Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

एंटरटेनमेंट

बला की खूबसूरत इस अभिनेत्री ने दो करोड़ की डील-दो पल में ठुकराई, लॉजिक सुनकर आप भी कहेंगे वाह..

बला की खूबसूरत इस अभिनेत्री ने दो करोड़ की डील-दो पल में ठुकराई, लॉजिक सुनकर आप भी कहेंगे वाह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः पैसों के लिए हिंदी सिनेमा के अभिनेता-अभिनेत्री टीवी पर कभी डाक्टर बनकर तो कभी कुछ बनकर किसी भी प्रोडक्ट का विज्ञापन करने से पहले नहीं सोचते कि आम लोगों के लिए उनका झूठ कितना नुकसानदायक साबित होगा। फिर चाहे तंबाकू प्रोडक्ट ही क्यों न हों, लेकिन साउथ की एक बला की खूबसूरत अभिनेत्री साईं पल्लवी ने ऐसी मिसाल कायम की है कि जिसे जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनके फैंस बढ़कर कमेंट्स दे रहे हैं। चर्चा में रहने के बाद तोड़ी चुप्पी   दरअसल, फेयरनेस क्रीम के एस विज्ञापन को साउथ की इस खूबसूरत अभिनेत्री साईं पल्लवी ने करने से अचानक ही इंकार दिया था। इसे लेकर वह खूब चर्चा में रहीं थीं, लेकिन अब पल्लवी ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। इस तेलगु अभिनेत्री पल्लवी ने एक इंटरव्यू में खुलकर बताया कि आखिर उन्होंने क्यों फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने से अचानक इंकार कर दिया ...
बोनी कपूर बनाएंगे सुपर-डुपर हिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल..

बोनी कपूर बनाएंगे सुपर-डुपर हिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल..

Feature, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः सुपर-डुपर हिट फिल्म मिस्टर इंडिया के 32 साल पूरे हो गए हैं और आज भी इस फिल्म की चर्चा बड़े ही शौक से लोग करते हैं। यह यादगार फिल्म पूरी तरह से अनिल कपूर और श्रीदेवी के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। ऐसे में अब श्रीदेवी के पति एवं फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म का सीक्वल बनाने की घोषणा कर दी है। फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने की घोषणा   मिड-डे से बातचीत में स्व. अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने कहा है कि सबसे पहले इस फिल्म का रीबूट बनाने की प्लाननिंग है और फिर इसकी फ्रेंचाइजी पर काम होगा। कहा कि बेसिक स्ट्रक्चर तैयार है, लेकिन काम कब शुरू होगा ये तय नहीं हो पाया है। साथ ही कहा कि फिल्म पर काम जल्द से जल्द शुरू होगा। बोनी ने कहा है कि 1980 में इस फिल्म को 4 करोड़ के बजट में बनाया था। यह उस वक्त का बड़ा बजट था। इसके लिए वर्सोवा में सेट ब...
17वीं लोकसभा की इस खूबसूरत सांसद को लेकर क्रेजी हुआ सोशल मीडिया, फैन्स हुए दीवाने..

17वीं लोकसभा की इस खूबसूरत सांसद को लेकर क्रेजी हुआ सोशल मीडिया, फैन्स हुए दीवाने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः लोकसभा चुनाव-2019 में पश्चिम बंगाल से जीतकर लोकसभा पहुंचने वाली मिमी चक्रवर्ती आजकल सोशलमीडिया पर खूब छाई हुईं हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनको सबसे ज्यादा खूबसूरत सांसद होने का खिताब दे रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो मिमी को ग्लैमरस सांसद बता रहे हैं। बताते चलें कि अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती, ममता बनर्जी की पार्टी से सांसद चुनी गईं हैं। इस साल राजनीतिक पारी के साथ ही उनको सबसे ज्यादा चर्चा अपनी दो फिल्मों को लेकर भी है। उनको दो फिल्में खेला जोखेन और सिंदूर खेला, रिलीज हुई हैं जो खूब देखी जा रही हैं और उनके अभिनय की खूब तारीफें हो रही हैं। सांसद मिमी की खूबसूरती को लेकर सोशलमीडिया पूरी तरह से क्रेजी हुआ पड़ा है। फैन्स अपनी नेता और अभिनेत्री की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैन्स अभी से दीवाने हो गए हैं। ये भी पढें़ एक बार फिर निक जोनास के शो में हूटिंग...
अभिनेत्री सुष्मिता सेन को बॉयफ्रेंड रोहमन से मिला कुछ ऐसा क्यूट सा सरप्राइज, जाहिर की खुशी

अभिनेत्री सुष्मिता सेन को बॉयफ्रेंड रोहमन से मिला कुछ ऐसा क्यूट सा सरप्राइज, जाहिर की खुशी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क: सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। 21 मई को सुष्मिता सेन को ये खिताब मिले 25 साल हो गए।  इस मौके को खास बनाने के लिए सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उन्हें बेहद ही क्यूट सरप्राइज दिया। इस सरप्राइज में सुष्मिता की बेटियां रेनी और अलीशा भी शामिल थीं। पूरी फैमिली ने मिलकर सेलिब्रेशन किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए फोटो  अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटोज शेयर किया है। वीडियो में सुष्मिता केक काट रही हैं और बाकी सभी लोग उन्हें विश कर रहे हैं। सभी बोल रहे हैं कि सुष्मिता सेन ने इस दौरान सिर पर क्राउन लगाया है। वीडियो शेयर करते हुए सुष्मिता ने कहा-  "माय सेलिब्रेशन!!! इस सरप्राइज के बारे में मुझे कुछ अंदाजा नहीं था। " वीडियो में रोहमन शॉल, प्रीतम शिख...
अजय देवगन ने फोटो शेयर कर कुछ इस अंदाज में किया तब्बू से मजाक..

अजय देवगन ने फोटो शेयर कर कुछ इस अंदाज में किया तब्बू से मजाक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'दे दे प्यार दे' को लेकर काफी चर्चा में है। अमनी कमाई को लेकर फिल्म चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' ने रिलीज होने के बाद अब तक कुल 50.64 करोड़ रुपए की कमाई की है। अभिनेता अजय देवगन सेट पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने 'दे दे प्यार दे' में अपनी को-एक्ट्रेस तब्बू से मजाक करते हुए उनकी और अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर की है। विजयपथ फिल्म की शूटिंग का पुराना वाक्या..  ट्विटर पर शेयर हुई फोटो अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'विजयपथ' की शूटिंग की है। यह फोटो वायरल हो गई। अजय देवगन ने 'विजयपथ' की शूटिंग के टाइम की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, जिसमें वह तब्बू से मजाक कर रहे हैं। अजय देवगन ने कैप्शन में लिखा "अभी तक नहीं पता चल पाया कि सोने ...
मलाइका से शादी के सवाल पर अर्जुन ने दिया कुछ ऐसा जवाब..

मलाइका से शादी के सवाल पर अर्जुन ने दिया कुछ ऐसा जवाब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा से अपने रिलेशनशिप को लेकर रहते हैं। दोनों की शादी की अफवाहें आए दिन सामने आती रहती हैं। दोनों कई बार इन अफवाहों को खुले तौर पर नकारते भी नजर आते हैं। अर्जुन मलाइका से शादी कब करेंगे इसको लेकर हमेशा उनसे सवाल पूछा जाता है लेकिन हर बार वह सवाल टाल जाते हैं, लेकिन हलिया इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें कीं। बॉलीवुड हंगामा को दिए गए इंटरव्यू के दौरान मलाइका अरोड़ा के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि मेरा जीवन बचपन से ही एक रोलर कोस्टर की तरह रहा है। मैं ज्यादा ऊंची छलांग नहीं मारना चाहता। मैं एक बार में एक ही स्टेप लेना चाहता हूं। शादी के प्लान पर कही ये बात    आप सभी को दुआओं और फिक्रमंद होने के लिए शुक्रिया। शादी के सवाल पर कहा मैं जब भी शादी करूंगा, अगर करूंगा तो सबको...
शोले के ‘सांभा’ मैक मोहन की बेटियां बालीवुड में नाम कमाने को बेताब, करेंगी यह बड़ा काम..

शोले के ‘सांभा’ मैक मोहन की बेटियां बालीवुड में नाम कमाने को बेताब, करेंगी यह बड़ा काम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः आपको ऐतिहासिक फिल्म शोले के सांभा का आइकॉनिक किरदार याद होगा। इस किरदार को निभाने वाले दिवंगत एक्टर मैक मोहन इसी फिल्म की वजह से आज भी याद किए जाते हैं। अब मैक मोहन की बेटियां मंजरी और विनती भी बॉलीवुड में काम करने जा रही है। मंजरी और विनती स्केटबोर्डिंग पर आधारित एक फिल्म बनाने वाली हैं। यह स्केटबोर्ड पर आधारित भारत की पहली फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का टाइटल है 'डेजर्ट डॉल्फिन'। विनती इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। मंजरी निर्देशित कर रही हैं। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक  मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, "फिल्म की कहानी राजस्थान के एक गांव में रहने वाली लड़की प्रेरणा पर बुनी गई है। प्रेरणा गांव में व्याप्त कुरीतियों से फाइट करती है। इसी बीच वो 34 साल की एक ग्राफिक आर्टिस्ट जेसिका से मिलती है और स्केटबोर्डिंग करने का सपना देखती है। इस फिल्म क...
जन्मदिन पर विशेषः धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का मैजिकल फिल्मी सफर..

जन्मदिन पर विशेषः धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का मैजिकल फिल्मी सफर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः आज माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। माधुरी दीक्षित आज अपना 52वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रही हैं। माधुरी दीक्षित के आज भी लाखों दीवाने हैं और जब वो मंच पर आती हैं तो हर कोई उन्हें थिरकते हुए देखना चाहता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि माधुरी सिर्फ नाचती ही अच्छा नहीं है, बल्कि वो गाती भी सुरीला हैं। माधुरी ने कई गानों में अपनी आवाज दी है। माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी वो खास बातें, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। साधारण लुक की वजह से सुभाष घई ने किया था मना  माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत साल 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोधÓ से की थी। माधुरी के साधारण लुक की वजह से उन्हें लीड रोल की फिल्में बहुत कम मिलती थीं। सुभाष घई ने कर्मा फिल्म के एक गाने के लिए माधुरी दीक्षित को लिया था, लेक...
बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर को कही यह बड़ी बात, वीडियो हुआ वायरल..

बेबाक अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रज्ञा ठाकुर को कही यह बड़ी बात, वीडियो हुआ वायरल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक एनजीओ के कार्यक्रम में भाग लेने भोपाल पहुंची। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से कई मुद्दों पर बात की। भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर पर स्वरा ने खुलकर बोला। उन्होंने कहा आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादियों का होता है। साध्वी प्रज्ञा खुद को हिंदू मानती हैं और आतंकी आरोपों का सामना कर रही हैं, इसलिए वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं।'' पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थीं स्वरा  मालूम हो भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर हैं, जबकि उनके सामने कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं। स्वरा भास्कर ने कहा, ''आतंकवादी हमला कोई भी कर सकता है। हिंदू भी कर सकते हैं, मुसलमान भी कर सकते हैं, क्रिश्चियन भी कर सकते हैं, बुद्धिस्ट भी कर सकते हैं, यहूदी भी कर सकते हैं। कोई भी कर सकता है। तो आतंकवा...
सोशल मीडिया पर छाई IPL-2019 की  यह मिस्ट्री गर्ल, आप भी जानिए कौन..

सोशल मीडिया पर छाई IPL-2019 की यह मिस्ट्री गर्ल, आप भी जानिए कौन..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः IPL 2019 का पहला राउंट लगभग खत्म हो चुका है। इस बार भी क्रिकेट और इंटरटेनमेंट का परफेक्ट कांबिनेशन दिखाई दिया। खिलाड़ी से लेकर फैन्स तक ने जमकर मस्ती की। बीते लगभग एक महीने से आईपीएल की खबरें टाप ट्रेंड में रही हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चीयर करतीं आई थी नजर   इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चित एक 6 सेकेंड का वीडियो रहा। इसमें एक लड़की है जिसका 6 सेकंड का वीडियो खूब वायरल हो  रहा है। वीडियो में यह लड़की फ्लैग हाथ में लेकर चीयर्स कर रही है और खूब मस्ती भी कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है लेकिन किसी को पता नहीं चल रहा है कि  आखिरकार यह लड़की है कौन.? सोशल मीडिया पर इस वीडियो के जरिये इस लड़की ने रातों-रात खूब सुर्खियां बटोर ली हैं। दरअसल, आईपीएल मैच के दौरान यह लड़की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चीयर करती हुई नजर आई थी। इ...