Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में जीजा की बाइक से उतरा युवक, फिर रेल पटरी पर मिली लाश

बांदा में जीजा की बाइक से उतरा युवक, फिर रेल पटरी पर मिली लाश

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जीजा के साथ बाइक से जा रहा एक युवक जाम लगने पर उतर गया। इसके बाद पैदल ही चला गया। फिर उसका कुछ पता नहीं चला। बताते हैं कि बाद में उसकी लाश रेलवे पटरी पर पड़ी मिली। शरीर पर चोटों के निशान घटना को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शरीर पर बताए जा रहे चोटों के निशान बताते हैं कि अतर्रा के तुर्रा गांव का रहने वाले नत्थु यादव (29) का शव अतर्रा में राजकीय इंजीनियरिग कालेज के पास रेलवे पटरी 1448/4 के पास पड़ा था। रेलवे कर्मी (चाबी मैन) शेखन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद शव की पहचान हो सकी। मृतक के चचेरे भाई अजय ने बताया पारिवारिक विवाद को लेकर वह तनाव में रहता था। उधर, बेटे का शव देखकर मां बदहवास हो गईं। उधर, पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच हो रही है। ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर, लोगों को 50...
बांदा से सतना जा रहा ट्रक पलटा, 4 घंटे नरैनी रोड रही जाम

बांदा से सतना जा रहा ट्रक पलटा, 4 घंटे नरैनी रोड रही जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी, (बांदा) : जिले के नरैनी कस्बे में सीमेंट से लदा एक 14 टायरा ट्रक पलटने से बड़ा हादसा टल गया। बताते हैं कि यह ट्रक सीमेंट लादकर मध्यप्रदेश के सतना जा रहा था। रास्ते में पैगंबरपुर और बड़ोखर के बीच में पलट गया। इससे बांदा-कालिंजर मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। गिरवां थानाध्यक्ष बलजीत सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्रेन से ट्रक को हटवाकर यातायात चालू कराया। करीब 4 घंटे बाद यातायात चालू हो सका। ये भी पढ़ें : Update News : बांदा में बस-टेंपो की टक्कर में 6 की मौत-3 घायल, CM योगी ने दुख जताया...
UP MLC Results: बुंदेलखंड : भाजपा के गढ़ में सपा ने फहराया जीत का परचम

UP MLC Results: बुंदेलखंड : भाजपा के गढ़ में सपा ने फहराया जीत का परचम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, ललितपुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी के गढ़ बन चुके बुंदेलखंड में एमएलसी चुनाव के नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर भाजपा को हराते हुए 24 साल बाद सपा ने जीत दर्ज कराई है। इससे सपा खेमे में खुशी छा गई है। 2 दशक से था यज्ञदत्त शर्मा का कब्जा बताते चलें कि पिछले करीब 2 दशक से यह सीट भाजपा के यज्ञदत्त शर्मा के पास थी, लेकिन बेहद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मान सिंह यादव ने बीजेपी के शर्मा को 4333 वोट से पराजित कर दिया। दरअसल, 3 दिसंबर को शुरू हुई एमएलसी चुनाव की मतगणना, बीती रात यानी 4 दिसंबर की रात खत्म हुई। इस हार को बीजेपी के नेताओं के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है। ये भी पढ़ें : Latest News UP : 16 जिलों के SP/SSP समेत 43 IPS के तबादले...
बांदा में बस-टेंपो वाले दर्दनाक हादसे में 7 हुई मृतकों की संख्या

बांदा में बस-टेंपो वाले दर्दनाक हादसे में 7 हुई मृतकों की संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में गुरुवार को रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर से हुए दिलदहला देने वाले हादसे में मृतकों की संख्या 7 हो गई है। दरअसल, हादसे में घायल एक 3 साल की मासूम बच्ची ने भी कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। बच्ची का नाम सानवी (3) पुत्री राजबहादुर था। इस हादसे में मासूम बच्ची के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। ऐसे में परिवार में एक के बाद एक दो मौतों से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। यह थी पूरी घटना बताते चलें कि बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र में थाने से थोड़ी दूरी पर एक रोडवेज बस और टेंपो में भीषण टक्कर हो गई थी। टेंपो सवार 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ था। इसके बाद सभी पुलिस ...
बांदा में उमा भारती ने दिल्ली आंदोलन पर कही यह बड़ी बात..

बांदा में उमा भारती ने दिल्ली आंदोलन पर कही यह बड़ी बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : दिल्ली में चल रहे किसानों के बड़े आंदोलन को लेकर पूरे देश में हलचल सी है। हर किसी की नजर इस आंदोलन पर है। इसी बीच भाजपा की कद्दावर नेता एवं एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बुंदेलखंड के बांदा में दिल्ली के दरवाजे पर ठहरे आंदोलन पर बड़ी बात कही। दरअसल, उमा भारती ने इन किसानों से अपील की है कि वे अपना आंदोलन वापस ले लें। सरकार उनके साथ है और किसी तरह के बहकावे में न आएं। उमा भारती आज शुक्रवार को बांदा पहुंचीं थीं। उन्होंने शहर के ऐतिहासिक माहेश्वरी देवी मंदिर में देवी मां के दर्शन करते हुए उनका पूजन कर आशीर्वाद लिया। शहर के माहेश्वरी देवी मंदिर में पूजन कर देवी दर्शन दरअसल, उमा भारती हमीरपुर के राठ में आयोजित स्वामी ब्रह्मानंद जी के कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं। वहां से कार द्वारा वह बांदा पहुंची और सर्किट हाउस में रुकीं। शाम को भाजपा नेता उमा बांदा से ट्रे...
बांदा डीएम का डंडा : ताबड़तोड़ निरीक्षण, 141 लापरवाहों पर कार्रवाई

बांदा डीएम का डंडा : ताबड़तोड़ निरीक्षण, 141 लापरवाहों पर कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने आज शुक्रवार को लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में एक साथ उच्चाधिकारियों से निरीक्षण कराया। इस दौरान पूरे जिले में 141 अधिकारी और कर्मचारी अपनी-अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। इन सभी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इतना ही नहीं सख्त कार्रवाई के लिए सूची भी तैयार की जा रही है। 1-1 दिन का वेतन रुका, स्पष्टीकरण तलब फिलहाल इन सभी का एक-एक दिन का वेतन रोकते हुए, स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सभी पर दंडनात्मक कार्रवाई लगभग तय है। खास बात यह है कि इनमें कई विभागों के अधिकारी भी शामिल हैं। हालांकि, सूचना विभाग की ओर से इसकी सूची या कोई जानकारी नहीं दी गई है कि किन-किन विभागों के अधिकारी या कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। वहीं निरीक्षण करने वालों में सी...
बांदा जिलाधिकारी ने किया RTO कार्यालय का औचक निरीक्षण, इन 9 पर कार्रवाई तय..

बांदा जिलाधिकारी ने किया RTO कार्यालय का औचक निरीक्षण, इन 9 पर कार्रवाई तय..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दलालों के अड्डे के रूप में बदनाम बांदा के आरटीओ कार्यालय का जिलाधिकारी आंनद कुमार सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद दलाल भाग खड़े हुए। आरटीओ विभाग के मिलीभगत वाले कर्मचारी भी घबरा गए। निरीक्षण में 9 कर्मचारी और अधिकारी गैरहाजिर मिले। बताया जाता है कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने आरटीओ कार्यालय की उपलब्ध उपस्थिति पंजिका जांची। उसमें 9 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सभी से जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। निरीक्षण दौरान कार्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। जगह-जगह पान-गुटखा की पीक पड़ी मिली। कार्यालय में पत्रावलियों का रखरखाव भी ठीक नहीं पाया गया। मौके पर उपस्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को संपूर्ण कार्यालय की नियमित सफाई कराने तथा पत्रावलियों का रखरखाव सही...
Banda Breaking : बांदा के नरैनी में बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

Banda Breaking : बांदा के नरैनी में बाइक सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी, (बांदा) : जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को बस की टक्कर से छह लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्द को जिले के लोग भूले भी नहीं थे कि आज शुक्रवार को दोपहर एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी भी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। चचेरे भाई के साथ जा रहा था युवक बताया जाता है कि आज दोपहर करीब 3 बजे बिसंडा के कुसुमा गांव के रहने वाले बंकर यादव के पुत्र सुनील (25) बाइक से चचेरे भाई कुलदीप (23) के साथ आधार कार्ड बनवाने नरैनी जा रहे थे। इसी दौरान कालिंजर रोड पर बैंक के पास बाइक चला रहा सुनील गाड़ी के पास खड़ा और दूसरा भाई दुकान से सामान लेने चला गया। इसी बीच पीछे से आए डंपर ने सुनील को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत ह...
UP : 8 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले

UP : 8 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने प्रदेश में 8 वरिष्ठ पीसीएफ अफसरों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में मुरादाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट रहे लालता प्रसाद शाक्य को फतेहपुर जिले के अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं फतेहपुर के एडीएम पप्पू गुप्ता को लखनऊ नगर पालिका वित्तीय संसाधन बोर्ड का सचिव नियुक्त कर दिया गया है। फतेहपुर, मुरादाबाद और बहराइच में बदलाव वहीं उप जिलाधिकारी अंबेडकरनगर महेंद्रपाल सिंह को मुरादाबाद जिले का सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती दी गई है। इसी तरह बहराइच के सिटी मजिस्ट्रेट जयप्रकाश को इटावा का अपर जिलाधिकारी तथा बुलंदशहर के सिटी मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र को बस्ती जिले में एडीएम पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं बस्ती में एडीएम रहे रमेश चंद्र-2 को प्रयागराज का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। ये भी पढ़ें : भाजपा नेता की गाड़ी ...
Update News : बांदा में बस-टेंपो की टक्कर में 6 की मौत-3 घायल, CM योगी ने दुख जताया

Update News : बांदा में बस-टेंपो की टक्कर में 6 की मौत-3 घायल, CM योगी ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में गुरुवार देर शाम हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बांदा-कानपुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में थाने के पास रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद को दौड़े। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल पहुंच डीएम ने घायलों का हाल जाना उधर, डीएम आनंद कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और जिला अस्पताल भी गए। वहां घायलों को उचित इलाज के निर्देश दिए। घायलों का हालचाल लिया। कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना भी पहुंच गए। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही मृतक परिजनों के प्रत...