Wednesday, October 21सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

दर्दनाक : बांदा में बाइक से गिरी महिला की मौत, एक और घायल ने तोड़ा दम

दर्दनाक : बांदा में बाइक से गिरी महिला की मौत, एक और घायल ने तोड़ा दम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के मथना खेड़ा की रहने वाली एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। राजाबाई (62) पत्नी पंचा सोमवार सुबह अपनी बहन की बहू गंगोत्री और पड़ोसी पप्पू के साथ बाइक से नरैनी रोड स्थित देव स्थान जा रही थीं। तभी नरैनी के पास बाइक चला रहे पप्पू ने उसपर से नियंत्रण खो दिया। राजाबाई बाइक से नीचे गिर पड़ीं। परिवार में 4 बेटियां, पति की पहले हो चुकी मौत उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मृतका के भांजे राजेश का कहना है कि उसके 4 बेटियां हैं। पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। अब उनका भी निधन हो गया। कमासिन में हुए हादसे में घायल ने भी तोड़ा दम उधर, दो बाइकों की टक्कर में घायल कमासिन थाना क्षेत्र के अंडौली गांव के संतोष (30) की घायल हालत में मौत हो गई। वह बीते रविवार शाम को हादसे में घायल...
बांदा की छात्रा प्रेमी से मिलने पुणे पहुंची, घर से बटोर ले गई नगदी-जेवर भी, 6 के खिलाफ FIR..

बांदा की छात्रा प्रेमी से मिलने पुणे पहुंची, घर से बटोर ले गई नगदी-जेवर भी, 6 के खिलाफ FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : प्रेमी के चक्कर में पड़ी स्नातक छात्रा उससे मिलने पुणे जा पहुंची। इतना ही नहीं साथ में घर में रखी नगदी-जेवर भी बटोर ले गई। रात में पिता की आंख खुली को बेटी घर से गायब थी। इसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। फिर पता चला कि वह अपने प्रेमी के पास पुणे पहुंच गई है। अब पीड़ित पिता ने बेटी के प्रेमी की बहन-बहनोई समेत 6 पड़ोसियों के खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पचनेही की सहेली, ओरन-कालूकुआं के युवक भी आरोपी जानकारी के अनुसार शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली स्नातक दूसरे साल की छात्रा के पिता ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि 23 सितंबर की सुबह 3 बजे वह लघुशंका के लिए जागे तो घर से बेटी को गायब पाया। प्रेमी के बहन-जीजा समेत 6 के खिलाफ साजिश का आरोप रिश्तेदारों, परिचितों से जानकारी की, लेकिन बेटी का कहीं क...
बांदा में हादसा : ठेकेदार की मौत-साथी की हालत गंभीर

बांदा में हादसा : ठेकेदार की मौत-साथी की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव के चंद्रभवन (45) ठेकेदार थे। अपने साथी मुन्ना (32) के साथ आज दोपहर अतर्रा से बाइक से गांव जा रहे थे। हाइवे बड़ी नहर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों छिटककर दूर गिरे। आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने घायल ये भी पढ़ें : बांदा : पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी, पुलिस चौकसी की खुली पोल.. चंद्रभवन को मृत घोषित कर दिया। मुन्ना का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। परिजनों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली। कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि मृतक मजदूरों की ठेकेदारी करते थे। http...
Chitrakoot : प्रयागराज से व्यापारी के बेटे का अपहरण, चित्रकूट के जंगलों में हत्या, दो बदमाश गिरफ्तार

Chitrakoot : प्रयागराज से व्यापारी के बेटे का अपहरण, चित्रकूट के जंगलों में हत्या, दो बदमाश गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ कस्बे एक व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। अपहरण की वारदात को 15 लाख की फिरौती के लिए अंजाम दिया गया। बाद में बदमाशों ने 14 साल के व्यापारी बेटे की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बालक का शव चित्रकूट जिले में अरवारी के जंगलों से बरगढ़ पुलिस ने बरामद किया है। प्रयागराज और चित्रकूट की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी गई। पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को घेर लिया। उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं। जबावी कार्रवाई में दोनों पुलिस की गोली से घायल हो गए। एक सिपाही भी गोली से घायल हुआ है। व्यापारी के ड्राइवर के भाई-भांजे ने फिरौती के लिए किया अपहरण जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ सदर बाजार के रहने वाला व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की का 14 साल का बेटा शुभ केसरवानी शनिवार शाम करीब 4 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वाप...
बांदा में ट्रेन से लखनऊ की महिला समेत दो की गिरकर मौत, बागेश्वरधाम से..

बांदा में ट्रेन से लखनऊ की महिला समेत दो की गिरकर मौत, बागेश्वरधाम से..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रेन से गिरकर लखनऊ की वृद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुईं। शवों को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार लखनऊ के राजाजीपुरम की रहने वाली मृदुला शुक्ला (70) पत्नी सुंदरलाल शुक्ला परिवार के साथ बागेश्वरधाम दर्शन करने गई थीं। शनिवार रात वह अंबेडकरनगर से प्रयागराज जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से लौट रही थीं। बागेश्वरधाम से लौट रही थीं लखनऊ की मृदुला शुक्ला बताते हैं कि ट्रेन बांदा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ठीक से रुकी भी नहीं थी कि मृदुला नीचे उतर पड़ीं। वह गिर पड़ीं और थोड़ी दूर तक घिसटती भी चली गईं। उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। कुछ देर बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बांदा जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतका के बेटे मणिकांत शुक्ला का कहना है कि पिता किसान...
बांदा : पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी, पुलिस चौकसी की खुली पोल..

बांदा : पुलिस चौकी के पास प्रापर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी, पुलिस चौकसी की खुली पोल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बलखंडीनाका चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित प्रापर्टी डीलर के घर में लाखों की चोरी हो गई। बताते हैं कि चोर ताले तोड़कर घर में घुसे। उस समय घर में कोई नहीं था। पीड़ित का कहना है कि चोर घर से लाखों रुपए की नगदी, जेवर ले गए हैं। जानकारी के अनुसार शहर के बन्योटा मुहल्ले के रहने वाले अजय कुमार गुप्ता प्रापर्टी डीलर हैं। नए मकान में पूजा के लिए गए थे घर के लोग शनिवार रात वह अपने महेश्वरी देवी स्थित नए मकान में परिवार के साथ गए थे। वहां गणेश भगवान की पूजा की और रात में सब वहीं रुक गए। इस दौरान बन्योटा वाले घर में कोई नहीं था। रात में ताले तोड़कर चोर वहां हाथ साफ कर गए। पीड़िता का कहना है कि अलमारी के लाकर का ताला तोड़कर उसमें रखे 70 हजार नगद समेत सोने-चांदी के करीब 8 लाख के जेवर चोर ले गए हैं। सुबह गृहस्वामी के घर पहुंचने पर लोगों को चोरी की जान...
बांदा में मासूम बेटी को पिता की रिवाल्वर से लगी गोली, संदिग्ध हालात में..

बांदा में मासूम बेटी को पिता की रिवाल्वर से लगी गोली, संदिग्ध हालात में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के किरन कालेज चौराहा के पास लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली से मासूम बच्ची घायल हो गई। डाक्टर का कहना है कि गोली बच्ची के पेट में लगी है। जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज हुआ। इसके बाद परिजन उसे ले गए। वहीं सीओ ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में बच्ची को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार किरन कालेज चौराहा के पास रहने वाले रामफेर पीओपी का काम करते हैं। उनके पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। घटना को हादसा मान रही पुलिस बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह रिवाल्वर लेकर कुछ कर रहे थे। तभी गोली चल गई। गोली उनकी बेटी अनुप्रिया (2) के पेट में दाहिने तरफ जा धंसी। खून से लहूलुहान बच्ची को उठाकर अस्पताल ले जाया। ये भी पढ़ें : बांदा में डेंगू के 8 और पाॅजिटिव मरीज मिले, दो भर्ती.. वहां डाक्टर प्रदीप गुप्ता ने बच्ची का इलाज किया। डाक्टर श्री गुप्ता का कहना...
UP : 2 IPS के तबादले, रवीना त्यागी बनीं SP महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन

UP : 2 IPS के तबादले, रवीना त्यागी बनीं SP महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में रविवार को दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इनमें कानपुर में पुलिस उपायुक्त रहीं आईपीएस रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बना दिया गया है। आईपीएस पद्मजा चौहान को अतिरिक्त जिम्मेदारी वहीं आईपीएस पद्मजा चौहान को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और आईपीएस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। ये भी पढ़ें : Kanpur : मासूम ने खोली मां की रंगरलियों की पोल, डाक्टर पति ने ताला डालकर बुलाई पुलिस, फिर हुआ ऐसा.. https://samarneetinews.com/two-women-constables-of-uppolice-wrote-letters-for-gender-change/...
Lucknow : महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र, अब चक्कर में अफसर

Lucknow : महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र, अब चक्कर में अफसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस की दो महिला सिपाहियों ने लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष बनने का मन बनाया है। दोनों ने डीजीपी मुख्यालय को इस संबंध में अनुमति के लिए आवेदन भी भेज दिया है। वैसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह कोई चौंकाने वाली बात नहीं है, लेकिन मामला यूपी पुलिस की सिपाहियों से जुड़ा है। इसलिए उनकी भर्ती और सेवा संबंधित शर्तें भी मायने रखती हैं। अधिकारी मामले में विचार करने में जुटे यही वजह है कि दोनों महिला आरक्षियों के लिंग परिवर्तन के आवेदन के बाद डीजीपी मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी चक्कर में पड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि यह पहला मौका है जब अधिकारियों के पास महिला आरक्षियों का ऐसा कोई लिंग परिवर्तन का आवेदन आया है। एक गोंडा और दूसरी गोरखपुर में तैनात पुलिस सूत्रों ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अर्जी देने के बाद दोनों महिला आरक्षियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। एडीजी स्...
बांदा में डेंगू के 8 और पाॅजिटिव मरीज मिले, दो भर्ती..

बांदा में डेंगू के 8 और पाॅजिटिव मरीज मिले, दो भर्ती..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में डेंगू का खतरा लगातार बना हुआ है। जिला अस्पताल की पैथालाॅजी में जांच के दौरान 8 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। बांदा जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 75 हो गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को पैथालाॅजी में डेंगू की जांच के लिए 32 सेंपल लिए गए। इनमें से 8 मरीज डेंगू पाॅजिटिव मिले। इनमें आशा (50) निवासी धुंधुई, रिषभ (15)  बंगालीपुरा, अमन सेन (17) स्वराज कालोनी, अदीबा (18) गूलरनाका, अजय (32) भरुआ सुमेरपुर, सुनील (18) गाजीपुर, सुशील (15) खैराडा मटौंध और शुभलाभ (42) लखनकालोनी (अतर्रा) शामिल हैं। इन मरीजों में सुशील और शुभलाभ को भर्ती किया गया है। ये भी पढ़ें : चिंताजनक : बांदा में बढ़ रहीं कम उम्र वालों में सुसाइड्स, एक और किशोरी ने दी जान https://samarneetinews.com/in-kanpur-innocent-daughter-exposed-mothers-illicit-relations-doctor-husba...