Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

सपा ने जारी की जिलाध्यक्षों की पहली सूची, उपाध्यक्ष और महामंत्री भी घोषित

अखिलेश यादव।

समरनीति न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी ने मिशन- 2022 के लिए कमर कस ली है। ऐसे में सपा ने 15 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी करते हुए एक महामंत्री और 4 उपाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा ने सूची जारी की। इनमें लखनऊ, जालौन, कानपुर, उन्नाव, बस्ती, औरेया, इटावा और गोंडा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
बताते चलें कि लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर संगठन की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया था। बीते लगभग दो माह से नए संगठन की तैयारी चल रही थी। तगड़े मंथन के बाद इस सूची को जारी किया गया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष

  1. लखनऊ- जयसिंह जयंत।
  2. कानपुर- राघवेंद्र सिंह-अध्यक्ष, राजकुमार चौहान व रमाकांत पासवान -उपाध्यक्ष।
  3. जालौन- नवाब सिंह।
  4. उन्नाव- धर्मेंद्र सिंह यादव।
  5. मैनपुरी- दीप सिंह पाल।
  6. इटावा- गोपाल यादव।
  7. औरेया- राजवीर सिंह-अध्यक्ष, ओमप्रकाश ओझा-महामंत्री, रवि वर्मा- उपाध्यक्ष।
  8. मुजफ्फरनगर- प्रमोद त्यागी।
  9. सहारनपुर- रुद्रसेन चौधरी।
  10. बस्ती- महेंद्र यादव।
  11. गाजियाबाद- राशिद मलिक।
  12. मथुरा- लोकमणि जादौन- अध्यक्ष, रणवीर सिंह धनगर-उपाध्यक्ष।
  13. बुलंदशहर- अमजद गुड्डू।
  14. बरेली- इंजीनियर अगम मौर्य।
  15. गोंडा- आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव।

ये भी पढ़ेंः भाजपा ने 59 जिला-महानगरों के अध्यक्षों की सूची की जारी, जानिए आपके जिले में कौन बना..

ये भी पढ़ेंः कौन बना आपके जिले का कांग्रेस जिलाध्यक्ष!पढ़िए सूची-कांग्रेस का मिशन यूपीः प्रदेश के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा