Saturday, September 5सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, होम क्वारंटीन

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, होम क्वारंटीन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को कोरोना हो गया है। इसकी जानकारी खुद सचिन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दी है। उन्होंने कहा है कि खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले तेंदुलकर ने रायपुर में पूर्व क्रिकेटरों के ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज चैलेंज’ टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया था। ट्वीट करके खुद दी जानकारी आज ट्वीटर पर पर ट्वीट करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि वह लगातार अपना कोरोना टेस्ट करवा रहे थे। इसी दौरान उनमें हल्के लक्षण मिलने पर हुई जांच में वह कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सचिन ने लिखा है कि परिवार के बाकी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सचिन ने ट्वीट में लिखा है कि उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और सभी खास बातों का ख्याल रख रहे हैं। साथ ही ख्याल रख रहे स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करता हूं। ये भी पढ़...
माफिया MLA मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल में शिफ्ट करने की सुगबुगाहट, प्रशासन अलर्ट

माफिया MLA मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल में शिफ्ट करने की सुगबुगाहट, प्रशासन अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : आज सुप्रीम कोर्ट ने माफिया एमएलए मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी जेल में शिफ्ट करने का फैसला सुनाया है। अब चर्चा है कि एमएलए मुख्तार को यूपी की बांदा जेल में शिफ्ट किया जाएगा। सूत्रों की माने तो बांदा प्रशासन भी इस खबर के बाद अलर्ट है। जेल में सुरक्षा इंतजामों को और सख्त कर दिया गया है। बताते चलें कि अबतक यूपी के मऊ से एमएलए माफिया मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था। जनवरी 2020 में एक व्यापारी को फोन पर धमकी देने के मामले में वारंट जारी होने के बाद मुख्तार को पंजाब की रोपड़ जेल ले जाया गया था। इसके बाद से एमएलए मुख्तार वहीं बंद था। इसे लेकर पंजाब और यूपी सरकार के बीच लगातार खींचतान जैसी स्थिति थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, 2 सप्ताह में होगा शिफ्ट इसके बाद मऊ और गाजीपुर कोर्ट से कई समन जारी होने के बावजूद रोपड़ जेल प्रशासन ने माफिया मुख्ता...
Update-UP पंचायत चुनाव में कब-कहां पड़ेंगे वोट, पढ़ें-पूरी सूची, चुनाव की अधिसूचना जारी

Update-UP पंचायत चुनाव में कब-कहां पड़ेंगे वोट, पढ़ें-पूरी सूची, चुनाव की अधिसूचना जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : यूपी में आज से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू कर दी गई है। कुछ देर पहले पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने लखनऊ के पीसीएफ भवन में 10 बजे प्रेसवार्ता करते हुए चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की तैयारियां भी आज से तेजी पकड़ लेंगी। उधर, इस मामले में यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण सूची को लेकर याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट वापस भेज दिया है। वहीं सरकार की ओर से पहले ही चुनाव की पूरी तैयारियां की जा चुकी थीं। ऐसे में चुनाव की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। 15, 19, 26 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग दरअसल, पंचायत चुनाव 4 चरणों में होंगे। 15, 19 और 26 तथा 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। वहीं 2 मई को मतगणना होगी। इसे लेकर राज्य चुनाव आयोग की...
बांदा-फतेहपुर रोड पर बंदी वाहन-ट्रक में टक्कर, दरोगा समेत 4 घायल, जाम

बांदा-फतेहपुर रोड पर बंदी वाहन-ट्रक में टक्कर, दरोगा समेत 4 घायल, जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक बंदी वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बंदी वाहन पर सवार एक एसआई समेत चार लोग घायल हो गए। वहीं ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा। यह घटना बांदा-फतेहपुर हाईवे पर बेंदा यमुना नदी पुल पर हुई। हादसे के बाद कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही जाम खुलवाकर यातायात चालू कराया। गोरखपुर पेशी से लौट रहा था वाहन बताया जाता है कि बांदा जेल में गोरखपुर जिले के ढलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव का रहने वाला कमलेश यादव उर्फ बिट्टो दहेज उत्पीड़न व हत्या के मामले में बंद है। ये भी पढ़ें : UP : होटल में लड़की की डिमांड पूरी न होने पर इंस्पेक्टर ने वेटर से किया गंदा काम, गिरफ्तार  बताते हैं कि आज शुक्रवार सुबह उप निरीक्षक रामदिनेश तिवारी अन्य पुलिस कर्मियों के स...
UP : 43 IPS के तबादले, असीम कानपुर, ए.सतीश गणेश वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, पढ़िए पूरी सूची..

UP : 43 IPS के तबादले, असीम कानपुर, ए.सतीश गणेश वाराणसी के पुलिस कमिश्नर, पढ़िए पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा यूपी के कानपुर और वाराणसी महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने के बाद नए अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है। आईपीएस असीम अरुण को कानपुर और ए.सतीश गणेश को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में 43 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के इस क्रम में 15 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं। इन जिलों के बदले गए हैं पुलिस कप्तान वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक को गाजियाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं आईपीएस अखिलेश मीणा व अनिल सिंह को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात किया गया है। ये भी पढ़ें : Breaking-UP पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, इन तारीखों को मतदान.. आईपीएस मनोज कुमार और आकाश कुलहरि को कानपुर में अपर पुलिस आयुक्त और पीयूष मोर्डिया को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में संयुक्...
कैबिनेट मंजूरी : अब कानपुर और वाराणसी में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू

कैबिनेट मंजूरी : अब कानपुर और वाराणसी में भी पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 13 जनवरी 2020 को राजधानी लखनऊ और नोएडा में लागू हुई पुलिस कमिश्नरी प्रणाली अब कानपुर और वाराणसी में भी लागू होगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। इस बारे में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि कानपुर और वाराणसी में जल्द ही पुलिस कमिश्नर की तैनाती कर दी जाएगी। लखनऊ-नोएडा के बाद कानपुर और वाराणसी की बारी अब नोएडा और लखनऊ समेत पूरे यूपी में चार जिलों में कमिश्नर प्रणाली लागू हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों जिलों के ग्रामीण और शहरी इलाकों की सीमाओं को अलग किया जाएगा। फिर शहरी क्षेत्र को जोन में बांटकर पुलिस अधिकारियों की नए सिरे से तैनाती की जाएगी। सभी नए जोन में डी...
UP : दरोगा के हत्यारोपी पर 50,000 ईनाम, ताबड़तोड़ दबिशें जारी

UP : दरोगा के हत्यारोपी पर 50,000 ईनाम, ताबड़तोड़ दबिशें जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, (विशेष संवाददाता) लखनऊ : आगरा में दरोगा की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पर 50 हजार रुपए ईनाम घोषित कर दिया गया है। हत्यारोपी विश्वनाथ की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बताते हैं कि वारदात के बाद से ही पुलिस की करीब 1 दर्जन टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस टीमें हत्यारोपी की रिश्तेदारियों के साथ-साथ संभावित स्थानों पर दबिशें दे रही हैं। इनमें हाथरस व अलीगढ़ और फिरोजाबाद जिले शामिल हैं। हालांकि, अबतक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। यह थी पूरी वारदात आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नहर्रा में बुधवार शाम दरोगा प्रशांत कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात उस वक्त हुई थी जब दरोगा प्रशांत कुमार सिपाही के साथ गांव में विवाद की सूचना पर वहां पहुंचे थे। इसी बीच विश्वनाथ नाम के एक आरोपी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी के दोनों बेटे भी ग...
बांदा में कुएं में गिरे व्यक्ति की मौत, बालिक की हालत गंभीर

बांदा में कुएं में गिरे व्यक्ति की मौत, बालिक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसल जाने से अधेड़ की कुएं में गिरकर मौत हो गई। वहीं खेलते समय एक अन्य बालिका कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी जागे (55) शाम को घर के नजदीक स्थित कुएं से पानी भर रहे थे। अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में जा गिरे। खेलते-खेलते कुएं में गिरी बालिका खबर मिलने पर परिजन और पड़ोसी पहुंचे। काफी प्रयास के बाद परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उन्हें कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के रहने वाले संतोष कुमार की बेटी 12 साल की लवली खेलते समय सूखे कुएं में जा गिर...
बांदा में सब्जी खरीदने गए बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत, भाई-चाचा गंभीर

बांदा में सब्जी खरीदने गए बाइक सवार छात्र की हादसे में मौत, भाई-चाचा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से सब्जी खरीदने बाजार जा रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहा है कि वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी प्रियांशु (18) पुत्र मैकूलाल बुधवार शाम अपने चाचा लक्ष्मीकांत उर्फ मन्ना (21) के साथ सब्जी लेने गए थे। चचेरा भाई भी साथ में था मौजूद साथ में चचेरे भाई कुलदीप (20) भी बाइक पर सवार था। कस्बा स्थित बाईपास के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और पुलिसको भी इसकी सूचना दी। 112 एंबुलेंस की मदद से घायलो...
CM योगी ने बांदा के सरकारी भवनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

CM योगी ने बांदा के सरकारी भवनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा के राजस्व विभागों के मुख्य भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन भवनों में मंडलायुक्त कार्यालय, नरैनी और पैलानी तहसील के भवन शामिल हैं। इस मौके पर एनआईसी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में नरैनी विधायक, बबेरू विधायक मौजूद रहे। साथ ही आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त आरपी पांडे आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Update : मासूम के गुनाहगार का मुंह काला कर सिर मुंडवाया, पीटकर पुलिस को सौंपा...