Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : अखिलेश यादव हिरासत में, धारा 144 के उल्लंघन का आरोप

Big news : Akhilesh Yadav in custody, charged with violation of section 144

समरनीति न्यूज, लखनऊ : दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कन्नौज में पदयात्रा को निकले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इलाके में धारा 144 लागू है, इसलिए अखिलेश यादव को कानून के उल्लंघन के कारण हिरासत में लिया गया है।

लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

इससे पहले उनको घर में नजर बंद कर दिया गया था। उधर, अखिलेश ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखते हुए घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस ने उनको अलोकतांत्रिक तरीके से रोका है। मामले में तत्काल हस्तक्षेप करते हुए लोकतांत्रिक गतिविधियों को चालू करने में सहायता करें।

संबंधित खबर पढ़ें : Akhilesh Yadav Home Arrest : लखनऊ में अखिलेश नजरबंद, कानपुर में सपाइयों के घरों पर पुलिस