Monday, October 19सही समय पर सच्ची खबर...

Feature

UP : पलभर में उड़ाए 10 हजार, बांदा जिला अस्पताल बना अपराधियों का अड्डा

UP : पलभर में उड़ाए 10 हजार, बांदा जिला अस्पताल बना अपराधियों का अड्डा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिला अस्पताल अपराधियों का अड्डा बना गया है। साइकिल-बाइक और मोबाइल चोरी की घटनाएं आम बातें हो गई हैं। तीमादारों की नगदी भी टप्पेबाज उड़ाते रहते हैं। समय के अभाव और दिक्कतों से घिरने पीड़ित तीमारदार कई बार शिकायतें बिना दर्ज कराए ही लौट जाते हैं। महिला मरीज के पति को बनाया शिकार जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। आज मध्य प्रदेश के पड़ोसी जिले पन्ना के खरौनी के रहने वाले धीरेंद्र अपनी पत्नी संध्या को सांस की तकलीफ के बाद लेकर बांदा पहुंचे थे। https://samarneetinews.com/banda-22-year-old-married-woman-jumped-into-well-sp-grp-reached-banda/ यहां उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरो ने सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पति और पत्नी दोनों शाम के समय जिला अस्पताल सीटी स्कैन कराने पहुंचे। पत्नी का स...
UP : प्राण प्रतिष्ठा के दिन पटाखों पर रोक के लिए PIL दाखिल, हाई कोर्ट में 18 को सुनवाई संभव

UP : प्राण प्रतिष्ठा के दिन पटाखों पर रोक के लिए PIL दाखिल, हाई कोर्ट में 18 को सुनवाई संभव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को है। इसे लेकर अयोध्या ही नहीं पूरे प्रदेश और देशभर में जश्न का माहौल है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 22 जनवरी के दिन पटाखे फोड़ने और बेचने पर रोक लगाने की मांग वाली एक जनहित याचिका मंगलवार को हाई कोर्ट में दाखिल की गई है। वायु प्रदूषण पर जताई चिंता, 18 को सुनवाई संभव कहा जा रहा है कि इस याचिका पर 18 जनवरी को सुनवाई होना संभव है। यह याचिका हाई कोर्ट की लखनऊ बैंच में दाखिल की गई है। स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि वर्तमान में लखनऊ समेत अन्य शहरों में वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा है। https://samarneetinews.com/great-actor-amitabh-bachchan-bought-plot-in-ayodhya/ ऐसे में 22 जनवरी को बड़े पैमाने पर पटाखे चलाने से हवा और खतरनाक हो जाएगी। 22 जनवरी की तैयारी मे...
UP : भाजपा ने दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी, 18 को नामांकन

UP : भाजपा ने दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी, 18 को नामांकन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधान परिषद में एक सीट के लिए उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशित घोषित कर दिया है। भाजपा ने सपा के पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया है। दारा 18 जनवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। बताते चलें कि दारा सिंह चौहान सपा छोड़कर भाजपा में आए थे। 30 को संपन्न होंगे चुनाव हालांकि, विधानसभा चुनाव में घोसी सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दारा सिंह को इसके लिए बधाई दी। बताते चलें कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 जनवरी है। उप चुनाव अब 29 जनवरी की जगह 30 जनवरी को संपन्न होंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 22 जनवरी की जगह 23 जनवरी हो गई है। ये भी पढ़ें : अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदा प्लाॅट, बोले-मेरा घर बनाने का है सपना  ...
बांदा में बोले मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, 701 जोड़ों को आशीर्वाद देना मेरा सौभाग्य..

बांदा में बोले मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, 701 जोड़ों को आशीर्वाद देना मेरा सौभाग्य..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव गोंड व राज्यमंत्री रामकेश निषाद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत 701 गरीब परिवार की बेटियों की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादियां कराई गईं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न दरअसल, बांदा समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम बांदा के जीआईसी मैदान में संपन्न हुआ। गायत्री परिवार के पुरोहितों के द्वारा सभी रश्मों, रीति-रिवाजों के तथा मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराए गए। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि बांदा में आज 701 जोड़ों के वैवाहिक कार्यक्रम में श...
अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदा प्लाॅट, बोले-मेरा घर बनाने का है सपना

अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने खरीदा प्लाॅट, बोले-मेरा घर बनाने का है सपना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सदी के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में अपना घर बनाने के लिए 14.5 करोड़ का एक प्लॉट खरीदा है। इतना ही नहीं इस प्लाॅट पर घर बनाने के लिए अमिताभ बच्चन ने मुंबई के डेवलपर, द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 7 स्टार एन्क्लेव द सरयू में ये प्लॉट लिया है। अमिताभ बच्चन ने कही यह बात हालांकि, घर के साइज के बारे में अभी कोई कमेंट नहीं हुआ है। फिर भी जानकारी मिल रही है कि करीब 10,000 वर्ग फुट में यह घर बनेगा। खुद अभिताभ बच्चन ने भी इस घर के बारे में बात की है। https://samarneetinews.com/lucknow-meeting-of-dharmendra-and-cm-yogi-chief-minister-yogi-looked-very-happy/ सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा कि वह अयोध्या में द सरयू के लिए द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के साथ इस यात्रा को शुर...
बांदा : कुएं में कूदी 22 साल की गोरी-SP जीआरपी पहुंचे बांदा, सुरक्षा का लिया जायजा

बांदा : कुएं में कूदी 22 साल की गोरी-SP जीआरपी पहुंचे बांदा, सुरक्षा का लिया जायजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 22 साल की विवाहित युवती गोरी ने कुएं में छलांग लगा दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। किसी तरह गांव के लोगों ने विवाहिता को बाहर निकाला। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मुराड़ी गांव के रामकृपाल अपनी पत्नी गोरीबाई (22) के साथ रहते हैं। दोनों के एक ढाई साल की बेटी भी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस बताते हैं कि मकरसंक्रांति पर विवाहिता के पिता रामनिहोर बेटी को मायके बांदा के बदौसा के भुसासी गांव के मजरा साधौपुर ले आए थे। रविवार शाम गोरी बाई अपनी ढाई वर्षीय बेटी को घर में छोड़कर कुछ दूरी पर स्थित यादव कुआं पहुंची उसमें छलांग लगा दी। अंधेरा होने के कारण पानी में कुछ गिरने की आवाज गांव के लोगों ने सुनी। सभी दौड़कर कुएं के पास पहुंचे और उसमें झांककर देखा।...
UP : सीतापुर चीनी मिल हादसे की होगी जांच, सीएम योगी ने जताया दुख, मरने वालों में बरेली-रामकोट के..

UP : सीतापुर चीनी मिल हादसे की होगी जांच, सीएम योगी ने जताया दुख, मरने वालों में बरेली-रामकोट के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर के रामकोट में सोमवार शाम करीब 4 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर की ग्रेन डिस्टलरी का स्टीम टैंक अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। इसकी चपेट में आने से एक वेल्डर और उसके दो सहयोगियों की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रेन डिस्टलरी में बेल्डिंग के दौरान हुआ धमाका जानकारी के अनुसार चीनी मिल की ग्रेन डिस्टलरी में रेलिंग लगाई जा रही थी। इस काम में बेल्डिंग का काम चल रहा था। बरेली के थाना सीबीगंज के जहूरपुर के रहने वाले वेल्डर राजू मौर्या, फतेहगंज पश्चिमी के हेल्पर विनोद कुमार और सीतापुर के रामकोट के ईदगाह झाला के अवतार सिंह वेल्डिंग का काम कर रहे थे। https://samarneetinews.com/mayawatis-announcement-lok-sabha-elections-alone-...
Breaking : सीतापुर चीनी मिल में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत-कई घायल

Breaking : सीतापुर चीनी मिल में बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर में चीनी मिल में आज सोमवार दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीतापुर की जवाहर नगर चीनी मिल के भीतर डिस्टलरी का ग्रेन टैंक फट गया। बताते हैं कि वहां गेहूं और धान को सड़ाकर अल्कोहल बनाने का काम होता है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। अपडेट जारी है.. ये भी पढ़ें : मायावती का ऐलान : अकेले लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश गिरगिट, EVM में धांधली.., पढ़िए पूरी खबर  ये भी पढ़ें : मायावती का ऐलान : अकेले लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश गिरगिट, EVM में धांधली.., पढ़िए पूरी खबर   ...
मायावती का ऐलान : अकेले लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश गिरगिट, EVM में धांधली.., पढ़िए पूरी खबर

मायावती का ऐलान : अकेले लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश गिरगिट, EVM में धांधली.., पढ़िए पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीत न्यूज, लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजधानी लखनऊ में प्रेसवार्ता कर बड़ा ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। किसी दल से कोई गठबंधन नहीं होगा। कहा कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़कर अच्छा रिजल्ट लाएंगे। यह भी कहा कि गठबंधन से उनकी पार्टी को नुकसान होता है। बताते चलें कि आज मायावती का जन्म दिन भी है। कहा, गठबंधन से नुकसान ज्यादा-फायदा होता है कम मायावती ने कहा कि गठबंधन से उनकी पार्टी को नुकसान कम और फायदा कम होता है। कहा कि सवर्ण वोट उनकी पार्टी को ट्रांसफर नहीं होते हैं। मायावती ने कहा कि हर चुनाव में ईवीएम में धांधली हो रही है, जिस कारण उनकी पार्टी को नुकसान ज्यादा हो रहा है। बोलीं- सन्यास की खबरें झूठीं, Evm व अखिलेश पर हमला मायावती ने कहा कि मेरी राजनीति से सन्यास लेने की खबरें झूठी और फर्जी हैं। कहा कि अंतिम सांसों तक बसपा की मजबूत...
लखनऊ : मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन

लखनऊ : मशहूर शायर मुनव्वर राना का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मशहूर शायर मुनव्वर राना का बीती रात 71 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधऩ हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बताते हैं कि रविवार रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जा रहा है। उनका पीजीआई में इलाज चल रहा था। उन्हें गले का कैंसर था। उनका जन्म 26 नवंबर 1952 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में हुआ था। ये भी पढ़ें : लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सेना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम..  ...