Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

श्री राम मंदिर भूमि पूजन : लता मंगेशकर बोलीं, हर धड़कन-हर सांस कह रही ‘जय श्री राम’

श्री राम मंदिर भूमि पूजन : लता मंगेशकर बोलीं, हर धड़कन-हर सांस कह रही ‘जय श्री राम’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः देश की सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने भगवान श्रीराम के अयोध्या में मंदिर के भूमि पूजन को लेकर बड़ी बात कही है। भूमि पूजन शुरू होने पर लता ने कहा है कि वह बहुत खुश हैं और आज भले ही कोरोना के चलते लाखों रामभक्त वहां न पहुंच पा रहे हों, लेकिन हर किसी का ध्यान श्री राम के चरणों में ही है। अपने ट्विटर एकाउंट से लता मंगेश्कर ने लिखा है कि उनको खुशी है कि यह श्री राम भूमि पजून का यह समारोह नरेंद्रभाई के करकमलों से हो रहा है। ट्वीट कर जाहिर की खुशी आगे उन्होंने लिखा है कि आज वे ही नहीं, उनका पूरा परिवार और पूरा संसार बहुत खुश है। मानो हर सांस, हर धड़कन यही कह रही है जय श्री राम। सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीटर पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि आज कई राजाओं, कई पीढ़ियों और समस्त विश्व के राम भक्तों द्वारा देखा गया, सदियों से अधूरा सपना पूरा होने जा रहा है। य...
श्रीराम मंदिर भूमिपूजन : राममय हुआ बांदा, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 110 मंदिरों में कराई अखंड रामायण

श्रीराम मंदिर भूमिपूजन : राममय हुआ बांदा, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने 110 मंदिरों में कराई अखंड रामायण

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः 5 अगस्त बड़ा ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राममंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन करते हुए आधारशिला रखी। हर कोई इस क्षण का गवाह बनने को आतुर दिखा। टीवी पर लोग आंखें गढ़ाए कार्यक्रम को देख रहे थे तो कुछ लोगों ने श्रद्धा के दीप जलाकर खुशियां मनाईं। बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस दौरान 90 गांवों और शहर में 20 जगहों पर अखंड रामायण का पाठ कराकर भक्ति का अनोखा उदाहरण पेश किया। सभी जगहों पर पहुंचकर किया पूजन शहर में श्रीराम लिखे भगवा झंडे और प्रभु के पोस्टर लोगों को भावुक कर रहे थे। सदर विधायक से जब बात की गई, तो उन्होंने कहा कि आज 5 अगस्त का दिन रामभक्ति में खो जाने का है। आज की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो रही है। यह ऐतिहासिक क्षण हैं, हम सभी इसके गवाह बन रहे हैं। सदर विधायक ने कहा कि वह कई दिनों से आज श्रीराम मंदिर...
श्रीराम के भव्य मंदिर भूमि पूजन को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे, हनुमान गढ़ी में किया पूजन

श्रीराम के भव्य मंदिर भूमि पूजन को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे, हनुमान गढ़ी में किया पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने पहुंच चुके हैं। वहां पीएम ने सबसे पहले हनुमान गढ़ी में पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा की। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सरयू घाट को बहुत ही भव्य ढंग से सजाया गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंचने के बाद हेलिकाप्टर से अयोध्या रवाना हुए थे। अब वह अयोध्या पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी में पहले से मौजूद थे। सभी को प्रतिक्षा उस क्षण की है जब बुधवार दोपहर को अभिजित मुहूर्त में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। बताते चलें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत श्रीराम जन्मभूमि में होने वाले भूमि पूजन ...
बांदा से बड़ी खबर : नदी में नाना व दो नाती डूबे, दो की मौत-एक लापता

बांदा से बड़ी खबर : नदी में नाना व दो नाती डूबे, दो की मौत-एक लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से आज मंगलवार देर शाम एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। केन नदी में नहाने गए एक नाना और उसके दो नाती डूब गए। बाद में तलाश करने पर नाना और एक नाती का शव नदी से बाहर निकाला गया। वहीं एक नाती लापता है। उसकी नदी में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रात होने के कारण फिलहाल बच्चे की तलाश रोक दी गई है। सुबह फिर काम शुरु कराया जाएगा। परिवार में घटना को लेकर कोहराम मच गया है। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जसपुरा के बरेहटा गांव में हुई घटना बताया जाता है कि जसपुरा थाना क्षेत्र में बरेहटा गांव के रहने वाले शिव प्रसाद (55) पुत्र साधू निषाद आज शाम अपनी बेटी संगीता के दोनों बेटों 12 साल के आर्यन और 7 साल के आंशिक को लेकर केन नदी में नहाने गए थे। बताते हैं कि इस दौरान दोनों बच्चे नदी में नहाते वक्त डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख नाना उनको बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। द...
बांदा : राखी बंधवाकर फूट-फूटकर रोया पेरोल पर छूटा बंदी, फिर लगाई फांसी

बांदा : राखी बंधवाकर फूट-फूटकर रोया पेरोल पर छूटा बंदी, फिर लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना के चलते पेरोल पर मंडल कारागार से बाहर आए छेड़खानी के आरोपी ने अपनी बहन से राखी बंधवाने के बाद सोमवार की शाम घर के पीछे लगे बेरी के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राखी बंधवाने के दौरान युवक फूट-फूटकर अपने घर में रोया। परिजनों का कहना है कि उसका कहना था कि उसे निर्दोष होने के बावजूद फंसा दिया गया। मामले को रफा-दफा करने के लिए अब पांच लाख रुपए की जरूरत है, आखिर वह कहां से आएंगे। युवक पर छेड़छाड़ का लगा था आरोप मामला जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के आबादी गांव का है। वहां रहने वाले राहुल (19) पुत्र विजयपाल यादव ने घर के पीछे लगे बेरी के पेड़ से रस्सी के सहारे सोमवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद मौके पर पहुंची भाभी कंचन ने देखा तो राहुल फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों की चित्कार सुनकर आसपास के लोग भी व...
कानपुर ब्रेकिंग : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, बाबूपुरवा में वारदात

कानपुर ब्रेकिंग : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, बाबूपुरवा में वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार रात कानपुर में एक नृशंस हत्या की वारदात सामने आ रही है। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं मौके से आला कत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। बाबूपुरवा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बेगमपुरवा में रहने वाले एक व्यक्ति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों का ध्यान गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में फारेंसिक टीम और डाग स्कवाड भी मौके पर पहुंचा। पुलिस हत्या की सही वजह जानने में जुटी है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। ये भी पढ़ेंः बड़...
विकास दुबे केसः कानपुर के बिकरु गांव जांच को पहुंची सुप्रीम कोर्ट की टीम

विकास दुबे केसः कानपुर के बिकरु गांव जांच को पहुंची सुप्रीम कोर्ट की टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र में बिकरु गांव में विकास दुबे गैंग के हमले में मारे गए आठ पुलिस कर्मियों के मामले की जांच तेज हो गई है। आज मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश गठित आयोग के सदस्य बिकरु गांव पहुंचे। इन सदस्यों ने पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ की। इसके बाद बिकरु पहुंचकर गांव वालों से भी सवाल-जवाब किए। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या और एनकाउंटर का मामला बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आठ पुलिस वालों की हत्या और कुख्यात अपराधी विकास दुबे के मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में यूपी सरकार को सख्त हिदायत दी थी कि दोबारा ऐसा न हो। बताया जाता है कि इस आयोग में नामित सदस्यों में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज बीएस चौहान, इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत जज शशिकांत अग्रवाल और पूर्व डीजीपी केएल गुप्ता शामिल हैं। ये भी पढ़ेंः Update- सबसे बड़ी खबरः मोस्टवां...
बड़ी खबर : बांदा में दो महिलाओं समेत 7 और कोरोना पाॅजिटिव मिले

बड़ी खबर : बांदा में दो महिलाओं समेत 7 और कोरोना पाॅजिटिव मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में दो महिलाओं समेत 7 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी को आइसोलेट कराकर इलाज शुरू किया जा रहा है। साथ ही उनकी कांटेक्ट सूची भी तैयारी की जा रही है, ताकि सभी की जांच कराई जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि सभी का इलाज शुरू कराया जा रहा है। ये सभी मरीज एंटीजेन जांच से पाॅजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में दो बच्चे भी शामिल बताया जाता है कि सात पाॅजिटिव मिलने वाले मरीजों में छह जिले के बदौसा कस्बे के हैं, वहीं बाकी एक 38 साल का शख्स अतर्रा का रहने वाला है। इनमें बदौसा की एक 11 साल की बच्ची और 11 साल का ही एक बच्चा भी शामिल है। ये भी पढ़ेंः बांदा : करीबियों में कोरोना वायरस, माननीयों की जांच नहीं वहीं 16 साल का बालक भी है। इसी तरह बदौसा के 48 व 38 साल के दो व्यक्ति भी कोरोना ...
बांदा : करीबियों में कोरोना वायरस, माननीयों की जांच नहीं

बांदा : करीबियों में कोरोना वायरस, माननीयों की जांच नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः अभी दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। साथ ही अपने करीबियों से अनुरोध किया कि वे भी कोरोना की जांच करा लें। उसी दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी खुद को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए करीबियों से खुद की जांच कराने का निवेदन किया। बुंदेलखंड के बांदा में हालात कुछ अलग हैं। यहां करीबियों के कोरोना पाॅजिटिव होने के बावजूद माननीय कोरोना जांच से दूर हैं। यहां सांसद आरके सिंह पटेल के प्रतिनिधि एवं कार्यालय प्रभारी तथा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कार्यालय प्रभारी समेत एक अन्य करीबी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके बावजूद दोनों माननीयों की अबतक कोरोना जांच नहीं हुई है। ऐसा लगता है कि न माननीयों ने इसे लेकर गंभीरता दिखाई और न ही स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अपन...
Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले

Update covid-19: गोरखपुर में IAS समेत UP में रिकार्ड 4,473 पॉजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में कोरोना वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना इतनी तेजी से फैल रहा है कि पाॅजिटिव केस की संख्या को लेकर रोज नए-नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं। सोमवार को यूपी में एक दिन में सबसे ज्यादा 4,473 कोरोना वायरस से संक्रमित लोग मिले हैं जो अपने आप में एक रिकार्ड है। इससे पहले 31 जुलाई को 4,453 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। खास बात यह है कि अब वीवीआईपी शहरों और आधिकारियों को भी कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में एक आईएएस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं तो वहीं गाजियाबाद में भी एक अधिकारी कोरोना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं सरकार के 7 मंत्री पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। अब यूपी में कुल 97,362 संक्रमित अब यूपी में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 97,362 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों के दौरान 2,036 लोगों ठीक होने पर घर भ...