Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री-बैनामा पर रोक, मंत्री ने घोषणा की

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में रजिस्ट्री-बैनामा पर रोक, मंत्री ने घोषणा की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री मोदी जहां देशभर में कोरोना से बचाव के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करा रहे हैं तो वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना से बचाव को युद्ध स्तर तैयारियां कर चुके हैं। इसी क्रम में आज बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने आज शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में मकान-घर और जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है। ऐसा कोरोना से बचाव के मद्देनजर किया गया है, ताकि भीड-भाड़ इकट्ठा होने से रोका जा सका। मंत्री ने कहा कि इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। सभी तरह की रजिस्ट्री पर लगाई रोक साथ ही किसी भी तरह के बैनामे पर रोक लगा दी गई है। राज्यमंत्री शुक्रवार को हमीरपुर के अब्दुल कलाम सभागार में मौजूद थे। वह योगी सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर सरकार के कार्यों की ज...
पाप मिटाः निर्भया केस के चारों दरिंदों को फांसी

पाप मिटाः निर्भया केस के चारों दरिंदों को फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः सात साल पहले एक बेटी निर्भया से दरिंदगी की हदें पार करने वाले चारों दरिंदों को आज सुबह साढ़े 5 बजे फांसी पर लटका दिया। इसके साथ ही देश के माथ से एक बड़ा पाप मिट गया। बेटियों के पिता के सिर से बोझ सा उतर गया। सभ्य समाज में रहने वाले हर व्यक्ति ने सकून महसूस किया। रात तक चारों दरिंदे खुद के बचाव के लिए हथकंडे अपनाते रहे, लेकिन कुछ काम नहीं आया। तमाम अपनाए हथकंडे नाकाम तमाम हथकंडों के बावजूद कानून ने अपना काम किया और सुबह चारों को एक साथ फांसी पर लटका दिया गया। बताते हैं कि इन दोषियों को सुबह जगाने के बाद चाय भी आफर की गई। नहाने के लिए कहा गया। इनमें से एक नहाया, बाकी तीन नहीं नहाए। इसी तरह तीन ने कपड़े भी नहीं बदले। आखिरी वक्त में भी एक दोषी ने अपने वकील से मिलाने को भी कहा। रातभर जागते रहे चारों ही दोषी इन चारों दोषियों को सुबह 20 मार्च को 5.30 बजे फांसी दी गई। ब...
बांदा के प्रो रामनारायण द्विवेदी को विशिष्ट पुरस्कार की घोषणा

बांदा के प्रो रामनारायण द्विवेदी को विशिष्ट पुरस्कार की घोषणा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के प्रो रामनारायण द्विवेदी को शास्त्रों की सेवा के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बताते हैं कि उनको विशिष्ट पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार के तहत उनको एक लाख रुपए की नकद धनराशि और सम्मान पत्र साथ में दिया जाएगा। बता दें कि प्रो द्विवेदी को इसके पहले भी अनेक सम्मान मिल चुके हैं। इन पुरस्कारों में कर्नाटक के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश सरकार से मिले महर्षि पाणिनी सम्मान शामिल हैं। इससे पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान साथ ही भारत सरकार से महर्षि व्यास सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान तथा अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली, शीला दीक्षित द्वारा दिया दिए गए संस्कृत भूषण सम्मान भी शामिल हैं। आपके राष्ट्रीय शोधपत्र 55 तथा अंतर्राष्ट्रीय शोधपत्र 25 और एक दर्जन ग्रन्थ प्रकाशित हो चुके हैं। इतना ही नह...
चिट्टियां कलाईयां फेम सिंगर कनिका कपूर को कोरोना, फैंस को यह मैसेज

चिट्टियां कलाईयां फेम सिंगर कनिका कपूर को कोरोना, फैंस को यह मैसेज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड से एक कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चिट्टियां कलाईयां..जैसे कई सुपरहिट गानों की गायिका कनिका कपूर को कोरोना हो गया है। उनकी कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पाजीटिव आई है वहां 15 मार्च को लंदन से लखनऊ लौटी थीं। इसके बाद वह एयरपोर्ट से ग्राउंड स्टाफ की मदद से वाशरूम से छिपकर भाग निकली थीं। https://www.instagram.com/p/B98tXqnFqE2/ हालांकि, अब उनकी कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से एक मैसेज शेयर किया है। इस मैसेज के जरिए लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव को सभी उपाए करें। उन्होंने लिखा है कि वह और उनका परिवार डाक्टरों की देख-रेख में है। साथ ही उनको कुछ दिन पहले फ्लू की समस्या हुई थी, जांच कराई तो कोरोना पाजीटिव आया। 15 को लंदन से लौटी कनिका ने लखनऊ में की पार्टी इतना ही नहीं कोरोना को लेकर स...
सीतापुर के दोनों डाक्टरों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

सीतापुर के दोनों डाक्टरों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है। एक दिन पहले कोरोना के मरीज के संपर्क में आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में रखे गए सीतापुर के दोनों डाक्टरों की ब्लड सैंपुल की जांच रिपोर्ट आ गई है। दोनों डाक्टरों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी दोनों में किसी में कोरोना वायरस नहीं है। इस संबंध में सीतापुर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक वर्मा ने बताया कि दोनों चिकित्सकों की जांच रिपोर्ट पूरी तरह से निगेटिव आई है। अब जल्द ही उनको आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दी जाएगी। ब्लड सैंपुल की जांच रिपोर्ट आई बताते चलें कि सीतापुर जिले में एक दिन पहले उस वक्त खलबली मच गई थी जब दो चिकित्सकों को संदिग्ध मरीज मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया था। दोनों चिकित्सकों में एक सरकारी चिकित्साधिकारी थे, जबकि दूसरे शहर के जाने-माने डाक्टर थे। ऐसे में लोगों को उनकी सेहत को लेकर भ...
अपडेटः बांदा बड़ा रेल हादसा टला, पटरी से उतरा माल गाड़ी का डिब्बा

अपडेटः बांदा बड़ा रेल हादसा टला, पटरी से उतरा माल गाड़ी का डिब्बा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार को बांदा में रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यह हादसा उस वक्त टला जब माल गाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। तेज आवाज के साथ हुई घटना से स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद ट्रेन को पटरी पर चढ़ाने के तकनीकि प्रयास शुरू कर दिए। दोपहर करीब 1 बजे तक रेलवे ने दोनों डिब्बों पर पटरी पर दोबारा लाकर स्थिति को सामान्य कर दिया। हालांकि, स्टेशन मास्टर ने बताया कि इस दौरान दो ही ट्रेनें बांदा स्टेशन से गुजरीं और दोनों ही समय से रवाना हुईं। दुर्घटना यान ने पहुंचकर स्थिति को सामान्य बनाया। रेलवे अधिकारी मौके पर जुटे, तकनीकि काम शुरू हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यातायात पर भी इससे कोई असर नहीं पड़ा है। रेलवे अधिकारियों ने क...
बांदा में श्रीमद् वेदी प्रतिष्ठा के साथ हुआ महा मस्तिष्काभिषेक

बांदा में श्रीमद् वेदी प्रतिष्ठा के साथ हुआ महा मस्तिष्काभिषेक

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः श्री दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन जैन समाज की महिला-पुरुषों ने श्रीमद् वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान महावीर का महामस्तिष्काभिषेक करते हुए विधि-विधान से वेदियों का निर्माण किया। प्रवचन के दौरान सौरभ सागर महराज ने कहा कि जब तक जीवन है, धर्म का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। छोटी बाजार स्थित जैन मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन गुरुवार को श्रीमद् वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित हुआ। धूमधाम से हुआ पूजन, भंडारा भी महिला-पुरुषों ने मुनि सुब्रत नाथ दिगंबर अतिशय क्षेत्र मंदिर में भगवान का महामस्तिष्काभिषेक किया। तीनों वेदियों में विधि-विधान पूर्वक भगवान स्थापित किए। श्रद्धालुओं और 108 इंद्रो ने जोड़े सहित विश्व के कल्याण के लिए शांति की प्रार्थना की गई। हवन के साथ विधान का समापन हुआ। इस दौरान पुरुष-महिलाओं ने पीले वस्त्र पह...
बड़ी खबरः सीतापुर में दो डाक्टरों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण, दोनों आइसोलेशन वार्ड में..

बड़ी खबरः सीतापुर में दो डाक्टरों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण, दोनों आइसोलेशन वार्ड में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, सीतापुरः राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वहां दो डाक्टरों में कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाए गए। इनमें से एक डाक्टर शहर के फेमस प्राइवेट चिकित्सक हैं तो दूसरे सरकार अस्पताल के चिकित्साधिकारी भी हैं। दोनों चिकित्सकों को आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट कर दिया गया है। उनके ब्लड सैंपुल को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। ब्लड सैंपुल टेस्ट के लिए भेजे गए, रिपोर्ट का इंतजार बताया जाता है कि शहर के एक फेमस डाक्टर और जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सीय अधिकारी में कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दोनों को संदेह के आधार पर रखा गया है। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एक शहर के जाने-माने डाक्टर, दूसरे सरकारी चिकित्सक चिकित्...
पत्नी को धोखा, मेड संग इटली पहुंचा, कोरोना वायरस ने पकड़ा

पत्नी को धोखा, मेड संग इटली पहुंचा, कोरोना वायरस ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः एक आदमी अपनी पत्नी को धोखा देकर मेड के साथ रंगरलियां मनाने इटली जा पहुंचा। वहां मस्ती कर रहा था कि तभी कोरोना वायरस चपेट में आ गया। इस आदमी का उसकी मेड से अफेयर का खुलासा उस वक्त हुआ जब आइसोलेशन सेंटर में चिकित्सा अधिकारियों ने उससे बात की। खुद इस व्यक्ति ने इसके बारे में स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दी। इस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना वायरस रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। वहीं इसके साथ गई महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव है। दोनों आइसोलेशन सेंटर में हैं। जांच में दोनों की रिपोर्ट आई पाॅजीटिव दरअसल, यह पूरा मामला इंग्लैंड का है। वहां 'द सन' की एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, जिसमें इस पूरे वाक्य का जिक्र है। वहां रहने वाला एक 30 साल का व्यक्ति अपनी मेड से अफेयर के चलते पत्नी से चीटिंग करके इटली घूमने गया था। वहां उसे और साथ गई महिला को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया। वहां दोनों बी...
बांदा में व्यापार मंडल पदाधिकारियों का भव्य शपथ समारोह

बांदा में व्यापार मंडल पदाधिकारियों का भव्य शपथ समारोह

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में नगर पालिका परिषद के पास स्थित मंडपम सभागार में गुरुवार को उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन और नगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्र का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। 84 किलो की फूलों की माला पहनाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भव्य समारोह के बीच उद्योग व्यापार मंडल की नवनिर्वाचित नगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर पद भार ग्रहण कराया। चारुचंद खरे वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चारु चंद्र खरे को राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कमलेश गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल को आगे बढ़ाने के लिए यहां के व्यापारियों की अहम भूमिका रही है। कई सदस्यों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां कहा कि हम चाहे जिस दल में ह...