Thursday, August 13सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

नयागंज सर्राफा बाजार में श्री गणेश महोत्सव की धूम..

नयागंज सर्राफा बाजार में श्री गणेश महोत्सव की धूम..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः नयागंज सर्राफा बाजार में आज श्री गणेश महोत्सव की धूम मची रही। इस दौरान श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से एक बाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बाल मेले की झांकियां देखने के लिए बच्चे भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि बीते 34 वर्षों से कानपुर सर्राफा कमेटी के तत्वाधान से नयागंज सर्राफा बाजार में श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मेले में 13 सितंबर से स्थापित मूर्तियों की विसर्जन यात्रा 17 सितंबर सोमवार को निकाली जाएगी। ये भी पढ़ेंः अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा इस यात्रा की शुरूआत मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ शुरू होगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया जाता है कि इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तगण इस यात्रा में शामिल होंगे। आयोजन समिति ने पुलिस अधिकारियों को भी सूचना दी है। ताकि सुरक्षा व...
सर्वर में सेंध लगाकर निकाल लेते थे आधार नंबर, फिर करते थे हेराफेरी, एसटीएफ ने तीन को दबोचा

सर्वर में सेंध लगाकर निकाल लेते थे आधार नंबर, फिर करते थे हेराफेरी, एसटीएफ ने तीन को दबोचा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः खाद्य एवं रसद विभाग के डेटा सर्वर में छेड़छाड़ करके लोगों के आधार कार्ड की संख्या का प्रयोग करके राशनवितरण प्रक्रिया में हेरफेर करने वाले तीन शातिर साइबर अपराधियों को एसटीएफ ने दबोचा है। तीनों की पहचान मो आमिर खान पुत्र नौशाद अली निवासी बावर्ची टोला, वजीरगंज (लखनऊ) व उसका भाई मो अल्तमश तथा मैनपुरी के कुर्रा इलाके ग्राम पलिया निवासी पुष्पेंद्र पाल के रूप में हुई है। ये भी पढ़ेंः 11 साल पुराने एसटीएफ गोलीकांड के डकैत समेत दो ईनामी बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे इनके कब्जे से एसटीएफ ने क डेस्कटाप कंप्यूटर, दो ई-पास मशीनें आदि सामान बरामद किया है। इस मामले की शिकायत मिलने पर डीजीपी ओपी सिंह ने एसटीएफ के डीआईजी अमिताभ यश को निर्देशित किया था कि मामले की गहराई से जांच की जाए। इसके बाद एसएसपी (एसटीएफ) अभिषेक सिंह, उपाधीक्षक आलोक सिंह, पीके मिश्रा ने टीम बनाकर आरोपियों ...
अपने 68वें जन्मदिन पर कल वाराणसी में होंगे प्रधानमंत्री मोदी

अपने 68वें जन्मदिन पर कल वाराणसी में होंगे प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर से दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मोदी का यह दौरा खास बन गया है क्योंकि 17 सितंबर को उनका 68वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री के आने के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों ने भी अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। ये भी पढ़ेंः आज देश के राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी दोनों यूपी में.. एसपीजी ने 15 सितंबर को ही वाराणसी में डेरा डाल दिया है। सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर मुस्तैदी बरती जा रही है ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर रविवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय में रिहर्सल भी की गई। आठ हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर वाराणसी के एडीजी पीवी रामशास्त्री ने बताया है कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एसपीजी कम...
रामविलास वेदांती ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले बनने लगेगा मंदिर

रामविलास वेदांती ने कहा, लोकसभा चुनाव से पहले बनने लगेगा मंदिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीति दलों के लिए राममंदिर फिर मुद्दा बन रहा है। शायद यही वजह है कि राममंदिर पर प्रतिक्रियाएं आने का सिलसिला भी तेज हो गया है। ये भी पढ़ेंः राम मंदिर की बात करने वाले पहले गाय की सेवा करें- सीएम योगी  इसी क्रम में भाजपा के पूर्व सांसद एवं राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने अब इस मामले में बयान दिया है। वेदांती ने कहा है कि 2019 चुनाव से पहले राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। कहा कि इसके लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार और संकल्पित है। ये भी पढ़ेंः आयोध्या में सरयू के तट पर 150 मुस्लिम वज़ू कर पढ़ेंगे कुरान, राममंदिर बनाने को मांगेंगे दुआ हांलाकि बताते चलें कि राम मंदिर निर्माण का मुद्दा फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है और इसपर दोनों पक्षों में अदालत के बाहर कई बार बातचीत भी हो चुकी है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। ...
मायावती ने कहा- महागठबंधन में तभी जब सम्मानजनक सीटें मिलें, वरना अकेले लड़ेंगे लोकसभा

मायावती ने कहा- महागठबंधन में तभी जब सम्मानजनक सीटें मिलें, वरना अकेले लड़ेंगे लोकसभा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः महागठबंधन में बसपा तभी शामिल होगी जब उसे लोकसभा के लिए सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। वरना अकेले ही लोकसभा में चुनावी जंग लड़ेगी। ये बातें लखनऊ स्थित बसपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेसकांफ्रेंस में मायावती ने कहीं। इस दौरान बसपा सुप्रीमो भाजपा सरकारों पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब जनता भाजपा को समझ चुकी है। जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। भीम आर्मी को बताया धंधेबाज संगठन, भाजपा को दोहरे चरित्र वालों की पार्टी  मायावती ने कहा कि दलित महापुरुषों के नाम पर बीजेपी जो भी आयोजन कर रही है वह सिर्फ दिखावा है। कहा कि बीजेपी सरकार में धन्नासेठों के अलावा और किसी का भला नहीं हुआ है। कहा कि देश की बीजेपी नेताओं के दोहरे चरित्र को समझ गई है। जनता अब भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी और वादाखिलाफी को समझ चुकी है। ये भी पढ़ेंः बसपा सुप्रीमो मायावती को मिला अभय के रूप में नया भाई ! &nbs...
अफसरों की मेहनत पर नेताओं का पलीता ! खुले में शौच मुक्त की घोषणा से प्रभारी मंत्री का ऐन वक्त पर इंकार

अफसरों की मेहनत पर नेताओं का पलीता ! खुले में शौच मुक्त की घोषणा से प्रभारी मंत्री का ऐन वक्त पर इंकार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कन्नौजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रॉजेक्ट स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में उनके ही पार्टी के कुछ नेता व कार्यकर्ता पलीता लगाने में जुटे है। ऐसे कार्यकर्ता नही चाहते है कि जिला खुले में शौच मुक्त घोषित हो। दरअसल कन्नौज जिले को आज खुले में शौच मुक्त घोषित होना था जिसके लिए बाकायदा जिले के प्रभारी मंत्री संदीप शनिवार को कन्नौज पहुंचे। दरअसल, मंत्री महोदय को 4 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस कर जिले को खुले में शौचमुक्त घोषित करना था। घोषणा कार्यक्रम से ठीक पहले स्थानीय नेताओं से बातचीत के बाद मंत्री का घोषणा से इंकार   सूत्र बताते हैं कि इस प्रेसकांफ्रेंस से ठीक पहले जिले के पार्टी नेताओं के साथ हुई बैठक में भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने प्रभारी मंत्री को जमीनी हकीकत व प्रशासनिक आंकड़े देंखे बिना जिले को खुले में शौच मुक्त की घोषणा न करने की बात समझा दी। सूत्र बताते ...
अभियान में गैरहाजिरी पर 20 बीएलओ का वेतन रुका

अभियान में गैरहाजिरी पर 20 बीएलओ का वेतन रुका

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूटः लापरवाही से नाराज़ होकर एसडीएम ने 20 बीेेएलओ का वेतन रोककर सख्ती दिखाई। भारत निर्वाचन आयोग के देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन निर्वाचन आयोग के आदेशों को लेकर जहां एक तरफ जिला प्रशासन बेहद संजीदा चल रहा है। सरकारी काम के नाम पर खानापूर्ति कर रहे थे, मिली सजा  वहीं लापरवाह कर्मियों ने जिला प्रशासन को सहयोग के नाम पर महज़ खानापूर्ति की है। इसमें जिसमे बीएलओ रूप में तैनात सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और आंगनवाड़ी  कार्यकत्रियो समेत 20 लोगों का 09 सितंबर को विशेष अभियान पर अनुपस्थित पाया गया। इनके द्वारा किसी प्रकार का कार्य नहीं किया गया। इन सबकी बेपरवाही और गैरज़िम्मेदाराना हरकत से नाराज़ एसडीएम सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इंदुप्रकाश सिंह ने 20 बीएलओ का वेत...
कचहरी में धूम्रपान और तंबाकू खाने वाले 31 पर जुर्माना..

कचहरी में धूम्रपान और तंबाकू खाने वाले 31 पर जुर्माना..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय कचहरी में तम्बाकू व धूम्रपान के खिलाफ लगभग 7 माह से चल रहे अभियान में आज पुनः कोटपा 2003 के अंतर्गत जिला जज आरके गौतम के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इसके प्रभारी अपर जिला जज-5 रवींद्र कुमार अग्रवाल व पूर्व महामंत्री अनूप द्विवेदी (कानपुर बार एसोसिएशन) के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। ये भी पढ़ियेः गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर कचहरी परिसर में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना ठोका गया। साथ ही उनको आगे से ऐसा न करने की सलाह और चेतावनी दोनों दी गईं। इस दौरान 31 लोगों को पकड़ा गया। इनमें 23 वादकारी, 3 अधिवक्ता व 5 कर्मचारी थे। इनका चालान काटकर 4670 रुपए जुर्माना वसूला गया। ये भी पढ़ेंः उन्नाव के आयुष ने फौज में लेफ्टिनेंट बन नाम रोशन किया, अन्नू टंडन ने दिया आशीर्वाद आज प्रमुख रूप से डीजीसी सिव...
गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः गंगा कावेरी ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपी व शातिर डकैत से पुलिस की लगभग 1 घंटे तक गोलियां चलीं। लेकिन अंधेरे में जंगल के रास्तों की जानकारी का फायदा उठाते हुए डकैत और उसके साथी भागने में सफल रहे। इस दौरान बांदा जिले के आधा दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी भी की। लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। गोलीबारी की शुरूआत बदौसा थाना पुलिस के साथ हुई। गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस, हो गया आमना-सामना   बताते चलें कि बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में मानिकपुर जंक्शन से गुजरे मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर पनहाई स्टेशन के पास हाल ही में गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती पड़ गई थी। डकैती के दौरान बदमाशों ने लाखों के जेबर, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था। इतना ही नहीं विरोध करने पर यात्रियों पर चाकुओं से हमला ...
संदिग्ध हालात में आग का गोला बनकर भागी महिला..

संदिग्ध हालात में आग का गोला बनकर भागी महिला..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने मिट्टी का तेल डाल कर आत्महत्या का प्रयास किया है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के तिंदवारी इलाके के भिडौरा गांव की है। ये भी पढ़ेंः इंसानियत और खाकी कलंकित करने वाले तीन दरोगा निलंबित, भुगतेंगे मुकदमा भी वहां रहने वाले शिवमंगल प्रजापति की 28 वर्षीय पत्नी संपत शनिवार शाम घर के अंदर संदिग्ध हालात में आग का गोल बनकर दौड़ी। घर के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तक संपत बुरी तरह से झुलस चुकी थी। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी के मोस्टवांटेड सुधाकर पांडे का अदालत में समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हांलाकि मामले में देर रात ...