Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर हादसे में 17 की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल

लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर हादसे में 17 की मौत और 6 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक भीषण हादसा हो गया। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक के एक टेंपो और मैजिक गाड़ी को रौंदने के कारण हुआ। ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे में 16 लोगों की मौत पहले ही हो गई थी। एक व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों की संख्या कुल 17 हो गई है। घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर हुआ हादसा  बताया जाता है कि शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना क्षेत्र में जमुका गांव के पास लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो और मैजिक को रौंद दिया। इससे 16 लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि मरने वालों ...
विधान भवन के सामने ठेकेदार ने खुद को लगाई आग, सुरक्षा कर्मियों ने  दौड़कर बचाया, यह है वजह..

विधान भवन के सामने ठेकेदार ने खुद को लगाई आग, सुरक्षा कर्मियों ने दौड़कर बचाया, यह है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः मंगलवार दोपहर राजधानी में विधान भवन के सामने एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया, लेकिन फिर भी उसका पैर बुरी तरह से झुलस गया। इस घटनाक्रम से विधानभवन के बाहर से लेकर भीतर तक हड़कंप सा मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। झुलसी हुई हालत में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगाने वाले युवक का कहना है कि वह ठेकेदार है और निर्माण निगम उसका लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहा है। 15 साल से वह परेशान है और अधिकारी मनमानी पर उतारु हैं और उसे पेमेंट नहीं दे रहे हैं। सीतापुर के खैराबाद का रहने वाला ठेकेदार है पीड़ित   युवक ने बताया है कि वह सीतापुर जिले के खैराबाद का रहने वाला है। उसका नाम वीरेंद्र कुमार है जो निर्माण निगम में ठेकेदारी करता है। बताया कि बीते 15 साल से वह निर्माण निगम से अपना पे...
दुस्साहसः यूपी में दिनदहाड़े ICICI बैंक में डकैती, ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर लाखों लूट ले गए बदमाश

दुस्साहसः यूपी में दिनदहाड़े ICICI बैंक में डकैती, ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर लाखों लूट ले गए बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी में अपराधियों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने ICICI बैंक में डाका डालते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 20 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने सबकुछ फिल्मी अंदाज में इतनी तेजी से किया कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। गार्ड ने जब बदमाशों को रोकने के लिए बैंक का गेट बंद करने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उसपर पिस्टल तान दी। इसके बाद गार्ड भी पीछे हट गया। बाद में बदमाश दो बैग में लाखों की नगदी लेकर फरार हो गए। खास बात यह है कि इस दौरान लूट की जानकारी पर आसपास के लोगों ने बदमाशों को घेरते हुए उनपर पथराव भी किया। जबाव में बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए ताबड़तोड़ हवा में गोलियां चलाना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बदमशों ने 10 से 15 राउंड तक गोलियां चलाईं हैं। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत   बताया जाता है कि दोपहर करीब...
शिक्षकों को तबादले पर सरकार की बड़ी राहत, पुरुष 3 व महिलाएं 1 साल में करा सकेंगी स्थानांतरण

शिक्षकों को तबादले पर सरकार की बड़ी राहत, पुरुष 3 व महिलाएं 1 साल में करा सकेंगी स्थानांतरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी सरकार ने बेसिक शिक्षकों को तबादले पर बड़ी राहत दी है। अब पुरुष शिक्षक जहां 3 साल में अपना तबादला करा सकेंगे तो वहीं महिला शिक्षिकाएं अब 1 साल में अपना तबादला करा सकेंगी। इसके लिए अक्टूबर में आवेदन लिए जाएंगे। इस आश्य की जानकारी देते हुए आज प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा सतीश चंद्र द्विवेदी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की। दरअसल, अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री द्विवेदी ने मीडिया से रूबरु होते हुए अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। 4 हजार फर्जी शिक्षकों होंगे बाहर  शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूबे में बड़ा अभियान चला कर फर्जी शिक्षकों को बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कहा कि एसआईटी ने पूरे प्रदेश में करीब 4000 फर्जी शिक्षकों की पहचान की है, जिनको हर हाल में विभाग से बाहर किया जाएगा। तबादला नीति पर कहा कि पारदर्शी नीति विकसित करते हुए इंडेक्स सिस्टम लागू...
बांदा में चोरी की 8 बाइकों के साथ 6 गिरफ्तार, पुलिस भेज रही जेल

बांदा में चोरी की 8 बाइकों के साथ 6 गिरफ्तार, पुलिस भेज रही जेल

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के गिरवां थाना क्षेत्र की पुलिस ने दावा किया है कि उसने खुरहंड चैराहे से चेकिंग के दौरान तीन बाइकों पर सवार छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि वे सभी बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं। उनकी पहचान राजकुमार, संतू, बाबू, जन्नत निवासीगण ग्राम बहेरी (गिरवां), राजकुमार श्रीवास निवासी लालथोक अतर्रा तथा छंगू राजपूत निवासी पहाड़पुर के रूप में हुई। पुलिस का दावा, बेचने जा रहे थे बाइकें   पुलिस का कहना है कि सभी अभियुक्तों ने बाइकें चोरी की होने की बात कहते हुए बताया है कि वे लोग बाइकें बेचने जा रहे थे। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए लोगों के बताने पर उनके एक ओर साथी बहेरी के रहने वाले राजकुमार के घर से पांच और चोरी की बाइकें मिली हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। इस दौरान एसओ अरविंद त्रिवेदी, दरोगा रमाकांत शुक्ल, रवींद्र सिंह आदि की खास...
विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, मेडल पहनाकर दिया आशीर्वाद 

विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, मेडल पहनाकर दिया आशीर्वाद 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप-2019 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली सिंधु के साथ मुलाकात के वक्त कोच पुलेला गोपीचंद्र और मिस किम भी मौजूद रहीं। मंगलवार को ही अपनी विदेश यात्रा पूरी करके लौटे प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधु को मेडल पहनाकर उनको आशीर्वाद दिया। पीएम मोदी ने मुलाकात पर जताई खुशी    पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि सिंधु भारत का गौरव हैं और एक चैंपियन भी, जिन्होंने देश के लिए एक स्वर्ण पदक ही नहीं, बल्कि बेशुमार सम्मान भी जीता है। कहा कि पीवी सिंधु से मिलकर बहुत खुशी हुई। बताते चलें कि इससे पहले खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सिंधु का सम्मान किया। साथ ही सिंधु को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। स्विटजरलैंड में जीती विश्व चैंपियनशिप    बताते चलें कि भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने स...
बिजनौर में चारा काटने गए दो युवकों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

बिजनौर में चारा काटने गए दो युवकों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः मंगलवार सुबह जिले के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में घर से चारा काटने गए दो युवकों की हाइटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि ग्राम भटपुरा के रहने वाले अजय पुत्र कीरत और मुकेश पुत्र रामलाल आज सुबह चारा काटने खेत पर गए थे। अफजलगढ़ क्षेत्र में हुई दर्दनाक घटना   खेरउल्लापुर गांव के पास दोनों वहां से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। आसपास के लोग मदद को दौड़े, लेकिन बिजली से चाहकर भी नहीं बचा सके। दोनों युवकों ने मौके पर ही तड़फ-तड़फकर दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के कई बार हाइटेंशन लाइन को लेकर शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों में विभाग के लोगों के प्रति नाराजगी है। ये भी पढ...
यूपी में 12 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, एसएन साबत बने एडीजी लखनऊ, सुजीत पांडे प्रयागराज..

यूपी में 12 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के तबादले, एसएन साबत बने एडीजी लखनऊ, सुजीत पांडे प्रयागराज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को तबादला किया है। सुजानवीर सिंह को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण, लखनऊ तथा एसएन साबत को अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह 10 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है।  बताते चलें कि प्रदेश में बढ़ते अपराध के बीच इस वक्त लगातार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इससे पहले भी अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हो चुकी है। तबादला हुए अधिकारियों की सूची  ये भी पढ़ेंः राजधानी में अधिकारी की पत्नी से फेसबुक पर लड़की बनकर कर ली दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॅाल कर शुरू कर दी ब्लैकमेलिंग.....
34 साल बाद कुकर्म खींच लाए वापस, बाबा बनकर घरों में पूजा-पाठ करा रहा था रेप-हत्याओं का आरोपी

34 साल बाद कुकर्म खींच लाए वापस, बाबा बनकर घरों में पूजा-पाठ करा रहा था रेप-हत्याओं का आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है। हत्या-अपहरण और रेप का आरोप लंबे समय से लोगों के घरों में पूजा-पाठ करा रहा था। 34 साल पहले उम्रकैद की सजा सुनाए जाने से पहले ही फरार हुआ यह आरोपी इतना शातिर है कि लगातार पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा। बाबा बनकर यूपी ही नहीं, दूसरे प्रदेशों में जाकर भी लोगों के घरों में पूजा-पाठ करता रहा। लोगों को प्रवचन सुनाता रहा। सूत्रों का कहना है कि उसने बाबा बनकर भी कुछ लोगों को शिकार बनाया है लेकिन शायद उसके कुकर्म, उसकी करनी का फल देने के लिए एक बार फिर उसे वापस उसके पैतृक गांव उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र तक खींच लाए। जहां शक के आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ को रोका और फिर एक के बाद एक सच्चाई खुलती गई। सच्चाई जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। 1984 में हुई थी उम्रकैद की सजा, फरार हुआ   उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद पांडेय ने बताया है कि अजगै...
हमेशा ऐसे नहीं दिखते थे शोले के ‘रहीम चाचा’ यानि एके हंगल, पेशावर में बीता था बचपन और जवानी

हमेशा ऐसे नहीं दिखते थे शोले के ‘रहीम चाचा’ यानि एके हंगल, पेशावर में बीता था बचपन और जवानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः फिल्म शोले के रहीम चाचा तो आपको याद होंगे हीं, उस किरदार को निभाने वाले एके हंगल साहब की आज पुण्यतिथि है। बहुत से लोगों को अक्सर यह कहते हुए सुना जाता है कि एके हंगल साहब की जवानी की फोटो कभी नहीं देखी। लोगों में यह जानने की बड़ी जिज्ञासा रहती है कि जिस कलाकार को उन्होंने हमेशा बुजुर्ग किरदार में देखा, वह जवानी में कैसे दिखते थे। आज उनकी जवानी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। 50 साल की उम्र के बाद रखा था सिनेमा जगत में कदम   दरअसल, बहुत कम लोग जानते हैं कि जीवंत और अनूठे अंदाज में अदाकारी निभाने वाले स्व. हंगल साहब ने 50 साल की उम्र के बाद सिनेमा जगत में कदम रखा था। यही वजह रही कि उनको हमेशा उम्रदराज किरदार ही मिले। यह भी एक वजह है शायद, जिसके चलते बहुत से लोग यह नहीं देख सके कि वह जवानी में कैसे दिखते थे। लीड एक्टर के पिता या रिश्तेदार का...