Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

UP STF : भारतीयों को 1 अरब का चूना लगाने वाले 4 नाईजीरियन गिरफ्तार

UP STF : भारतीयों को 1 अरब का चूना लगाने वाले 4 नाईजीरियन गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नोएडा और लखनऊ की यूनिट ने मिलकर एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसने देशभर में आनलाइन के जरिए 1 अरब से ज्यादा की ठगी कर डाली। एसटीएफ ने इस अंतरराष्ट्रीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार भी किया है। चारों नाइजीरिया के नागरिक हैं। ये लोग भारतीयों से शादी, लाटरी के नाम पर करोड़ों रुपए ठग चुके हैं। दिल्ली से पकड़े गए चारों ठग एसटीएफ ने गिरोह के सदस्य ठग माइकल, फ्रैंसिस, नेल्सन, पैट्रिक राजधानी दिल्ली के साउथ इलाके से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने इन लोगों के कब्जे से बड़ी संख्या में वेवसाइट चलाकर धोखाधड़ी करने वाला सामान, सिम कार्ड तथा कई बैंकों के एटीएम समेत 5 हजार की नगदी और दूसरा सामान बरामद किया है। ये भी पढ़ें : यूपी एसटीएफ के हत्थे गाजियाबाद में चढ़े बुंदेलखंड के दो मुन्नाभाई, एक डाक्टर की कीमत वसूलते थे 25 लाख दरअसल, इस मा...
UP Big News : रोडवेज और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 32 घायल

UP Big News : रोडवेज और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 32 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, पीलीभीत : यूपी से नवरात्र के पहले दिन आज शनिवार को बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक रोडवेज बस और बोलेरो गाड़ी की हुई टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा पीलीभीत जिले पूरनपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया जानकारी पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को बरेली और पीलीभीत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : विधानसभा के सामने महिला ने आग लगाई, हालत बेहद गंभीर पीलीभीत के एसपी जय प्रकाश का कहना है कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि रोडवेज बस लखनऊ से पीलीभीत जाते वक्त रास्ते में बोलेरो गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी ...
बांदा के बदौसा में 17 साल के लड़के को कुछ ऐसे खींच ले गई मौत..

बांदा के बदौसा में 17 साल के लड़के को कुछ ऐसे खींच ले गई मौत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज शुक्रवार को अपने घर की मरम्मत के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे एक 17 साल के लड़के की टीला धंसने से दबकर मौत हो गई। दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने अन्य की सहायता से मिट्टी हटाकर शव को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मजदूरों ने आशंका के मद्देनजर कर दिया था मना बताया जाता है कि फतेहगंज थाना क्षेत्र के खेरिया गांव के रहने वाले संदीप (17) पुत्र बाबू गुप्ता शुक्रवार सुबह निजी ट्रैक्टर से दो मजदूरों के साथ घर से कुछ दूर मिट्टी खोदने गए थे। साथ गए मजदूरों ने टीला ढहने की आशंका पर मिट्टी खोदने से इनकार कर दिया। इस पर संदीप मजदूरों के फावड़े से खुद ही मिट्टी खोदने लगा। ये भी पढ़ें : बांदा : दहेज के लिए 22 साल की बहू को जला डाला, मुकदमा होते ही फरार  खुदाई करते ही मिट्टी का भारी-भरकम टीला भरभरा...
कानपुर महापौर प्रमिला पांडे पर चट्टा संचालकों का पथराव, एक घायल

कानपुर महापौर प्रमिला पांडे पर चट्टा संचालकों का पथराव, एक घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में चट्टा संचालकों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में चमनगंज में चट्टा संचालन की सूचना पर आज शुक्रवार को महापौर प्रमिला पांडे टीम के साथ वहां पहुंचीं। गोविंदनगर के रेलवे मैदान महापौर के साथ बीजेपी कार्यकर्ता भी वहां पहुंचे। बताते हैं इस दौरान चट्टा संचालकों ने सभी को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। खुद महापौर प्रमिला पांडे का कहना है कि कुछ लोगों ने उनको सूचना दी थी कि रेलवे ग्राउंड मैदान में जानवरों को बांधकर चट्टा चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता को लगा पत्थर जानकारी पर वह नगर स्वास्थ्य डा. अजय संखवार और अरविंद यादव, पार्षद गिरिश चंद्रा, प्रमोद जायसवाल आदि लोगों के साथ हलुवाखाड़े तक पहुंचीं। ये भी पढ़ें : बालीवुड में जूनियर महिला को पोर्न देखने को फोर्स करता था कोरियोग्राफर, एफआईआर वहां कई भैंसें बंधी मिलीं। महापौर ने कहा कि भैंसों की गिन...
बांदा के कमासिन में दीवार टूटने पर भिड़े दो पक्ष, 4 रेफर

बांदा के कमासिन में दीवार टूटने पर भिड़े दो पक्ष, 4 रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : आज शुक्रवार को कस्बे के पश्चिमी थोक में सुबह 7 बजे जमीन संबंधित विवाद को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त संघर्ष हो गया। दोनों ही यादव बिरादरी के परिवार थे और दोनों ओर से करीब आधा दर्जन महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच करते हुए पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। उधर, चार घायलों को चिकित्सकों ने बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की FIR दर्ज की बताया जाता है कि आज सुबह करीब 7 बजे आशा देवी पत्नी बच्चू यादव अपने बाड़े में जानवरों को चारा डालने गई थीं। इसी दौरान वहां दीवार टूटी थी जिसपर महिला ने पड़ोसी श्याम किशोर को उलाहना दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में 5 हजार बोरी नकली खाद पकड़ी गई, 3 गिरफ्तार देखते ही देखते दोनों पक्षों के दूसरे लोग भी वहां जुट ग...
Breaking News : हमीरपुर में टला बड़ा हादसा, रोडवेज बस खाई में उतरी

Breaking News : हमीरपुर में टला बड़ा हादसा, रोडवेज बस खाई में उतरी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र में आज शुक्रवार तड़के सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लखनऊ से आ रही राठ डिपो की एक बस बिहुनी के पास खाई में जा गिरी। हालांकि, बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए। बताते हैं बस में मात्र चार ही सवारी थीं जो सुरक्षित हैं। हादसे का कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की बारे में जानकारी जुटाई। साथ ही जरूरी कार्रवाई की है। ये भी पढ़ें : बांदा शर्मसार : 7 साल की बच्ची को दरिंदे ने बनाया हवस की शिकार...
Update : राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE-2020) का रिजल्ट घोषित, ये हैं टाॅपर

Update : राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE-2020) का रिजल्ट घोषित, ये हैं टाॅपर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपीएसईई यानि उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज गुरुवार को घोषित हो गया है। दरअसल, 755 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और फार्मेसी संस्थानों में एडमिशन के लिए हुई इस परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। बीटेक परीक्षा में मुरादाबाद के संयम सक्सैना ने टाॅप किया है। उनके परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा किया है। वहीं एमसीए में कानपुर के हर्षित ओमर ने टाॅप किया है। उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है। परिवार के लोग होनहार बेटों की सफलता से काफी खुश हैं। कुल रिजल्ट 91.78 प्रतिशत रहा बताते हैं कि इस परिक्षा में कुल 91.78 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हो गए हैं। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी शक्ति त्रिपाठी का PCS में चयन, जिले का नाम रोशन किया इस परीक्षा में कुल 1 लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हालांकि, परीक्षा में कुल 1 लाख 34 हजार विद्यार्थियों ने ह...
बांदा शर्मसार : 7 साल की बच्ची को दरिंदे ने बनाया हवस की शिकार

बांदा शर्मसार : 7 साल की बच्ची को दरिंदे ने बनाया हवस की शिकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से बेहद शर्मनाक, अमानवीय घटना सामने आई है। घर में खेल रही एक 7 साल की बच्ची से एक दरिंदे पड़ोसी ने दुष्कर्म कर डाला। बच्ची को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं दरिंदा पकड़ा गया है और अब उसे जेल भेजा जा रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने भी मौका मुआयना किया। यह घिनौनी वारदात जिले बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। आज दोपहर हुई वारदात बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बालिका बुधवार को दोपहर घर में अकेली खेल रही थी। उसकी मां और दादी खेत गई थीं। सूना मौका पाकर पड़ोसी 22 वर्षीय युवक उसे बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। मासूम को लहूलुहान हालत में छोड़कर पड़ोसी युवक मौके से भाग निकला। ये भी पढ़ें : बांदा : व्यापारियों ने शोकसभा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि&nb...
बांदा पुलिस का बड़ा खुलासा : पति ही निकला हत्यारा, महिला का नग्न शव मिलने का मामला

बांदा पुलिस का बड़ा खुलासा : पति ही निकला हत्यारा, महिला का नग्न शव मिलने का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो दिन पहले महिला के नग्न शव मिलने के मामले में बांदा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस वारदात के दिन से फरार उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति ने अपने साथी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल लिया है। साथ ही यह भी कबूल कर लिया है कि हत्या की इस वारदात में उसकी मां यानि मृतका की सास भी शामिल थी। दहेत के लिए विभत्स हत्या, लोग हैरान हालांकि, हत्या की इस वारदात को बड़े ही विभत्स और नृशंस ढंग से अंजाम दिया गया था। महिला को एक या दो नहीं, बल्कि तीन-तीन गोलियां मारी गईं। उसके सीने के पास गहरे जख्म के निशान थे। इतना ही नहीं शव नग्न था और शरीर पर खरोंच के निशान भी थे। इसलिए सिर्फ दहेज के लिए हत्या की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। महिला की हत्या का यह है पूरा मामला बताते चलें कि बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के मजरा बंग...
बांदा जिलाधिकारी बोले, अच्छी सेहत से होगी अच्छी आर्थिक हालत

बांदा जिलाधिकारी बोले, अच्छी सेहत से होगी अच्छी आर्थिक हालत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां गुरुवार को स्वास्थ्य इकाइयों, सरकारी-निजी प्रतिष्ठानों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्लोबल हैंडवाशिंग-डे मनाया गया। इस दौरान लामा गांव स्थित पंचायत भवन में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने ग्रामीणों को हाथ धोने के फायदे बताए। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हाथों को सही तरीके से सफाई बहुत जरूरी है क्योंकि स्वास्थ्य अच्छा होगा तो आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनाई जा सकती है। जिला अस्पताल में भी कार्यक्रम इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हरिश्चंद्र वर्मा ने कहा कि हाथों में गंदगी छिपी होती है, जो सामान्य आंखों से दिखाई नहीं देती है। यूनीसेफ के मंडलीय समन्वयक हरेंद्र पवार ने कहा कि लोगों में हाथों की धुलाई के प्रति जागरूकता के मकसद से पूरे विश्व में 15 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस (ग्लोबल हैंड वाशिंग डे) मनाया जाता है। ये भी पढ़ें : बांदा : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का असर...