Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

गांधी परिवार से हटी SPG सुरक्षा, केंद्र सरकार का फैसला

गांधी परिवार से हटी SPG सुरक्षा, केंद्र सरकार का फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार ने गांधी परिवार से SPG सुरक्षा वापस ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह खबर आज सुर्खियों में छाई है। बताते हैं कि सरकार के उच्‍च पदस्‍थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की बैठक में यह फैसला हुआ है। सूत्रों की मानें तो अब गांधी परिवार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को सिर्फ CRPF कमांडो की जेड प्‍लस सुरक्षा ही मिल सकेगी। बता दें कि अबतक SPG सुरक्षा देश में सिर्फ चार लोगों के पास थी। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा है कि यह आरएसएस का छिपा एजेंडा है, जबकि राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा है कि परिवार की सुरक्षा के लिए धन्यवाद। पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से हटी थी SPG इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शामिल थे। अ...
बांदा में रेलवे पुल के नीचे शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने..

बांदा में रेलवे पुल के नीचे शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में रेलवे पुल के नीचे शुक्रवार को दोपहर को 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया। फिर भी मरने वाली की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया गया है। पूरा मामला जिले के बदौसा थाना क्षेत्र का है। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास बताया जाता है कि बदौसा रेलवे पुल के नीचे एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सीओ अतर्रा राजीव प्रताप सिंह थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन शुरू की। ये भी पढ़ेंः बांदा में अब नहीं होगा कालिंजर महोत्सव, फिलहाल स्थगित पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों द्वारा मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। लिखा-पढ़ी की कार्रवाई करते हुए शव को रखवा दिया गया है। आसपास के लोगों से भी पूछत...
बांदा में दर्दनाक हादसा, दुकान में करंट से किशोर की मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, दुकान में करंट से किशोर की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के अतर्रा कस्बे में बर्तन की दुकान में काम करने वाले किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजनों ने दुकान में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैनी रोड स्थित एक दुकान बर्तन भंडार में सुलक थोक (अतर्रा) निवासी रोहित (16) पुत्र रामबहोरी यादव पिछले 6 महीने से काम कर रहा था। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह रोहित सुबह दुकान पर पहुंचा और काम पर जुट गया। इस दौरान दुकान के दूसरे माले में रखे बर्तन उठाते वक्त उसे करंट लग गया। परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने संभाला 15 मिनट बीत जाने पर वह वापस नहीं लौटा तो दुकानदार ने ऊपर जाकर देखा। वहां रोहित बर्तनों की अलमारी में दौड रहे करंट की चपेट में आकर चिपका पड़ा था। सूचना पर परिजन ...
बांदा में घायल हालत में मिले बाइक सवार की अस्पताल में मौत

बांदा में घायल हालत में मिले बाइक सवार की अस्पताल में मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार देर शाम महोबा रोड पर भूरागढ़ के पास स्थित गवाइन नाले के पास एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हालत में पड़ा मिला। उसकी उम्र लगभग 45 साल के आसपास है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव पुलिस कर्मियों का कहना है कि हेलमेट मृतक की बाइक में फंसा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हुआ होगा। बाद में उसकी मौत हो गई है। हालांकि, सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से चलेगा। मामले में दूसरी आशंकाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर भी मृतक की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बाइक नंबर से पता किया जा रहा है कि मृतक कहां का...
रजनीकांत बोले, भगवा में रंगने की कोशिश जारी, लेकिन फसूंगा नहीं

रजनीकांत बोले, भगवा में रंगने की कोशिश जारी, लेकिन फसूंगा नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। इसके साथ ही वह पूरी तरह से सुर्खियों में छा गए हैं। रजनीकांत ने कहा कि उनको कोई आमंत्रण तो नहीं है, लेकिन 'भगवा' रंग में रंगने की पूरी कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी कहा कि 'मैं फसूंगा नहीं।' अभिनेता रजनीकांत ने हालिया तिरुवल्लुवर विवाद का भी जिक्र किया। कहा कि उनको और प्रसिद्ध संत-कवि तिरुवल्लुवर दोनों को ही 'भगवा' रंग में रंगने की कोशिश की जा रही है। कहा, कोई आमंत्र नहीं मिला बताते चलें कि हाल ही में वरिष्ठ भाजपा नेता पोन राधाकृष्णन से उनकी मुलाकात हुई थी। इस संबंध में सवाल पूछने पर रजनीकांत ने कहा कि उनको बीजेपी में शामिल होने जैसा कोई आमंत्रण नहीं मिला है। प्रसिद्ध अभिनेता ने कहा है कि कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, फिर हंसते हुए कहा कि 'मुझे बीजेपी के रंग में रंगने की कोशिशें जारी हैं। ये भी पढ...
बांदा में बस्ती में घुसा लकड़बग्घा, बाद में ट्रक से कुचलकर मौत

बांदा में बस्ती में घुसा लकड़बग्घा, बाद में ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार को बांदा के रिहायशी इलाके में लकड़बग्घा दिखाई देने से सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद लकड़बग्घे की एक ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। मौके पर लकड़बग्घे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव का है।बताया जाता है कि शुक्रवार तड़के सुबह एक लकड़बग्घा मवई बुजुर्ग गांव के आवादीय इलाके में देखा गया। पहले बस्ती में घुसा था लकड़बग्घा इससे गांव के लोग बुरी तरह से डर से गए। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह से बस्ती से ललकारते हुए बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद हाइवे पर लकड़बग्घे की खल्ली कुआं के पास ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। उसे देखने वालों का मजमा लग गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ वहां जुटी। आने-जाने वाले वाहन भी रुक गए। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के लोग भी मौके पर पहुंचे। उधर, वन विभाग के ...
बांदा में अब नहीं होगा कालिंजर महोत्सव, फिलहाल स्थगित

बांदा में अब नहीं होगा कालिंजर महोत्सव, फिलहाल स्थगित

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की नरैनी तहसील में स्थित कालिंजर दुर्ग में कार्तिक पूर्णिमा को प्रस्तावित कालिंजर महोत्सव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि इसको लेकर जबरदस्त तैयारियां चल रही थीं। लखनऊ से गाड़ियों में टेंट और स्टेज आ चुके थे। प्रचार-प्रसार भी काफी हो चुका था। हालांकि, इसकी टाइमिंग को लेकर अंदरखाने पहले ही चर्चा हो रही थी क्योंकि कुछ ही दिनों में श्री राम जन्मभूमि पर सुप्रीमकोर्ट का फैसला भी आना है। 12 से 16 नवंबर को होना था आयोजन वहीं इस महोत्सव की प्रस्तावित तिथि 12 नवंबर से 16 नवंबर थी। आज जिलाधिकारी हीरा लाल की ओर से पत्र जारी किया गया है जिसमें जानकारी दी गई है कि कालिंजर फोर्ट विकास समिति द्वारा अपरिहार्य कारणों से प्रस्तावित कालिंजर महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। महोत्सव हेतु प्रस्तावित आगामी तिथियों के संबंध में समिति द्वारा बाद में निर्णय लिया जाएगा। जानक...
बांदाः सड़क हादसों में एमपी की बालिका समेत दो लोगों की मौत 

बांदाः सड़क हादसों में एमपी की बालिका समेत दो लोगों की मौत 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। बांदा के जिला अस्पताल में दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के थाना धर्मपुर क्षेत्र के लानी गांव निवासी संगीता (14) पुत्री राकेश अपने परिवार के साथ सढ़ गांव के नोखा पुरवा जा रही थी। टेंपो परिवार का ही सुरेश नामक व्यक्ति चला रहा था। बताते हैं कि कालविहार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास लोहा लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। बहन की शादी की थी तैयारी इससे टेंपो सवार किशोरी संगीता लोहे की राड की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में यूपी 112 पुलिस ने संगीता और उसके भाई विक्रम (12) को जिला अस्पताल बांदा पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने संगीता को मृत घोषित कर दिया। बालक व...
अयोध्याः फैसले से पहले CJI गोगोई ने यूपी के मुख्य सचिव-डीजीपी के साथ की अहम बैठक

अयोध्याः फैसले से पहले CJI गोगोई ने यूपी के मुख्य सचिव-डीजीपी के साथ की अहम बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः श्री राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला कुछ ही दिनों में आने वाला है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने यूपी मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी व डीजीपी ओपी सिंह को आज तलब किया था। दोनों अधिकारी आज सुबह ही दिल्ली पहुंच थे। वहां सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश श्री गोगोई ने अपने चैंबर में दोनों उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। बताया जा रहा है कि यह बैठक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई है। किसी भी वक्त आ सकता है फैसला बताते चलें कि श्री राम जन्मभूमि को लेकर किसी भी वक्त फैसला आ सकता है। ऐसे में पूरे देश में अलर्ट है। खासतौर पर यूपी में सुरक्षा इंतजामों का खास ख्याल रखा जा रहा है। यूपी में सभी जिलों और मंडलों में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार बैठकें करते हुए आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। साथ ही सोशलमीडिया की भी मानिटरिंग की जा ...
मायावती वापस लेंगी मुलायम से गेस्ट हाउस कांड का मुकदमा

मायावती वापस लेंगी मुलायम से गेस्ट हाउस कांड का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती मुलायम सिंह यादव के खिलाफ दर्ज गेस्ट हाउस कांड का मुकदमा वापस लेंगी। अब मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी पुष्टि बसपा के उच्च पदस्थ सूत्रों द्वारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद लोकसभा चुनाव की साझा चुनावी रैलियों के बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती से यह मुकदमा वापस लेने का अनुरोध किया था। हालांकि, स्पष्ट नहीं है कि इस कांड में सिर्फ मुलायम सिंह से मुकदमा वापस होगा या सभी आरोपियों से। नए कदम से सियासत में खलबली वहीं दूसरी ओर इस तरह की खबर सामने आने के बाद अचानक मुकदमा वापसी की चर्चा ने सियासी हल्के में खलबली मचा दी है। राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीति के पंडित इसके अलग-अलग मायने तलाश रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन टूटने ...