Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

आज से यूपी में पूरब से पश्चिम तक जमकर बरसेंगे बादल..

आज से यूपी में पूरब से पश्चिम तक जमकर बरसेंगे बादल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार से मौसम ने फिर करवट बदल ली है। राजधानी लखनऊ, कानपुर, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जैसे जिलों में लोगों को बारिश और धुंध का सामना करना पड़ेगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। बताया जा रहा है कि पारा लुढ़ने से ठंड बढ़ जाएगी। खराब मौसम का सिलसिला अगले 3 से 4 दिन तक रहेगा। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। राजधानी के आसपास और पश्चिमी यूपी तक बरसेंगे बादल हालांकि, दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव को लेकर जो अनुमान लगाया था वह बिल्कुल सटीक निकला। यूपी में खासकर राजधानी लखनऊ के आसपास बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में बारिश तो शायद न भी हो, लेकिन धुंध और कोहरा छाया रहेगा। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद व नोएडा में मंगलवार से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। इसलिए घर से निक...
लखनऊ-बुंदेलखंडः फेक वेबसाइट से फर्जी रवन्ने, सरकार को 200 करोड़ का चूना, महोबा का जालसाज गिरफ्तार

लखनऊ-बुंदेलखंडः फेक वेबसाइट से फर्जी रवन्ने, सरकार को 200 करोड़ का चूना, महोबा का जालसाज गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, लखनऊ, हमीरपुर
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ/बांदाः खनिज महकमे में एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है, जिसने राजधानी में बैठे अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं। यहां साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक फर्जी वेबसाइट के जरिए ट्रकों के फर्जी ई-रवन्ना (रायल्टी पेपर) जारी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी रवन्ना जारी करते हुए सरकार को लगभग 200 करोड़ रुपए का चूना लगा डाला है। इनमें पकड़ा गया जालसाज सचिन सिंह, बुंदेलखंड के महोबा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। इस फेक वेबसाइट के जरिए फर्जी ई-रवन्ना से हजारों ट्रक बालू, मौरंग और गिट्टियां निकाल दी गई। दरअसल, खनिज विभाग की ओर से इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच पर शासन की है पैनी नजर साइबर क्राइम पुलिस अब अवैध खनन के गौरखधंधे में शामिल बाकी लोगों का पता लगा रही है। बहरहाल, इतने बड़े स्तर पर हुई जालसाजी और सरकार को...
रहिए सावधानः आज से यूपी में बारिश-धुंध का दौर शुरू

रहिए सावधानः आज से यूपी में बारिश-धुंध का दौर शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज मंगलवार को मकर संक्रांति के साथ ही मौसम ने फिर करवट बदल ली है। राजधानी लखनऊ, कानपुर, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जैसे जिलों में लोगों को बारिश और धुंध का सामना करना पड़ेगा। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। बताया जा रहा है कि पारा लुढ़ने से ठंड बढ़ जाएगी। खराब मौसम का सिलसिला अगले 3 से 4 दिन तक रहेगा। कहा जा रहा है कि 14 जनवरी को लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन धुंध और कोहरा छाया रहेगा। वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद व नोएडा में मंगलवार से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है। इसलिए घर से निकलने से पहले सावधानी बरतें। सहारनपुर में 5 मिनट में ओलों से ढकी सड़क उधर, सोमवार को 5 मिनट की ओलावृष्टि से पश्चिमी यूपी के सहारनपुर शहर की सड़के ओले से ढक सी गई। वहीं पारा भी लुढ़क गया। मंगलवार को भी बर्फीली ...
कानपुर में रेलवे कर्मचारी संघ ने किया खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन

कानपुर में रेलवे कर्मचारी संघ ने किया खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा आज मंगलवार को 25वें विशाल खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। यह आयोजन कर्मचारी संघ के कानपुर कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में सभी ऑफिसयल सटॉफ, लॉबी के लोको पायलट, गार्ड मौजूद रहे। कर्मचारी-ट्रैकमेन व मजदूर भी हुए शामिल इनके साथ रेलवे कॉलोनी के कर्मचारियों के साथ-साथ गैंगमेन ट्रैकमेन और ठेकेदार व मजदूर भी थे। आयोजन के दौरान सबी ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने उत्साह से इस भोज आयोजन में प्रतिभाग किया। पूरा कार्यक्रम बड़े ही उत्साहजनक माहौल में मना। कर्मचारियों के परिजनों में भी प्रसाद वितरित बताते हैं कि इस दौरान प्रसाद की खिचड़ी को ठेकेदारों व मजदूरों के परिजनों में भी वितरित किया गया। इससे परिवार के लोगों के चेहरे भी खिल उठे। सभी ने खिचड़ी भोज का पूरा आनंद उठाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को खि...
बिजनौर में दो सगे भाइयों की हत्या से फैली सनसनी

बिजनौर में दो सगे भाइयों की हत्या से फैली सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः पश्चिमी यूपी की बिजनौर जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने सभी हिलाकर रख दिया। सोमवार से लापता दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई। मंगलवार को दोनों भाइयों की शव जिले के किरतपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में बरामद हुए। परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है। इस वारदात से इलाके में दहशत सी फैल गई है। सोमवार से दोनों थे लापता, दर्ज हुई थी गुमशुदगी बताया जाता है कि किरतपुर के बांखरपुर गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह के बेटे शिवम (22) और आशीष (18) सोमवार शाम से लापता थे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चला। इसी बीच परिवार के लोगों को खबर मिली कि दोनों भाइयों के शव गंगावाला गांव के पास जंगल में पड़े हैं। रोते-बिलखते पर...
यूपी में योगी सरकार ने फिल्म ‘ताना जी’ को किया टैक्स फ्री

यूपी में योगी सरकार ने फिल्म ‘ताना जी’ को किया टैक्स फ्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर सेनापति ताना जी मालुसरे की वीरता पर बनी फिल्म 'तानाजी' को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है। दरअसल, यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के साहसी एवं समर्पित सेनापति सूबेदार तानाजी मालुसरे की वीरगाथा पर बनी है। तानाजी की वीरता और उनके त्याग से ज्यादा से ज्यादा लोग प्रेरणा ले सकें, इस बात को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने इस फिल्म को प्रदेश के सिनेमाघरों में टैक्स फ्री किया है। अजय देवगन ने ट्वीट कर बोला- थैंक्स यूपी सरकार के इस फैसले के बाद फिल्म के अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को थैंक्स बोला है। इतना ही नहीं अजय देवगन ने कहा कि अगर आप हमारी फिल्म देखते तो हमें प्रसन्नता होती। बताते चलें कि फिल्म 'तानाजी' में तानाजी मालुसरे का किरदार अभिनेता अजय देवगन ने निभाया है। अभिनेता...
सीतापुरः व्यवसाई चांद नरायण गुप्ता का शुद्धि हवन 15 को

सीतापुरः व्यवसाई चांद नरायण गुप्ता का शुद्धि हवन 15 को

Breaking News, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः शहर के व्यवसाई चांद नारायण गुप्ता का शुद्धि हवन बुधवार 15 जनवरी को उनके निजी आवास पर होगा। यह जानकारी उनके पुत्र प्रभात गुप्ता की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि हवन-पूजन दोपहर 12 बजे 20, कंचन भवन, स्टेशन रोड, स्थित निजी आवास पर होगा। इस दौरान हवन कर स्व. चांद नरायण गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद 2 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी से रिश्तेदारों व मित्रजनों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। संबंधित खबरः सीतापुर के जाने-माने व्यवसाई चांद नरायण गुप्ता का निधन...
सुजीत पांडे लखनऊ और आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर

सुजीत पांडे लखनऊ और आलोक सिंह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए आयुक्त व्यवस्था को लागू कर दिया है। अब राजधानी लखनऊ और नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में पुलिस कमिश्नरों की तैनाती होगी। एडीजी रैंक के इन अधिकारियों की तैनाती के साथ ही दोनों जिले यूपी के पहले ऐसे जिले बन जाएंगे, जहां पुलिस कमिश्नर व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही कई तरह की व्यवस्थाएं भी बदल जाएंगी। कई पूर्व डीजीपी ने भी इस नई व्यवस्था की सराहना की है। माना जा रहा है कि पुलिस सिस्टम से हुए इस परिवर्तन से कानून व्यवस्था पर बड़ा और सकारात्मक असर पड़ेगा। पुलिस सिस्टम में आयुक्त व्यवस्था लागू डीजीपी ओपी सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब इस व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। सुजीत पांडे राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर होंगे। वहीं आलोक सिंह नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) ...
लखनऊ-नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, योगी सरकार का बड़ा बदलाव

लखनऊ-नोएडा में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, योगी सरकार का बड़ा बदलाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी पुलिस सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए कमिश्नर व्यवस्था लागू कर दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री योगी ने राजधानी लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। बताते दें लखनऊ जहां प्रदेश की राजधानी है तो नोएडा को यूपी की आर्थिक राजधानी माना जाता है। दिल्ली से सटे इस शहर में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में पुलिस के लिए हमेशा से यह चुनौतीपूर्ण रहा है। ऐसे में सरकार ने बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। यही वजह है कि पुलिस सिस्टम में हुए इस बदलाव की जानकारी देने सीएम योगी खुद खासतौर पर मीडिया के बीच आए हैं।  सीएम योगी ने प्रेसवार्ता में दी ...
बांदा में प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति ने अपने ही भाई का कत्ल किया

बांदा में प्रधान के हिस्ट्रीशीटर पति ने अपने ही भाई का कत्ल किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुई एक सनसनीखेज वारदात में एक हिस्ट्रीशीटर और जिलाबदर प्रधान पति ने अपने चचेरे भाई की गांव में घुसकर सरेआम हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उसे जलाने का भी प्रयास किया। हालांकि, जानकारी होते ही परिवार के लोग समय रहते मौके पर पहुंच गए और जलते अलाव पर औंधे मुंह पड़े व्यक्ति को उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की वारदात से इलाके में फैली सनसनी हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, वारदात ने थाना पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल उठता है कि जिला बदर रहा हिस्ट्रीशीटर अपराधी गांव में आसानी से वारदात करके भाग भी निकला। जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में हुआ हत्याकांड बताया जाता है कि जिले के बदौसा थाना क्षेत...