Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा की बेटी शिप्रा CISF में पुलिस पदक से सम्मानित

बांदा की बेटी शिप्रा CISF में पुलिस पदक से सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में अपनी सेवाएं दे रही बांदा की बेटी शिप्रा श्रीवास्तव ने परिवार के साथ-साथ पूरे बुंदेलखंड गौरव बढ़ाया है। दरअसल, सीआईएसएफ में उनको पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर उनको पदक सौंपा गया। इस सम्मान को पाकर उनके परिवार समेत आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग बेटी के परिवार को बधाईयां दे रहे हैं। परिवार के लोग भी बेटी की इस उपलब्धि पर काफी खुशी हैं। शहर के कटरा मोहल्ले की रहने वाली हैं शिप्रा दरअसल, शिप्रा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी सीआईएसएफ में महानिरीक्षक हैं। वह इस वक्त पश्चिमी खंड मुख्यालय नवी मुंबई में तैनात हैं। शिप्रा बांदा के कटरा मोहल्ले की रहने वाली हैं। बांदा के कोषागार कार्यालय में एकाउंटेंट पद पर तैनात उनके भाई लोकेश श्रीवास्तव ने बताया है कि शिप्रा शुरू से...
बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री लाखन, विकास-कानून व्यवस्था की समीक्षा की

बांदा पहुंचे प्रभारी मंत्री लाखन, विकास-कानून व्यवस्था की समीक्षा की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने आज बांदा पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनप्रतिनिधियों व जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियांवयन में हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। किसानों का भुगतान शीघ्र करने के निर्देश आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड गरीब और पात्र व्यक्तियों के बनाए जाएं। धान खरीद में जिन किसानों का भुगतान शेष है, उसको अतिशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजनाओं का क्रियांवयन इस तरह से सुनिश्चित करें, जिससे अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप काम किया जाए। ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा...
पुलिस का पंचायत चुनाव एक्शन, डा. कफील खान समेत 81 की हिस्ट्रीशीट खोली

पुलिस का पंचायत चुनाव एक्शन, डा. कफील खान समेत 81 की हिस्ट्रीशीट खोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गोरखपुर : पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले एक्शन शुरू कर दिया है। पुलिस ने डा. कफील समेत 81 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। भड़काऊ भाषण देने के आरोप में 8 महीने मथुरा की जेल में रह चुके डा. कफील फिर सुर्खियों में हैं। गोरखपुर की राजघाट थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले 81 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें डा. कफील भी शामिल हैं। बताते चलें कि पंचायत चुनाव से पहले पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 70 नए बदमाशों पर गैंगस्टर बताया जाता है कि इनमें से 70 नए बदमाशों को चिह्नित करके गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। इसी क्रम में पुलिस ने मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन कांड के आरोपी रहे डा. कफील के खिलाफ भी हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की है। उधर, मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने जानकारी दी, कि पंचायत चुनाव से पहले पुलि...
बांदा की बड़ी खबर : महोबा इंस्पेक्टर, 4 दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कार लूट का खुलासा  

बांदा की बड़ी खबर : महोबा इंस्पेक्टर, 4 दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, कार लूट का खुलासा  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस ने करीब डेढ़ साल पुराने चालक से हुई लूट और हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही तत्कालीन पुलिस कर्मियों की लापरवाही मिलने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने लंबित विवेचना रहने पर एक इंस्पेक्टर समेत चार उप निरीक्षकों को सस्पेंड किया है। दो पुलिसकर्मी दूसरे जिलों में तैनात हैं। इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई मामले में एक निरीक्षक व चार विवेचकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इसमें तत्कालीन सिमौनी चौकी इंचार्ज रमाकांत, उप निरीक्षक राजेश यादव, एसआई अभिषेक सिंह, सोहरांव थाना के तत्कालीन विवेचक एसआई अमित कुमार तथा तत्कालीन बबेरू कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय शामिल हैं। निरीक्षक महोबा में तैनात हैं। एसआइ रमाकांत देहात कोतवाली, राजेश यादव थाना गिरवां, अभिषेक सिंह पपरेंदा चौकी में तैनात हैं। वहीं एक दरोगा अमित...
बांदा के जेएन कालेज में धूमधाम से हुई संगीत प्रतियोगिता

बांदा के जेएन कालेज में धूमधाम से हुई संगीत प्रतियोगिता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : स्टूडेंट यूनियन क्लब की ओर से पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के वाचनालय में तीन दिवसीय सांस्कृति प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष ने किया। आज की संगीत प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सुनील कुमार सनी, पंकज ककोनिया तथा अतिथि के रूप में अनिल सिंह, अमित सेठ भोलू तथा प्राचार्य केएस कुशवाहा रहे। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों की प्रशंसा की। तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। ये भी पढ़ें : बांदा की बेटी श्रुतिका तिवारी ने जिले का नाम किया रोशन  ...
बांदा : दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्या

बांदा : दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचीं राज्य महिला आयोग सदस्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामला का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिजनों के बयान लिए। महिला आयोग की सदस्या प्रभा गुप्ता ने पीड़ित परिजनों से उनके गांव पहुंचकर मुलाकात की। थाना पुलिस को उचित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने पीड़ित परिजनों के बयान भी दर्ज किए। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिला अपराध करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर सीओ नरैनी के अलावा गिरवां थाना प्रभारी अर्जुन कुमार भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, पढ़िए पूरी खबर.....
Big News : बांदा शहर में बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Big News : बांदा शहर में बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के बंगालीपुरा में एक बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमले से हड़कंप मच गया। यह हमला उस वक्त जब वह होटल से खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे। लोहे की राड से उनके सिर पर प्रहार किया गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उनको कानपुर रेफर कर दिया गया है। सहकर्मियों का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी जानकारी नहीं है। बताते हैं कि शहर के बंगालीपुरा मोहल्ला निवासी मोहित कुमार (28) पुत्र रामबहादुर किराए के मकान में रहते हैं। वह मटौंध कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक में बतौर शाखा प्रबंधक कार्यरत हैं। होटल से खाना खाकर लौटते वक्त घटना रात के वक्त रोडवेज बस स्टैंड स्थित होटल से खाना खाकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान पंडित जेएन बीएड महाविद्यालय के पास पीछे से आए 3 बाइक सवारों ने उनके सिर पर लोहे की राड मारते हुए हमला कर दिया। बताते ह...
जब सिपाही जी ने ‘साहब’ को ही दिखा दी पुलिसिया हनक..

जब सिपाही जी ने ‘साहब’ को ही दिखा दी पुलिसिया हनक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में एक पुलिस चौकी के सामने उस वक्त स्थिति अजीबो-गरीब हो गई, जब एक सिपाही जी ने नए साहब को पुलिसिया हनक दिखा दी। साहब तो साहब ठहरे, बुरा तो लगा, लेकिन क्या करते। फिलहाल उन्होंने वहां से हटने में ही भला समझा। बाद में फोन करके उन्होंने शहर कोतवाल जय श्याम शुक्ला से इसकी शिकायत की। कोतवाली प्रभारी ने गंभीरता दिखाते हुए साहब को शांत किया और भरोसा दिलाया कि वह उचित कदम उठाएंगे। मामला गुरुवार रात शहर कोतवाली की सिविल लाइन पुलिस चौकी से जुड़ा है। कोतवाली प्रभारी तक पहुंचा मामला दरअसल, नगर पालिका के एक साहब, सिविल लाइन चौकी के पास अलाव की लड़कियां डलवाने पहुंचे थे। बताया जाता है कि वहां पुलिसकर्मियों को बताने चाहा कि लकड़ी डलवा दी है और...। इस दौरान एक सिपाही ने गलत ढंग से पेश आते हुए साहब को अपना पुलिसिया रौब दिखा दिया। साहब समझदार थे तो समझ गए कि सिपाही उनको समझ नहीं ...
बांदा DM के सख्त निर्देश, खदानों पर कैमरे-तोल मशीनों की ठीक से हो जांच

बांदा DM के सख्त निर्देश, खदानों पर कैमरे-तोल मशीनों की ठीक से हो जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर रोक के लिए जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों के साथ खनिज अधिकारी को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने साफतौर पर कहा है कि खदानों पर लगे कैमरे और तौल मशीनों को ठीक से जांचा जाए। किसी भी कीमत पर अवैध खनन और ओवरलोडिंग न होने दी जाए। खनन स्वीकृत क्षेत्र में ही हो। एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों भी निर्देशित जिलाधिकारी ने इस बैठक में सभी एसडीएम व सीओ और खनिज अधिकारी को निर्देशित किया है कि खदानों पर स्वीकृत क्षेत्र में ही खनन हो। पट्टा क्षेत्र में लगे कैमरे और तौल मशीनों का बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित किया जाए। उनको चेक किया जाए। कहा कि मध्यप्रदेश से आ रहे वाहनों में ईटीपी के साथ-साथ आईएसटीपी भी अनिवार्य है। एसडीएम को निर्देश...
Bollywood : एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने Bold लुक में ढाया कहर

Bollywood : एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) ने Bold लुक में ढाया कहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अपनी फोटोज और फिटनेस के लिए सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस फिर से इंटरनेट पर छाई हैं। दरअसल, हाल ही में जैकलीन ने अपनी कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर कीं। इन फोटोज में वह काफी बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं। जैकलीन का अंदाज काफी अलग है और बेहद आकर्षक है। रेड कलर ड्रेस वाली इन फोटोज में जैकलीन का लुक काफी बोल्ड भी लग रहा है। अपनी इन फोटोज के साथ जैकलीन ने कैप्शन भी लिखा है। जैकलीन ने लिखा है..'फ्लेमिंग हाट बार्न टू गिलो।' कुछ दूसरी फोटोज भी शेयर कीं, जिनमें जैकलीन ब्लैक ड्रेस में है और काफी बोल्ड एंड फिट लुक में हैं। उनका अंदाज और अदाएं भी काफी बोल्ड दिख रही हैं। आपको बताते चलें कि इन दिनों जैकलीन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। ...