Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

एंटरटेनमेंट

अब फिल्मों में यादें बनकर रह जाएगा राजकपूर का आरके स्टूडियो, गोदरेज बनाएगा वहां लग्जरी फ्लैट्स..

अब फिल्मों में यादें बनकर रह जाएगा राजकपूर का आरके स्टूडियो, गोदरेज बनाएगा वहां लग्जरी फ्लैट्स..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज स्टार राज कपूर की यादों से जुड़ा आर के फिल्म स्टूडियो बिक गया। गोदरेज प्रॉपर्टीज़ ने माने जाने आरके स्टूडियो को खरीद लिया। रणधीर, राजीव और ऋषि कपूर के पास इस स्टूडियो का साझा मालिकाना हक था और आरके फिल्म की कई फिल्मों की शूटिंग यहां हुई थी, लेकिन वक्त के साथ मुंबई से दूरी के चलते यहां फिल्मों की शूटिंग का काम कम होता चला गया। कई यादगार फिल्मों की शूटिंग का रहा गवाह  मालूम हो दो साल पहले जब आरके स्टूडियो में अचानक आग लग गई थी उसके बाद कपूर खानदान ने इस ऐतिहासिक धरोहर को बेचने का मन बना लिया था। पिछले एक साल से वह किसी ऐसे खरीददार की तलाश कर रहे थे, जो स्टूडियो की अच्छी कीमत दे सके। इसे गोदरेज समूह की फर्म गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया है। स्टूडियो को खरीदने की जानकारी गोदरेज कंपनी ने जरूर दी है, लेकिन उन्होने डील की वैल्यू के...
जिन्ना के पड़नाती एवं प्रीति जिंटा के पूर्व प्रेमी, उद्योगपति नेस वाडिया को जापान में 2 साल की जेल

जिन्ना के पड़नाती एवं प्रीति जिंटा के पूर्व प्रेमी, उद्योगपति नेस वाडिया को जापान में 2 साल की जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बॉम्बे डाइंग के संयुक्तप्रबंध निदेशक नेस वाडिया को जापान की डिस्ट्रिक कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। दरअसल नेस वाडिया के पास से ड्रग्स मिला था। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कारोबारी नेस वाडिया की वाडिया की जेब से करीब 25 ग्राम कैनेबिस रेजिन ड्रग्स मिलने के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी। कस्टम ऑफिसर्स ने स्निफर डॉग्स की मदद से वाडिया को एयरपोर्ट पर ड्रग्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। ड्रग्स रखने पर हुई गिरफ्तारी   उसके बाद नेस को जापान के नर्कोटिक्स कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में उनके केस की सुनवाई थी, जिसमें अब उन्हें सजा का फैसला सुनाया गया है। कौन है नेस वाडिया  नेस वाडिया एक भारतीय उद्यमी और व्यवसायी हैं। वे वाडिया समूह की प्रमुख कंपनी और भारत के विख्यात कारोबारों में से एक, बॉम्बे डाइंग के उत्तराधिकारी हैं, जिसके वे...
यौन शोषण के आरोपी अभिनेता आलोक नाथ की फिल्म को नहीं मिल रहे वितरक..

यौन शोषण के आरोपी अभिनेता आलोक नाथ की फिल्म को नहीं मिल रहे वितरक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर # मीटू के तहत यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। लगभग 10 साल पुराने इस मामले में पूरी फिल्म इंडस्ट्री में कोहराम मच गया था। इसके बाद तो यह सिलसिला ही चल पड़ा और बॉलीवुड की कई महिलाएं सामने आईं। सभी ने खुद के साथ हुई ज्यादती की हकीकत बयां की। इसी दौरान फिल्म इंडस्ट्री के बाबू जी कहे जाने वाले और फिल्मों में गंभीर भूमिका निभाने वाले एक्टर आलोक नाथ से जुड़ा यौनशोषण का एक मामला भी सामने आया। आलोक नाथ के खिलाफ फिल्म प्रड्यूसर विनता नंदा ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाते हुए आलोकनाथ के खिलाफ कार्रवाई करा दी। आरोपों के बावजूद अजय देवगन ने साथ काम किया  आलोक नाथ से कई फिल्मी प्रोजेक्ट छिन गए। अब मीडिया र्रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आलोकनाथ की एक नई फिल्म के लिए वितरक ...
मंदना करीम के हाट स्लिम लुक ने मचाया धमाल, हर कोई देखकर हैरान..

मंदना करीम के हाट स्लिम लुक ने मचाया धमाल, हर कोई देखकर हैरान..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः मंदाना करीमा का नाम तो आपको याद होगा, जो बिग बॅास-9 में नजर आईं थीं। इस वक्त फिर मंदाना काफी चर्चा में हैं और इसकी वजह है कि बीते 1 साल में उनके द्वारा जबरदस्त ढंग से अपना वजन घटाना। अब वजन घटाने के बाद मंदाना परफेक्ट बॉडी शेप में दिखाई दे रही हैं और उनका लुक पहले से ज्यादा हॅाट और सेक्सी हो गया है। अपने इस फैट से फिट लुक की तस्वीरें खुद मंदाना ने इंस्टा पर शेयर करके तहलका मचा दिया है। इंस्टा पर शेयर स्लिम फोटो बटोर रहीं तारीफें  अपने अपने मेकओवर की कोलाज इमेज शेयर करते हुए मंदाना का कहना है कि जब वह फैटी थीं तब भी खुश थीं और आज भी खुश हैं। बता दें कि मंदाना करीमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी कई बोल्ड तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इंस्टा पर अपनी इन तस्वीरों के लिए मंदाना को ट्रोलर्स से भी जूझना पड़ जाता है। अब अपने स्लिम लुक की...
अभिनेत्री खुशबू ने भीड़ में अभद्रता करने वाले को सिखाया सबक, घूमकर मारा थप्पड़

अभिनेत्री खुशबू ने भीड़ में अभद्रता करने वाले को सिखाया सबक, घूमकर मारा थप्पड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बेंगलुरु में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार को गईं अभिनेत्री खुशबू ने एक व्यक्ति को अच्छा सबक सिखाया। भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान इस व्यक्ति ने कथिततौर पर अभिनेत्री से कांग्रेस नेत्री बनी खुशबू सुंदर से अभद्रता कर दी। खुशबू ने घूमकर उस व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया। इस संबंध में अभिनेत्री का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं लोग इस अभिनेत्री का खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगो को इसी तरह सबस सिखाना चाहिए। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रत्याशी की रैली में गई थीं खुशबू  बताते चलें कि अभिनेत्री खुशबू कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के प्रत्याशी रिजवान अरशद की रैली में शामिल होने गई थीं। वहां भीड़ में शामिल एक व्यक्ति ने अभिनेत्री से कथिततौर पर अभद्रता की। अभिनेत्री ने उसे सबक सिखाया, तुरंत घूमकर उसे जोरदार थप्पड़ मारा। इसके बाद एक पुलिस वाला उस यु...
‘नमो टीवी’ पर चुनाव आयोग को सरकार का जवाब, कहा- न्यूज चैनल नहीं, विज्ञापन प्लेटफॉर्म है

‘नमो टीवी’ पर चुनाव आयोग को सरकार का जवाब, कहा- न्यूज चैनल नहीं, विज्ञापन प्लेटफॉर्म है

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, स्टाफः नमो टीवी जब से लांच हुई है तब से विवादों में है। पहले आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत कर जवाब मांगा फिर चुनाव आयोग ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को जवाब तलब किया। चुनाव आयोग के जवाब में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि 'नमो टीवी' कोई लाइसेंस प्राप्त चैनल नहीं बल्कि विज्ञापन प्लेटफॉर्म है। मालूम हो कि इससे पहले चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 'नमो टीवी' के लॉन्च को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी कर इस पर रिपोर्ट मांगी थी। लाइसेेंस प्राप्त न्यूज चैनल नहीं है नमो टीवी  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने चुनाव आयोग को दिए जवाब में कहा है कि 'नमो टीवी' कोई लाइसेंस प्राप्त चैनल नहीं बल्कि विज्ञापन प्लेटफॉर्म है और इन विज्ञापनों का ख़र्च भाजपा उठाती है। इसका ब्यौरा निर्वाचन आयोग को भेजे बीजेपी के सालाना ऑडिट...
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पापा ने देर से लिया फैसला, उम्मीद है कि कांग्रेस में नहीं पड़ेंगे अलग-थलग..

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, पापा ने देर से लिया फैसला, उम्मीद है कि कांग्रेस में नहीं पड़ेंगे अलग-थलग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः नेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वाइन करने को उनकी बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इसे उनका निजी मामला बताया। सोनाक्षी ने कहा कि यह उनकी पसंद है। मेरा मानना है कि अगर आप कहीं खुश नहीं हैं तो कुछ बदलाव लाइये। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि कांग्रेस के साथ वे और अच्छा काम करेंगे और अलग-थलग नहीं पड़ेंगे। सोनाक्षी ने पिता को फैसले को ठहराया सही  मालूम हो कि शत्रुघ्र सिन्हा बीजेपी में काफी लंबे समय से अलथ-थलग पड़ गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ बगावती तेवर भी अपना लिया था। उनके बगावती तेवर की वजह से पार्टी ने उन्हें इस लोकसभा चुनाव में टिकट भी नहीं दिया। ये भी पढ़ेंः मैं नाम के आगे चौकीदार नहीं लिख सकता, क्योंकि मैं ब्राह्मण हूं : सुब्रमण्यम स्वामी जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कांग्रेस की तरफ रूख कर लिया। जल्द ही वह औपचा...
बड़ी खबरः मोदी के खिलाफ एकजुट हुए 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता, पत्र लिखकर की बीजेपी को वोट न देने की अपील..

बड़ी खबरः मोदी के खिलाफ एकजुट हुए 100 से ज्यादा फिल्म निर्माता, पत्र लिखकर की बीजेपी को वोट न देने की अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश के सौ से अधिक दिग्गज फिल्म निर्माताओं ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फिल्म निर्माताओं ने लोगों से अपील की है कि बीजेपी को वोट न दें। इन लोगों का मानना है कि भाजपा के शासनकाल में धु्रवीकरण और नफरत की राजनीति में बढ़ोत्तरी हुई है। प्रतिष्ठिïत अखबार द हिंदू के अनुसार लोकतंत्र बचाओ मंच के तहत देश के सौ से अधिक फिल्म निर्माता एकजुट हुए। इन फिल्म निर्माताओं में ज्यादातर स्वतंत्र फिल्म निर्माता हैं। इन लोगों ने भाजपा को वोट न देने की अपील की है। निर्माताओं ने कहा कि पूरी तरह से विफल रही है मोदी सरकार   शामिल फिल्म निर्माताओं में आनंद पटवर्धन,  गुरविंदर सिंह, सुदेवन, दीपा धनराज,पुष्पेंद्र सिंह, कबीर सिंह चौधरी, एसएस शशिधरन, देवाशीष मखीजा, अंजलि मोंटेइरो, प्रवीण मोरछले और उत्सव के निर्देशक और संपादक बीना पॉप जैसे नामी फिल्मकार भी शामिल हैं। इन लोगों का यह बयान शु...
जब रीना की शादी की बात सुनकर रो पड़े थे अपने शाटगन शत्रुघ्न सिन्हा..

जब रीना की शादी की बात सुनकर रो पड़े थे अपने शाटगन शत्रुघ्न सिन्हा..

Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज,डेस्कः शत्रुघन सिन्हा को लोग उनके बगावती तेवर की वजह से जानते हैं। जिस तरह फिल्मों में उनका एंग्रीएंग मैन रूप दिखा है वैसे ही वह राजनीति में अपने बगावती तेवर की वजह से चर्चा में रहे। पिछले कुछ महीनों से वह कभी मोदी सरकार खिलाफ मोर्चा खोलने की वजह से सुर्खियों में है तो कभी कांग्रेस की तरफ झुकाव की वजह से। 1980 शत्रुघन सिन्हा ने पूनम से की शादी बहुत कम लोगों को पता है कि शत्रुघ्र सिन्हा जिस तरफ फिल्म और राजनीति में चर्चा में रहे उसी तरह वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रह चुके हैं। भले ही 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा ने मिस इंडिया रह चुकीं पूनम से शादी की थी, पर उनका नाम हमेशा मशहूर एक्ट्रेस रीना रॉय के साथ जोड़ा गया। कहा जाता है कि रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा की पहली मुलाकात फिल्म 1972 में फिल्म मिलाप के सेट पर हुई थी। शत्रुघन सिन्हा ने रानी संग कालीचरण की इसके ...
जया प्रदा भाजपा में शामिल, रामपुर से आजम केे खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

जया प्रदा भाजपा में शामिल, रामपुर से आजम केे खिलाफ लड़ सकती हैं चुनाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॉलीटिकल डेस्कः जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव-2019 के लिए मतदान का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। सपा में रहीं पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जया प्रदा ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। हांलाकि उनके बीजेपी में जाने की चर्चाएं सोमवार से ही थीं लेकिन अधिकारिक रूप से उन्होंने आज पार्टी ज्वाइन की। रामपुर से आजम को दे सकती हैं चुनौती  अब चर्चा है कि बीजेपी जया प्रदा को यूपी के रामपुर से चुनावी मैदान में सपा नेता आजम खान के खिलाफ उतार सकती है। उधर, अभिनेत्री जया प्रदा ने सदस्यता ग्रहण करते वक्त कहा है कि देश पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित है और उन्होंने अमित शाह को भी धन्यवाद दिया। बता दें कि जया प्रदा समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह की करीबी सहयोगी हैं। वह रामपुर से सपा से सांसद रह चुकी हैं। ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी...