बांदा के प्रो रामनारायण द्विवेदी को विशिष्ट पुरस्कार की घोषणा
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा के प्रो रामनारायण द्विवेदी को शास्त्रों की सेवा के लिए उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बताते हैं कि उनको विशिष्ट पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इस पुरस्कार के तहत उनको एक लाख रुपए की नकद धनराशि और सम्मान पत्र साथ में दिया जाएगा। बता दें कि प्रो द्विवेदी को इसके पहले भी अनेक सम्मान मिल चुके हैं। इन पुरस्कारों में कर्नाटक के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश सरकार से मिले महर्षि पाणिनी सम्मान शामिल हैं।
इससे पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान
साथ ही भारत सरकार से महर्षि व्यास सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान तथा अखिल भारतीय संस्कृत साहित्य सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली, शीला दीक्षित द्वारा दिया दिए गए संस्कृत भूषण सम्मान भी शामिल हैं। आपके राष्ट्रीय शोधपत्र 55 तथा अंतर्राष्ट्रीय शोधपत्र 25 और एक दर्जन ग्रन्थ प्रकाशित हो चुके हैं। इतना ही नह...