Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

मायावती का ऐलान : अकेले लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश गिरगिट, EVM में धांधली.., पढ़िए पूरी खबर

Mayawati's announcement , Akhilesh Chameleon will contest elections alone EVM rigged

समरनीत न्यूज, लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजधानी लखनऊ में प्रेसवार्ता कर बड़ा ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। किसी दल से कोई गठबंधन नहीं होगा। कहा कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़कर अच्छा रिजल्ट लाएंगे। यह भी कहा कि गठबंधन से उनकी पार्टी को नुकसान होता है। बताते चलें कि आज मायावती का जन्म दिन भी है।

कहा, गठबंधन से नुकसान ज्यादा-फायदा होता है कम

मायावती ने कहा कि गठबंधन से उनकी पार्टी को नुकसान कम और फायदा कम होता है। कहा कि सवर्ण वोट उनकी पार्टी को ट्रांसफर नहीं होते हैं। मायावती ने कहा कि हर चुनाव में ईवीएम में धांधली हो रही है, जिस कारण उनकी पार्टी को नुकसान ज्यादा हो रहा है।

बोलीं- सन्यास की खबरें झूठीं, Evm व अखिलेश पर हमला

मायावती ने कहा कि मेरी राजनीति से सन्यास लेने की खबरें झूठी और फर्जी हैं। कहा कि अंतिम सांसों तक बसपा की मजबूती के लिए काम करती रहेंगी। कहा कि आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाए जाने के बाद इस तरह की खबरें चल रही हैं। इन खबरों का कोई आधार नहीं है। मायावती ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। कहा कि सपा मुखिया ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदल लिया है। बसपा के लोगों को उनसे सतर्क रहना चाहिए।

UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..

ये भी पढ़ें : UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..