Thursday, August 27सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदाः पोस्टमार्टम में दम घुटना आया मासूमों की मौत की वजह, पुलिस का हत्या से इंकार

बांदाः पोस्टमार्टम में दम घुटना आया मासूमों की मौत की वजह, पुलिस का हत्या से इंकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार दोपहर घर के आंगन में भूसे के ढेर से मासूम भाई-बहनों के शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना आया है। पुलिस दोनों मासूम बच्चों की हत्या किए जाने की किसी भी आशंका से साफ इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना महज के दुखद हादसा था। उधर, दूसरी ओर मासूम बच्चों के माता-पिता आज घटना के तीन बाद भी पूरी तरह से बदहवास से हैं। मां मंजू के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं तो पिता श्रीकृष्णचंद्र की हालत भी ठीक नहीं है। माता-पिता को दोनों मासूम बच्चों की रह-रहकर याद आ रही है। गुरुवार को हुआ था दिल दहला देने वाला घटनाक्रम हालांकि, दिल पर पत्थर रखते हुए परिवार के लोगों ने दोनों मासूम बच्चों का अंतिम संस्कार केन नदी में शवों को प्रवाहित करते हुए किया। आंखों के सामने शवों को नदी में ...
स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के 19वें निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष घोषित हुए

स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के 19वें निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष घोषित हुए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी आदित्यनाथ की सरकार में परिवहन मंत्री रहे मनोनीत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए 19वें प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने उनके नाम की घोषणा करते हुए निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव द्वारा निवार्चित अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को प्रमाण पत्र भी दिया गया। इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की सराहना करते हुए उनको बधाई दी एक ही नामांकन हुआ था दाखिल, निर्विरोध बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था, जो स्वतंत्र देव सिंह की ओर से दाखिल किया गया था। इससे पहले राष्ट्रीय परि...
सुनो चचा, कैसे हो पहचाना..सुनते ही चौंका पैरोल से भागा आतंकी जलीस, STF ने दबोचा

सुनो चचा, कैसे हो पहचाना..सुनते ही चौंका पैरोल से भागा आतंकी जलीस, STF ने दबोचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः देशभर में 50 से ज्यादा सीरियल बम धमाकों के आरोपी आतंकी डा. जलीस को एसटीएफ ने बड़ी ही सतर्कता से कानपुर से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकला था। इसकी जानकारी पुलिस मुखिया डीजीपी ओपी सिंह ने दी है। बताते हैं कि अजमेर ब्लास्ट मामले में पकड़ा गया जलीस बम बनाने में मास्टर है और इसीलिए उसे डाक्टर बम के नाम से जाना जाता है। पैरोल पर छूटकर भागा था कुख्यात आतंकी खतरनाक आतंकी डा. जलीस पैरोल मिलने के बाद मुंबई से भाग निकला था जिसके बाद यूपी एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने पूरी टीम को सतर्क कर दिया था। उधर, भागा हुआ आतंकी जलीस बलास्ट में शामिल अपने साथियों से मिलने की उम्मीद में कानपुर पहुंचा था। सूत्र बताते हैं कि यहां रहने वाले उसके एक साथी की मौत हो चुकी है और दूसरा उसे मिला नहीं। उसने यहां एक धार्मिक स्थल में शरण ली। शुक्रवार को नमाज पढ़कर एक...
बांदा में कामेडियन राजू श्रीवास्तव,   हंसते-हंसाते पानी और सीएए की जरूरत समझा गए..

बांदा में कामेडियन राजू श्रीवास्तव, हंसते-हंसाते पानी और सीएए की जरूरत समझा गए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हास्य कलाकार एवं यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष (कैबिनेट दर्जा प्राप्त) राजू श्रीवास्तव ने लोगों का मनोरंजन किया। जलसंरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए राजू श्रीवास्तव ने हसंते-हंसाते सीएए और पानी की महत्ता भी लोगों को समझा दी। साथ ही करीब दो घंटे तक लोगों का खूब मनोरंजन किया। कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह पानी के लिए होगा। बांदा के स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम उन्होंने नदियों, तालाबों, सरोवरों और प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण कराए जाने को लेकर मौजूद लोगों से हाथ उठवाकर संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर बांदा के उभरते फिल्म अभिनेता शिवा सूर्यवंशी भी मौजूद रहे। इससे पहले हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने सर्किट हाउस में पत्रकार...
बांदा में सहकारिता मंत्री बोले, 3 प्रतिशत पर किसानों को मिलेगा ऋण

बांदा में सहकारिता मंत्री बोले, 3 प्रतिशत पर किसानों को मिलेगा ऋण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला सहकारी बैंक की सामान्य निकाय बैठक को संबोधित करते हुए सूबे के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि प्रदेश के बैंकिंग क्षेत्र में सबसे कम महज 3 फीसदी ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। उन्होंने सहकारी तंत्र को किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सक्रिय महत्वपूर्ण संस्था बताया। शुक्रवार को शहर के आर्यकन्या इंटर कालेज परिसर में जिला सहकारी बैंक की सामान्य निकाय बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद ने एटीएम व्यवस्था पर दिया जोर विशिष्ट अतिथियों में शामिल पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय समेत सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी शामिल रहे। बैंक के चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी व पूर्व अध्यक्ष सुशील द्विवेदी आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। बैठक की श...
बांदा के डीएवी कालेज में छात्र-छात्राओं में कैरम का मुकाबला

बांदा के डीएवी कालेज में छात्र-छात्राओं में कैरम का मुकाबला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में आज 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज कैरम प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कालेज के 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य ने विजेता और उप विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साहजनक माहौल में हुआ। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर आयोजन महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य डा रामभरत सिंह तोमर ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मतदान लोकतंत्र में एक बेहद अनिवार्य योगदान है। यह देश को दिशा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मतदाता दिवस मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक मतदाता को समर्पित है। कालेज परिसर में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 32 छात्...
कानपुर के नए एडीजी जय नारायण सिंह ने कार्यभार संभाला

कानपुर के नए एडीजी जय नारायण सिंह ने कार्यभार संभाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जोन के नए एडीजी जय नारायण सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कानपुर उनके लिए नया नहीं है। वह 1998 में एसपी साउथ रह चुके हैं और वर्ष 2013 में पुलिस अधीक्षक औरैया के पद पर तैनात रहे हैं। ऐसे इस क्षेत्र से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। तब और अब में फर्क इतना आया है कि अपराध का कल्चर यानि संस्कृति बदली है। तब डकैतियों के लिए कानपुर से इटावा तक का क्षेत्र ज्यादा जाना जाता था। अब इस क्षेत्र में महिला सुरक्षा, आपसी सौहार्द्र और दूसरी घटनाओं को रोकने की चुनौती है। इससे पहले आईजी मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने उनका स्वागत किया। महिला सुरक्षा व आपसी सौहार्द्र प्राथमिकता साइबर क्राइम के सवाल एडीजी ने कहा कि वह खुद और आईजी और एएसएसपी सभी साइबर क्राइम को बेहतर ढंग से समझते हैं। इसको रोकने में कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा...
यूपी में अभी दो दिन और झमाझम बारिश, कानपुर-बाराबंकी में टूटे रिकार्ड

यूपी में अभी दो दिन और झमाझम बारिश, कानपुर-बाराबंकी में टूटे रिकार्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के करीब तीन दर्जन जिलों में बीते बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश नए रिकार्ड बना रही है। रात से शुरू हुई और गुरुवार को दिनभर लोगों का रास्ता रोके रही। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खुद मौसम विभाग की माने तो आमतौर पर 16 जनवरी तक औसतन 9.1 मिली मीटर (मिमी) बारिश होने की संभावना रहती है, लेकिन इस बार यूपी में बीते 24 घंटे में इससे ज्यादा बारिश यानि 13.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यह आंकड़ा औसत बरसात से करीब 147.7 प्रतिशत ज्यादा है। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश कानपुर, गोंडा और बाराबंकी में रिकार्ड की गई है। जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेती पर मिला-जुला असर खेती पर इस बारिश के असर की बात करें तो जानकार बताते हैं कि यह मिला-जुला होगा। यानि कहीं इसका नुकसान है तो कहीं फायदा भी है। राजधानी लखनऊ में बारिश से अधिकतम पारा सामान्य से 6 डिग्री ...
स्वतंत्र देव ही अगले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नाम की औपचारिक घोषणा आज

स्वतंत्र देव ही अगले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नाम की औपचारिक घोषणा आज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के क्रम में आज गुरुवार को यूपी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के लिए सदस्यों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया हुई। यह प्रक्रिया केंद्रीय सह चुनाव पर्यवेक्षक मंगल पांडे की मौजूदगी में हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से एक ही नामांकन दाखिल हुआ। इससे साफ हो गया है कि स्वतंत्र देव सिंह ही अगले प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। हालांकि, उनके नाम की औपचारिक घोषणा शुक्रवार यानि आज होगी। हालांकि, पहले से ही यह बात तय मानी जा रही थी कि स्वतंत्र देव सिंह ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। औपचारिक घोषणा के बाद अगले तीन साल के लिए स्वतंत्र देव दोबारा अध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे। शाम 4 बजे तक एक नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय प्रदेश चुनाव अधिकारी आश...
बांदा में दबंगों ने राइफल से चौकीदार को मारी गोली, दूसरे को बट से पीटा

बांदा में दबंगों ने राइफल से चौकीदार को मारी गोली, दूसरे को बट से पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोखर गांव में बुधवार रात को गाली-गलौज से मना करना एक चौकीदार और अन्य व्यक्ति को इतना भारी पड़ा कि दबंग ने राइफल से उसे गोली मार दी। दूसरे को बट मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थानाध्यक्ष तारा चंद पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीच-बचाव करना चौकीदार को पड़ा भारी पुलिस आरोपियों के खिलाफ दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवाद के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। नशे में थे दबंग, वारदात को दिया अंजाम बीच-बचाव करना पड़ गया भारी बताया जाता है कि अमलोखर गांव में रहने वाला सत्यदेव (25) पुत्र ...