Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

माफिया अतीक के भाई अशरफ को लेकर पुलिस बरेली से प्रयागराज रवाना

माफिया अतीक के भाई अशरफ को लेकर पुलिस बरेली से प्रयागराज रवाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफिया डान अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर पुलिस प्रयागराज जा रही है। इसी बीच आज प्रयागराज पुलिस की एक टीम ने अतीक के भाई अशरफ को बरेली जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों को 28 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश करना है। अतीक के साथ-साथ अशरफ भी उमेश पाल अपहरण कांड का आरोपी है। उसी मामले में दोनों को कोर्ट में पेश किया जाना है। ये भी पढ़ें : सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, लोकसभा के लिए चुनाव प्रभारी भी..   ये भी पढ़ें : सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सक्रिय राजनीति में एंट्री, भाजपा ने यह पद दिया.. https://samarneetinews.com/famous-actress-akanksha-commits-suicide-in-varanasi-dead-body-found-in-varanasi-hotel/...
Lucknow : निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, साफ होगी स्थिति

Lucknow : निकाय चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, साफ होगी स्थिति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सुनवाई होगी। इसके साथ ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इससे पहले 24 मार्च को सुनवाई तय थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे टाल दिया था। अगली सुनवाई की तारीख 27 मार्च लगी थी। माना जा रहा है कि आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही चुनावों को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। बताते हैं कि सरकार का पक्ष रखने के लिए शासन के संबंधित अधिकारी पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। ये भी पढ़ें : UP : नगर विकास मंत्री एके शर्मा बोले, अप्रैल के आखिर में निकाय चुनाव संभव   ये भी पढ़ें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की नई टीम की घोषणा, 18 उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष  ...
सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सक्रिय राजनीति में एंट्री, भाजपा ने यह पद दिया..

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सक्रिय राजनीति में एंट्री, भाजपा ने यह पद दिया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो गई है। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने उन्हें लीगत सेल का को-कन्वीनर बनाया है। बताते चलें कि बांसुरी स्वराज को पार्टी में यह पहली बार कोई पद मिला है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की है। विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक बनीं उधर, सक्रिय राजनीति में आने पर बांसुरी स्वराज ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रदेश भाजपा विधि प्रकोष्ठ में प्रदेश सह-संयोजक के रूप में पार्टी की सेवा करने का मौका मिला है। ट्वीट कर PMModi का जताया आभार उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अ...
सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, लोकसभा के लिए चुनाव प्रभारी भी..

सपा ने की 25 जिलाध्यक्षों की घोषणा, लोकसभा के लिए चुनाव प्रभारी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : करीब 1 साल बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर, बांदा, बिजनौर, अमरोहा, नोएडा और गंगापार समेत 25 जिलों के लिए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। सपा मुखिया के इस कदम को लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है। इन लोकसभा क्षेत्रों के बने प्रभारी वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद को अयोध्या, रामअचल राजभर को अंबेडकरनगर, घोसी, गाजीपुर और बलिया का प्रभारी बनाया गया है। वहीं लालजी वर्मा को आजमगढ़, लालगंज सु., मछलीशहर सु. और जौनपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह राममूर्ति वर्मा को श्रावास्ती, गोंडा व राम प्रसाद चौधरी को बस्ती, राजा रामपाल को झांसी, जालौन, हमीरपुर, कानपुर, अकबर...
मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, वाराणसी के होटल में..

मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की सुसाइड, वाराणसी के होटल में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Actresss Akanksha Dubey Sucide भोजपुरी इंडस्ट्री की बड़ी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आज वाराणसी के एक होटल में सुसाइड कर ली। बताते हैं कि सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में एक्ट्रेस-माडल का फांसी पर लटकता शव मिला है। बताते हैं कि आकांक्षा यूपी के भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। बचपन में मुंबई हुईं थीं शिफ्ट भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) से जुड़ी यह बेहद दुखद खबर है। उनके फैंस अचानक हुई इस घटना से बेहद हैरान हैं। अकांक्षा दुबे के करीब आकांक्षा जब 3 साल की थीं, तभी उनका परिवार मुंबई में शिफ्ट हो गया था। करियर की बात करें तो आकांक्षा दुबे एक होनहार अभिनेत्री थीं। 21 अक्टूबर को अपना बर्थ डे सेलिब्रेट करने वालीं आकांक्षा 'वीरों के वीर' और 'कसम पैदा करने वाले की 2' नाम वाली फिल्मों में काम चुकी थीं। सोशल मीडिया पर आकांक्षा काफी...
अतीक अहमद को सड़क के रास्ते साबरमती जेल से यूपी लाने की तैयारी, गुजरात पहुंची यूपी पुलिस

अतीक अहमद को सड़क के रास्ते साबरमती जेल से यूपी लाने की तैयारी, गुजरात पहुंची यूपी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी पुलिस रविवार को गुजरात स्थित साबरमती जेल पहुंची है। बताते हैं कि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक अहमद को यूपी पुलिस सड़क के रास्ते प्रयागराज लाने की तैयारी है। हत्याकांड को लेकर पुलिस अतीक से पूछताछ भी करेगी। अतीक जहां गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, वहीं उसका भाई अशरफ इस समय बरेली जेल में बंद है। इसके बाद अशरफ को भी प्रयागराज लाया जा सकता है। 24 से 25 घंटे की होगी यात्रा जानकारी के अनुसार अतीक को प्रयागराज के लिए शिवपुरी से झांसी होकर लाया जा सकता है। इस दौरान यूपी पुलिस माफिया अतीक के साथ करीब 24 से 25 घंटे तक यात्रा करेगी। शार्प शूटर पर बढ़ा ईनाम उधर, पुलिस ने राजूपाल हत्याकांड के आरोपी और माफिया अतीक अहमद के शूटर अब्दुल कवी पर ईनाम बढ़ा दिया है। उसपर अब 1 लाख रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है। वह 18 साल से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में है। हाल में प...
Banda : एक काॅल पर बीमार पशुओं के इलाज को पहुंचेगी एंबुलेंस, सेवा का शुभारंभ

Banda : एक काॅल पर बीमार पशुओं के इलाज को पहुंचेगी एंबुलेंस, सेवा का शुभारंभ

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल में पशु चिकित्सा वाहन सेवा का आज शुभारंभ हो गया। यह शुभारंभ वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद पटेल ने किया। इस मौके पर आयुक्त रविंद्र प्रताप सिंह और डीआईजी विपिन मिश्रा भी मौजूद रहे। बांदा में 7, चित्रकूट में 5 और हमीरपुर में 4 वाहन बताया जाता है कि चित्रकूटधाम मंडल में कुल 19 मोबाइल सचल पशु चिकित्सा वाहनों को संचालन होगा। इनमें से बांदा जिले में 7, चित्रकूट में 5, हमीरपुर में 4 और महोबा में 3 वाहन रहेंगे। ये भी पढ़ें : ‘जिससे प्यार, उसी से करुंगी शादी’, लड़की के वायरल वीडियो से मची खलबली प्रथम चरण में सभी जिलों के लिए 2-2 वाहनों मिल चुके हैं। बाकी वाहन भी जल्द ही मिल जाएंगे। बताते हैं कि इन वाहनों का रूट निर्धारित किया जाएगा। साथ ही एक टोल फ्री नंबर-1962 भी है। इस नंबर पर एक काल करने पर वाहन बी...
पूर्व पालिकाध्यक्ष के साथ यूपी-एमपी में गर्ल्स डिविजन का भ्रमण कार्यक्रम

पूर्व पालिकाध्यक्ष के साथ यूपी-एमपी में गर्ल्स डिविजन का भ्रमण कार्यक्रम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा नेत्री एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद जैन के साथ अखंड हिन्द फौज गर्ल्स डिविजन का भ्रमण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बांदा, चित्रकूट के साथ-साथ प्रतापगढ़, बनारस, जौनपुर, चंदौली, प्रयागराज,नैनी, चित्रकूट, बांदा, सुल्तानपुर की छात्राएं भी शामिल रहीं। इन छात्राओं ने सिद्ध क्षेत्र उनाव बाला जी सुर्य मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही इन स्थानों की महत्ता को भी समझा और जाना। स्मृति चिह्न भी भेंट किया युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया। यह स्मृति चिह्न भाई राजीव पटेल की ओर से भेंट किया गया। ये भी पढ़ें : यूपी की सीनियर IAS अपर्णा यू के पति नोएडा से गिरफ्तार, 3300 करोड़ के घोटाले का मामला भ्रमण के दौरान छात्राएं सोनागिर सिद्ध क्षेत्र और श्री पीताम्बरा पीठ दतिया (मध्य प्रदेश) भी गईं। वहां ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का निरीक्...
UP : नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाना चाहते हैं विधायक, डीएम से मांगी अनुमति

UP : नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाना चाहते हैं विधायक, डीएम से मांगी अनुमति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की चांदपुर विधानसभा से विधायक स्वामी ओमवेश हेलीकाॅप्टर से नमाजियों पर फूल बरसाना चाहते हैं। ईद के मौके पर उन्होंने हेलीकाॅप्टर से फूल बरसाने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी है। इसे लेकर सपा विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा है। पत्र में चांदपुर विधायक ओमवेश ने कहा है कि उनके क्षेत्र मुस्लिम समुदाय की संख्या काफी है और ईद उनका पवित्र त्यौहार है। इसलिए वह फूल बरसाकर उनका स्वागत करना चाहते हैं। पत्र के जरिए सपा विधायक ने कहा है कि हेलीकाॅप्टर फूल लेकर चांदुपर ईदगाह पर करीब आधे घंटे फूल बरसाएगा। ये भी पढ़ें : यूपी की सीनियर IAS अपर्णा यू के पति नोएडा से गिरफ्तार, 3300 करोड़ के घोटाले का मामला फिर वापस चला जाएगा। कहा कि हेलीकाॅप्टर यहां कहीं लैंडिंग नहीं कराई जाएगी। विधायक ने शनिवार को यह पत्र लिखकर जिलाधिकारी कार्यालय भेज...