Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में पत्रकार समेत 7 कोरोना पाॅजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने कसी कमर

बांदा में पत्रकार समेत 7 कोरोना पाॅजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने कसी कमर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में 7 कोरोना और कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेनेटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है। इनमें 4 लोग बीती 4 अगस्त को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में तथा बाकी 3 संक्रमित लोग 5 अगस्त को आई रिपोर्ट में प्रकाश में आए हैं। बताते हैं कि 4 अगस्त को आई रिपोर्ट में एक पत्रकार भी शामिल हैं। उनको इलाज के लिए आइसोलेट किया गया है। उनकी रिपोर्ट ट्रूनेट मशीन से पाजिटिव आई है। 4 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके घर के आसपास सेनेटाइजेशन के साथ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने दी। इस जांच रिपोर्ट में शहर के सर्वोदयनगर के रहने वाले 54 साल के अंजनी कुमार, नरैनी के 40 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी, कालूकुआं के 30 वर्षीय शख्स, मटौंध के 27 वर्षीय युवक शामिल हैं। 5 अगस्त को आई जांच रिपोर्ट इस रिपोर्...
कानपुर : खाली प्लाट में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप-हंगामा

कानपुर : खाली प्लाट में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप-हंगामा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः चकेरी थाना की श्यामनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक 35 साल के युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों ने काफी हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उनको समझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति बहुत हद तक साफ हो जाएगी। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप बताया जाता है कि श्याम नगर स्थित एक खाली प्लाट में 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। श्याम नगर चौकी प्रभारी बीपी रस्तोगी ने बताया कि बाईपास पीएसी मोड़ पर फर्नीचर के कारखाने के पीछे खाली प्लाट पड़ा है। ये भी पढ़े : कानपुर : संजीत अपहरण-हत्याकांड की होगी CBI जांच मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई गई। मृतक की पहचान महाराजपुर के रहने वाले 35 साल के धर्मेंद्र उर्फ बउआ के ...
लखनऊः राजकीय फल संरक्षण केंद्र में 15 दिवसीय आजीविका मिशन का समापन

लखनऊः राजकीय फल संरक्षण केंद्र में 15 दिवसीय आजीविका मिशन का समापन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजकीय फल संरक्षण केंद्र अलीगंज लखनऊ में चल रहे 15 दिवसीय आजीविका मिशन का समापन हो गया। इस मौके पर समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि खाद्य प्रसंस्करण के उपनिदेशक प्रवीन कुमार रहे। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित किया। कहा कि वे महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभाग की योजनाओं से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। खाद्य प्रसंस्करण के स्टालों का भी निरीक्षण किया। महिलाओं को दी गईं स्वरोजगार की जानकारियां क्षेत्रीय खाद्य अनुसंधान एवं विश्लेषण केंद्र के निदेशक डा. एसके चौहान ने प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि बख्शी के तालाब की विभिन्न स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया है। यह प्रशिक्षण आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत रोजगार दिलाने के उद्देश्य से खाद्य प्रसंस्करण ट्रेड में दिया ग...
कानपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, घायल

कानपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से भाई-बहन की मौत, घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के गुजैनी एलिवेटेड हाईवे पर आज गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब पीछे से आ रहे डंपर ने दोनों को टक्कर मारते हुए रौंद डाला। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा बड़ा भाई हादसे में मामूली रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि, शुरुआती दौर में गोविंदनगर और पनकी पुलिस काफी समय तक सीमा विवाद में ही उलझी रही। तीनों भाई-बहन बाइक से जा रहे थे घर बताया जाता है कि कानपुर देहात के बैरी बाघपुर के रहने वाले बृजेश पांडे (40) अपनी बहन साधना मिश्रा (45) और बड़े भाई अखिलेश के साथ उनके घर गुजैनी जा रहे थे। बड़े भाई अखिलेश खुद बाइक चला रहे थे, जबकि साधना और ब्रजेश पीछे बैठे हुए थे। बताते हैं कि बाइक बड़े भाई अखिलेश चला रहे थे और...
बांदा में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन

बांदा में जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति, युवा भारत, किसान सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान सभी लोग जिला परिषद स्थित जिला पंचायत सभागार में एकत्रित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अयोध्या सिंह पटेल, उपाध्यक्ष बुंदेलखंड विकास बोर्ड रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने महर्षि धनवंतरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में राम प्रकाश याज्ञिक ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। औषधियों के बारे में जानकारी दी जिला संगठन मंत्री प्रदीप सिंगरौर ने आचार्य के जन्मदिवस को जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाने की वजह बताई। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी डा. नीरज सोनी जड़ी बूटियों जैसे अंजीर, शुठीं, शंखपुष्पी, ब्राह्मी, भुई आंवला, हल्दी, अदरक, सहजन, लेमन ग्रास, अमलतास, पुन...
श्रीराम मंदिर की आधारशिला रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, बोले- भगवान राम की शक्ति अद्भुत

श्रीराम मंदिर की आधारशिला रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, बोले- भगवान राम की शक्ति अद्भुत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास रच दिया। इसी के साथ 5 अगस्त की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में श्रीराम के मंदिर के लिए भूमि पूजन के साथ ही आधार शिला भी रखी। इससे पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी के दर्शन किए। हनुमान जी की पूजा की। इसके बाद दंडवत होकर रामलला के दर्शन किए, उनको प्रणाम किया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र 28 साल बाद आज अयोध्या पहुंचे थे। दंडवत होकर रामलला को किया प्रणाम आज श्रीराम जन्मभूमि कार्यक्रम के पूरा होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने रामनगरी अयोध्या की मिट्टी को माथे से लगाकर प्रणाम किया। इसके बाद सियावर रामचंद्र की जय बोलते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा। उन्होंने ...
सुशांत सिंह Death Case : अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी

सुशांत सिंह Death Case : अब CBI करेगी दूध का दूध और पानी का पानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः फिल्मी जगत में तेजी से उभतरे सितारे सुशांत सिंह राजपूत ने मौत के मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। आज देश की सर्वोच्च अदालत ने सुशांत सिंह की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई की। साथ ही रिया को कोई रियायत नहीं दी। रिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति हृषिकेश राय ने रिया को किसी तरह की राहत देने से इंकार कर दिया। इसके साथ ही अब सुशांत की मौत की असल वजह सामने आ सकती है। काफी लोग कर रहे थे सीबीआई जांच की मांग साथ ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश भी स्वीकार कर ली गई है। बता दें कि इससे पहले सुशांत के निधन के मामले में लाखों प्रशंसकों के साथ ही कंगना रनौत, शेखर सुमन और रूपा गांगुली जैसी अभिनेत्रियां भी मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही थीं। ये भी पढ़ेंः अपडेटः ब्रैकिंग न्यूजः बाॅलीवुड एक्टर सुशा...
बांदा में बड़ी अनहोनि, बाप ने जवान बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस बोली..

बांदा में बड़ी अनहोनि, बाप ने जवान बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, पुलिस बोली..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार को एक बड़ी अनहोनि हो गई। आपसी कहा-सुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि पिता ने कुल्हाड़ी उठाकर बेटे को काट डाला। 30 साल के जवान बेटे ने वहीं तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हत्यारोपी पिता पर हैवानियत इस कदर सवार थी कि उसने बेटे के दम तोड़ने के बावजूद कई बार उसके उपर प्रहार किए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पिता-पुत्र के बीच किसी बात पर हुआ विवाद बताया जाता है कि तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेंदा के मजरा भैरम पुरवा निवासी अनिल सिंह उर्फ अन्नू (30) पुत्र गोपाल सिंह बुधवार की सुबह घर में कपड़े धो रहा था। इसी दौरान पिता और पुत्र के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान...
लेबनाम की राजधानी बेरूत में एटम बम जैसा धमाका, 70 मरे, 4 हजार से ज्यादा घायल

लेबनाम की राजधानी बेरूत में एटम बम जैसा धमाका, 70 मरे, 4 हजार से ज्यादा घायल

Breaking News, Feature, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः लेबनान की राजधानी बेरूत में दोपहर हुए एक भीषण बम धमाके में कम से कम 70 लोगों के मरने की खबर है। वहीं 4 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे शहर की बिल्डिंग्स जमींदोज हो गईं। वहीं लोगों के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना तेज था कि लोग समझ ही नहीं पाए क्या हुआ है। पहले लोगों को लगा कि भूकंप आया है। बाद में पता चला कि यह धमाका हुआ है। बिल्डिंगों के शीशे टूटे, सड़कें भी चटकीं शव इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। धूल का इतना भयानक गुबार उठा कि सबकुछ धुंध में ढक सा गया। चीख-पुकार के बीच हाहाकार मच गया। धमाका कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर तक बिल्डिंगों के शीशे टूट गए। सड़कें चटक गईं। यह धमाका लेबनान में मंगलवार दोपहर को हुआ। हालांकि, मृतकों की संख्या प्रारंभिक रूप से 70 बताई जा रही है। यह और बढ़ सकती है, इसमें कोई दो राय नहीं ...
बांदा में दुर्दांत वारदात : भाई ने बहन और प्रेमी को जिंदा जलाया, दोनों की मौत

बांदा में दुर्दांत वारदात : भाई ने बहन और प्रेमी को जिंदा जलाया, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज बुधवार देर शाम को जिले से एक बेहद हिला देने वाली दुर्दांत वारदात सामने आ रही है। एक युवक ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को जिंदा जला दिया। इससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। प्रेमी ने बांदा जिला अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। वहीं लड़की को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उसने भी रास्ते में चिल्ला के पास दम तोड़ दिया। दोनों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वाले भी नाबालिग और हत्यारोपी भी उसने अपना जुर्म कबूल लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि युवक के साथ वारदात में और कौन-कौन शामिल रहा है। पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा, सीओ भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताते हैं कि मरने वाले लड़के-लड़की और हत्यारोपी लड़का तीनों ही नाबालिग हैं। घटना से पूरे गांव में दहशत सी फैल गई। ...