Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में हत्या और हादसे में उलझी एक युवक की मौत

बांदा में हत्या और हादसे में उलझी एक युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुधवार रात बाइक सवार एक युवक की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है तो परिवार के लोग उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौके के हालात भी मामले में संदेह पैदा कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि बनसखा गांव निवासी सुरेश (28) और प्रमोद (22) बाइक से पुनाहुर गांव जा रहे थे। परिवार के लोगों को हत्या का अंदेशा बताया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में अतर्रा थाना क्षेत्र के कुसमा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इससे सुरेश और प्रमोद घायल हो गए। दोनो को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे प्रमोद को मामूली चोटें आईं हैं। परिवार के लोगों ...
बांदा IG ने दी शहर के इन दो चौकी इंचार्जों दी चेतावनी, ये है वजह..

बांदा IG ने दी शहर के इन दो चौकी इंचार्जों दी चेतावनी, ये है वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर और बाजार में यातायात व्यवसथा लड़खड़ाई हुई है। इसकी बहुत बड़ी वजह दुकानदारों द्वारा सड़क पर फैला अतिक्रमण है। कहीं न कहीं भारी वाहनों की शहर में आवाजाही और दुरुस्त यातायात व्यवस्था न होना भी एक कारण है। ऐसे में बांदा के आईजी के.सत्यानारायण ने गुरुवार को शहर के कई इलाकों का भ्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था देखी। यातायात व्यवस्था पर कसे पेंच खामियों को समझा और शहर की दो प्रमुख पुलिस चौकियों के इंचार्जों को व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। आईजी ने बलखंडीनाका चौकी इंचार्ज को महेश्वरी देवी मंदिर के पास अनाधिकृत रूप से खड़े चार पहिया वाहनों के लिए फटकारा। इसी तरह कालूकुआं इलाके में भी हालात देखे। वहां कालूकुआं चौकी प्रभारी भी यातायात व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी। यातायात प्रभारी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। ये भी पढ़ें : CBI के रडार पर बांदा के एक पूर्व विधायक भी, ...
बड़ी खबर : बीजेपी अध्यक्ष नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हमला, बाल-बाल बचे

बड़ी खबर : बीजेपी अध्यक्ष नड्डा पर पश्चिम बंगाल में हमला, बाल-बाल बचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पश्चिम बंगाल दौरे के वक्त हमला हो गया। दौरे के दूसरे दिन उनका काफिला आज गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे के संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर के लिए निकला था। बीजेपी का आरोप है कि जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर हमला हुआ है। आरोप है कि यह हमला तृणमूल कांग्रेस ने कराया है। बीजेपी ने लगाया तृणमूल कांग्रेस पर आरोप दरअसल, पश्चिम बंगाल के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और के काफिले को रोकने का प्रयास किया। काफिले पर हमला करते हुए पत्थरबाजी की। हालांकि, सुरक्षा एजेंसी के जवानों ने उनको सुरक्षित वहां से निकाल लिया। दो कैलाश विजयवर्गीय व मुकुल राय घायल  इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सुरक्षित कार्यक्रम स्थल ...
Covid-19: बांदा में डीएम कालोनी समेत जिले में 9 और कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 3294..

Covid-19: बांदा में डीएम कालोनी समेत जिले में 9 और कोरोना संक्रमित, कुल संख्या 3294..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में कोरोना संक्रमितों के मामले फिर सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 9 संक्रमित केस सामने आए हैं। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इसके साथ ही जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3294 हो गई है। इनमें 160 एक्टिव केस हैं। डीएम कालोनी में भी मिला पाॅजिटिव केस बताया जाता है कि डीएम कालोनी में गली नंबर-1 में एक कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है। वहीं नरैनी में 1, वहीं के ब्यूटी पार्लर में 1, बबेरू में 2, तिंदवारी में 1, कालूकुआं में 1, अतर्रा चुंगी इलाके में 1, कैलाशपुरी में 1 पाॅजिटिव केस सामने आया है। सीएमओ डा. एनडी शर्मा का कहना है कि कोरोना एक बार फिर से प्रभावी हो रहा है, इसलिए सावधान रहें और माॅस्क लगाकर घर से बाहर निकलें। ये भी पढ़ें : फिल्म अभिनेता सन्नी देओल को कोरोना, खुद बताई यह बात.....
लखनऊ में डाक्टर के अपहरण का मामला, सेक्स रैकेट-हनीट्रैप में उलझी पुलिस

लखनऊ में डाक्टर के अपहरण का मामला, सेक्स रैकेट-हनीट्रैप में उलझी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस को हिलाकर रख दिया है। दरअसल, राजधानी में केजीएमयू में तैनात एक डाक्टर अगवा कर लिए गए। उनको बंधक बनाकर मारपीट की गई। बदले में फिरौती भी मांगी गई। किसी तरह डाक्टर खुद को छुड़ाकर वहां से विभूतिखंड थाने पहुंचे। वहां पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर देगी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की जांच सही दिशा में तेजी से बढ़ रही है। जल्द ही स्थिति काफी हद तक साफ हो जाएगी। डाक्टर को बंधक बनाकर मांगी थी फिरौती सूत्रों का कहना है कि पुलिस इस मामले में देह व्यापार और हनी ट्रैन से जोड़कर भी जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि डाक्टर आरोपियों के झांसे में आकर उनके बुलाने पर वहां पहुंचे थे। इसके बाद डाक्टर को बंधक ...
बांदा में बबेरू पूर्व विधायक विशंभर यादव भेजे गए जेल

बांदा में बबेरू पूर्व विधायक विशंभर यादव भेजे गए जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में पूर्व बबेरू सपा विधायक विशंभर सिंह यादव को पुलिस ने बुधवार सुबह उनके घर से हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। बबेरू कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि पूर्व विधायक बुधवार को किसान यात्रा में सिंहपुर से बिसंडा जाने की तैयारी में थे। 25 सपाइयों को पहले भेजा जा चुका जेल मंगलवार को हुए प्रदर्शन के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई थी। इसके बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया था। पुलिस का कहना है कि पूर्व विधायक ने कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन किया और मुचलके पर रिहा किए जाने के बाद उसका भी पालन नहीं किया। इसी के चलते उनको गिरफ्तार करके उप जिलाधिकारी बबेरू न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इससे पहले 25 सपाइयों को जेल भेजा गया था। ये भी पढ़ें : लखनऊ से बांदा पहुंची खनिज विजि...
बांदा में विधायक-कमिश्नर और डीएम ने नलकूप प्रभारियों को बांटे नियुक्ति-पत्र

बांदा में विधायक-कमिश्नर और डीएम ने नलकूप प्रभारियों को बांटे नियुक्ति-पत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश सरकार के संवाद कार्यक्रम में आज तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति व कमिश्नर गौरव दयाल और जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने नवनियुक्त नलकूप प्रभारियों के साथ वार्ता की। यह वार्ता कलेक्ट्रेट सभागार संपन्न हुई। ये हैं नवनियुक्त नलकूप चालकों के नाम नवनियुक्त नलकूप चालकों के नाम सौरभ कुमार, केशव सिंह, हिमांशु तिवारी, राकेश कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, महेश कुमार, जन्मेजय, प्रकाश दुबे, विपिन पटेल, सचिन, शिव कुमार, अखिलेश कुमार, विवेक, राहुल कुमार, शशिकांत चैरसिया, देशराज, दिलीप कुमार, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार, गौतम, महेंद्र कुमार कुशवाहा, प्रीति द्विवेदी, अजय कुमार, सुरेश कुमार, आनंद कुमार अहिरवार, रामसुफल, सविता देवी, साक्षी गुप्ता, पूनम यादव, मोनिका, राजेश कुमार, शिवचंद, अमित कुमार, आशीष कुमार, मनीष, उमराव...
बांदा जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

बांदा जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने आज बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय का प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 24 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। महिला डा. दिव्या गौतम व डा. स्वाति मिश्रा द्वारा महिलाओं की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेसर, ब्लड और यूरिन की जांच हुई। इनमें से 2 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चिह्निकरण किया गया। गर्भवती महिलाओं के गर्भावस्था के दौरान खानपान, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, गर्भावस्था के दौरान शिशु एवं महिलाओं के खतरे के निदान के बारे में जरूरी जानकारियां दी गईं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर के पहले तल पर स्थित आईसीयू के बेड भी देखे। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा, दोनों जिला अस्पतालों के सीएमएस मौजूद रहे।...
मार्निंग वाॅक से लापता पूर्व प्रधान का शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप

मार्निंग वाॅक से लापता पूर्व प्रधान का शव झाड़ियों में मिलने से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : जिले के घाटमपुर क्षेत्र में मार्निंग वाक से लापता हुए पूर्व ग्राम प्रधान का शव झाड़ियों में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि पूर्व प्रधान 1 दिसंबर को घर से मार्निंग वाक के लिए निकले थे। इसके बाद से वह लापता थे। आज बुधवार सुबह भीतरगांव के फक्कड़ चौराहा के पास लोगों ने शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस की दी। छानबीन में जुटी है पुलिस पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। बताया जाता है कि पतारा विकास खंड के गांव लालपुर के पूर्व प्रधान राम आसरे (60) भीतरगांव के मजरा कुम्हऊपुर में पत्नी सुशीला और बेटे विकास के साथ रहते थे। 1 दिसंबर को मार्निंग वाक के दौरान लापता हो गए थे। सीओ रवि सिहं ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : UPCLDF के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी बोले, सपा-बसपा सरकारों में सहकारी संस्थाओं की रीढ़ टूटी...
कुएं में गिरी बारातियों की कार, महोबा के 6 लोगों की मौत, CM YOGi दुखी

कुएं में गिरी बारातियों की कार, महोबा के 6 लोगों की मौत, CM YOGi दुखी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा के बारातियों को लेकर जा रही एक कार मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में कुएं में जा गिरी। इससे छह लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी छह लोग महोबा जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एमपी के सीएम शिवराज सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। चरखारी क्षेत्र से गई थी बारात बताया जाता है कि महोबा के चरखारी क्षेत्र के स्वासामाफ गांव के रहने वाले लखन अहिवार के बेटे की बारात एमपी के छतरपुर जिले के दीवान जी का पुरवा गांव गई थी। देर रात पहुंची बारात में शामिल छत्रपाल सिंह अपनी बोलेरो से थे। उनके साथ कुल 9 बाराती और थे। वह खुद गाड़ी चला रहे थे। बताते हैं कि रात में गाड़ी बैक करते समय अंधेरे में कुएं में जा गिरी। मौके पर हाहाकार मच गय...