Wednesday, September 2सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

Banda : सेंट मैरी स्कूल में ‘प्रथम पद पाठशाला की ओर’ विषय पर कार्यशाला

Banda : सेंट मैरी स्कूल में ‘प्रथम पद पाठशाला की ओर’ विषय पर कार्यशाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में सेंटमेरी स्कूल में आज 'प्रथम पद पाठशाला की ओर' विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत और चंदन तिलकर लगाकर नन्हे-मुन्नें बच्चों का स्वागत किया। साथ ही उनको मिश्री भी खिलाई। विद्यालय के बच्चों ने प्रेयर डांस, स्वागत गीत प्रस्तुत किए। फादर विंसेंट अल्बर्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम फाइनेंस अमिताभ मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Banda : शहर के दयालनगर में रहने वाले ठेकेदार ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस   ये भी पढ़ें : Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां  ...
UP : पत्रकार बताकर वसूली करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

UP : पत्रकार बताकर वसूली करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एसपी अभिनंदन के निर्देशों पर एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को गिरवां पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि दोनों खुद को पत्रकार बताकर खदान से अवैध वसूली करने पहुंचे थे। मामले में गिरवां थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। रंगदारी के मामले में दोनों की गिरफ्तारी की गई है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि अभियुक्त कृष्ण कुमार दीक्षित निवासी खुरहंड (गिरवां) तथा अभियुक्त अनिल तिवारी निवासी जरोहरा (बिसंडा) को गिरफ्तार किया है। पहले से भी दर्ज हैं मुकदमें एएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि अनिल तिवारी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ जिले के बिसंडा, नगर कोतवाली में पहले से चार मुकदमें दर्ज हैं। वहीं दूसरे अभियुक्त कृष्ण कुमार दीक्षित के खिलाफ गिरवां, शहर कोतवाली में मुकदमें दर्ज हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट..   म...
मायावती बोलीं- माफिया अतीक के परिवार को अब टिकट नहीं

मायावती बोलीं- माफिया अतीक के परिवार को अब टिकट नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर बसपा भी एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि बसपा माफिया अतीक अहमद के परिवार में किसी को टिकट नहीं देंगी। मायावती ने निकाय चुनाव की घोषणा का स्वागत किया। ईवीएस से चुनाव न कराने की अपील भी साथ ही सरकार व संबंधित अधिकारियों से अपील है कि यह चुनाव ईवीएम से न कराकर बैलट से कराया जाएं। कहा कि बसपा इन चुनावों को पूरी दमदारी के साथ लड़ेगी। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट.. बताते चलें कि बीते दिनों यह मैसेज तेजी से वायरल हुआ था कि बसपा माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइंस्ता को टिकट देने जा रही है। आज मायावती ने साफ किया है कि अतीक अहमद के परिजनों को टिकट नहीं दिया जाएगा। कुछ दिनों से थी इस बात की काफी चर्चा मायावती ने कहा कि प्रय...
सीतापुर  में अनियंत्रित रोडवेज बस ने लोगों को रौंदा, 3 की मौत

सीतापुर में अनियंत्रित रोडवेज बस ने लोगों को रौंदा, 3 की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित हो गई। रोडवेज बस ने हाइवे पर कमलापुर में ठेला लगाए लोगों को रौंद दिया। इससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 3 लोगों की मौत हो गई। रोडवेज चालक बस छोड़कर फरार वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। घटना के बाद रोडवेज बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं चालक की तलाश की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना पहुंची दी गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस घटना का कारण जानने में जुटी है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव, 4 और 11 मई को मतदान-13 मई को परिणाम   ये भी पढ़ें : धोखाधड़ी : प्लाट बिक्री के नाम पर लाखों...
यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी निकाय : आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। दो चरणों में चुनाव होंगे। 4 मई और 11 मई को मतदान होगा। 4 मई को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन होगा। 25 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच चलेगी। 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होगा। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में 14,684 पदों पर चुनाव होना है। कब-कहां होगा चुनाव, यहां पढ़िए.. पहले चरण में इन जिलों में होगा चुनाव - 4 मई 2023   शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपु...
बड़ी खबर : यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव, 4 और 11 मई को मतदान-13 मई को परिणाम

बड़ी खबर : यूपी में दो चरणों में निकाय चुनाव, 4 और 11 मई को मतदान-13 मई को परिणाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, हमीरपुर
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। दो चरणों में चुनाव होंगे। 4 मई और 11 मई को मतदान होगा। 4 मई को पहले चरण का मतदान होगा। वहीं 11 मई को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन होगा। 25 अप्रैल तक नामांकन पत्रों की जांच चलेगी। 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होगा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस लगाया जाएगा। कब-कहां होगा चुनाव, यहां पढ़िए पहले चरण में इन जिलों में होगा चुनाव - 4 मई 2023  शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपुर।   दूसरा चर...
यूपी निकाय चुनाव : कुछ देर में तारीखों की घोषणा संभव..

यूपी निकाय चुनाव : कुछ देर में तारीखों की घोषणा संभव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Nagar Nikay Chunav Date यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों आज ऐलान हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज शाम 7 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इसके साथ ही यूपी में आचार संहिता की घोषणा भी हो सकती है। राज्य में निकाय चुनाव को लेकर सरर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं सभी राजनैतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी में जुटे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : निर्वाचन आयुक्त ने DM-SSP को दिए ये खास निर्देश.. ये भी पढ़ें : यूपी निकाय चुनाव : 40 लाख तक मेयर, 12 लाख तक नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कर सकेंगे खर्च, बाकी..  ...
बांदा मेडिकल कालेज में एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन

बांदा मेडिकल कालेज में एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम कार्यक्रम का आयोजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में गत दिवस 'एक शाम कोरोना योद्धाओं के नाम' से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में लाफ्टर चैंपियन बॉलीवुड सिंगर समेत विरक्त मूवी की स्टार कास्ट ने चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य व एडीएम नमामि गंगे एमपी सिंह वव्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर की। बाद में नेत्रहीन बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति बाल कलाकारों ने भजन के साथ कई फिल्मी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। लाफ्टर शो चैंपियन प्रताप फौजदार ने भी कामेडी करते हुए लोगों को हंसाया। बॉलीवुड सिंगर कामिनी ठाकुर ने फिल्मी गानें सुनाए। बांसुरी वादक बासु की बांसुरी से निकली सुरीली आवाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में मनोज जैन ,राजकुमार राज, डॉ शेख सादी जमा, अवधेश कु...
धोखाधड़ी : प्लाट बिक्री के नाम पर लाखों हड़पे, कब्जा मांगने पर धमकियां, अब ढूंढ रही पुलिस..

धोखाधड़ी : प्लाट बिक्री के नाम पर लाखों हड़पे, कब्जा मांगने पर धमकियां, अब ढूंढ रही पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर और आसपास के इलाकों में अवैध प्लाटिंग का खेल किसी से छिपा नहीं है। बड़े पैमाने पर भूमाफिया जमीनों की अवैध रूप से खरीद-फरोखत कर लोगों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर में सामने आया है। पीड़ित महिला ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कोतवाली में मुकदमा शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा अर्दली बाजार की रहने वाली अनीता पत्नी राजनारायण ने बिजलीखेड़ा मुहल्ले के पास राजेश प्रजापति से जुलाई माह में एक प्लाट खरीदा था। अनीता ने प्लाट की कीमत 30 लाख रुपए नगद और चेक के जरिए चुकाई थी। ये भी पढ़ें : बांदा के सिविल लाइन में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान प्लाट विक्रेता राजेश ने प्लाट की रजिस्ट्री भी अनीता को कर दी थी। बाद में कब्ज...
Banda : शहर के दयालनगर में रहने वाले ठेकेदार ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Banda : शहर के दयालनगर में रहने वाले ठेकेदार ने लगाई फांसी, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के चमरौडी चौराहे के पास दयाल नगर में रहने वाले एक ठेकेदार ने पैलानी में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार पैलानी क्षेत्र के पैलानी डेरा के रहने वाले राजाराम (60) बीते करीब 15 साल से बांदा में रहते हैं। घटना का कारण अज्ञात बांदा शहर के चमरौडी चौराहा के पास स्थित दयाल नगर में नरेश कुशवाहा के मकान में किरायदार हैं। मकान निर्माण का ठेका लेते थे। घर में दोपहर के समय उन्होंने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उनके साढ़ू लल्लू ने बताया है कि राजाराम की बेटियां हैं। ये भी पढ़ें : Banda : सुस्त रफ्तार पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नाराज, निरीक्षण में देखीं बारीकियां  दो की शादी...