Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

झांसी में दिनदहाड़े पेट्रोलपंप मालिक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 मरा-3 गंभीर

झांसी में दिनदहाड़े पेट्रोलपंप मालिक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 मरा-3 गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, झांसीः जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र में हुई एक दुस्साहिस वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया। दिनदहाड़े नवाबाद के कचहरी चौराहे पर दिनदहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोलपंप व्यवसाई की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। गोलीबारी की इस घटना में व्यवसाई संजय वर्मा और उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहां व्यवसाई की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाश व्यवसाई को मारने आए थे लेकिन क्यों मारने आए थे यह जांच का बिंदु है। पुलिस इसका पता लगा रही है। बताते हैं कि कार सवार पेट्रोल पंप मालिक एवं अधिवक्ता संजय वर्मा अपने तीन साथियों के साथ कार से अपने पंप की ओर जा रहे थे। ये लोग नवाबाद के कचहरी चौराहे पर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ गोलि...
मेरठ के आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर की एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, डिप्टी कमीश्नर समेत 3 घायल

मेरठ के आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर की एक्सप्रेस-वे पर हादसे में मौत, डिप्टी कमीश्नर समेत 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए आज सुबह एक हादसे में मेरठ जिले के आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर की मौत हो गई। जबकि मेरठ के ही डिप्टी कमिश्नर आबकारी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कन्नौज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मेरठ के आबकारी अधिकारी चंद्रशेखर अपने विभाग के डिप्टी कमिश्नर के साथ मेरठ से लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तड़के सुबह कन्नौज जिले की सीमा में उनकी गाड़ी पहुंची ही थी कि तभी तालग्राम थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और कई पलटे खाए।  ...

हमीरपुर में सीओ ने शुरू की थाना परिसर में टेंपो चालक की पिटाई के मामले की जांच, वायरल हुआ था वीडीओ

Breaking News
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर जिले के एक थाना परिसर में एक टेंपो चालक की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले का वीडीओ वायरल होने के बाद लोगों की चर्चा में आया था। बताते हैं कि जिले के एक थाने के परिसर में टेंपो चालक की पिटाई हुई थी उसी का यह वीडिओ है। हांलाकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने सीओ को मामले की जांच सौंपी है।...
अचानक गंगाघाट-उन्नाव स्टेशन पहुंचे डीआरएम तो हुआ कुछ ऐसा कि..

अचानक गंगाघाट-उन्नाव स्टेशन पहुंचे डीआरएम तो हुआ कुछ ऐसा कि..

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: रेलवे डीआरएम सतीश कुमार ने आज उन्नाव व गंगाघाट रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। इससे रेलवे अधिकारियों में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आज सुबह डीआरएम लखनऊ से गंगाघाट पहुंचे। वहां की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। डीआरएम ने दस्तावेज खंगाले और टिकटों के वितरण की भी जांच की। बताया जाता है कि कुछ गड़बड़ी भी मिली है लेकिन अधिकारिक रूप से रेलवे अधिकारी अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं।...
कानपुरः गड्ढे में पलटी यात्रियों से भरी बस, 6 घायल, 3 गंभीर

कानपुरः गड्ढे में पलटी यात्रियों से भरी बस, 6 घायल, 3 गंभीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर देहातः शनिवार को कानपुर देहात जिले में दिल्ली से कानपुर आ रही एक बस भोगनीपुर में गड्ढे में पलट गई। इससे बस में बैठे करीब 6 यात्री घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पुखरायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जबकि 3 अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। यह हादसा भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मऊखास गांव के पास हुआ। हादसे का बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ की मदद से पुलिस ने किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर एक व्यक्ति के बस के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ...
बागपत में निरंकुशताः जुमे की नमाज के बाद पंचायत में सीओ को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

बागपत में निरंकुशताः जुमे की नमाज के बाद पंचायत में सीओ को टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पंचायतों के तुगलकी फरमान पहले भी माहौल को गंदा करते रहे हैं लेकिन इस बार हद पार करते हुए बागपत जिले में एक पंचायत ने सीओ बड़ौत के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दे डाली है। इससे पूरे महकमे में भी हड़कंप मच गया है। यह धमकी हत्या के एक मामले में मृतक के पिता ने दी है। यह धमकी सर्वसमाज की भरी पंचायत में दी गई। यह धमकी फूंसवाली मस्जिद पर जुम्मे की नमाज के बाद सर्वसमाज की पंचायत में अनीस नाम के व्यक्ति ने दी। बताया कि अनीस के लड़के शाकिब का शव कुछ दिन पहले नेहरू रोड पर नाले में पड़ा मिला था। पुलिस का मानना है कि उसकी मौत नाले में गिरने से हुई। उसके पिता का कहना है कि उसके लड़के की कुछ लोगों ने हत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया था जिसके बाद पुलिस का कहना था कि मरने का कारण डूबना आया है। खास बात यह है कि जिस पंचायत में यह धमकी दी गई। उस...
हमीरपुरः खुशी-खुशी शादी से लौट रहे चाचा-भतीजा पर चढ़ गया डंफर, मौत

हमीरपुरः खुशी-खुशी शादी से लौट रहे चाचा-भतीजा पर चढ़ गया डंफर, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः हमीरपुर में शनिवार को हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा डंफर की बाइक में टक्कर से हुआ। बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले रिश्ते में चाचा-भतीजे बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। हादसा शहर कोतवाली के चंदौखी गांव के पास हुआ। पुलिस मौके पर है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।        ...
महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

महाराजगंज में पलटी गांजे भरी डीसीएम, पुलिस ने कब्जे में ली गाड़ी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर इलाहाबाद हाईवे पर एक डीसीएम पलट गई। डीसीएम में गांजा लदा था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का है। पुलिस का कहना है कि यह गांजे की खेप पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से लादकर ले जाई जा रही थी। गाड़ी पलटने से इसका खुलासा हो गया। गाड़ी पलटने के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गाड़ी किसके नाम थी,  इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया है। ...
जल्द शुरू करें मानिकपुर-धारकुंडी की 40 करोड़ लागत वाली सड़क का निर्माण – आयुक्त, बांदा

जल्द शुरू करें मानिकपुर-धारकुंडी की 40 करोड़ लागत वाली सड़क का निर्माण – आयुक्त, बांदा

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कमिश्नर शरद कुमार सिंह ने 50 लाख रुपए से ऊपर की बड़ी परियोजनाओं की बैठक करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे कराए जाएं। अगर निर्माण कार्य में विलंब होता है तो विलंब का पर्याप्त कारण ना होने पर संबंधित के विरुद्ध अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सेतु निर्माण निगम की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया तथा परियोजना प्रबंधक सेतु निर्माण निगम बांदा और चित्रकूट को कार्य में सुधार लाने के लिए सचेत किया। बांदा के रोडवेज बस स्टैंड के सुस्त निर्माण कार्य पर भी आयुक्त ने जताई नाराजगी, काम में तेजी के निर्देश  कमिश्नर ने जिला चित्रकूट में 40 करोड़ की लागत से बनने वाली मानिकपुर से धारकुंडी आश्रम तक की सड़क का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने बांदा, हमीरपुर, महोबा व चित्रक...
..जब संसद में राहुल गांधी ने मोदी को दी जादू की झप्पी, गले मिले-हाथ मिलाया

..जब संसद में राहुल गांधी ने मोदी को दी जादू की झप्पी, गले मिले-हाथ मिलाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके निशाने पर रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक के बाद एक मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। लेकिन फिर अचानक उनके एक व्यवहार ने सभी को चौंका दिया। किसी को एकाएक इसपर भरोसा ही नहीं हो रहा था। दरअसल, अपनी बात खत्म करने से पहले राहुल गांधी रूके और पीएम मोदी की सीट की ओर चल पड़े। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाया और उनसे हाथ भी मिलाया। प्रधानमंत्री ने भी राहुल को बुलाया और उनसे हाथ मिलाया। दोनों के बीच कुछ बात भी हुई फिर राहुल वापस अपनी सीट पर आकर बैठ गए। संसद में सभी लोग राहुल के इस व्यवहार को लेकर अचंभित रह गए। संसद में बोली गईं राहुल की खास बातें   राहुल गांधी आज संसद में देश में महिला अत्याचार, सामूहिक दुष्कर्म और माब...