Monday, September 28सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बड़ी घटना: बांदा शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कपड़ा गोदाम में आग-लाखों का नुकसान

बड़ी घटना: बांदा शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कपड़ा गोदाम में आग-लाखों का नुकसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज मुख्य बाजार में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास मुख्य बाजार में कपड़ा गोदाम में आग लग गई। लाखों का माल जलकर राख हो गया। हालांकि, एक बहुत बड़ी अनहोनी टल गई। आग को काबू करने में 4 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों ने घंटेभर मेहनत की। अगर आग ज्यादा फैल जाती तो नुकसान बहुत ज्यादा होता। यह आग शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कल्पना गारमेंट्स के गोदाम में लगी। आग लगने का कारण बताया जा रहा शाॅर्ट सर्किट आग लगने का प्रारंभिक कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी में शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस बोली, कारणों का पता लगाने के लिए जांच उधर, अग्निशमन विभाग के सीएफओ मतबूल हुसैन का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाया जाएगा। आग लगने के सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। बताते हैं कि माहेश्वरी देवी मंदिर से पहले मेन रोड से थोड़ा मंदर कपड़ा व्यापारी राधेश्याम गुप...
यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता

यूपी में 41 वरिष्ठ PCS अफसरों के तबादले-कानपुर की ADM बनीं बिंदु लता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में योगी सरकार ने देर रात 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में बिंदु लता को एडीएम (न्यायिक) कानपुर नगर बनाया गया है। वहीं संजय चावला अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आजमगढ़ बनाकर भेजे गए हैं। कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। संध्या शर्मा को एसडीएम जालौन बनाया गया है। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची.. ये भी पढ़ें: ‘69000 शिक्षक भर्ती में नहीं जाएगी किसी की नौकरी’, योगी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा ये भी पढ़ें: यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक  https://samarneetinews.com/69k-teacher-recruitment-yogi-affidavit-supreme-court/  ...
‘69000 शिक्षक भर्ती में नहीं जाएगी किसी की नौकरी’, योगी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

‘69000 शिक्षक भर्ती में नहीं जाएगी किसी की नौकरी’, योगी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले में योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। दरअसल, मंगलवार 28 जुलाई को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इससे पहले सरकार ने हलफनामा दाखिल करते हुए अपना पक्ष रखा है। 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हलफनामे में कहा गया है कि मौजूदा शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित रहेगी। किसी शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी। बताते हैं कि हलफनामे में सरकार ने बिल्कुल साफ कर दिया है कि वर्ष 2020 में भर्ती हुए 67 हजार 867 शिक्षकों की नियुक्तियों कोई असर नहीं पड़ेगा। ये भी पढ़ें: यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक https://samarneetinews.com/up-jauhar-university-stay-on-demolition/  ...
यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक

यूपी: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को राहत-38 भवनों के ध्वस्तीकरण पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत मिली है। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आरडीए के आदेश पर मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। मुरादाबाद कमिश्नर की अगली सुनवाई तक रोक बताते चलें कि रामपुर डीएम अजय द्विवेदी ने बिना नक्शा बने जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट की ओर से प्राधिकरण अध्यक्ष व कमिश्नर कोर्ट में अपील दाखिल हुई थी। ये भी पढ़ें: चित्रकूट: स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, दो बच्चों को काटकर किया घायल-हड़कंप मचा यूनिवर्सिटी प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट ने हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर 28 जुलाई को सुनवाई होनी है। मामले में यूनिवर्सिटी अधिवक्ता मो. जुनैद एजाज का कहना है कि आरडीए अध्यक्ष ने अगली सुनवाई तक कार्रवाई पर रोक ...
बांदा में ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ पर BJP को घेरेगी सपा-पूर्व राज्यसभा सांसद का ऐलान

बांदा में ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ पर BJP को घेरेगी सपा-पूर्व राज्यसभा सांसद का ऐलान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विवादों से घिरे जिला पंचायत के तहबाजारी ठेके की अवैध गुंडा टैक्स वसूली से सियासी माहौल भी गर्मा गया है। पूरी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सपा ने तहबाजारी बनाम रंगदारी के इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को घेरने की तैयारी में है। सपा राष्ट्रीय महासिचव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा है कि वह जल्द ही जिले के अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। जरूरत पड़ी को शासन में इस मामले को उठाएंगे। पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने कही यह बात.. उनकी पार्टी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देगी। साथ ही शासन में भी यह मुद्दा उठाएगी। पूर्व सपा सांसद विशंभर निषाद ने कहा है कि तहबाजारी के नाम पर जिले में अवैध वसूली सरकार के चाल-चरित्र को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि तहबाजारी की वसूली उद्गम स्थल पर होती है, वह भी जब खदानें खुली हों। इसका वाकयदा ...
बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 खेला गया। 26 जुलाई को इसका फाइनल मुकाबला हुआ। मैच का उद्घाटन मकबूल हुसैन ने किया। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इन खिलाड़ियों ने जीती चैंपियनशिप मैच में अंडर-11 के सिंगल मुकाबले में जुनैद को 15-8/15 -11 से हराया। अंडर-11 डबल मुकाबले में रेयांश व जुनैद ने आयुष व आरव को 15-6/15-8 से हराया। इसी तरह अंडर-15 में अंश सोनी व विक्रांत चित्रकूट ने शशांक शेखर व जाहिद को 15-10/15 -5 से हराया। मेन डबल में अजकर व अर्श ने आलोक व कृष्णा को 7-15/15-9/16-14 से हराया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह, मानस शुक्ला, भानू निषाद मौजूद रहे। प्रतियोगिता के प्रायोजक शिव बदन निषाद रहे। आयोजन के समापन पर बैडमिंटन प्रशिक्षक भानु प्रताप ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। ये भी पढ़ें: बांदा स्पो...
बांदा: संविदाकर्मी ने उठाया खौफनाक कदम, यह वजह आई सामने..

बांदा: संविदाकर्मी ने उठाया खौफनाक कदम, यह वजह आई सामने..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक संविदाकर्मी ने शराब को लेकर पारिवारिक कलह के बाद खौफनाक कदम उठा लिया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ओरन मार्ग मूसानगर के रामजीत ने बताया कि उनका बेटा जितेश (31) देर रात नशे में घर पहुंचा। नशे में पत्नी से विवाद की बात.. घर में पत्नी रोशनी से शराब पीने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह पिता ने देखा तो बेटे का शव घर में फंदे पर लट रहा था। वह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में संविदा कर्मी थे। परिवार में एक 5 साल का बेटा भी है। पिता रामजीत सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी हैं। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि शराब पीने को लेकर घर में विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने सुसाइड कर ली है। ये भी पढ़ें: बांदा में एनकाउंटर: नाबालिग से रेप का प्रयास, ...
बांदा में कांग्रेसियों ने छात्र-छात्रों को दी श्रद्धांजलि

बांदा में कांग्रेसियों ने छात्र-छात्रों को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों की बड़ी जीत बताया। सुसाइड करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी। ऐसे छात्र-छात्राओं को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पवन देवी कोरी, आकाश दीक्षित, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, द्वारिकेश यादव आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बांदा में कांग्रेसियों ने निकाली सदबुद्धि यात्रा ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, GEN-G बोले-हमने कर दिखाया https://samarneetinews.com/dharmendra-pradhan-has-resigned/  ...
बांदा में राजा बुंदेला बोले, 27 से ‘गांव-गांव पांव-पांव’ यात्रा होगी शुरू

बांदा में राजा बुंदेला बोले, 27 से ‘गांव-गांव पांव-पांव’ यात्रा होगी शुरू

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा निकालेगा। यह यात्रा 27 जुलाई को सुबह 11 बजे चित्रकूट के भरतकूप से शुरू होगी। यह जानकारी आज फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने बांदा में आवास विकास में बछेउरा सदन में दी। वह प्रेसवार्ता में मीडिया से बात कर रहे थे। किसानों-बुद्धिजीवियों को जोड़ना उद्देश्य अभिनेता राजा बुंदेला ने कहा कि 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा बुंदेलखंड के सभी गांवों, शहरों और तहसीलों में होते हुए आगे बढ़ेगी। यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों, बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों को साथ जोड़ना है। मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयराम सिंह ने बताया कि अलग बुंदेलखंड राज्य के लिए 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा इससे पहले 12 अक्टूबर 2024 को ललितपुर से शुरू हुई थी। ये भी पढ़ें: क्या मंत्री रामकेश निषाद के लिए विशंभर निष...
बांदा में एनकाउंटर: नाबालिग से रेप का प्रयास, दो गिरफ्तार-एक को लगी गोली

बांदा में एनकाउंटर: नाबालिग से रेप का प्रयास, दो गिरफ्तार-एक को लगी गोली

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। दोनों पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए हैं। इनमें से एक को पुलिस की गोली लगी है। वहीं दो पुलिस कर्मियों को भी चोटें लगी हैं। यह कार्रवाई मर्का, शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में हुई है। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। इस मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दी। शहर के खाईंपार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी बताते हैं कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बीती 24 जुलाई को दोनों आरोपियों ने एक 13 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने और उसकी हत्या करने का प्रयास किया था। दोनों आरोपी शहर के रहने वाले दोनों आरोपियों की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार निवासी अभियुक्त एजाज पुत्र निजामुद्दीन तथा शहर के खाईंपार चिकवन के नर...