Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के प्रो रामनारायण द्विवेदी को विशिष्ट पुरस्कार की घोषणा

Announcement of Distinguished Award to Prof. Ramnarayan Dwivedi of Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के प्रो रामनारायण द्विवेदी को शास्त्रों की सेवा के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बताते हैं कि उनको विशिष्ट पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार के तहत उनको एक लाख रुपए की नकद धनराशि और सम्मान पत्र साथ में दिया जाएगा। बता दें कि प्रो द्विवेदी को इसके पहले भी अनेक सम्मान मिल चुके हैं। इन पुरस्कारों में कर्नाटक के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश सरकार से मिले महर्षि पाणिनी सम्मान शामिल हैं।

इससे पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान

साथ ही भारत सरकार से महर्षि व्यास सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान तथा अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली, शीला दीक्षित द्वारा दिया दिए गए संस्कृत भूषण सम्मान भी शामिल हैं। आपके राष्ट्रीय शोधपत्र 55 तथा अंतर्राष्ट्रीय शोधपत्र 25 और एक दर्जन ग्रन्थ प्रकाशित हो चुके हैं। इतना ही नहीं श्री द्विवेदी का काशी की शास्त्र परंपरा के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान है।

ये भी पढ़ेंः बांदा के डा दिनेश गर्ग को दिल्ली में संस्कृत भूषण सम्मान मिला

आप काशी विद्वत परिषद् के मंत्री तथा उत्तर प्रदेश नागकूपशास्त्रार्थ समिति के महामंत्री हैं। उनको यह सम्मान मिलने से संस्कृत जगत में खुशी का माहौल है। वह मूलतः बांदा के अछरौड गांव के निवासी हैं। उनके पिता शिवनाथ प्रसाद द्विवेदी किसान हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अछरौड़ में हुई है। इसके बाद आप कक्षा 6 से वाराणसी पढ़ने चले गए। बाबा विश्वनाथ ने शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत उंचाई दी है।

ये भी पढ़ेंः बांदा की बेटी अंकिता सिंह ने जिले का नाम रोशन किया