Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कार्रवाई: लखनऊ में मां-बेटी आत्मदाह मामले में SO समेत 4 सस्पेंड

कार्रवाई: लखनऊ में मां-बेटी आत्मदाह मामले में SO समेत 4 सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में बीती शाम लोकभवन के सामने मां-बेटी के आत्मदाह को लेकर अमेठी के संबंधित थाने के एसओ समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही लखनऊ से पुलिस अधीक्षक अमेठी को भी फटकार लगी है। हालांकि, घटना की जानकारी के बाद अधिकारियों ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की है। उधर, इस मामले में विपक्षी पार्टियों ने भी सरकार को घेरा है। क्रास FIR से आहत थीं पीड़िता मां-बेटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं लोकभवन को लेकर कहा कि यह उनकी सरकार ने इसलिए बनवाया था ताकि जनता की बिना भेदभाव के सुनवाई हो सके। यह है पूरा मामला बताते चलें कि शुक्रवार शाम लखनऊ में लोकभवन के सामने अमेठी के जामोनगर की रहने वाली एक मां साफिया और उनकी बेटी गुड़िया ने खुद को आग लगा ली। आत्मदाह का प्रयास करने वाली मां-बेटी...
Update: कानपुर समेत दो CMO हटे, कोरोना पर CM योगी सख्त

Update: कानपुर समेत दो CMO हटे, कोरोना पर CM योगी सख्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सख्त हो गए हैं। आज राजधानी लखनऊ में टीम-11 के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक की। इस दौरान  लापरवाही पर दो जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को हटा दिया गया है। उनकी जगह नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। हटाए गए सीएमओ में एक कानपुर के डा. अशोक शुक्ला और दूसरे बलिया के सीएमओ डा. प्रीतम मिश्रा हैं। इन दोनों जगह पर नए सीएमओ की तैनाती की है। बताते हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और जगहों पर कार्रवाई की जा सकती है। यह होंगे कानपुर और बलिया के नए सीएमओ बताया जाता है कि शुक्रवार को अपने आवास पर टीम-11 की बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर और बलिया के सीएमओ को हटाने के निर्देश दिए। वहीं लखनऊ में चिकित्सा महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक रहे डा. अनिल मिश्रा को कानपुर का सीएमओ बनाया गया है। ये भी पढ़ेंः यूपी : महिला PCS सुस...
Update: बड़ी खबरः बांदा में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले, प्रशासनिक अमले में खलबली

Update: बड़ी खबरः बांदा में 24 नए कोरोना संक्रमित मिले, प्रशासनिक अमले में खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार देर शाम बांदा से बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। जिले में 24 नए कोरोना पाजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि सुबह मिले 14 नए पाजिटिव केस से ये मामले बिल्कुल अलग हैं। इनमें 11 महिलाएं हैं जबकि बाकी पुरुष हैं। इनमें ज्यादातर मामले अलीगंज और अतर्रा के हैं। वहीं दो लड़कियां शहर के स्वराज कालोनी की गली नंबर-1 से हैं। एक की उम्र 16 साल है और दूसरी की 13 साल। एक मेडिकल कालेज का स्टाफ भी है। एक साथ मिले 24 नए केस ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम में जुट गई हैं। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।  अधिकारियों ने किया शहर का दौरा उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील इलाकों का दौरा करते हुए स्थिति का जायजा लिया। डीआईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी अमित बंसल, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह ने शहर के अलीगंज इलाके...
BIG NEWS: बांदा में सर्राफा कारोबारी की कोरोना से मौत, दो बच्चियों व 8 महिलाओं समेत 14 संक्रमित मिले

BIG NEWS: बांदा में सर्राफा कारोबारी की कोरोना से मौत, दो बच्चियों व 8 महिलाओं समेत 14 संक्रमित मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना अब जानलेवा हो गया है। शुक्रवार को जिले में कोरोना से हुई पहली मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। जिले के अतर्रा के रहने वाले सर्राफा कारोबारी नारायण सोनी (55) की कोरोना से मौत हो गई। बताते हैं कि बीती 13 जुलाई को उनकी तबियत गड़बड़ हुई थी। इसके बाद उनको जिला अस्पताल से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था। वहां आज उनकी मौत हो गई। यह अबतक बांदा जिले में कोरोना से हुई मौत का पहला मामला है। इसके साथ ही जिले में कुल 14 संक्रमित नए केस और मिले हैं। अब कुल संख्या 115 हो गई है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के हाटस्पाट इलाकों का दौरा किया। साथ ही लोगों को सचेत किया। मास्क का उपयोग हर हाल में करने को कहा। सीएमओ डा. संतोष कुमार ने पुष्टि की सीएमओ बांदा, डा. संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताते हैं कि उनको बीते दिनों कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि ...
‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, पढ़िए- दो टूक बातचीत..

‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, पढ़िए- दो टूक बातचीत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः इस वक्त बांदा जिला वैश्विक महामारी कोविड-19 यानि कोरोना के संकट से जूझ रहा है। आज शुक्रवार को पाॅजिटिव केस एक सैंकड़ा से उपर पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने कोरोना पर लगाम कसने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी है। प्रशासन के प्रयास काफी हद तक सफल भी हुए हैं। हालांकि, बिल्कुल रोक देना तो संभव नहीं है। यह बात हम सब जानते हैं। अधिकारियों के सामने चुनौतियां हैं तो आम आदमी के सामने रोजी-रोटी से लेकर दूसरी चिंताएं। बाजार कब खुलेगा, बंदी का समय क्या होगा, कौन-कौन सी दुकानें खुलेंगी। कई सवाल उठ रहे हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर आज हमने अपने कार्यालय में बांदा के तेज तर्रार छवि वाले सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को आमंत्रित किया। सिटी मजिस्ट्रेट हमारे अतिथि बने और जनता से जुड़े हर उस सवाल का उन्होंने स्पष्ट जवाब दिया। इस मौके पर 'समरनीति न्यूज' के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिं...
बांदा में एक सैंकड़ा के पास पहुंच रहे कोरोना केस, 3 और मिलने के बाद..

बांदा में एक सैंकड़ा के पास पहुंच रहे कोरोना केस, 3 और मिलने के बाद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। संक्रमितों की संख्या 1 सैंकड़ा के पास पहुंच रही है। गुरुवार को बांदा में कोरोना के तीन और नए मामले सामने आए हैं। अतर्रा के एक बुजुर्ग आरटीपीसीआर की जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। ट्रूनेट मशीन में उनके परिवार के पति-पत्नी कोरोना पाजिटव पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 91 पर पहुंच गई है। वहीं इनमें से 51 ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि 41 अभी एक्टिव केस हैं। हालात गंभीर होते जा रहे हैं। अतर्रा के दामूगंज इलाके में मिले तीनों मामले लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरुक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अगर ऐसा नहीं करेंगे, मास्क नहीं लगाएंगे तो उनपर जुर्माना भी लगाया जाएगा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. संपूर्णानंद मिश्र ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बत...
खास खबरः बांदा में खनिज वसूली सिंडीकेट पर कार्रवाई में ‘छोटे’ नपे, लेकिन ‘बड़े’ बच निकले

खास खबरः बांदा में खनिज वसूली सिंडीकेट पर कार्रवाई में ‘छोटे’ नपे, लेकिन ‘बड़े’ बच निकले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः इसमें दो राय नहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश में खनन माफियाओं की कमर तोड़कर रख दी है। खासकर अवैध खनन करने वालों की। इसके बावजूद अवैध वसूली का सिंडीकेट बुंदेलखंड में कुछ जगहों पर आज भी हावी है। इसकी बड़ी वजह है सिंडीकेट की सरकारी मशीनरी से लेकर राजनीतिक गलियारे में गहरी घुसपैठ। शायद यही वजह है कि बड़े से बड़ा अपराध करके भी असल लोग आसानी से बच निकलते हैं और छोटे पकड़े जाते हैं। यहां बात सिर्फ माफियाओं की नहीं, बल्कि खनिज विभाग जैसे महकमों में जमें उन लोगों की भी हो रही है जिनकी संलिप्तता ऐसे मामलों में बराबर बनी रहती है।  26 जून को पड़ा था एंटी करप्शन टीम का छापा  इसका बड़ा उदाहरण बीती 26 जून को बांदा में उस वक्त देखने को मिला जब लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने जिले के चिल्ला थाने से कुछ ही दूरी पर स्थिति एक अवैध वसूली बैरिय...
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया ने की गृहमंत्री अमित शाह से CBI जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रैंड रिया ने की गृहमंत्री अमित शाह से CBI जांच की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में सीबीआई जांच लगातार जोर पकड़ रही है। हाल ही में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट किया है। रिया ने ट्वीट करते हुए गृहमंत्री से मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। रिया ने अपनी बात कहने के लिए दो ट्वीट गृहमंत्री को किए हैं। दोनों ही ट्वीट में रिया ने काफी इमोशनल पोस्ट लिखे हैं। उन्होंने लिखा है कि वह बस इतना जाननता चाहती हैं कि आखिर वो कौन से हालात थे जिन्होंने सुशांत को इस तरह के फैसले लेने को मजबूर कर दिया। गृहमंत्री को ट्वीट में रिया ने लिखी ये बातें पहले ट्वीट में रिया ने लिखा है कि आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत की रिया चक्रवर्ती हूं। उनकी अचानक मौत को एक ...
यूपी : महिला PCS सुसाइड मामले में ड्राइवर गिरफ्तार, अध्यक्ष समेत 6 आरोपी..

यूपी : महिला PCS सुसाइड मामले में ड्राइवर गिरफ्तार, अध्यक्ष समेत 6 आरोपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के बलिया जिले में महिला पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आज उनके ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में नामजद आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, पूर्व ईओ संजय राव, पंचायत लिपिक के खिलाफ जांच तेज कर दी गई है। ड्राइव चंदन भी मामले में नामजद आरोपी था। बताते चलें कि बीते दिनों महिला पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय का शव उनके आवास में फंदे पर लटका मिला था। कहा जा रहा है कि उन्होंने आफिस की उलझनों को लेकर सुसाइड किया था। महिला अधिकारी का सुसाइड नोट महिला अधिकारी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह मुंबई-दिल्ली से बचकर बलिया चली आईं, लेकिन यहां भी उनको रणनीति के तहत फंसाया गया। महिला अधिकारी की सुसाइड के मामले ने राजनीतिक गलियारे में भी काफी तूल पकड़ा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में ट्वीट ...
कानपुरः अपहरणकर्ताओं को 30 लाख दिलाने के मामले में इंस्पेक्टर नपे, तीन और बदले

कानपुरः अपहरणकर्ताओं को 30 लाख दिलाने के मामले में इंस्पेक्टर नपे, तीन और बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बीते 24 दिनों से एक युवक के अपहरण के मामले में पुलिस द्वारा परिवार से 30 लाख रुपए फिरौती दिलाने के बावजूद न अपह्रत मिला और न अपहरणकर्ता। इस पूरे मामले ने आखिरकार कानपुर के बर्रा थाने की पुलिस की लापरवाही की पोल खोल दी। एसएसपी ने इस मामले में बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय को सस्पेंड कर दिया है। अब हरमीत सिंह को बर्रा का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है। हरमीत अब तक सर्विलांस सेल के प्रभारी थे। हरवंश मोहाल थाने में भी नए प्रभारी इसी तरह क्राइम ब्रांच प्रभारी वीर सिंह को हरवंशमोहाल थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। अबतक हरवंशमोहाल थाना प्रभारी रहे सतीश कुमार सिंह को सर्विलांस सेल का प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच में ही सेकेंड अफसर रहे इंस्पेक्टर नवरतन गौतम को वहां का प्रभारी बना दिया गया है। ये है अपहरण का पूरा मामला कानपुर शहर के बर्रा 5 निवासी चमन यादव...