Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में 31 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन बढ़ा, दो नए इलाके शामिल-दो हटाए गए

Entire lockdown extended till 31 July in Kanpur, new list includes two new police station areas

समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में 26 जुलाई तक पहले से 10 थाना क्षेत्रों में लागू लाकडाउन को अब 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह फैसला कानपुर के जिलाधिकारी डा. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया है। प्रशासन ने तय किया है कि 10 थाना क्षेत्रों में 31 जुलाई रात्रि 10 बजे तक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। हालांकि, इस बार के लाॅकडाउन में शहर के किदवई नगर और नवाबगंज इलाके को बाहर रखा गया है।

अब फीलखाना और ग्वालटोली में संपूर्ण लाॅकडाउन

वहीं नई सूची में ग्वालटोली और फीलखाना थाना क्षेत्र को लाकडाउन में शामिल किया गया है। इनमें किराना, दूध, ब्रेड, सब्जी, दवा जैसी जरूरत की चीजों के अलावा बाकी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। निजी सवारी वाहन भी बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालय ही खुलेंगे। प्राइवेट दफ्तर बंद रहेंगे। बताते हैं कि संपूर्ण लॉकडाउन से किदवई नगर और नवाबगंज में संक्रमण के मामले कम पाए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः यूपी : बांदा DIG व कानपुर SSP समेत 15 IPS के तबादले

वहीं लॉकडाउन से बाहर फीलखाना और ग्वालटोली क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ गए हैं। बताते हैं कि शनिवार और रविवार को पूर्व की तरह लाॅकडाउन रहेगा। बताते चलें कि कानपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3844 हो गई है। 1842 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। वहीं 173 लोगों की मौत हो चुकी है। 1819 एक्टिव केस हैं।

ये भी पढ़ेंः Covid-19: झांसी जेल में 202 कैदी कोरोना पाॅजिटिव मिले, हड़कंप मचा