Sunday, August 30सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुर चौक बाजार में व्यापारी के घर में भीषण आग, परिवार तीसरी मंजिल पर फंसा

कानपुर चौक बाजार में व्यापारी के घर में भीषण आग, परिवार तीसरी मंजिल पर फंसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में आज रविवार तड़के सुबह मूलगंज थाना क्षेत्र में चौक बाजार में शादी के कार्ड के थोक विक्रेता व्यापारी के मकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसी मकान की तीसरी मंजिल में रहने वाला व्यापारी का परिवार लपटों में फंस गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस ने सुरक्षित निकाला आग में फंसा परिवार बाद में पुलिस ने पीछे के एक मकान में सीढ़ी लगवाकर परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मकान में नीचे दुकान और उपर रह रहा था परिवार बताया जाता है कि चौक बाजार में विजय मिश्रा का तीन मंजिल मकान है और इसी मकान में सबसे नीचे वाले हिस्से में शादी के कार्ड, मच्छरदानी का थोक काम है। इसका गोदाम भी इसी मकान में बना है। मकान के दूसरी मंजिल पर विजय के भाई आनंद परि...
कानपुर अर्मापुर में ट्रेन से गिरा शख्स, पत्नी को सेंट्रल पर उतारा गया

कानपुर अर्मापुर में ट्रेन से गिरा शख्स, पत्नी को सेंट्रल पर उतारा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज रविवार सुबह हुई एक दुखद घटना में कानपुर के अर्मापुर थाना क्षेत्र में स्पेशल श्रमिक ट्रेन से एक शख्स नीचे आ गिरा। यात्रियों में हड़कंप मच गया। बाद में ट्रेन में ही सवार इस शख्स की पत्नी को सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसके बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। मरने वाला व्यक्ति अहमदाबाद में मैकेनिक का काम करता था। बताया जाता है कि अहमदाबाद से भागलपुर जा रहे मजदूर दंपति श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अहमदाबाद से भागलपुर जा रहे थे। अहमदाबाद से भागलपुर जा रही थी ट्रेन इसी दौरान रास्ते में आज सुबह जब ट्रेन कानपुर के अर्मापुर के पास से गुजरी तो गेट पर बैठे कृष्ण मुरारी अचानक नीचे आ गिरे। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन में बैठी उनकी पत्नी कुसुम पति को नीचे गिरता देख चीखकर उनकी ओर भागीं, लेकिन यात्रियों ने उनको...
बांदा पहुंचीं 1226 लोगों लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

बांदा पहुंचीं 1226 लोगों लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रवासी मजदूरों को लेकर शनिवार को दो और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बांदा पहुंचीं। इनमें से एक ट्रेन पंजाब से तो दूसरी राजस्थान से प्रवासी मजदूरों को लेकर आई हैं। इन दोनों ट्रेनों में सबसे ज्यादा 619 श्रमिक बांदा जिले के रहने वाले थे, जबकि बाकी प्रदेश के अन्य 28 जिलों के रहने वाले हैं। बताते हैं कि पंजाब के लुधियाना और राजस्थान के राजकोट से 28 जिलों के 1226 प्रवासी मजदूरों को लेकर दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बांदा पहुंचीं। स्पेशल ट्रेनों में घर वापसी करने वाले लगभग 619 प्रवासी मजदूर बांदा जिले के रहने वाले हैं। एक पंजाब व दूसरी राजस्थान से आई ट्रेन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजदूरों की जांच करने के बाद उनको घरों के लिए बसों से रवाना किया। बताया जाता है कि पहली ट्रेन सुबह साढ़े 8 बजे बांदा पहुंची। वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन दोपहर पौने 2 बजे करीब मजदूरों को लेकर राजकोट (राजस्थान) ...
खास खबरः CM योगी को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुंबई में यूपी STF ने पकड़ा

खास खबरः CM योगी को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मुंबई में यूपी STF ने पकड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, Uncategorized, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डायल-112 के सोशल मीडिया डेस्क के व्हाट्सएप पर बम से उड़ाकर मारने की धमकी देने वाले को यूपी एसटीएफ ने मुंबई एटीएस के साथ मिलकर गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने वाले इस शख्स का नाम अभियुक्त कामरान अमीन पुत्र स्व. अमीन चुन्नू खान है जो फिलहाल स्वदेशी मिल कंपाउंड न्यू महाड़ा कॉलोनी, 2A-1105 के पास चुना भट्टी पुलिस स्टेशन क्षेत्र मुंबई में रह रहा था। हालांकि, जांच में पता चला है कि वह मूल रूप से बीपी लेन बोरी मोहल्ला, मांडवी मुंबई का रहने वाला है। एसटीएफ ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस शख्स की उम्र लगभग 25 साल है। बताते हैं कि वह पहले सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। मुंबई एटीएस की मदद से गिरफ्तार, रिमांड की तैयारी बताया जाता है कि मुंबई एटीएस के सहयोग से यूपी एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की...
कानपुर में परिवर्तन फोरम ने रजिस्ट्री गेट तक चलाया सफाई अभियान

कानपुर में परिवर्तन फोरम ने रजिस्ट्री गेट तक चलाया सफाई अभियान

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां कानपुर परिवर्तन फोरम द्वारा स्थानीय बार एसोसिएशन के निवेदन पर सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान शहर में शताब्दी गेट से लेकर रजिस्ट्री गेट तक वृहद स्तर पर हुआ। सफाई अभियान पूर्व महामंत्री एवं परिवर्तन के अनूप कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चलाया गया। बताते चलें कि बीते लगभग 2 माह से कोविड-19 के चलते कानपुर कचहरी बंद है। चार ट्रक कूड़ा निकाला गया ऐसे में परिसर की गलियों और बस्तों की टीनों के ऊपर गंदगी फैल गई थी। ऐसे में वहां बैठना काफी मुश्किल होता। इसी समस्या से निपटने के लिए परिवर्तन फोरम ने आज यहां अभियान चलाया। ये भी पढ़ेंः कानपुर में झपकी बनकर आई मौत ने मामा को झपटा, भांजा गंभीर  बताते हैं कि इस दौरान वहां से कुल 4 गाड़ी कूड़ा निकाला गया। इस दौरान परिवर्तन के गगन गुप्ता, देवेंद्र पारिख व महामंत्री कपिलदीप सचान, अतुल त्रिवेदी, अमित विश्वकर्मा, सुबोध ...
Covid-19: कानपुर में 3 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 326 पहुंची

Covid-19: कानपुर में 3 और पाॅजिटिव मिले, कुल संख्या 326 पहुंची

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में कोरोना पाजिटिव केस मिलने के सिलसिला बना हुआ है। शनिवार को 3 और पाजिटिव केस मिलने से कानपुर में कोरोना पाजिटिव केस की कुल संख्या अब 326 पहुंच गई है। वहीं इनमें से आज 6 मरीजों को स्वस्थ होने के कारण डिस्चार्ज किया गया। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या 294 हो चुकी है। यानी जिले में अब कुल एक्टिव केस 23 बचे हैं। बाकी ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। गोविंदनगर, सुजातगंज और बिल्हौर के हैं युवक बताया जाता है कि अहमदाबाद से लौटा सुजातगंज का रहने वाला एक युवक समेत बिल्हौर का एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। एक अन्य युवक भी कोरोना पाजिटिव मिला है। कानपुर के सीएमओ डा. अशोक शुक्ला का कहना है कि जीएसवीएम मेडिकल कालेज की कोविड-19 लैब से 150 सैंपुल की जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें दो युवक पाजिटिव आए हैं। बताया कि दोनों ही युवक मंधन...
बांदा में नशेबाज ने खुद को जिंदा फूंका, पत्नी ने भागकर बचाई जान, एक महिला गंभीर

बांदा में नशेबाज ने खुद को जिंदा फूंका, पत्नी ने भागकर बचाई जान, एक महिला गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में एक युवक ने खुद को जिंदा फूंक डाला। परिवार के लोग जबतक आग बुझाकर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। परिवार के लोगों ने उसे ऐसा करने से टोका तो उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। बताते हैं कि युवक ने पत्नी पर भी केरोसिन डाला, लेकिन उसने भागकर जान बचा ली। उधर, एक अन्य घटना में एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई हैं। हंगामे से रोकने पर उठाया आत्मघाती कदम बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी चिंटू (32) पुत्र दुर्गा प्रसाद आज दोपहर शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वहां हंगामा करते हुए परिवार के लोगों से झगड़ा करने लगा। परिजनों ने ऐसा करने से मना किया। नाराज होकर चिंटू ने खुद पर केरोसिन डा...
कानपुर में झपकी बनकर आई मौत ने मामा को झपटा, भांजा गंभीर

कानपुर में झपकी बनकर आई मौत ने मामा को झपटा, भांजा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः लाकडाउन-4 में भी प्रवासी मजदूरों का अपने घरों को लौटने का सिलसिला जारी है जिनके बीच दर्दनाक हादसे हर आम और खास व्यक्ति को झकझोंर कर रख दे रहे हैं। आज शनिवार को कानपुर शहर में ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। हाइवे पर बाइक से हरियाणा से बिहार जा रहे मामा-भांजे को नींद की झपकी आ गई। इसके बाद वे बाइक से गिर पड़े और बाइक घिसटती हुई दूर तक चली गई। हादसे में मामा की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई, जबकि भांजे को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया है। गुरुग्राम में रहते थे दोनों मामा-भांजे बताया जाता है कि बिहार के सुपौल जिले के सरायगढ़ थाना क्षेत्र के झाझा गांव के रहने वाले 36 वर्षीय रतीराम शर्मा अपने भांजे किशनपुर के ग्राम तुल्लापतरी के रहने वाले 29 साल के सतीश के साथ गुरुग्राम हरियाणा से बिहार वापस घर लौट रहे थे। शुक्र...
रिश्तों का कत्लः जिस अनाथ भांजे की परवरिश को सबकुछ छोड़ा, उसी ने मार डाला

रिश्तों का कत्लः जिस अनाथ भांजे की परवरिश को सबकुछ छोड़ा, उसी ने मार डाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/उरईः जिले के कालपी में एक भांजे ने पास सो रहे मामा की धारदार हथियार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। हत्या की यह वारदात कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकूपुर में शुक्रवार रात हुई। बताते हैं कि मामा मोहर सिंह पाल बीती रात अपने भांजे के साथ घर की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात भांजे ने कुल्हाड़ी से उनपर हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि सोते वक्त मामा को संभलने का जरा भी मौका नहीं मिला। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। कुछ दिन पहले पेरोल पर छूटा है हत्यारोपी भांजा बताया जाता है कि हत्यारोपी भांजा कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश जेल से पेरोल प...
बुंदेलखंड में लाॅकडाउन के हीरो बनकर उभरे सत्ता के ये कद्दावर..

बुंदेलखंड में लाॅकडाउन के हीरो बनकर उभरे सत्ता के ये कद्दावर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
नम्रता लोधी, बांदा : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Covid-19) के संकट से लोगों को बचाने के लिए पूरा देश लाॅकडाउन हो गया। यूपी का बुंदेलखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। लोगों ने लाॅकडाउन की तपिश को सुदूर ग्रामीणों इलाकों तक महसूस किया। इसकी वजह है कि बुंदेलखंड में आज भी बड़ी आबादी रोज खाने और रोज कमाने पर निर्भर है। ऐसे में स्वभाविक है कि लोगों को लाॅकडाउन के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाॅकडाउन में हर जाति-वर्ग को सहारा हालांकि, सरकार ने अपने स्तर से प्रयास किए, सरकारी मशीनरी जुटी रही, लेकिन फिर भी कुछ सामर्थ्यवान लोगों का आगे आना जरूरी था। कुछ ऐसे लोग सामने आए भी जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए लाॅकडाउन के बीच हर जाति-वर्ग के गरीब-जरूरतमंदों तक खाना, राशन और दूसरा जरूरत का सामान पहुंचाया। एक फोन काल पर मदद पहुंचाई। गांव-गांव और डगर-डगर पहुंचकर गरीबों की मदद की। संकट की इस घड़...