Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

लेखपाल दूल्हे को गोलियां चलने की धमकी, पड़ोसी महिला के नंबर से थी काॅल, ये था मामला

लेखपाल दूल्हे को गोलियां चलने की धमकी, पड़ोसी महिला के नंबर से थी काॅल, ये था मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : लेखपाल दूल्हे को मंडप पर फोन काॅल से गोलियां चलने की धमकी मिलने के मामले को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में धमकी वाली काॅल की जांच की। पता चला कि धमकी दूल्हे के घर के पास में रहने वाली एक महिला के मोबाइल फोन से की गई थी। पुलिस ने गहनता से जांच की, महिला से पूछताछ की। महिला ने जो वजह बताई वह हैरान कर गई। बताते चलें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बन्योटा मोहल्ला के रहने वाले कृष्ण कुमार के बेटे लेखपाल राहुल की बरात रविवार को अतर्रा पहुंची थी। दूल्हे के मोबाइल पर काॅल करके किसी ने गोलियां चलने की धमकी दे डाली। कहा कि किसी तीसरे ने कर डाली काॅल दूल्हा और उसके परिवार के लोग दहशत में आ गए। दूल्हा कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। अतर्रा थाने के निरीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वैवाहिक समारोह में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी। उधर, बारात ...
बांदा : श्री राम के जयकारों के बीच गुजरी चित्रकूट से अयोध्या जा रही श्रीकामदगिरि शिला यात्रा

बांदा : श्री राम के जयकारों के बीच गुजरी चित्रकूट से अयोध्या जा रही श्रीकामदगिरि शिला यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट से चलकर श्री राम की नगरी अयोध्या के लिए निकली श्रीकामदगिरि शिला यात्रा बांदा पहुंची। यहां जगह-जगह स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा करते हुए भक्तों ने कामदगिरि शिला की आरती उतारी और पूजन किया। बदौसा में शिला यात्रा के पहुंचते ही श्रीकामदगिरि पर्वत की शिलाओं के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत इसके बाद अतर्रा में भी भव्य स्वागत हुआ। तिंदवारी में पूरा शिला यात्रा के पहुंचते ही पूरे माहौल भक्तिमय हो गया। वातावरण में श्रीराम के नाम का जयघोष गूंजने लगा। इस दौरान ऋषि वामदेव की नगरी बांदा के के बाबू लाल चौराहे के पास काली देवी मां के मंदिर के सामने यात्रा ठहरी। नेतृत्व करने वाले श्रीकामदगिरि पीठ के संत मदनगोपालदास ने बताया कि भगवान श्रीराम-मां जानकी सभी की आस्थाओं के प्रतीक हैं। मां काली मंदिर के पास विहिप कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जोरदार ...
फिल्म अभिनेता सन्नी देओल को कोरोना, खुद बताई यह बात..

फिल्म अभिनेता सन्नी देओल को कोरोना, खुद बताई यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बीते दिनों फिल्म अभिनेता एवं भाजपा सांसद सन्नी देओल कोरोना संक्रमण हो गया है। वह बीते दिनों इसकी चपेट में आए हैं। इसकी जानकारी खुद सन्नी ने ट्विटर के जरिए लोगों को दी है। साथ ही सन्नी ने लोगों से अपील की है कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वह कोरोना की जांच जरूर कराएं। सन्नी देओल ने लिखा है कि फिलहाल वह एकांतवास में हैं और उनकी तबीयत ठीक है। बताते चलें कि सन्नी के चाहते वाले लोगों ने अपने पसंदीदा एक्टर के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं। ये भी पढ़ें : पिता सन्नी देओल से कैसे हैं बेटे के रिश्ते, एक इंटरव्यू में खुद करण ने खोला यह राज..  ...
Taarak Mehta Ka Ulta Chashma : सुनैना की Bold Photos से बढ़ा इंटरनेट का तामपान

Taarak Mehta Ka Ulta Chashma : सुनैना की Bold Photos से बढ़ा इंटरनेट का तामपान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : टीवी के फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अंजली भाभी यानी एक्ट्रेस सुनैना फौजदार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस बार सुनैना ने शार्ट ड्रेस में बोल्ड फोटो शेयर करके इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। उनके फैंस सुनैना फोटो की बोल्ड फोटोज की खूब तारीफें कर रहे हैं। फैंस तरह-तरह से रिएक्ट भी कर रहे हैं। दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार में आते ही एक्ट्रेस सुनैना फौजदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं सोशल मीडिया पर भी सुनैना दर्शकों से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी बोल्ड एंड ब्यूटीफुल फोटोज शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक बार फिर वह इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड फोटोज के साथ नजर आई हैं। इन फोटोज में उन्होंने सिल्वर रंग की ड्रेस पहनी है। रेड लिप्स्टिक सुनैना को और ज्यादा हाट बना रही है...
UPCLDF के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी बोले, सपा-बसपा सरकारों में सहकारी संस्थाओं की रीढ़ टूटी

UPCLDF के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी बोले, सपा-बसपा सरकारों में सहकारी संस्थाओं की रीढ़ टूटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोआपरेटिव यूनियन के चुनाव में सभापति पद के प्रत्याशी हनुमान स्वरूप मिश्रा एवं उप-सभापति पद पर सुरेश गंगवार को निर्विरोध चुन लिया गया है। इसके लिए यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर चेयरमैन तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए सहकारिता एक महत्वपूर्ण विधा है। सहकारी इकाइयों से ही ग्रामीण विकास संभव पिछले 3 दशकों में सपा सरकार में नेताओं के परिवार के सदस्यों द्वारा तथा बसपा सरकार में घोटालों और भ्रष्टाचार ने सहकारी संस्थाओं की रीढ़ तोड़कर रख दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की योजना और रणनीति से सहकारिता क्षेत्र में पार्टी का प्रभाव बढ़ रहा है। देश की 60% आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। सहकारी इकाइयों के माध्यम से ही वहां नागरिकों का विकास संभव है। ये भी पढ़ें : UPCLDF के चैयरमेन वीरेंद्र तिवारी लगातार...
बांदा के गिरवां में सरकारी हैंडपंप में करंट से युवक की मौत

बांदा के गिरवां में सरकारी हैंडपंप में करंट से युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक युवक की सरकारी हैंडपंप में करंट आने से मौत हो गई। बताते हैं कि इस हैंडपंप में गांव के कुछ लोगों ने समर्सेबिल पंप लगा दिया था। इसी के चलते उसमें करंट आ गया। हैंडपंप पर नहाने गए युवक ने जैसे ही हैंडपंप को छुआ, वह करंट से चिपक गया। आसपास के लोगों ने लकड़ी के डंडे से किसी तरह उसे हटाया। तबतक युवक की सांसें थम चुकी थीं। परिवार के लोग उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे। वहां उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के शिवहद डोंगरी गांव निवासी मिठाईलाल (35) बीती 6 दिसंबर को अपने भांजे राहुल की शादी में शामिल होने बहन की ससुराल सैमरी गांव पहुंचे थे। आज मंगलवार सुबह वह घर के पास लगे हैंडपंप में नहाने के लिए पहुंचे। उन्होंने जैसे ही हैंडपंप को छुआ, करंट की चपेट में आकर चिपक गए। परिजनों का रो-र...
#Kishan Andolan_Bharat Band : IG बांदा ने शहर में किया पैदल मार्च

#Kishan Andolan_Bharat Band : IG बांदा ने शहर में किया पैदल मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : देश में भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर मंडल की कानून व्यवस्था जांचने बांदा के आईजी के. सत्यानारायण खुद शहर में निकले। आईजी पैदल मार्च करते हुए स्थिति का जायजा लेते रहे, सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों से वार्ता करते रहे। साथ ही आम लोगों से भी रूबरू हुए।   इस दौरान आईजी ने बांदा शहर के मुख्य बाजार से लेकर रेलवे स्टेशन, स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। इन जगहों का आईजी ने फोर्स के साथथ पैदल मार्च कर किया। लोगों से बात करते हुए उनको सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।...
CM Yogi की चेतावनी : भारत बंद में कानून व्यवस्था तोड़ी तो सख्त कार्रवाई

CM Yogi की चेतावनी : भारत बंद में कानून व्यवस्था तोड़ी तो सख्त कार्रवाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्क : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को किसानों के भारत बंद के आह्वान पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि किसानों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। कोई कानून व्यवस्था हाथ में ले तो सख्ती से पेश आएं। दरअसल, सीएम योगी आज पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भारत बंद के आह्वान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये सख्त निर्देश दिए हैं। किसानों से दुर्व्यवहार न करने के निर्देश सीएम योगी ने साफ कहा है कि बंद के दौरान आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाए। सड़क मार्गों के साथ-साथ रेल मार्गों को भी सुरक्षित रखा जाए। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्थानीय स्तर पर किसानों नेताओं से बात करके उनकी समस्या का निराकरण किया जाए। बताते चल...
UP : युवती से गैंगरेप से हड़कंप, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी, 1 गिरफ्तार

UP : युवती से गैंगरेप से हड़कंप, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी, 1 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक 19 साल की युवती से गैंगरेप की घटना से हड़कंप मच गया है। वारदात में 4 आरोपियों में 3 नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग है। पुलिस ने मुख्य बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 3 की तलाश जारी है। वहीं पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज किया बताया जाता है कि गोंडा जिले के खोंडारे थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 19 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि गांव के 4 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। हालांकि, आरोपियों में 3 लड़के नाबालिग बताए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : कानपुर : होटल में नर्स से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार, जेई का बेटा भी शामिल  पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। गोंडा एसपी शैलेश पांडेय ने मीडिया को बताया है कि घटना रविवार की है। रात में पीड़ित युवती के परिजनों ने ...
बड़ी खबर : अखिलेश यादव हिरासत में, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

बड़ी खबर : अखिलेश यादव हिरासत में, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कन्नौज में पदयात्रा को निकले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इलाके में धारा 144 लागू है, इसलिए अखिलेश यादव को कानून के उल्लंघन के कारण हिरासत में लिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र इससे पहले उनको घर में नजर बंद कर दिया गया था। उधर, अखिलेश ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस ने उनको अलोकतांत्रिक तरीके से रोका है। मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए लोकतांत्रिक गतिविधियों को चालू करने में सहायता करें। संबंधित खबर पढ़ें : Akhilesh Yadav Home Arrest : लखनऊ में अखिलेश नजरबंद, कानपुर में सपाइयों के घरों पर पुलिस  ...