Wednesday, June 10सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा: लीगल नोटिस से उड़ाई अधिकारियों की नींद-राइफल क्लब खेल मैदान में प्रदर्शनी पर चेतावनी

बांदा: लीगल नोटिस से उड़ाई अधिकारियों की नींद-राइफल क्लब खेल मैदान में प्रदर्शनी पर चेतावनी

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में राइफल क्लब खेल मैदान पर प्रदर्शनी को अनुमति देने वाले अधिकारियों की नींद उड़ गई है। इसकी वजह बांदा पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू द्वारा राइफल क्लब मैदान पर प्रदर्शनी के खिलाफ लीगल नोटिस है। दरअसल, बांदा राइफल क्लब खेल मैदान पर प्रदर्शनी लगाकर उसे अस्त-व्यस्त किया जा रहा है। इसके खिलाफ प्रदुम्न दुबे लालू ने जिला प्रशासन को लीगल नोटिस दी है। मांग की है कि खेल मैदान से प्रदर्शनी को तत्काल हटवाया जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा, प्रदर्शनी नहीं हटी तो कोर्ट जाएंगे बताते चलें कि बांदा के ऐतिहासिक खेल मैदान राइफल क्लब पर शहर के कुछ भू-माफियाओं की गंदी नजर है। बीते दिनों बीडीए ने इसकी नीलामी की तारीख तक घोषित कर दी थी। मगर लगभग सभी विपक्षी राजनीतिक दलों और हर वर्ग के लोगों के विरोध के बाद नीलामी टल गई। राइफल क्लब की पहचान मिटाने की कोशिश-...
यूपी में 3 IPS के तबादले, इन 2 जिलों के SP बदले..

यूपी में 3 IPS के तबादले, इन 2 जिलों के SP बदले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में 3 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। 2 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया गया है। IPS संजीव सुमन को हटा दिया गया है। वह देवरिया के एसपी थे। शासन ने शनिवार को अचानक 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बताते चलें कि इससे पहले यूपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए थे। IPS संजीव सुमन हटाए गए देवरिया के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन को हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। वहीं 32वीं वाहिनी PAC लखनऊ में तैनात सेनानायक प्राची सिंह को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी वहीं अंबेडकरनगर के SP अभिजीत आर शंकर को देवरिया का नया एसपी बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। 9 अप्रैल को हुए थे 12 IPS के तबादले बताते चलें कि बीती 9 अप्रैल को ...
Banda: मां के बेटी से दुष्कर्म-हत्या के आरोप, कब्र से निकाला गया शव

Banda: मां के बेटी से दुष्कर्म-हत्या के आरोप, कब्र से निकाला गया शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने नाबालिग बेटी का शव कब्र से निकालवाया है। लड़की की मां के आरोप हैं कि उनकी बेटी से दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मां के आरोपों पर बेटी के शव का करीब 8 दिन बाद पोस्टमार्टम हो रहा है। नाबालिग के शव को कब्र में दफना दिया गया था। मां के आरोपों के बाद नया मोड़ ले लिया है। यह है नाबालिग की मौत से जुड़ा पूरा मामला.. जानकारी के अनुसार, 2/3 अप्रैल की रात गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही मिला। ये भी पढ़ें: ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान! युवती की मां का कहना है कि गांव के लोगों के कहने पर उसने शव को बिना पुलिस को सूचना दिए दफना दिया। लेकिन करीब 8 दिन बाद उ...
बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला

बांदा में महिला को गोली मारी, छेड़छाड़ के मामले में रंजिश का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक महिला को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि महिला को सीने पर गोली लगी है। महिला का गोली मारने की यह वारदात मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव की है। मृतका के पति का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया था। उसी में जबरन समझौता करने के लिए आरोपियों ने उनकी पत्नी को गोली मारी है। उधर, पुलिस गोली को छर्रे बताकर कार्रवाई करने की बात कह रही है। महिला के सीने में लगी गोली, पैर में भी चोटें- पुलिस बोली छर्रे जानकारी के अनुसार, मरका क्षेत्र के अरमार गांव में छैल कुमारी {45} पत्नी बोरेलाल को कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद गोली मार दी। गोली महिला के सीने में लगी। कहा जा रहा है कि कुछ कहासुनी के बाद अचानक गोलीई। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की ह...
मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल

मथुरा: यमुना में बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत-5 लापता, 12 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मथुरा के वृंदावन में आज बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। यमुना नदी में शुक्रवार दोपहर को श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट पलट गई। इस मोटर वोट पर 25 से 30 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोगों की मौत हो गई। 5 लोग लापता हैं। वहीं 12 लोग घायल हैं। सीएम योगी ने घटना पर दुख जताया जानकारी के अनुसार, 25 से 30 श्रद्धालु श्रृंगार घाट से मोटर वोट में बैठे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोटर वोट अचानक असंतुलित होकर पलट गई। ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का और निफ्टी.. डीआईजी शैलेश पांडेय, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, एसपी सिटी राजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में अभी मृतकों के नामों की पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतक पंजाब के मोंगा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। ये भी पढ़ें: यूपी में ...
बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी

बांदा में दर्दनाक घटना, बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत-12 को थी शादी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक घटना में बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि 12 मई को उनकी शादी थी। बीडीसी सदस्य की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मृतक फतेहपुर में बीडीसी सदस्य थे। पैलानी थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के बुधौली गांव के अनुज (28) पुत्र संतराम बीडीसी सदस्य थे। वह आज शुक्रवार सुबह घर से बाइक से जा रहे थे। रास्ते में बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। ये भी पढ़ें: बांदा: लेखपाल और दो ईनामी समेत 4 गिरफ्तार-अवैध जमीन बिक्री के धंधेबाज बताते हैं कि इससे अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें बांदा के रा...
बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका

बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम सीएम हिमंता विस्वा का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोकलाट तिराहे पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद असम के सीएम हिमंता विस्वा का पुतला भी फूंका। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी है। अशोक लाट तिराहे पर किया प्रदर्शन वहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि सरकार विपक्ष को परेशान करने को हथकंडे अपना रही है। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में धूमधाम से निकली शोभा यात्रा-श्रीमद् भागवत कथा शुरू  कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दलित नेता हैं। उनपर असम के मुख्यमंत्री की अमर्यादि...
ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!

ट्विस्ट: नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा-जेल जाएगा फरमान!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी के मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रयागराज महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा जांच में नाबालिग निकली है। वायरल गर्ल मोनालिसा के नाबालिग होने बात आयोग की जांच में सामने आई है। पता चला है कि शादी के समय वायरल गर्ल की ज्यादा उम्र बताकर फरमान खान ने उससे शादी की। मध्यप्रदेश में पुलिस ने मोनालिसा के पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आयोग की जांच में चौंकाने वाला खुलासा जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। दरअसल, राष्ट्रीय जनजाति आयोग की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र सिर्फ 16 वर्ष 2 महीने थी। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में मामले की जांच हुई है। कहा जा रहा है कि इसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ये भी पढ़ें: Bol...
सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार..

सीतापुर: प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर: सीतापुर कोतवाली देहात के नैपालापुर में प्राइवेट लैब टेक्नीशियन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने का आरोपी रिटायर पुलिस कर्मी का बेटा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। सीतापुर के नेपालापुर में वारदात जानकारी के अनुसार, सीतापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के नैपालापुर में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल राजकुमार सिंह का सरोज चैरिटेबल नाम से ब्लड बैंक हैं। ब्लड बैंक की ऊपरी मंजिल पर वह पत्नी और बेटे शिवेश (40) व बहू के साथ रहते हैं। रिटायर हेड कांस्टेबल का बेटा है आरोपी इसी मकान में नीचे ब्लड बैंक संचालित होता है। ऊपरी मंजिल में लैब में कार्यरत कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था भी है। बताते हैं कि आजमगढ़ के सतीश यादव (35) ...
यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी

यूपी में 12 IPS के तबादले, जालौन-मेरठ और प्रतापगढ़ में नए एएसपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज गुरुवार को 12 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इसी तरह जालौन, सहारनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र में नए एएसपी को तैनाती दी गई है। सागर जैन को डीसीपी प्रयागराज, मनोज रावत को एएसपी दक्षिणी संभल, अंतरिक्ष जैन बुलंदशहर और ट्विंकल जैन लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात हुए हैं। यह है पूरी तबादला सूची ये भी पढ़ें: UP : 21 आईपीएस अफसरों के तबादले, अयोध्या-सहारनपुर और बिजनौर में नए एसपी  ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश घोषित हो सकता है आपदाग्रस्त, सीएम योगी ने कही यह बात..   https://samarneetinews.com/uttarpradesh-maybe-declared-disaster-hit-state-cmyogi-said-this/ https://samarneetinews.com/transfer-of-21-ips-officers-including-sp-of-many-districts/ https://samarneetinews.com/cmyogi-orders-relief-within-24hours-cmyogi-says-negligence-willnot-be-tolerated/ ht...