़की के घर वाले राजी नहीं है। वे लोग लड़की से मारपीट भी करते हैं। इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- विपक्ष का इंडिया नाम...
बांदा शहर में ओवरब्रिज पर हादसा, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

बांदा शहर में ओवरब्रिज पर हादसा, मेडिकल स्टोर संचालक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में ओवरब्रिज पर हादसा हो गया। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ब्रिज की रेलिंग से जा टकराई। बाइक सवार मेडिकल स्टोर संचालक की जान चली गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल के पास था मेडिकल स्टोर शहर के सिविल लाइन के सुरेंद्र सिंह (48) किसी काम से दोपहर को 3 बजे करीब बाइक से बाजार के लिए निकले थे। तभी ओवर ब्रिज की रेलिंग से उनकी बाइक टकरा गई। सिर में गंभीर चोट आई। फिर उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक की पत्नी उमा के अलावा परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। जिला अस्पताल के पास उनका मेडिकल स्टोर है। ये भी पढ़ें : weather : बांदा-चित्रकूट, झांसी समेत यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..  ...
Banda : ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान, जीजा ने कही यह बात..

Banda : ट्रेन के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान, जीजा ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर किया। बताया जाता है कि अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के महोतरा गांव के रहने वाले सलवंत वर्मा (42) दोपहर में बांदा के अतर्रा रेलवे प्लेटफार्म नंबर-2 पर पहुंचे। अतर्रा स्टेशन पर मालगाड़ी के आगे कूदा युवक उन्होंने वहां से गुजर रही मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : weather : बांदा-चित्रकूट, झांसी समेत यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.. मृतक सलवंत के जीजा शिवकरन का कहना है कि वह मानसिक रोगी थे। घर से वह किसी काम से अतर्रा गए थे। वहां उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जी...
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- विपक्ष का इंडिया नाम, जैसे नई बोतल में पुरानी शराब

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले- विपक्ष का इंडिया नाम, जैसे नई बोतल में पुरानी शराब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान आज एक कार्यक्रम में शामिल होने बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर हमला भी बोला। कहा कि विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया ठीक उसी तरह है जैसे नई बोतल में पुरानी शराब भर दी हो। पुराने नाम से कई घोटाले जुड़ चुके थे। इसलिए नया नाम रखा है। मेडिकल कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम दरअसल, केंद्रीय मंत्री श्री बालियान बांदा में शिवाजी महाराज के जीवन पर होने वाले महानाट्य "जाणता राजा" के संदर्भ में दिव्य प्रेम सेवा मिशन (हरिद्वार) द्वारा बांदा में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बालियान ने कहा है कि इंडिया और भारत नाम पर किसी भी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए। ये भी पढ़ें : weather : बांदा-चित्रकूट, झांसी समेत यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.. केंद्रीय मंत्री बालियान ने...