Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में कबाड़ में बेचीं हजारों सरकारी स्कूल की किताबें पकड़ीं गईं, सप्लाई-बिक्री के गौरखधंधे का खुलासा

बांदा में कबाड़ में बेचीं हजारों सरकारी स्कूल की किताबें पकड़ीं गईं, सप्लाई-बिक्री के गौरखधंधे का खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बेसिक सरकारी स्कूलों में किताबों की सप्लाई से लेकर उनको कबाड़ के भाव बेचने का एक बड़ा रैकेट चल रहा है। मोटी कमीशनबाजी के इस खेल में कई सफेदपोश भी शामिल हैं। इसका खुलासा भी बुधवार को उस वक्त हो गया, जब जिले के सरकारी स्कूलों की करीब 5 हजार कुंटलभर किताबें कबाड़ में बेच दी गईं। सबकुछ गुपचुप ढंग से हो रहा था, लेकिन कुछ प्रबुद्धजनों की नजर इन किताबों पर पड़ीं तो पूरा खेल सामने आ गया। कबाड़ के भाव खरीदकर जा रहा था कबाड़ वाला इन किताबों को हथठेला वाला कबाड़ के भाव खरीदकर जा रहा था, तभी कुछ प्रबुद्धजनों की नजर उसपर पड़ गई। लोगों ने जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। घटना के खुलासे से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों के होश अड़ गए। बताते चलें कि सरकार ने लाखों का टेंडर करके ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की पढ़ाई के लिए किताबें दिलवा...
निर्देशक आदित्य ओम की फिल्म में बांदा के अभिनेता शिवा सूर्यवंशी की दिखाई देगी दमदार भूमिका

निर्देशक आदित्य ओम की फिल्म में बांदा के अभिनेता शिवा सूर्यवंशी की दिखाई देगी दमदार भूमिका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, मनोरंजन डेस्कः 'मास्साब' जैसी फिल्म के जरिए बुंदेलखंड का नाम देश-विदेश में रोशन करने वाले बांदा के युवा अभिनेता शिवा सूर्यवंशी की सफलताओं का सिलसिला जारी है। जल्द ही वह एक और फिल्म में अभिनय करते नजर आने वाले हैं। इस बार वह जाने-माने निर्देशक आदित्य ओम की फिल्म 'एक्स्क्रीटा' (मैला) में दर्शकों को एक बेहद दमदार भूमिका में दिखाई देंगे। अभिनेता शिवा सूर्यवंशी ने फिल्म को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने फिल्म की शूटिंग से लेकर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही फिल्म की संवेदनशील थीम को भी बताया। उन्होंने बताया कि बुंदेली परिवेश में यह फिल्म कितनी जरूरी हो जाती है। फिल्म में उनकी भूमिका सोशल एक्टिविस्ट की शिवा ने बताया कि इस फिल्म में उनकी भूमिका एक सोशल एक्टिविस्ट की होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म की शूटिंग भी बुंदेलखंड के उरई-जालौन जिले के चंबल इलाके में हुई है। पूरी तरह ...
बांदा में दर्दनाक घटना, घर में खेल रहे मासूम भाई-बहन की दम घुटने से मौत

बांदा में दर्दनाक घटना, घर में खेल रहे मासूम भाई-बहन की दम घुटने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में आज गुरुवार दोपहर हुई एक ह्रदयविदारक घटना में मासूम भाई-बहन की भूसे के ढेर में दम घुटने से मौत हो गई। दोनों के शव घर के आंगन में पड़े भूसे के ढेर के नीचे दबे मिले। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि खेलते वक्त बच्चे भूसे के ढेर पर पहुंचे और उपर से पड़ी पन्नी के नीचे घुस गए। इसके बाद दोनों भूसा धसने के कारण उसके नीचे दब गए, बाद में उनकी तलाश की गई। दोनों का कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस ने तलाश में दोनों के शव निकाले। घटना से हाहाकार मच गया। परिजन बदहवास से हो गए। मटौंध के बजरंगपुरवा गांव में घटना दरअसल, परिवार के लोग जब बच्चों तो तलाश रहे थे तो दोनों का कुछ पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाश की तो दोनों बच्चों के शव भूसे के ढेर के नीचे दबे थे। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। ...
बांदा में जिला अस्पताल निरीक्षण को पहुंचे आयुक्त ने देखी व्यवस्थाएं

बांदा में जिला अस्पताल निरीक्षण को पहुंचे आयुक्त ने देखी व्यवस्थाएं

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चित्रकूटधाम मंडल आयुक्त गौरव दयाल गुरुवार को जिला अस्पताल निरीक्षण को पहुंचे। वहां सबसे पहले उन्होंने नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। वहां बिजली और पानी का कनेक्शन ना होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया। फिर एनआरसी वार्ड में जाकर व्यवस्थाओं पर गौर किया। व्यवस्थाओं में सुधार के भी निर्देश दिए हैं। व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बाहर से दवाओं पर सवाल-जवाब आयुक्त गौरव दयाल स्वास्थ्य सेवाओं पर नजर बनाए हुए हैं। बातचीत में उन्होंने बताया है कि वह जिला अस्पताल में व्यवस्था देखने आए थे। इस दौरान कुछ मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी गई थीं। इसकी जानकारी होने पर सीएमएस से मामले की जांच को कहा गया है, ताकि दोबारा ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। ये भी पढ़ेंः बांदा में प्रधान के हि...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार सवार 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार सवार 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः कई घंटों से लगातार हो रही बरसात के बीच लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक कार आज गुरुवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा खा गई। इससे कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि कार सवार लोग गुरुग्राम से लखनऊ जा रहे थे। यह हादसा कन्नौज की तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में फगुहा भट्ठे के पास हुआ। बताया जाता है कि गुड़गांव की ओर से आ रही कार फगुहा भट्ठा के पास डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे तेज रफ्तार के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीनों लोग गुरुग्राम के रहने वाले थे। दो की पहचान हुई है। एक की पहचान हरिशचंद्र तथा दूसरी महिला मृतक है जिसकी पहचान फरहा खान के रूप में हुई है। तीसरी मृतक महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मरने वालों में दो गुड़गांव के रहने वाले बताते हैं कि तीनों शवो...
विपक्षियों को मात देने में माहिर स्वतंत्र देव सिंह के सिर आज फिर सजेगा प्रदेश अध्यक्ष का ताज

विपक्षियों को मात देने में माहिर स्वतंत्र देव सिंह के सिर आज फिर सजेगा प्रदेश अध्यक्ष का ताज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज गुरुवार को होना है। संगठन को मजबूत करने की अद्भुत कला और चुनावों में विपक्षियों को मात देने वाली अभेद रणनीति में माहिर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन गोपाल का कहना है कि 16 जनवरी को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की मौजूदगी में यह कार्यवाही संपन्न होगी। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी चुनाव आज शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापसी की व्यवस्था रहेगी। पार्टी के भीतर खाने से जो खबरें आ रही हैं उनसे पता चलता है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष की प्रभावी कार्यशैली के चलते ...
बांदा में बाइक की टक्कर से मामा की मौत-मासूम भांजे समेत दो लोग घायल

बांदा में बाइक की टक्कर से मामा की मौत-मासूम भांजे समेत दो लोग घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बाइक की टक्कर से एक मामा की मौत हो गई, वहीं मासूम भांजे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुआ। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज किया। हादसा बाइक और साइकिल की टक्कर से हुआ है। हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक बालक की बहन का कहना है कि त्योहार के मौके पर उसने ही भाई को खुशी-खुशी घर बुलाया था। साइकिल और बाइक की टक्कर से हादसा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव का रहने वाले 12 साल का बालक लल्लू पुत्र दादूराम दो दिन पहले अपनी बहन सावित्री की ससुराल बिसंडा गया था। वहां बुधवार दोपहर वह अपने 8 साल के भांजे रोहित पुत्र राममनोहर को साइकिल से लेकर...
29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर

29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सूफी गायक जगजीत सिंह का गाना तो आपको याद होगा ही... 'न उम्र की सीमा हो, न जन्म का बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन, नई रीत चलाकर तुम, मेरी प्रीत अमर कर दो....।' कुछ इन्हीं पंक्तियों को सच करने पर अमादा एक 55 साल की महिला ने खुद से 29 साल छोटे युवक के प्यार में हर हद पार कर दी। साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। मामला संतकबीरनगर के एक गांव से जुड़ा है। वहां एक महिला ने अपने से आधी उम्र के अपने प्रेमी के लिए कई सितम सहे, पति-बेटों और घरवार सब छोड़ दिया। इसके बाद अपने रिश्ते को सामाजिक बंधन और कानूनी मान्यता दिलाई। पति से लिया तलाक, 3 बेटों को छोड़ा दरअसल, वहां रहने वाली एक 55 साल की महिला के खुद से 29 साल छोटे युवक से प्रेम संबंध हो गए। महिला के लिए अपने प्यार को हांसिल करना आसान नहीं था। ऐसे उसे कई बंधनों तोड़ते हुए हर हद से गुजरना पड़ा। प्रेमी का होन...
बांदा में हाईटेंशन करंट से लाइनमैन की मौत, दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा

बांदा में हाईटेंशन करंट से लाइनमैन की मौत, दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बिजली विभाग द्वारा काटे गए ट्यूबवेल के हाईटेंशन बिजली कनेक्शन को जुड़वाने के लिए ट्यूबवेल मालिक ने प्राइवेट लाइनमैन को पोल पर चढ़ा दिया। एलटी लाइन में काम करने वाले लाइनमैन ने जैसे ही हाईटेंशन लाइन का तार जोड़ने का प्रयास किया, करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसने के बाद नीचे आ गिरा। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अतर्रा) पहुंचे। वहां इलाज के दौरान लाइमैन ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव देखा तो उनमें कोहराम मच गया। मामले में पुलिस ने घटनाक्रम फतेहगंज थाना क्षेत्र का है। फतेहगंज थाना पुलिस ने ट्यूबवेल मालिक समेत दो लोगो के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बिजली विभाग के काटे कनेक्शन को जुड़वाने के दौरान हादसा बताया जाता है कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी गांव निवास...
कानपुर में भाजपा नेता को झूठ बोल घर से बुलाया, फिर लूटकर भागे बदमाश

कानपुर में भाजपा नेता को झूठ बोल घर से बुलाया, फिर लूटकर भागे बदमाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार शाम कानपुर शहर के नौबस्ता में इलाके में एक भाजपा नेता से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने हवा में असलहा लहराते असलहा तान दिया। इससे डरे-सहमे लोग वहीं रुक गए। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी तुरंत ही हरकत में आ गई। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ गोविंदनगर मनोज गुप्ता का कहना है कि जांच की जा रही है। इलाके में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। फिर भी अपने स्तर से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नौबस्ता के पशुपतिनगर में सरेआम वारदात बताया जाता है कि नौबस्ता के पशुपति नगर में रहने वाले गल्ला एजेंट मनोज दुबे भाजपा नेता हैं। आज उनसे मिलने भरुआ सुमेरपुर से उनके कु...