Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कांग्रेस जाति-धर्म नहीं बल्कि हिन्दुस्तानियों की पार्टी – अन्नू टंडन

कांग्रेस जाति-धर्म नहीं बल्कि हिन्दुस्तानियों की पार्टी – अन्नू टंडन

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः कांग्रेस किसी धर्म व जाति की पार्टी नहीं है। कांग्रेस हिन्दुस्तानियों की पार्टी है जो एक गुलदस्ता है जिसमें विभिन्न भाषाओं एवं जाति धर्म के लोग फूलों की तरह सजे हैं। उक्त विचार पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अन्नू टण्डन ने पुरवा विधानसभा के मिर्रीकलां, धन्नीपुर, मुबारकपुर, रूपपुर, बेहटा सुम्भारी में कार्यकर्ताओं के बीच व्यक्त किये। पूर्व सांसद मिर्रीकलां में चन्द्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची थीं। वहां विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं ने अन्नू टण्डन को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। पूर्व सांसद ने कहा कि आज एक ऐसा वातावरण समाज में सृजित किया जा रहा है जिसमें आपस में ही घृणा व द्वेष पनप रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहकर हमें लोकतंत्र व अपने हिन्दुस्तान को बचाना है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुये कहा कि आप लो...
कानपुर में फिर टला बड़ा हादसा, अब दिल्ली-कानपुर रूट पर दादानगर में रफा पुल के पास चटका मिला एसीजी

कानपुर में फिर टला बड़ा हादसा, अब दिल्ली-कानपुर रूट पर दादानगर में रफा पुल के पास चटका मिला एसीजी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः दिल्ली-कानपुर रेलवे रूट पर दादानगर रफा का पुल के पास साउथ रेल लाइन का ACG चटका मिला। खंबा नंबर 1022/2527 के पास रेलवे की मैन नसीम रेलवे ट्रेक की सफाई और रूटीन चैकअप कर रहे थे। इसी दौरान उनको ACG चटका हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही पीडब्ल्यूआई अधिकारी सी.के. तिवारी को जानकारी दी। इस दौरान वहां से गुजर रहीं ट्रेनों को किसी तरह कासन देकर वहां से निकाला गया। मौके पर पहुंचकर सीके तिवारी ने दोपहर करीब सवा बजे अपने सामने रेलवे ब्लॉक लेकर रेल पटरी को काटकर उतना हिस्सा बदलवा दिया। बताया जा रहा है कि रेल विभाग की सजगता से एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।  ...
कानपुर में फ्रेंडशिप-डे पर दोस्त से झगड़कर युवती ने लगाई पुल से छलांग, हालत गंभीर

कानपुर में फ्रेंडशिप-डे पर दोस्त से झगड़कर युवती ने लगाई पुल से छलांग, हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कानपुरः फ्रेंडशिप-डे पर एक युवती और उसके दोस्त में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। युवती ने पुल से छलांग लगा दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के रेलवे पुल का है। लोगों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन युवती नहीं मानी और आखिरकर कूद पड़ी। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने उठाकर लड़की को हैलट पहुंचाया है। वहां उसके परिजन भी आ गए हैं। लड़की के हाथ पर किसी आशीष नाम के लड़के का नाम गुदा हुआ है। वहीं दूसरी ओर लोगों का कहना है कि दोस्त से झगड़े के बाद लड़की ने ऐसा कदम उठाया है। लड़की गोविंदनगर इलाके की रहने वाली बताई जा रही है जो अपने दोस्त से मिलने गई थी। वहीं पर दोनों के बीच कोई विवाद हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। ...
उन्नावः ट्रक ने मारी कार में टक्कर, सर्राफा व्यवसाई का 3 किलो सोना पार

उन्नावः ट्रक ने मारी कार में टक्कर, सर्राफा व्यवसाई का 3 किलो सोना पार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: उन्नाव में सर्राफा व्यवसाई की कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें व्यवसाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कार से तीन किलों सोना गायब हो गया। दरअसल, एक स्वर्ण व्यवसाई यानी सर्राफा हादसे में घायल हो गया। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामला उन्नाव के शहर कोतवाली के दही चौकी इलाके का है। चिकित्सकों ने उन्नाव से उसे कानपुर रेफर कर दिया है। वहीं सर्राफा के परिजनों का कहना है कि हादसे के वक्त व्यवसाई के पास बैग में 3 किलो सोना था। हादसे के बाद सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद से सोना गायब है। पीड़ित परिवार ने करोड़ों का सोना गायब करने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि कानपुर के विष्णुपुरी मोहल्ले में रहने वाले दीपक का बेटा आशीष नयागंज में सर्राफ की दुकान चलाता है। लखनऊ में रहने वाले सर्राफ कारोबारी को 3 किलो सोन...
लाखों की नगदी लेकर था लापता और आज मिली लाश, घरवालों को हत्या की आशंका

लाखों की नगदी लेकर था लापता और आज मिली लाश, घरवालों को हत्या की आशंका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, कुशीनगरः जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के सुमहि खुर्द खाली के पास संदिग्ध स्थितियों में लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि युवक की बाईक भी नहर से बरामद हुई है। यह युवक दो दिन पहले गैस रिफिलिंग की दुकान से गायब हुआ था। युवक ने हाल ही में अपनी बुलेरो गाड़ी बेची थी। उसके पास गाड़ी का चार लाख रूपए था। जरूर पढ़ेंः  बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी। परिजनों का कहना है कि किसी ने रुपए के लिए उसका अपहरण करके उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह साफ हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे ...

कानपुरः हास्टल की मांग लेकर धरने पर बैठे सीएसए के छात्र

Breaking News
समरनीति न्यूज, कानपुरः सीएसए कृषि विश्व विद्यालय के छात्र धरने पर बैठ गए हैं। इन छात्रों की मांग हास्टल उपलब्ध कराने की है। बताया जा रहा है कि पिछड़े एक माह से ये छात्र दाखिले के बाद से गेस्टहाउस में ठहरे हुए हैं। पिछले दिनों सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग के बाद छात्रों के बीच बवाल भी हुआ है।
एंटी करप्शन विंग में चार गुना बढ़े इंस्पेक्टर के पद

एंटी करप्शन विंग में चार गुना बढ़े इंस्पेक्टर के पद

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने यूपी पुलिस की एंटी करप्शन विंग और ज्यादा कारगर बनाने की तैयारी कर ली है। आने वाले दिनों में यह विंग ज्यादा सक्रियता से काम करते हुए उभरकर सामने आएगी। सरकार इसमें पदों की संख्या बढ़ाने का काम कर रही है। दरअसल, अबतक इसमें मानक से भी कम इंस्पेक्टरों की तैनाती थी लेकिन सरकार ने अब इस विंग में 25 इंस्पेक्टरों की संख्या को बढ़ाकर सीधे 100 कर दिया है। ये भी पढ़ेंः यूपीः 24 पीपीसी अफसर प्रोन्नत, आईपीएस बनाए गए यानी सीधे-सीधे चार गुना की बढ़ोत्तरी। 46 नए इंस्पेक्टरों को तैनाती भी इसमें कर दी गई है। बाकी की तैनाती भी जल्द कर दी जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह विंग बेहतर ढंग से अपने काम को अंजाम दे पाएगी। हांलाकि कुछ पुलिस विभाग के जानकारों का यह भी कहना है कि प्रमोशन के बाद अचानक इंस्पेक्टरों की संख्या बढ़ गई है। इनको खपाने के लिए ऐसा किया ज...
बड़ी खबरः रायबरेली में धरा गया लखनऊ में राजभवन के सामने दिनदहाड़े हत्या-लूट करने वाला विनीत त्रिपाठी

बड़ी खबरः रायबरेली में धरा गया लखनऊ में राजभवन के सामने दिनदहाड़े हत्या-लूट करने वाला विनीत त्रिपाठी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आखिरकार राजधानी पुलिस ने छह दिन बाद राजभवन के सामने लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले ईनामी बदमाश विनीत त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी रायबरेली जिले से हुई है जहां का वह रहने वाला है। ये भी पढ़ेंः पांच साल से फरार ईनामी हत्याभियुक्त ने की थी राजभवन के सामने लूट-हत्या की वारदात, घर तक पहुंची पुलिस पुलिस  सूत्रों का कहना है कि उसके पास से राजभवन के पास से कैश वैन के गार्ड की हत्या कर लूटा गया 4 लाख 50 हजार रूपए और असलहा बरामद किया गया है। बताते चलें कि बीती 30 जुलाई को राजधानी के वीवीआईपी इलाके राजभवन के सामने बैंक की कैशवेन के गार्ड की हत्या करके व चालक को गोली मारकर विनीत त्रिपाठी नाम के इस अपराधी ने 6.44 लाख लूट लिये थे। ये भी पढ़ेंः  बड़ी खबरः लखनऊ में राजभवन के पास कैश वेन के ड्राइवर की हत्या कर 20 लाख की लूट दि...
बुंदेलखंडः जेई, एसडीओ व लाइनमैन की करतूत, 10 हजार के बिल का वसूला 5 गुना, सिर पर पड़ा कानून का तगड़ा डंडा

बुंदेलखंडः जेई, एसडीओ व लाइनमैन की करतूत, 10 हजार के बिल का वसूला 5 गुना, सिर पर पड़ा कानून का तगड़ा डंडा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में गरीब जनता और परेशान किसानों से बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी का सिलिसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोगों को बिल में हेरफेर करके परेशान किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला हमीपुर जिले में सामने आया है। आरोप है कि बिजली विभाग के जेई मनोज कुमार सोनी, एसडीओ राकेश कुमार ने लाइनमैन महमूद खां के साथ एक व्यक्ति से 10 हजार के बिल के बदले पांच गुना ज्यादा पैसा वसूलकर 10 हजार कू रसीद थमा दी। बड़ी खबरः देखें-कैमरे में कैद लुटेरेः कानपुर के नौबस्ता में दिनदहाड़े लुटा बैंक, बदमाशों ने चलाईं गोलियां, बम फोड़े पीड़ित ने जानकारी मांगी तो गालियां देकर सबस्टेशन से भगा दिया। पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से पीड़ित को टरका दिया तो उसने न्यायालय की शरण ली। अब अदालत के आदेश पर जेई, एसडीओ और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना से बिजली विभाग में हड़कंप है वहीं आम...
लखनऊः योगी करेंगे 909 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, राजनाथ सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि

लखनऊः योगी करेंगे 909 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, राजनाथ सिंह रहेंगे मुख्य अतिथि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में आज अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर में बड़ा कार्यक्रम होगा। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान लखनऊ मंडल की 909 करोड़ की 326 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे और इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे। ये भी पढ़ेंः  आने से पहले मची धूम, मुख्यमंत्री योगी पर बन रही फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ ! कार्यक्रम में लखनऊ महानगर की 417 करोड़ की 12 परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इतना ही नहीं लगभग 30 करोड़ की लागत से मेधावी छात्रों के गांवों को संपर्क मार्ग से जोड़ने वाली 112 परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही 'सबका साथ, सबका विकास' ग्राम सड़क योजना के अन...