Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

पुलिस विभाग में इतिहास बनी 70 साल पुरानी थ्री नॉट थ्री राइफल, अब इंसास-एसएलआर मिलीं

पुलिस विभाग में इतिहास बनी 70 साल पुरानी थ्री नॉट थ्री राइफल, अब इंसास-एसएलआर मिलीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः दूसरे विश्व युद्ध की सबसे अत्याधुनिक राइफल और यूपी पुलिस का लगभग 70 साल पुराना सबसे भरोसेमंद हथियार थ्री नॅाट थ्री राइफल शुक्रवार से महकमे के लिए इतिहास बन गई। शासन द्वारा इसके प्रयोग पर पाबंदी के बाद यूपी के सभी थानों के पुलिस कर्मियों को अत्याधुनिक राइफल इंसास और एसएलआर यानि सेल्फ लोडिंग राइफल (SLR) सौंपी गई हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा है कि सूबे की कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कुल 63 हजार इंसास राइफलें और 23 हजार एसएलआर राइफलें (SLR) पुलिस थानों को पहले ही दी जा चुकी हैं। प्रयोग करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई उन्होंने कहा कि राज्य के सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे अब थ्री नाट थ्री राइफलों का कतई प्रयोग न करें। साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर किसी थाने पर थ्री नॅाट थ्री राइफल का इस्...
बांदा महिला कालेज में स्काउट गाइड्स ने दिखाया हुनर, पुरस्कृत

बांदा महिला कालेज में स्काउट गाइड्स ने दिखाया हुनर, पुरस्कृत

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजकीय महिला डिग्री कालेज में तीन दिवसीय रेंजर जांच शिविर व पांच दिवसीय निपुण जांच शिविर में छात्राओं ने बिना बर्तन के भोजन पकाया। छात्राओं को पुल और टेंट निर्माण का प्रशिक्षण भी दिया गया। पाक कला प्रतियोगिता कमला टोली ने जीती। विजेता छात्राओं को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। हस्तकला में कहकशां प्रथम, प्रतिक्षा द्वितीय तीन दिवसीय रेंजर जांच शिविर व पांच दिवसीय निपुण जांच शिविर में गुरुवार को कार्यक्रम प्रभारी डा जेबा खान की अगुवाई में छात्राओं ने पुल निर्माण और टेंट निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षकों ने छात्राओं को सीमिति संसाधनों के सहारे विषम परिस्थितियों का सामना करने के गुर सिखाए। निर्णायक डा सबीहा रहमानी और रजनी चौरसिया रहीं। गेंदा टोली और लिली टोली दूसरे स्थान पर छात्राओं ने शिविर में बिना बर्तन के भेजन पकाया। रेंजस छात्राओं की पाक कला प्रतिय...
सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की पहली सूची, उपाध्यक्ष और महामंत्री भी घोषित

सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की पहली सूची, उपाध्यक्ष और महामंत्री भी घोषित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी ने मिशन- 2022 के लिए कमर कस ली है। ऐसे में सपा ने 15 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी करते हुए एक महामंत्री और 4 उपाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा ने सूची जारी की। इनमें लखनऊ, जालौन, कानपुर, उन्नाव, बस्ती, औरेया, इटावा और गोंडा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर संगठन की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। बीते लगभग दो माह से नए संगठन की तैयारी चल रही थी। तगड़े मंथन के बाद इस सूची को जारी किया गया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लखनऊ- जयसिंह जयंत। कानपुर- राघवेंद्र सिंह-अध्यक्ष, राजकुमार चौहान व रमाकांत पासवान -उपाध्यक्ष। जालौन- नवाब सिंह। उन्नाव- धर्मेंद्र सिंह यादव। मैनपुरी- दीप स...
बाराबंकी में सिल्ट सफाई कर रहे कर्मचारियों से मारपीट-मशीन तोड़ी, रिपोर्ट

बाराबंकी में सिल्ट सफाई कर रहे कर्मचारियों से मारपीट-मशीन तोड़ी, रिपोर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बाराबंकीः जिले के देवा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, सिंचाई विभाग की ओर से शिल्ट सफाई का काम कर रहे कर्मचारियों से कुछ लोगों ने यह कहते हुए मारपीट शुरू कर दी, कि उनके खेत में मिट्टी डाल दी गई है। आरोप है कि इन दबंगों ने काम कर रहे सुपरवाइजर अभिषेक और आपरेटर राजेंद्र को बुरी तरह से मारापीटा इतना ही नहीं काम में लगी जेसीबी मशीन का भी शीशा तोड़ डाला। बाद में किसी तरह दोनों कर्मचारियों ने वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने दर्ज की FIR बाद में दोनों ने इसकी जानकारी स्काई होम इंफाकान के प्रोपराइटर सुनील सिंह को दी। सुनील सिंह द्वारा संबंधित पुलिस चौकी माती में इसकी सूचना दी गई। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी पहुंच गया है। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव ने आरोपी जयपाल यादव और उसके दोनों लड़कों अनिल व अन्य लोगों को भी बुलाकर जांच शुरू कर दी है। आरोप य...
कानपुर के कारोबारी का दुष्कर्म आरोपी बेटा आयुष खेमका गिरफ्तार

कानपुर के कारोबारी का दुष्कर्म आरोपी बेटा आयुष खेमका गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीते 8 माह से अपने रसूख के दम पर पुलिस से बच रहे कानपुर के बड़े गुटखा कारोबारी का दुष्कर्म आरोपी बेटा आयुष खेमका पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आयुष बीते 8 माह से फरार चल रहा था। सूत्रों की माने तो अपनी हैसियत के दम पर पुलिस पर जांच में बचाने का दवाब बनाया जा रहा था। सूत्रों की माने तो पुलिस ने भी आरोपी की हैसियत के मद्देनजर उसकी गिरफ्तारी में उतनी तेजी नहीं दिखा रही थी जितनी अमूमन ऐसे मामलों में दिखाती है। बाद में दवाब बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए लखनऊ जेल भेज दिया है। आठ महीने से तलाश रही थी पुलिस बताया जाता है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एनआरआई सिटी में रहने वाले सुनील खेमका कानपुर के प्रतिष्ठित गुटखा कारोबारी हैं। इतना ही नहीं शुद्ध प्लस समेत उनके कई और ब्रांड चलते हैं। सुनील की कंपनी में काम करने वाली एक न...
भाजपा ने 59 जिला-महानगरों के अध्यक्षों की सूची की जारी, जानिए आपके जिले में कौन बना..

भाजपा ने 59 जिला-महानगरों के अध्यक्षों की सूची की जारी, जानिए आपके जिले में कौन बना..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार देर रात लखनऊ महानगर समेत यूपी में कुल 59 जिला और महानगरों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इनमें ज्यादतर में पुराने चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने देर रात नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा करते हुए सूची जारी की। इस सूची में लखनऊ महानगर की बात करें तो यहां निर्वतमान अध्यक्ष मुकेश शर्मा को ही दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है। जल्द ही अगली सूची भी जारी होने की संभावना है। 59 जिलों के लिए जिला-महानगर अध्यक्ष घोषित बताया जाता है कि 20-21 नवंबर को सभी 98 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्ष पद के चुनाव कराए गए थे। चुनाव अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर ही फिलहाल पहले चरण में प्रदेश के कुल 59 जिलों में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। सीतापुर-लखमी...
STF ने AK-47 के साथ पकड़ा ईनामी शार्प शूटर, सिपाही को गोली..

STF ने AK-47 के साथ पकड़ा ईनामी शार्प शूटर, सिपाही को गोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः STF यानि स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार के ईनामी बदमाश उमेश पंडित को एके-47 (AK-47) गन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताते हैं कि पकड़ा गया बदमाश रणदीप भाटी गैंग का शार्प शूटर है और लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ यश के निर्देशों पर बदमाशों की धर-पकड़ में लगी टीम ने इस खतरनाक शार्प शूटर को बुधवार शाम को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में सिपाही भी घायल गाजियाबाद के लोनी एक्सटेंशन के जी-230, रामपार्क के रहने वाले उमेश शर्मा उर्फ उमेश पंडित पुत्र महेश शर्मा के बारे में कहा जाता है कि उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। एसटीएफ ने उसके कब्जे से एके-47, खोखा, कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बरामद की है। एसटीएफ ने उसे जिला गौतमबुद्धनगर के बिसरख थाना क्षेत्र के हिं...
बांदाः खेल प्रतिभाओं को संवारने वाले शिक्षक भी सराहना के पात्र-विधायक

बांदाः खेल प्रतिभाओं को संवारने वाले शिक्षक भी सराहना के पात्र-विधायक

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः इस क्रीडा प्रांगण में ग्रामीण क्षेत्रों से भी बेहतर खेल प्रतिभाएं देखने को मिली हैं जिस कर्मठता से शिक्षकों ने इन खेल प्रतिभाओं को संवारा है, ऐसे में वे शिक्षक भी सराहना व साधुवाद के पात्र हैं। ये बातें जिला मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहीं। स्पोर्टस स्टेडियम में दो दिन तक चली खेल प्रतियोगिताओं में 143 अंकों के साथ बिसंडा ब्लाक सर्वोच्च स्थान पर रहा। वहीं 99 अंकों के साथ ब्लाक तिंदवारी दूसरे स्थान पर रहा। स्पोर्टस स्टेडियम में बाल क्रीडा प्रतियोगिता का समापन जूनियर बालक वर्ग में क्षेत्र जसपुरा के चांद बाबू व बालिका वर्ग में बिसण्डा ब्लाक की कल्पना, प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में बिसंडा क्षेत्र के समीप व बालिका वर्ग में बिसंडा क्षेत्र की रूबी ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। सफल संचालन इन्द्...
बांदा के ज्योतिषाचार्य का दावा, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे हांसिल करेंगे कामयाबी की बुलंदियां

बांदा के ज्योतिषाचार्य का दावा, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे हांसिल करेंगे कामयाबी की बुलंदियां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः महाराष्ट्र में शिवसेना के उद्धव ठाकरे कांग्रेस-एनसीपी के समर्थन से बहुमत ही साबित नहीं करेंगे, बल्कि एक कुशल शासक बनकर भी उभरेंगे। साथ ही साथ नई बुलंदियों को छुएंगे। यह कहना है कि बांदा के ज्योतिषाचार्य राजेश जी महाराज का।एसएलआरआई के निदेशक ज्योतिषाचार्य राजेश जी महाराज का कहना है कि उद्धव ठाकरे की कुंडली में कन्या लग्न प्रधान है। ऐसे में वक्री बुध ने कुंडली में भद्र योग दशमभाव में बनाया है। राजेश जी का कहना है कि कुंडली में यह योग राजनीति में नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। ग्रह-योग उद्धव ठाकरे के साथ-ज्योतिषाचार्य साथ ही ऊंचा पद और प्रतिष्ठा दिलाता है। 26 नवंबर से लेकर 27, 28 और 29 नवंबर 2019 तक के काल में उद्धव ठाकरे के लिए यह विशेष ग्रह योग चल रहा है। ऐसे में तय था कि नए गठबंधन के माध्यम से शिवसेना की सरकार बनेगी। ज्योतिषाचार्य राजेश जी का कहना है कि गुरु, शनि और के...
देर रात अचानक वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, टॅार्च की रोशनी में निरीक्षण

देर रात अचानक वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, टॅार्च की रोशनी में निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते मंगलवार की देर रात अचानक वाराणसी पहुंचे। वहां उन्होंने आधी रात को काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद अचानक चौक थाने का निरीक्षण करने गए। आधी रात को अचानक सीएम को देख थाने के प्रभारी से लेकर संतरी तक सभी हैरान दिखे। वहां सीएम योगी ने थाने की बिल्डिंग का निरीक्षण करने के बाद अपने सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों के साथ काशी विश्वनाथ कारिडोर का निरीक्षण किया। हालांकि, इस दौरान सीएम ने टार्च की रोशनी में कारिडोर को देखा। सीएम ने चौक थाने के भवन में कमियों को दूर करने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह को निर्देश भी दिए। थाना बिल्डिंग के कायाकल्प के निर्देश सीएम ने निर्मल मठ भी देखा। वहां से सीएम योगी आगे बढ़ते हुए गोयनका लाइब्रेरी के पास पहुंचे। मीडिया से बातचीत में सीएम योगी ने कहा कि कारिडोर निरीक्षण के साथ 1904 में बनी थाने क...