Monday, August 31सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुर में 31 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन बढ़ा, दो नए इलाके शामिल-दो हटाए गए

कानपुर में 31 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन बढ़ा, दो नए इलाके शामिल-दो हटाए गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, सेहत
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में 26 जुलाई तक पहले से 10 थाना क्षेत्रों में लागू लाकडाउन को अब 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला कानपुर के जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया है। प्रशासन ने तय किया है कि 10 थाना क्षेत्रों में 31 जुलाई रात्रि 10 बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। हालांकि, इस बार के लाॅकडाउन में शहर के किदवई नगर और नवाबगंज इलाके को बाहर रखा गया है। अब फीलखाना और ग्वालटोली में संपूर्ण लाॅकडाउन वहीं नई सूची में ग्वालटोली और फीलखाना थाना क्षेत्र को लाकडाउन में शामिल किया गया है। इनमें किराना, दूध, ब्रेड, सब्जी, दवा जैसी जरूरत की चीजों के अलावा बाकी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। निजी सवारी वाहन भी बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालय ही खुलेंगे। प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। बताते हैं कि संपूर्ण लॉकडाउन से किदवई नगर और न...
बांदा में 6 माह के बच्चे समेत 12 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर में छोटी बाजार समेत..

बांदा में 6 माह के बच्चे समेत 12 नए कोरोना पाॅजिटिव मिले, शहर में छोटी बाजार समेत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार केस सामने आ रहे हैं। सोमवार को 12 नए कोरोना पाॅजिटिव केस आरटी-पीसीआर जांच के तहत सामने आए हैं। इनमें बांदा शहर के लोगों की संख्या ज्यादा है। दूसरे नंबर पर जिले का अतर्रा कस्बा है। बता दें कि रविवार को 7 कोरोना संक्रमित सामने आए थे। हालांकि, ये सातों लोग ग्रामीण इलाकों से थे। आज सीएमओ आफिस से जारी सूची में एक छह माह के बच्चे का भी नाम है। यह बच्चा अतर्रा का है। हालांकि, इसे लेकर सीएमओ डा. संतोष कुमार बहुत स्थिति साफ नहीं कर पाए। वहीं सीएमएस डा. एसएन मिश्रा ने कहा कि इसकी ज्यादा जानकारी सीएमओ दफ्तर से ही मिल सकेगी। एक दिन पहले मिले थे कुल 7 पाॅजिटिव मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है कि सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 12 लोग कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जाता है कि...
बुंदेलखंड : युवती को भारी पड़ा फूलन देवी स्टाइल, हाथ में तमंचा थामे फोटो वायरल, साथी संग पहुंची जेल

बुंदेलखंड : युवती को भारी पड़ा फूलन देवी स्टाइल, हाथ में तमंचा थामे फोटो वायरल, साथी संग पहुंची जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊः आपने लड़कों को हाथ में अवैध पिस्तौल-तमंचे लेकर फोटो खिंचवाते और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करते बहुत देखा और सुना होगा। फिर उनके जेल जाने की खबरें भी पड़ी होंगी। लेकिन अब बुंदेलखंड एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन दिन पहले एक युवती की हाथ में तमंचा थामे फूलन देवी स्टाइल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह युवती हमीरपुर क्षेत्र की बताई जा रही थी। सोशल मीडिया पर इस तरह युवती के हाथों में तमंचा लिए फोटो को लोगों ने खूब देखा। ये फोटो तेजी से वायरल हुई। पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बनी रही। लोगों के दिमाग में सवाल उभरा कि आखिर यह युवती है कौन। सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो फोटो ने सुर्खियां बटोरीं तो पुलिस का भी ध्यान फोटो पर गया। इसके बाद सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इलाके के लोगों से इसके बारे में पूछताछ की। आखिरकार पुलिस उस तक प...
यूपीः हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला लीडर समेत 8 लड़कियां और 7 लड़के गिरफ्तार

यूपीः हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, महिला लीडर समेत 8 लड़कियां और 7 लड़के गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज रविवार को यूपी में पुलिस ने छापा मारकर एक फ्लैट में चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के साथ कुल 15 लोगों को पकड़ा गया है। इनमें 7 युवक हैं और कुल 8 युवतियां भी हैं। यह सेक्स रैकेट दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में चल रहा था। इसकी संचालक महिला थी जो घर से ही पूरे रैकेट का संचालन करती थी। साहिबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साहिबाबाद थाना पुलिस ने शालीमार गार्डन के विक्रम एनक्लेव में एक घर पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई के दौरान वहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। साथ अश्लीलता का सामान भी मिला। सूचना पर पुलिस ने मारी रेड बताते हैं कि पुलिस ने वहां से कुल 7 युवक और 8 युवतियां को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का ...
ट्रिपल मर्डर से थर्राया कासगंज, एक ही परिवार के 3 लोग मारे गए

ट्रिपल मर्डर से थर्राया कासगंज, एक ही परिवार के 3 लोग मारे गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः यूपी में कासगंज जिले के सोरों क्षेत्र के होडलपुर गांव में रविवार रात बड़ी वारदात हो गई। पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। करीब 50 राउंड चलाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। अधिकारी मौके का जायजा ले रहे हैं। गांव वालों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सोरों के पास स्थित गांव होडलपुर में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने पूर्व प्रधान के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। बताते हैं कि पुलिस ने करीब 10 लोगों को नामजद किया है, वहीं कई दर्जन अज्ञात लोग बताए जा रहे हैं। पुरानी दुश्मनी में हुई वारदात बताया जाता है कि गोलियों से पूर्व प्रधान के परिवार के 3 ल...
बांदा जिला अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (यूथ) कार्यकारिणी का विस्तार

बांदा जिला अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (यूथ) कार्यकारिणी का विस्तार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (यूथ) बांदा के जिला अध्यक्ष सत्यम सिन्हा लव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष रोहित सक्सेना व प्रांतीय अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव की संस्तुति पर नितेश श्रीवास्तव, अविनाश निगम, अर्णव प्रताप निगम, सुभांशु खरे, अनंत निगम, प्रसून श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव को जिला का उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं शिवम निगम को जिला प्रवक्ता बनाया है। इसी के साथ मुकेश खरे (नयन), ऋतिक श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री अंशु निगम, उत्कर्ष निगम, मोहित निगम को जिला सचिव नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष यूथ ने दी जानकारी अनुभव श्रीवास्तव को नगर अध्यक्ष शात्मन्यू श्रीवास्तव को नगर महामंत्री, सत्यम श्रीवास्तव, सत्यम आर्य, सौरभ श्रीवास्तव को नगर मंत्री नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लगातार कायस्थ महासभा की कार्यकारिणी का क्रमबद्ध तरीके से विस्तार किया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः बांदा में बुजुर...
बांदा में बुजुर्ग समेत 7 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले

बांदा में बुजुर्ग समेत 7 नए कोरोना पाॅजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज रविवार सुबह 7 और नए केस सामने आने से खलबली सी मच गई है। इन 7 में एक महिला मरीज भी हैं और बाकी सभी पुरुष हैं। संक्रमितों में एक 16 साल का लड़का और 65 साल का बुजुर्ग भी है। जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है सभी संक्रमितों को ट्रेस किया जा रहा है। सभी को आईसोलेट करके उनका इलाज शुरू किया जाएगा। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में सैनेटाइजेशन का काम भी शुरू कराया जा रहा है। क्षेत्रों को सील करके एहतियात के कदम उठाए जाएंगे। सभी केस ग्रामीण इलाकों से जुड़े बताया जाता है कि आज मिले सभी सातों संक्रमित केस ग्रामीण इलाकों से हैं। इनमें दो देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव से हैं। जमालपुर में एक 65 वर्षीय व्यक्ति और दूसरा 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव मिला है। वहीं बिसंडा में एक 16 साल का लड़का व 38 स...
यूपी : बांदा DIG व कानपुर SSP समेत 15 IPS के तबादले

यूपी : बांदा DIG व कानपुर SSP समेत 15 IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में शनिवार शाम सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कानपुर समेत जिलों में लगातार बढ़ते अपराधों से नाराज सीएम योगी ने कई अफसरों पर गाज गिराई है। कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को हटा दिया है। उनको झांसी का एसएसपी बनाया गया है। अब अलीगढ़ के डीआईजी डा. प्रीतिंदर सिंह को कानपुर का एसएसपी नियुक्त किया गया है। देर शाम हुए इन तबादलों से महकमे में खलबली मच गई। माना जा रहा है कि अभी आने वाले दिनों में कुछ और जिलों के पुलिस कप्तान बदले जा सकते हैं। जालौन-अलीगढ़ व लखीमपुर के भी बदले आज हुए तबादलों के क्रम में बांदा (चित्रकूटधाम मंडल) के डीआईजी दीपक कुमार को अयोध्या का डीआईजी/एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह केंद्र से प्रतिनियुक्ति पर वापस लौट रहे के. सत्य नारायण को बांदा का डीआईजी नियुक्त किया गया है। बस्ती के डीआईजी भी बदले इसी क्रम में बस्ती के डीआईजी आशुतो...
बांदा में पुलिस दीवान का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अवैध खनन को लेकर बातचीत से हड़कंप-जांच

बांदा में पुलिस दीवान का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अवैध खनन को लेकर बातचीत से हड़कंप-जांच

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में तैनात एक थाने के दीवान का आडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस आडियो में दीवान को अवैध खनन का खुलासा करते सुना जा सकता है। इस आडियो में थाने के दीवान एक क्षेत्रीय व्यक्ति से बात कर रहे हैं। वह आडियो में कह रहे हैं कि 'खबर तो निकाली, लेकिन एक बार रिपीट फायर कर दो, यानि एक बार और निकाल दो।' इतना ही नहीं कहा जा रहा है कि खनन बंद होते ही प्रति गाड़ी 6000 रुपए लेकर खनन कराया जा रहा है। दीवान ने पुलिस के एक गनर और चालक का भी जिक्र किया है। पुलिस कर्मी के इस आडियो ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सीओ सिटी ने की मामले की जांच, रिपोर्ट भी सौंपी मामला उच्चाधिकारियों के भी संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने इसकी जांच सौंपी। मामले की जांच सीओ सिटी ने की। निष्पक्ष कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने जांच की ...
लापरवाही पर नपे लखनऊ के CMO डा. नरेंद्र अग्रवाल, कई और अधिकारी बदले गए

लापरवाही पर नपे लखनऊ के CMO डा. नरेंद्र अग्रवाल, कई और अधिकारी बदले गए

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रही प्रदेश की राजधानी में स्थिति नियंत्रण के बाहर जा रही है। इसकी गाज आज लखनऊ के सीएमओ डा. नरेंद्र अग्रवाल पर गिरी। सरकार ने उनको हटा दिया है। दरअसल, डा. अग्रवाल की लगातार लापरवाही की शिकायतें थीं जिसके बाद आखिरकार उनको हटाना ही पड़ा। बता दें कि राजधानी में काफी संख्या में एक्टिव केस हैं। वहीं मई-जून में हालात ठीक थे लेकिन इसके बाद बिगड़ती चली गई। कोरोना के केस बढ़ते गए, यहां तक कि एक्टिव केस भी काफी ज्यादा हैं। डा. राजेंद्र सिंह बने नए सीएमओ अब लखनऊ के सीएमओ यानि मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर डा. राजेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है। डा. सिंह अबतक लखनऊ में दीन दयाल उपाध्याय चिकितत्सालय (महानगर) में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यानि सीएमएस के पद पर तैनात थे। वहीं लखनऊ के सीएमओ रहे डा. अग्रवाल को अब लोकबंधु अस्पताल में तैनाती दी...