Tuesday, September 1सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

केरल में विमान हादसा, दो पायलटों समेत 18 लोगों की मौत

केरल में विमान हादसा, दो पायलटों समेत 18 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः दुबई से भारत आ रहा एयर इंडिया का विमान शुक्रवार देर शाम केरल में कोझिकोड एयरपोर्ट पर रनवे पर फिसल गया। इसके बाद विमान दो हिस्सों में टूटकर बिखर गया और 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। विमान में 190 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। इनमें दो पायलटों समेत 18 की मौत हो गई है। वहीं 127 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि, विमान के सभी क्रूमेंबर ठीक हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री पहुंचे रहे मौके पर उधर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी कोझिकोड जा रहे हैं। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौके का दौरा करेंगे। बता दें कि मरने वालों में विमाम के मुख्य पायलट दीपक साठे और सह पायलट अखिलेश कुमार भी शामिल थे। गनीमत रही कि विमान में नहीं लगी आग बताया जाता है कि रन-वे पर रोकते समय विमान रुका नहीं है और आखिर में जाकर फिसल गया है। हालांकि, गनीमत रही कि इस व...
बांदा नगर पालिका में बड़ा खेल, चौराहों पर सरकार को लाखों के राजस्व का चूना

बांदा नगर पालिका में बड़ा खेल, चौराहों पर सरकार को लाखों के राजस्व का चूना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः नगर पालिका बांदा की मिलीभगत बांदा शहर में भरे चौराहों पर सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लग रहा है। चौंकाने वाली बात है कि यह सबकुछ अधिकारियों की नजर के आगे हो रहा है, लेकिन किसी का ध्यान इस ओर नहीं है। जी हां, शहर के सभी चौराहे अवैध होर्डिंग्स और बैनर से पटे पड़े हैं। अवैध होर्डिंग्स-बैनर से पटे चौराहे नियमतः नगर पालिका से शहर के मुख्य चौराहों से लेकर अन्य प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाने के लिए टेंडर निकाले जाते हैं। इससे सरकार को बड़ा राजस्व लाभ होता है। यहां बिल्कुल उलट हो रहा है। अबतक टेंडर ही नहीं हुए तो सरकार को राजस्व कैसे मिल सकता है। नए नगर पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल को लगभग दो साल बीत रहे हैं, लेकिन अबतक इसका कोई ठेका हुआ ही नहीं है। यानि होर्डिंग्स अवैध रुप से लगाकर लाखों का वारा-न्यारा किया जा रहा है। ऐसा संभव नहीं है कि पालिका के जिम्मेदारों क...
पैंथर ने शिक्षण संस्थान खोलने की उठाई मांग, ज्ञापन भेजा 

पैंथर ने शिक्षण संस्थान खोलने की उठाई मांग, ज्ञापन भेजा 

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के संस्थापक मुन्नालाल दिनकर ने शिक्षण संस्थान खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इस संबंध में उनकी ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा गया है। ज्ञापन में कहा है कि कोरोना वायरस के चलते शिक्षा व्यवस्था धड़ाम हो गई है। कहा, गरीबों के पास नहीं अच्छे मोबाइल फोन आनलाइन पढ़ाई का जो सिस्टम लागू किया गया है, उससे शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य की भरपाई नहीं हो पा रही है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए शिक्षण संस्थान खोले जाएं। कहा गया है कि अमीरों के बच्चों के पास अच्छे मोबाइल और कंप्यूटर हैं, लेकिन गरीबों के पास तो कुछ भी नहीं है। ऐसे में आनलाइन पढ़ाई कारगर साबित नहीं हो सकती है। ज्ञापन में यूपी में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर ...
IG बांदा ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, व्यवस्था देखी

IG बांदा ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, व्यवस्था देखी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के. सत्यनारायण ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण। निरीक्षण में  उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साफ-सफाई और अभिलेखों का सही तरीके से रखरखाव करने की बात कही। आईजी के. सत्यनारयाण ने पुलिस लाइन का भ्रमण करते हुए वहां संचालित कोविड सेल, क्राइम ब्रांच, कंट्रोल रूम, डायल 112 का निरीक्षण किया। एसपी व अन्य अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान आईजी ने कहा कि अभिलेखों को सुरक्षित रखा जाए। साथ ही साफ-सफाई का पूरी तरह से ध्यान रखा जाए। अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जाए। इस मौके पर उन्होंने डायल 112 के बारे में भी पूछतांछ की। कर्मचारियों से बात की। साथ ही क्राइम ब्रांच के दफ्तर को भी देखा। वहां लंबित मामलों के बारे में पूछा। साथ ही जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस पे...
कानपुर शहर में घुसा लकड़बग्घा, लोगों में हड़कंप मचा

कानपुर शहर में घुसा लकड़बग्घा, लोगों में हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः  जिले के मस्वानपुर में एक नर्सरी में दो लकड़बग्घे देखे जाने से शहर में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही केशवपुरम में भी लकड़बग्घा दिखाई दिया है। बताते हैं कि केशवपुरम के जलेश्वर मंदिर के पीछे बनी नर्सरी की झाड़ियों में आाज शुक्रवार सुबह लकड़बग्घा दिखाई दिया। पहले उसे नर्सरी संचालक ने देखा। उसने लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। आसपास के युवक भी हाथों में लाठी डंडे लेकर नर्सरी पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने जू के डायरेक्टर को सूचित किया। पुलिस मौके पर तैनात, पकड़ने पहुंची टीम कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ का कहना है कि जानकारी होने पर मौके पर फोर्स तैनात किया गया है। चिड़ियाघर की टीम भी लकड़बग्घे को पकड़ने आ रही है। बताया जाता है कि इलाके में लकड़बग्घा दिखाई देने पर लोग काफी दहशत में हैं। ये भी पढ़े :कानपुर मे...
कानपुर में कारोबारी के घर एक करोड़ की चोरी, नगदी-जेवर ले उड़े चोर

कानपुर में कारोबारी के घर एक करोड़ की चोरी, नगदी-जेवर ले उड़े चोर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में कोरोना का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। कल्याणपुर में आर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मचारी के घर 22 लाख की चोरी का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि इसी बीच चोरों ने रतनलाल नगर में एक कारोबारी के घर से 1 करोड़ का माल पार कर दिया। चोरी की इस घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने घर के लोगों के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। एक दिन पहले हुई थी 22 लाख की चोरी चोर घर से करीब 1 करोड़ की नगदी-जेवर चोरी कर ले गए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घर रतनलाल नगर में रहने वाले श्याम नारायण तिवारी के परिवार में पत्नी स्नेहलता, बेटे शोभित, सचिन, गौरव और सौरभ एक साथ रहते हैं। गृहस्वामी श्यामनारायण ने बताया कि उनकी दादानगर में लक्ष्मी इंडस्ट्रियल के नाम से फैक्ट्री है जिसे उनका बेटा सचिन देखता है। वहीं घर पर एक स्वीट हाउ...
बांदा में तीन और कोरोना संक्रमित मिले, एक कटरा  का, दो नरैनी के केस

बांदा में तीन और कोरोना संक्रमित मिले, एक कटरा का, दो नरैनी के केस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। यह आंकड़ा अब 300 की संख्या पार कर चुका है। वहीं एक्टिव केस भी 150 के आसपास हैं। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन और कोरोना संक्रमित लोग सामने आए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया है कि इन तीन लोगों में दो रिपोर्ट आरटी-पीसीआर के जरिये कोरोना पाॅजिटिव आई है। एक शहर का, दो नरैनी के केस वहीं एक एंटीजेन जांच में संक्रमित पाया गया है। बताया जाता है कि शहर के कटरा मोहल्ले के रहने वाले 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है। इनका सैंपुल 31 जुलाई को जांच के लिए झांसी भेजा गया था। ये भी पढ़ेंः बांदा में प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाकर मारने के मामले में भाई-मां समेत 4 गिरफ्तार, 5 की तलाश वही...
SSR : CBI ने रिया समेत इन 6 के खिलाफ दर्ज की FIR..

SSR : CBI ने रिया समेत इन 6 के खिलाफ दर्ज की FIR..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इन लोगों में सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उसके भाई शोविक चक्रवर्ती, पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती और मां संध्या चक्रवर्ती के साथ-साथ सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी नाम के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिया पर लगे हैं पैसों की हेराफेरी समेत कई आरोप सीबीआई ने इन सभी के खिलाफ IPC की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। दरअसल, रिया पर आरोप है कि उसने सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया और सुशांत के पैसों की हेराफेरी भी की है। साथ ही आपराधिक साजिश भी रची है। अभिनेत्री रिया के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में मुकदमा भी दर्ज कराया है। सुशांत की मौत से पहले रिया ने खरीदी दो प्रापर्टी बताते ...
बांदा में प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाकर मारने के मामले में भाई-मां समेत 4 गिरफ्तार, 5 की तलाश

बांदा में प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाकर मारने के मामले में भाई-मां समेत 4 गिरफ्तार, 5 की तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बुधवार शाम को प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाकर मारने की खौफनाक वारदात में आज भी तनावपूर्ण शांति बनी रही। हालांकि, पुलिस ने मुख्य आरोपी लड़की के भाई, उसकी मां, पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा एक पूर्व प्रधान समेत पांच लोग अभी फरार हैं। वहीं गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, ताकि दोनों पक्षों के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद न हो जाए। हालांकि, दोनों पक्ष एक ही बिरादरी के होने की वजह से इसकी आशंका कम ही थी। अलग-अलग जगहों पर अंतिम संस्कार गांव में लड़के का अंतिम संस्कार हुआ। वहीं लड़की का अंतिम संस्कार बांदा में विद्युत शवगृह में किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने आज मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की हैं। बताते चलें कि बु...
बांदा : जय सियाराम के उद्घोष के बीच विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बंटवाया 21 कुंटल लड्डूओं का प्रसाद

बांदा : जय सियाराम के उद्घोष के बीच विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बंटवाया 21 कुंटल लड्डूओं का प्रसाद

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर के भूमि पूजन के साथ ही बांदा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मंदिरों में अखंड रामायण पाठ कराया। 90 गांवों व 20 शहर के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ से पूरा माहौल राममय हो उठा। अखंड रामायण पाठ की समाप्ति पर ग्राम गिरवां, तिंदवारा, महुआ, खुरहंड, छिबांव, बड़ेखर, तेंदुरा, अजीतपारा, बिलगांव, गंछा, कहला, मवई आदि महुआ एवं बिसंडा मंडल के विभिन्न गांव में अखंड पाठ हुआ। मुख्य बाजार में भक्तों को बांटा प्रसाद वहीं बांदा शहर के महेश्वरी देवी, वामदेवेश्वर मंदिर, संकट मोचन, काली देवी मंदिर, सिंहवाहिनी, मरहीमाता, मानिक कुइयां, चैसठ जोगिनी, कालूकुआं, खूंटी चैराहा, महावीरन आदि विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण हुआ। ये भी पढ़ेंः बांदा में पत्रकार समेत 7 कोरोना पाॅजिटिव मिलने पर स्वास्थ्य टीम ने कसी कमर बताया कि इस दौरान मुख्य बाजार से लेकर पूरे क्षेत्र में...