Wednesday, August 19सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बोर्ड परीक्षा: यूपी के ये 17 जिले संवेदनशील घोषित.., नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

बोर्ड परीक्षा: यूपी के ये 17 जिले संवेदनशील घोषित.., नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: UP Board Exam: आने वाली 24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच यूपी के 17 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसके साथ ही नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। जिलास्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। बागपत-प्रयागराज समेत ये जिले संवेदनशील विभागीय सूत्रों के अनुसार, बीते बोर्ड एग्जाम में सामूहिक नकल, अनियमितता जैसे कारणों से पुर्नपरीक्षा कराई गई थी। इसी आधार पर 17 जिलों को अतिसंवेदनशील चिह्नित किया गया है। इन जिलों में प्रयागराज, हरदोई, बागपत, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गोंडा, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कौशांबी, जौनपुर, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी खास निगरानी इन जिलों में...
बांदा में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत-दूसरा गंभीर

बांदा में हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत-दूसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क हादसे में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। वहीं बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परशुराम तालाब के थे भोला जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के परशुराम तालाब के भोला वर्मा (45) पेट्रोल पंप पर काम करते थे। अपने दोस्त शहर के अतर्रा चौकी निवासी ओमप्रकाश (26) के साथ दहिनवारा संस्कार में शामिल होने शिवरामपुर गांव गए थे। रात को दोनों वापस https://samarneetinews.com/katrina-who-forcibly-converted-youngman-into-eunuch-arrested-in-banda/ लौट रहे थे। इसी दौरान शिवरामपुर और भरतपुर के बीच सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को अ...
बांदा में मच्छरदानी में लगी आग में झुलसी महिला, पड़ोसी पर गंभीर आरोप

बांदा में मच्छरदानी में लगी आग में झुलसी महिला, पड़ोसी पर गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मच्छरदानी में आग लगने से महिला झुलस गई। महिला ने पड़ोसी पर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना शहर की काशीराम कालोनी की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, काशीराम कॉलोनी की रामादेवी (60) पत्नी चुन्नूवाद जीआईसी स्कूल के पास ओवरब्रिज के नीचे पान का ठेला लगाती हैं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस रात में सोते समय अचानक उनकी मच्छरदानी में आग लग गई। इससे वह झुलस गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। महिला का आरोप है कि एक पड़ोसी उनसे शराब के नशे में झगड़ा करता है। धमकियां देता है। महिला का आरोप है कि उसी व्यक्ति ने आग लगाई है। बताते हैं कि पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की है। ये भी पढ़ें: UP: किन्नर कैटरीना! हुश्न के जाल में फंसाकर जबरन बना देती थी किन्नर, अब पहुंची जेल   &nbs...
अखिलेश बोले, ‘चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा’

अखिलेश बोले, ‘चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना पड़ेगा’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 'यह बीजेपी का चुनाव लड़ने का तरीका है, चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना होगा।' ये बातें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहीं। दरअसल, मिल्कीपुर उप चुनाव में लगे आरोपों को लेकर पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा था। अखिलेश यादव का गुस्सा फूट पड़ा और चुनाव आयोग को लेकर यह बयान दिया। मिल्कीपुर उप चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों पर.. दरअसल, मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बूथों पर चुनाव कर्मियों पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए थे। एक आडियो भी अपने एक्स (X) सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया था। सपा मुखिया का कहना है कि चुनाव आयोग ने शिकायतों का संज्ञान नहीं लिया। अब इस बयान के लिए सपा मुखिया ने चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। मिल्कीपुर के एसएचओ का भी एक सपा कार्यकर्ता को गालियां-धमकी देेने वाले कथित आडियो वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: यूपी: महिला PC...
यूपी में अब एक ही दुकान पर बियर और देशी-अंग्रेजी शराब, सरकार ने बदली आबकारी नीति

यूपी में अब एक ही दुकान पर बियर और देशी-अंग्रेजी शराब, सरकार ने बदली आबकारी नीति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला यह है कि सरकार ने प्रदेश में नई शराब नीति लागू करते हुए 2025-26 की आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की बैठक में फैसला नई नीति में देशी-विदेशी शराब, बीयर और भांग की फुटकर दुकानों का लाइसेंस अब ई-लॉटरी के जरिए होगा। इतना ही नहीं विभाग अबकी बार पुराने लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं करेगा। बताते चलें कि इससे पहले वित्तीय वर्ष 2018-2019 में ई-लॉटरी से दुकानें आवंटित हुई थीं। ये भी पढ़ें: महाकुंभ : प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी https://samarneetinews.com/mahakumbh-pm-modi-takes-dip-of-faith-in-sangam/...
Banda: किन्नर कैटरीना! हुश्न के जाल में फंसाकर जबरन बना देती थी किन्नर, अब पहुंची जेल

Banda: किन्नर कैटरीना! हुश्न के जाल में फंसाकर जबरन बना देती थी किन्नर, अब पहुंची जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अपने हुश्न के जाल में फंसाकर किन्नर कैटरीना युवकों को जबरन लिंग परिवर्तन कराकर उन्हें भी किन्नर बना देती थी। मगर अब पकड़ी गई। दरअसल, जबरन लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनाने के बहुचर्चित मामले में आरोपी किन्नर धीरू प्रजापति उर्फ कैटरीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिवाकांत से बना दिया खुशबू मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि चित्रकूट के परसौंजा गांव की शांति देवी ने कोतवाली अतर्रा में तहरीर दी थी। संबंधित खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: बांदा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, जबरन किन्नर बनाने के मामलों में 3 मुकदमें और एक.. उनका आरोप था कि उनके बेटे शिवाकांत का 25 अप्रैल 2024 में किन्नर कैटरीना अपहरण कर लिया था। उसे गंभीर यातनाएं देकर उसका लिंग परिवर्तन करा दिया था। उसे किन्नर बन...
अयोध्या: मिल्कीपुर उप चुनाव में बंपर वोटिंग, 65.25% वोट पड़े

अयोध्या: मिल्कीपुर उप चुनाव में बंपर वोटिंग, 65.25% वोट पड़े

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मिल्कीपुर उपचुनाव में बंपर वोटिंग हुई है। शाम 5 बजे तक 65.25% रिकार्ड मतदान हुआ। हालांकि, 5 बजे तक भी काफी मतदान के लिए लाइन में लगे थे। इसलिए यह प्रतिशत अभी और बढ़ सकता है। वर्ष 2022 में इस सीट पर 59.95% मतदान हुआ था। युवा-महिला और बुजुर्ग सभी में दिखा उत्साह उप चुनाव में मिल्कीपुर में दोपहर 3 बजे तक 57% वोट पड़े। मतदान के दौरान मतदाताओं में काफी उत्साहा देखने को मिला। युवाओं से लेकर महिलाओं ओर बुजुर्ग मतदाताओं को वोट डालते देखा गया। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी सख्त रही। वहीं विपक्षी पार्टियों ने गड़बड़ी के आरोप भी लगाए। ये भी पढ़ें: यूपी: महिला PCS अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार-लखनऊ विजिलेंस टीम ने..    ...
महाकुंभ : प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ : प्रधानमंत्री मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: केसरिया वस्त्र धारण कर प्रधानमनंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद पीएम मोदी ने मां गंगा की पूजा भी की। त्रिवेणी संगम में पीएम मोदी ने रुद्राक्ष की माला पहनकर पूरे मंत्रोच्चार के साथ गंगा स्नान किया। साथ ही परिक्रमा भी लगाई। सीएम योगी भी रहे मौजूद दरअसल, बुधवार सुबह 10.05 बजे प्रधानमंत्री मोदी बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से लगभग 11 बजे सीएम योगी के साथ हेलीकॉप्टर से महाकुंभ नगर के अरैल स्थित डीपीएस हैलीपैड पर पहुंचे। फिर करीब 11:30 बजे उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। पीएम के महाकुंभ पहुंचने के कारण सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। ये भी पढ़ें: महाकुंभ: भूटान के राजा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी    ...
अयोध्या उपचुनाव: मिल्कीपुर सीट पर मतदान जारी..

अयोध्या उपचुनाव: मिल्कीपुर सीट पर मतदान जारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए आज बुधवार को मतदान जारी है। मिल्कीपुर विधानसभा के कुल 414 बूथों पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हो चुकी है। बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। सपा और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, सीधी लड़ाई सपा के अजीत प्रसाद और भाजपा के चंद्रभान पासवान के बीच मानी जा रही है। इस सीट पर सभी की नजर है। जीतने के लिए भाजपा और सपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ये भी पढ़ें: यूपी: महिला PCS अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार-लखनऊ विजिलेंस टीम ने..    ...
महाकुंभ: भूटान के राजा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ: भूटान के राजा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज मंगलवार 4 फरवरी को महाकुंभ प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। बताते चलें कि भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंच गए थे। सीएम योगी रहे साथ में मौजूद मुख्यमंत्री योगी समेत अन्य नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया था। आज मंगलवार को नामग्याल वांगचुक के साथ मुख्यमंत्री योगी महाकुंभ पहुंचे। ये भी पढ़ें: महाकुंभ: सन्यासी बनीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े में बनेंगी महामंडलेश्वर वहां संगम में आस्था की डुबकी लगाई। भूटान के राजा ने संगम स्नान के बाद अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' समेत अन्य लोग मौजूद रहे। https://samarneetinews.com/kumbh-actress-m...