Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बुंदेलखंडः ऐसा क्या हुआ जो हैवान बने बेटे ने काट डाला बाप का गला

बुंदेलखंडः ऐसा क्या हुआ जो हैवान बने बेटे ने काट डाला बाप का गला

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के हमीरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करते हुए एक कलयुगी बेटे ने अपने बाप का गला काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बेटा वहां से भाग निकला। खेत से काम करके लौटी मृतक की पत्नी और हत्यारोपी की मां ने जब घर का दरवाजा खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके पति की खून से लतपत लाश पड़ी हुई थी। घटना मौदहा कस्बे के रामनगर मुहल्ले की है। बताते हैं कि हरिजन बस्ती का रहने वाले बऊआ उर्फ अर्जुन शराबी है और नशे की हालत में अक्सर अपने पिता सुन्ना (70) से थो़ड़ी-बहुत जायदाद को लेकर लड़ता-झगड़ता रहता था। बताते हैं कि आज दिन में भी दोनों में कहा-सुनी हुई थी लेकिन पिता को यह अंदाजा नहीं था कि उसका बेटा इस हद तक पहुंच जाएगा। आरोप है कि झगड़े के बाद बऊआ उर्फ अर्जुन ने पिता की गला काटकर हत्या कर दी। 70 साल का पिता ज्यादा विरोध भी नहीं कर पाया। इसके ...
बुंदेलखंड में दरिंदों ने नाबालिग को उठाया, 3 दिन तक इज्जत से खेलने के बाद छोड़ा

बुंदेलखंड में दरिंदों ने नाबालिग को उठाया, 3 दिन तक इज्जत से खेलने के बाद छोड़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले के राठ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि दो युवक एक नाबालिग युवती को जबरन साथ ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ तीन दिन तक बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन दिन तक उनके कब्जे में रहने के बाद किसी तरह युवती वहां से छूटकर आई और अपने परिजनों को आप-बीती बताई। परिजन उसे लेकर सीधे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामले में मुकदमा लिखने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ेंः बागपत में किशोरी को अगवाकर कार में गैंगरेप, थानों की सीमा में उलझी पुलिस...
बागपत में किशोरी को अगवाकर कार में गैंगरेप, थानों की सीमा में उलझी पुलिस

बागपत में किशोरी को अगवाकर कार में गैंगरेप, थानों की सीमा में उलझी पुलिस

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीत न्यूज, मेरठः बागपत में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। गांव के ही पांच युवकों ने पहले तो किशोरी को घर से अगवा किया और फिर चलती कार में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप के बाद पीड़िता को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे किनारे फेंककर आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने पीड़िता को बागपत जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिजन मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस मामले को थाना क्षेत्रों में उलझा रही है। बडौत पुलिस मामले को बागपत क्षेत्र का बता रही है और बागपत पुलिस मामले को बड़ौत का। दरअसल ये पीड़िता शामली के एक गांव की रहने वाली है जो अपनी रिश्तेदारी में बड़ौत आई हुई थी। बड़ौत रिश्तेदारी में आई थी शामली के एक गांव की रहने वाली युवती, दरिंदों ने किया अगवा   बताया जा...
मेरठ में कोचिंग सेंटर की छत से युवती ने लगाई छलांग, मौत हुई लेकिन पहचान नहीं

मेरठ में कोचिंग सेंटर की छत से युवती ने लगाई छलांग, मौत हुई लेकिन पहचान नहीं

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः शहर के एक कोचिंग सेंटर की छत से कूदकर एक युवती ने जान दे दी। मरने वाली युवती की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मरने वाली युवती कौन थी इसका पता नहीं चल पाया है। बताते हैं कि शहर के थाना सिविल लाइन्स में नेहरू रोड पर स्थित एक कोचिंग की छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। युवती की पहचान होने के बाद ही मामले का सही खुलासा हो पाएगा। ...
चित्रकूट में सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, नाले में डाल दी लाश

चित्रकूट में सिर में गोली मारकर उतारा मौत के घाट, नाले में डाल दी लाश

Breaking News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में नेउरा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद नाले में फेंकी गई लाश बरामद हुई है। मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। गांव के लोगों ने जब लाश को देखा तो इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। काफी कोशिश के बाद भी गांव व आसपास के लोग शव की पहचान नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव वालों को कहना है कि मरने वाले के सिर में गोली मारे जाने का निशान था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का खुलासा हो सकेगा। मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है।      ...
जालौन में तेज रफ्तार भाग रहा ट्रैक्टर जाकर नहर में पलटा, चली गईं चार जानें

जालौन में तेज रफ्तार भाग रहा ट्रैक्टर जाकर नहर में पलटा, चली गईं चार जानें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, जालौनः जिले के कैलीया थाना झेत्र के कूदइया गांव के तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा पलटा। इससे ट्रैक्टर पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्ची को आसापस के लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बच्ची ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।   बताया जाता है कि जालौन केकैलीया थाना झेत्र के लोहारी गांव से श्रद्धालुओं को लेकर एक ट्रैक्टर ट्राली धौरपुर गांव में स्थित देवी के दर्शन को गया था। ट्रैक्टर चालक ने वाहन की रफ्तार काफी तेज कर रखी थी। ट्रैक्टर जब बेतवा नहर के पास पहुंचा तो वहां अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक उसपर काबू नहीं कर पाया और ट्रैक्टर तेजी से जाकर नहर में जा पलटा। इससे चालक की समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में नई पहलः कमिश्नर ने अफसरों को मीटिंग के बाद सौंपे पौधे, कहा- आप भी ऐसा ही करें...
कानपुरः पहले बताया बच्चा, फिर थमा दी बच्ची की लाश, परिजनों का चढ़ा पारा, हंगामा

कानपुरः पहले बताया बच्चा, फिर थमा दी बच्ची की लाश, परिजनों का चढ़ा पारा, हंगामा

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक स्थानीय अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात बच्ची का शव देखकर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। नाराज परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद डाक्टर ने नवजात बच्चे की मौत की जानकारी दी थी। बाद में उनको बच्ची का शव दिया। मामला जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल का है। नवजात की मौत के बाद बच्ची का शव देखकर भड़क उठे परिजन   उनका कहना है जब बच्चा कहा तो बच्ची का शव क्यों दे रहे हैं। परिजन बच्चा बदलने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहता है कि असली बच्चे को बदल दिया गया है। उनकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझा-बुझाकर उनको शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, इतवार की वजह से अस्पताल में कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा था लेकिन जूनियर रेजीडेंट ने अपने सीनियर को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  ...
एक तरफ SP साहब-DIG साहब, दूसरी तरफ चौकी पुलिस और बीच में अस्पताल, फिर भी गुंडों ने नर्सों को दिया छेड़

एक तरफ SP साहब-DIG साहब, दूसरी तरफ चौकी पुलिस और बीच में अस्पताल, फिर भी गुंडों ने नर्सों को दिया छेड़

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही कानून व्यवस्था को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों के पेंच कस रहे हों। लेकिन बुंदेलखंड के बांदा में हालात कुछ ऐसे हैं कि जिनपर एकाएक यकीन नहीं होता। खासकर महिला अपराधों को रोकने के लिए पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में बांदा में हुईं बच्चियों से रेप की वारदातों ने लोगों को हिलाकर रख दिया था। छेड़छाड़ तो यहां आम बात हो चली है। सड़कों पर बाइकें लेकर मनचले बहू-बेटियों से छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आते हैं। पुलिस कितनी सक्रिय है। इसका उदाहरण बीती रात जिला अस्पताल में नर्सों से दो शराबियों द्वारा जिला अस्पताल में घुसकर की गई छेड़छाड़ की घटना के दौरान देखने मिला।   ये भी पढ़ेंः ..जब संसद में राहुल गांधी ने मोदी को दी जादू की झप्पी, गले मिले-हाथ मिलाया    एक तरफ पुलिस चौकी और दूसरी तरफ जिले की...
कानपुर में 37 लाख पौधे लगाएगा वनविभाग, दूसरे विभाग भी लगाएंगे 23 लाख

कानपुर में 37 लाख पौधे लगाएगा वनविभाग, दूसरे विभाग भी लगाएंगे 23 लाख

Breaking News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः हर साल की तरह इस बार भी लाखों पौधे कानपुर में रोपे जाएंगे। इस बार शहर में 60 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें 37 लाख पौधे वन विभाग और 23 लाख पौधों को अन्य विभागों द्वारा रोपा जाएगा। 15 अगस्त को एक बड़े अभियान के तौर पर पौधारोपण किया जाए। पौधरोपण को लेकर अधिकारी गंभीर   'एक व्यक्ति एक वृक्ष’ के तौर पर पौधारोपण किया जाएगा। कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने सघन पौधारोपण अभियान की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्‍होंने कहा कि घर में वृक्षारोपण के लिए स्थान नहीं है तो गमले में तुलसी, साग-सब्जी व फूलदार पौधे अवश्य लगाएं। पौधारोपण के बाद इनकी रखरखाव और सुरक्षा की जाए। ऐसा कहा संयुक्त विकास आयुक्त ने   संयुक्त विकास आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि विभागवार लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं. कानपुर मंडल में 25 विभागों को वृक्षारोपण का दायित्व स...
सड़क पर दबंगों ने किया नंगा नाच और चलाईं खुलेआम गोलियां, घायल हुआ राहगीर

सड़क पर दबंगों ने किया नंगा नाच और चलाईं खुलेआम गोलियां, घायल हुआ राहगीर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
सरमनीति न्यूज, कानपुरः पुलिस प्रशासन से लेकर शासन तक लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कुछ भी दावा करे लेकिन हकीकत में खाकी का खौफ शहर में खत्म हो चुका है। शहर के हालात भी इस बात की गवाही दे रहे हैं। शनिवार को चकेरी के ओमपुरवा में प्रॉपर्टी विवाद में असलहों की जमकर नुमाइश हुई और दिन-दहाड़े कई राउंड गोलियां चलने से इलाका दहल उठा। लोग दहशत में आ गए। इस दौरान एक राहगीर के पेट में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। बताया जाता है कि ओमपुरवा निवासी ज्ञानेश सिंह उर्फ ज्ञानू ठाकुर डीएवी कालेज के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके घर के पास एक विवादित प्लॉट है, जिसकी कीमत लाखों में है। ज्ञानू ठाकुर का दावा है कि यह प्लॉट उनका व अरुण कटियार नाम वाले उनके साथी का है जबकि सीओडी कॉलोनी निवासी रोहित निषाद और चरनजीत सिंह भी इसे अपना बता रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। बताया जाता है ...