Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बीएचयूः छात्राओं से अश्लील बाते करने वाला प्रोफेसर सस्पेंड, जांच जारी रहेगी

बीएचयूः छात्राओं से अश्लील बाते करने वाला प्रोफेसर सस्पेंड, जांच जारी रहेगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, वाराणसी: टूर के दौरान छात्राओं के साथ अश्लील बातें करने वाले प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। वाइस चांसलर ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ जांच जारी रखने की बात कही है। इस मामले के सामने आने के बाद कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने मंगलवार शाम पॉलिसी एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक की थी। परीक्षा संबंधित कार्यों से पहले ही हटाया जा चुका प्रोफेसर  बैठक में प्रोफेसर को निलंबित रखने का फैसला लिया गया। इससे पहले मंगलवार सुबह प्रोफेसर को परीक्षा संबंधी कार्यों से हटा दिया गया था। बताते चलें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में जंतु विज्ञान की छात्राओं का एक टूर जगन्नाथ पुरी गया था। इस शैक्षणिक टूर के दौरान साथ गए प्रोफेसर ने छात्राओं के साथ अश्लील बातें करना शुरू कर दिया था। ये भी पढ़ेंः बीएचयू – छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप.. छात्राओं का आरोप थ...
रिटायर्ड सिपाही को बेटे ने पहले गोली मारी फिर बांके से रेता गला, फरार

रिटायर्ड सिपाही को बेटे ने पहले गोली मारी फिर बांके से रेता गला, फरार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : जिला मुख्यालय पर शहर के आईटीआई रोड पर गेस्ट हाउस के सामने मंगलवार को एक युवक ने अपने रिटायर्ड सिपाही पिता को गोली मार दी। गोली मारने के बाद पिता जिंदा न बचे इसलिए हैवान बने बेटे ने गोली मारने के बाद बांके से उसका गला रेत दिया। घटना के वक्त रिटायर्ड सिपाही डाक्टर से दवा लेकर लौट रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस खून से लतपथ वृद्ध को पुलिस लेकर पहुंची। वहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। दिनदहाड़े शहर के आईटीआई रोड पर एक गेस्ट हाउस के सामने हुई घटना   बताया जाता है कि शहर के शांतीनगर मुहल्ला निवासी गोवर्धन प्रसाद मिश्र (62) रिटायर्ड सिपाही थे जो कि मूल रुप से खखरेड़ू थाने के दरियामऊ गांव के रहने वाले थे। उन्होने दो शादियां की थीं। दूसरी पत्नी के पुत्र देवेंद्र के साथ बाइक से आज एक डाक्टर के यहां दवा लेने गए थे। ये भी पढ़ेंः पत्नी के बाद जज के बेटे ...
पत्नी के बाद जज के बेटे ध्रुव ने भी तोड़ा दम..

पत्नी के बाद जज के बेटे ध्रुव ने भी तोड़ा दम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गुरूग्राम में बीते हुई एक दिलदहला देने वाले घटनाक्रम में गनर की गोली से घायल जज कृष्णकांत के बेटे ध्रुव की आज मौत हो गई। बीते दिनों सुरक्षा गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मार दी थी। इस मामले में जज की पत्नी रेणु की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि बेटा ध्रुव मौत से जंग लड़ रहा था। पत्नी के बाद बेटे की भी मौत से जज कृष्णकांत पर दुखों का पहाड़ सा टूट गया है। 13 अक्टूबर को गुरुग्राम में सुरक्षा गार्ड ने मारी थी गोली  बताते चलें कि बीती 13 अक्टूबर को दिनदहाड़े गुरुग्राम में अतिरिक्त न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु और बेटे ध्रुव को उन्हीं के सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी थी। यह दिलदहला देने वाली वारदात आर्केडिया बाजार के सामने हुई थी। वहां सुरक्षा गार्ड महिपाल दोनों को खरीदारी को ले गया था। ये भी पढ़ेंः A Mad Dog with Gun-2- जज की पत्नी की मौत के बाद बेटा ‘ब...
सावधान रहिए ! हेक हो सकता है आपका व्हाट्सएप

सावधान रहिए ! हेक हो सकता है आपका व्हाट्सएप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : व्हाट्स एप चलाने वाले लाखों लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि साइबर अपराधियों ने अब वाट्स एप हैक करना भी शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप के लिए हैकर्स आपका मोबाइल हैक कर सकते हैं। हांलाकि राजधानी लखनऊ में हैकिंग की शिकायतों पर साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। काल करके पहले डराते हैं और फिर मांगते ओटीपी  राजधानी लखनऊ में पुलिस को पिछले 15 दिन में व्हाट्सएप हैकिंग की दो शिकायतें मिली हैं जिसके बाद साइबर सेल इन दोनों मामलों की जांच कर रही है। बताते हैं कि मोबाइल हैक करने के लिए साइबर अपराधी पहले मोबाइल धारक को कॉल करके डराते हैं। वह बताते हैं कि ‘आपका व्हाट्सएप जल्द ही बंद होने वाला है।’ इसके बाद उनके द्वारा कहा जाता है कि एक ओटीपी नंबर उनके द्वारा भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ेंः बीएचयू के प्रोफेसर पर छात्राओं ने लगाया अश्लील बातें और फब्तियां कसने का आरोप, होगी ...
बीएचयू – छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप..

बीएचयू – छात्राओं ने लगाए प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, वाराणसी: बीएचयू में छात्राओं ने लिखित शिकायत करते हुए एक प्रोफेसर पर अश्लील बातें और फब्तियां कसने का आरोप लगाया है। मामले के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मामले में जल्द जांच की बात कही है। बताया जाता है कि पीड़ित छात्राओं ने लिखित रूप से पत्र के जरिए यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने पत्र लिखकर की प्रोफेसर की शिकायत  छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उनको बीते दिनों टूर पर ले जाया गया था। आरोप है कि भुवनेश्वर में नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क ले जाना था लेकिन इसकी बजाय उन्हें कोणार्क मंदिर ले जाया गया था। ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार वहां मंदिर के वैज्ञानिक पहलुओं की जानकारी नहीं दी गई। बल्कि वहां की दीवारों पर ब...
अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार

अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः गरीबी इंसान से न सिर्फ उसकी खुशियां छीन लेती है बल्कि उसके दुखों के पलों को भी इतना पीड़ादायक बना देती है कि जिनकी टीस तामउम्र उसे चुभती रहती है। ऐसी ही कभी न भूला पाने वाला वाक्या बिहार के एक गरीब परिवार के साथ हुआ है। दरअसल, बिहार के गोपालगंज के एक परिवार के मुखिया की पंजाब के अमृतसर में दशहरा के दिन हुए ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। गरीबी से जूझ रहा परिवार अब पालन-पोषण की चिंता  मृतक के परिवार में गरीबी इस कदर हावी है कि उनके पास इतने भी पैसे नहीं थे कि अपने के शव घर लाकर दाह-संस्कार कर सकें। सरकारी हमर्ददी और दावे-वादे भी इस गरीब लाचार परिवार की मदद नहीं कर सके। परिवार के लोग और मृतक की पत्नी पति के अंतिम दर्शन तक नहीं कर सके। ये भी पढ़ेंः दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत  मृतक की गर्भवती पत्नी को व्हाट्सएप पर...
जबलपुरः 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी, विसबल में शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

जबलपुरः 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी, विसबल में शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः छठी प्रशिक्षण बटालियन जबलपुर में आज 'पुलिस शहीद दिवस' की स्मृति और विगत वर्ष के शहीदों के सम्मान में शहीद दिवस परेड का आयोजन हुआ। परेड का आयोजन के श्री राजेश चावला अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होमगार्ड के मुख्य आतिथ्य में शहीदों कों श्रद्धांजलि दी गई। मौजूदा अफसरों के साथ शामिल हुए सेवानिवृत्त अधिकारी भी  इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर अनंत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विसबल जबलपुर राजाबाबू सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध आर.के. अरूसिया, उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर बी.एस. चौहान की उपस्थिति में हुआ। ये भी पढ़ेंः पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत  इनके साथ सेनानी छठी वाहिनी ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह मौजूद रहे। आयोजन में वाहिनी और जबलपुर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और लगभग 50 से अ...
बुंदेलखंडः एक और मौत की वजह बनी एंबुलेंस 108 की देरी, इंतजार करते-करते युवती ने तोड़ा दम

बुंदेलखंडः एक और मौत की वजह बनी एंबुलेंस 108 की देरी, इंतजार करते-करते युवती ने तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी एंबुलेंस सेवा 108 की लापरवाही ने एक और युवती की जान ले ली। गिरवां थाना क्षेत्र के एक सुदूर गांव में एंबुलेंस बार-बार फोन करने के बावजूद नहीं पहुंची। परिवार के लोग युवती को इलाज को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार ही करते रह गए। फोन पर बार-बार यही बताया जाता रहा कि बस एंबुलेंस आ रही है लेकिन पहुंची नहीं। ये भी पढ़ेंः पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव की रहने वाली विवाहिता मिथलेश देवी (35) पत्नी शिवकुमार ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। उनके पति कर्नाटक में रहकर मजदूरी करते हैं जबकि परिवार में केवल एक छह साल का बेटा है। बुंदेलखंड में ध्वस्त हो चुकी है एंबुलेंस सेवा 108  पास में रहने वाले जेठ राजकुम...
पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध मौत स्वभाविक नहीं थी बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है। पीएम रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि अभिजीत की हत्या की गई है। रिपोर्ट में उसके सिर पर चोट का निशान भी मिला है। ऐसे में पुलिस का शक सही साबित हुआ है। स्वभाविक मौत बता परिवार वाले करने जा रहे थे अंतिम संस्कार  बताते चलें कि रविवार को बीएसई के छात्र अभिजीत यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब पुलिस वारदात के खुलासे के लिए अभिजीत की मां मीरा यादव से पूछताछ में जुटी है। बताते चलें कि अभिजीत की मां मीरा मामले को स्वभाविक बता रही थीं। उनका कहना था कि अभिजीत के सीने में दर्द उठा और उसने दम तोड़ दिया। इसलिए पुलिस उनके सच जानना चाहती है। ये भी पढ़ेंः सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध मौत, आनन-फानन में...
जाणता राजा महानाट्य – अत्याधुनिक भव्य मंच पर 275 कलाकारों के जानदार अभिनय की दिलों पर दस्तक

जाणता राजा महानाट्य – अत्याधुनिक भव्य मंच पर 275 कलाकारों के जानदार अभिनय की दिलों पर दस्तक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में चल रहे जाणता राजा महानाट्य के दूसरे दिन भी दर्शक बड़ी संख्या में अभिनय कला से मंत्रमुग्ध होते नजर आए। इस दौरान पुणे और कानपुर के करीब 275 कलाकारों ने अपने जानदार सशक्त अभिनय से सैकड़ों दर्शकों के दिलों पर दस्तक दी। नाटक के दूसरे दिन मां तुलजा भवानी की आरती से हुई शुरूआत  सैकड़ों दर्शक दिल थामकर शुरू से लेकर अंत तक नाटक देखते रहे। दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मां तुलजा भवानी की आरती से शाम लगभग सवा 6 बजे हुआ। महानाट्य के मंचन के दौरान आज जीजाबाई दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। ये भी पढ़ेंः  बांदा में शिक्षक बना राक्षस- पीट-पीटकर कक्षा-3 के बच्चे की पसलियां और पैर तोड़ा, मौत वहीं शिवाजी, अफजल खान और औरंगजेब के संवादों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। खासकर शिवाजी के छत्रपति बनने पर हुई आतिशबाजी दर्शकों को पूरी तरह से रोमांचित कर गई।  ...