Friday, August 14सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

खुद को नेता बताने वाले भाजपा मीडिया प्रभारी को दरोगा ने बीच सड़क पर धुना, हंगामे के बाद लाइन-हाजिर

खुद को नेता बताने वाले भाजपा मीडिया प्रभारी को दरोगा ने बीच सड़क पर धुना, हंगामे के बाद लाइन-हाजिर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, आगरा: यूपी की ताजनगरी आगरा में आज एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश में आया। मामूली विवाद में भाजपा मीडिया प्रभारी ने एक दरोगा को अपना परिचय बताते हुए थोड़ा नरमी की उम्मीद क्या की, दरोगा ने सरेआम उसकी धुनाई कर डाली। ऐसे में भाजपा के इन मीडिया प्रभारी महोदय ने तत्काल अपने वरिष्ठ नेताओं को आपबीती बताई। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने संबंधित थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। अधिकारियों ने दरोगा को लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। आगरा के शाहगंज थाने का मामला  बताया जाता है कि मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है। वहां भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हेमेन्द्र तिवारी का कहना है कि वह पार्टी दफ्तर के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में साकेत चौराहे के पास एक मित्र मिल गया और वह सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके बात करने लगे। तभी एक किशोर की उनकी गाड़ी में टक्कर हो गई। इसपर मीडिया ...
बांदा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने दिखाई पद यात्रा को हरी झंडी

बांदा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने दिखाई पद यात्रा को हरी झंडी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीजेपी द्वारा शुरू की गई पद यात्रा को शनिवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडे ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर बांदा विधानसभा क्षेत्र के बिलगांव में प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एक-दूसरे के पूरक हैं। कहा कि ये सब समाज और देश के लिए घातक हैं। जिले के बिलगांव पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के घरों में बिजली पहुंचा रहे हैं, विकास को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर ये पार्टियां लोहिया और दलितों के नाम पर राजनीति कर रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास मोदी के नेतृत्व में ही संभव है। इसके बिना विकास नहीं हो सकता है। ये भी पढ़ेंः बांदा में कर्ज और बीमारी से परेशान होकर किसान ने लगाई फांसी इस मौके पर सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी और ब्रजे...
एसपी व एसओ-चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों समेत आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

एसपी व एसओ-चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों समेत आठ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः  अमेठी में एसपी व एसओ-चौकी इंचार्ज और चार सिपाहियों समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा होगा। हाईकोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज किया जा रहा है। इसमें एसपी कुंतल किशोर गहलौत समेत 8 पुलिस कर्मी आरोपी हैं। मामला उस वक्त का बताया का है जब एसपी कुंतल किशोर अमेठी के कप्तान थे। एसपी के अलावा थानाध्यक्ष मुसाफिरखाना पारसनाथ सिंह तथा चौकी इंचार्ज व चार सिपाही भी आरोपी हैं। पुराने मामले में कोर्ट का आदेश   एसपी समेत पुलिस टीम पर पशु तस्करी और अवैध खनन में आड़े आ रहे प्रधान पति को फर्जी मामले में फंसाने का आरोप है। साथ ही आरोप है कि पीड़ित को हत्या के प्रयास के तहत पीटा गया। इतना ही नहीं आरोप है कि पुलिस अधिकारी और टीम ने अधिवक्ता से थाने में मारपीट भी की थी। आरोप है कि एसपी कुंतल की शह पर थानेदार और पुलिसकर्मियों ने प्रधान पति को रातभर बुरी तरह से पीटा था। इ...
बिजनौर में बाइक से जा रहे पति-पत्नी और 2 साल के बच्चे की हादसे में मौत

बिजनौर में बाइक से जा रहे पति-पत्नी और 2 साल के बच्चे की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौर: जिले के थाना मंडावली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक दंपति और उनके दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा कार और बाइक की टक्कर से हुआ। बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई है। कार में सवार 3 लोग को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। पति हरिद्वार में करना था नौकरी    बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव उब्बनवाला के रहने वाले पति-पत्नी अपने दो साल के बच्चे के साथ बाइक से रोशनाबाद (हरिद्वार) जा रहे थे। पति वहां एक फैक्ट्री में काम करता था। पत्नी और बच्चे को लेकर वह काम पर लौट रहा था। ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार इसी दौरान रास्ते में भागुवाला पुलिस चौकी के पास जब ये लोग पहुंचे तो सामने से आ रही क...
तीसरे दिन रामकथा सुनने को खुरहंड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

तीसरे दिन रामकथा सुनने को खुरहंड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के खुरहंड में चल रही रामकथा के तीसरे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा। शुक्रवार को कथा वाचक एवं तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य से कथा सुनने को बड़ी संख्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान कथा वाचक रामभद्राचार्य ने कहा कि जो राम का भक्त नहीं है, वह कदापि मेरा नहीं हो सकता। तीन दिन से चल रही खुरहंड में रामकथा  उन्होंने कहा कि भगवान की महिमा को सुनकर सभी को ईश्वर का चिंतन करना चाहिए। साथ ही भगवान के दर्शन की अभिलाषा रखनी चाहिए। कथा वाचक ने कहा कि रामकथा सुनकर अंदर जो भाव प्रकट होते हैं और जो आंसू निकलते हैं। उनस व्यक्ति के सारे पाप स्वतः धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी घरों में रामायण होनी चाहिए। क्योंकि इसी से हिंदू धर्म आगे बढ़ेंगा। ये भी पढ़ेंः अगर मामला कोर्ट में है तो राममंदिर का नाम चुनावों में न ले भाजपा, वरना अध्यादे...
बांदा में कर्ज और बीमारी से परेशान होकर किसान ने लगाई फांसी

बांदा में कर्ज और बीमारी से परेशान होकर किसान ने लगाई फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक किसान ने बीमारी और कर्ज से तंग आकर फांसी लगा ली। 42 वर्षीय यह किसान कर्ज से डूबा हुआ था और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहा था। परिवार के लोगों का कहना है कि इसी लिए वह लंबे समय से मानसिक तौर पर बेहद परेशान था। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि किसान ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगाई है। पेट के कैंसर से थे परेशान, कर्ज का बोझ भी  यह घटना जिले के बबेरू तहसील के बिसंडा थाना के गांव लौली टीकामऊ की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह इंद्रपाल यादव (42) ने घर में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने शव टंगा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये भी पढ़ेंः खरीद न होने पर भड़के किसानों ने खरीद केंद्र पर ही जलाई फसल, सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी मृतक के बेटे धीर...
उन्नाव में मालगाड़ी से टकराए डंपर के परखच्चे उड़े, चालक-क्लीनर समेत 3 गंभीर रूप से घायल

उन्नाव में मालगाड़ी से टकराए डंपर के परखच्चे उड़े, चालक-क्लीनर समेत 3 गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: उन्नाव में आज एक बड़ा रेल हादसा हुआ। मिट्टी लादकर ले जा रहा एक डंपर रेलवे का बूम तोड़कर माल गाड़ी से जा टकराया। इससे डंपर के परखच्चे उड़ गए। वहीं रेल का इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। डंपर का चालक और क्लीनर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं एक वैन भी इस दौरान रेल और डंपर की चपेट में आ गई। गंगाघाट के सहजनी क्रासिंग की घटना   इस दौरान डंपर चालक और क्लीनर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ेंः आतंकी मसूद अजहर ने दी धमकी, राम मंदिर बनाया तो दिल्ली से काबूल तक लेंगे बदला वहां से उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घटना गंगाघाट कोतवाली के सहजनी क्रासिंग की है। बताते हैं कि घटना के बाद दिल्ली-कानपुर रेलवे रूट पूरी तरह से बाधित हो गया। जानकारी होते ही रेलवे और पुलिस के अलावा आरपीएफ के...
कानपुर में घर से लापता हुई महिला का शव दादानगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

कानपुर में घर से लापता हुई महिला का शव दादानगर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर के दादानगर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई जब महिला की तलाश करते हुए उनके पति रेलवे ट्रैक पर पहुंचे। वहां शव देखकर उन्होंने मोहल्ले व आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घर में बच्चा न होने को लेकर थीं परेशान  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि घर में कोई संतान न होने की वजह से महिला काफी परेशान रहती थीं। बताया जाता है कि दादानगर कच्ची बस्ती की रहने वाली लक्ष्मी पत्नी सुरेश घर से कहीं चली गई थीं। ये भी पढ़ेंः चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, रेलवे पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल सुबह जागने पर पति ने देखा तो पत्नी घर में नहीं थीं। परिवार के लोग उनको काफी तलाश रहे थे लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा था। इ...
आतंकी मसूद अजहर ने दी धमकी, राम मंदिर बनाया तो दिल्ली से काबूल तक लेंगे बदला

आतंकी मसूद अजहर ने दी धमकी, राम मंदिर बनाया तो दिल्ली से काबूल तक लेंगे बदला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर जहां मांग तेज हो रही है वहीं दूसरी ओर इस्लामिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने भारत को इसे लेकर धमकी दी है। मीडिया रिपोर्टों की माने तो इस आतंकी संगठन के सरगना मसूद अजहर ने राममंदिर और बाबरी मस्जिद पर 9 मिनट का आडियो जारी किया है। जैश-ए-मोहम्मद ने आडियो जारी कर दी धमकी  इस आडियो में भारत को धमकी दी गई है कि अगर राममंदिर बनाया गया तो नई दिल्ली से लेकर काबुल तक कहर बरपाया जाएगा। मुसलमान लड़के इसका बदला लेंगे और और इसके लिए तैयार भी बैठे हैं। ये भी पढ़ेंः आयोध्या पहुंचे उद्धव ने भरी हुंकार, बोले- श्रेय नहीं बल्कि आयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तारीख दे सरकार बताया जा रहा है कि इस आडियो में आतंकी सरगना मसूद ने यह भी कहा है कि राम मंदिर के नाम पर हिंदू त्रिशूल लेकर इकट्ठा हो रहे हैं और हमारे मुसलमान भाइयों को डरा रहे हैं। कहा, ...
उन्नाव पहुंचीं राज्यमंत्री स्वाति सिंह बोलीं, अन्नदाता की राह आसान बनाती हैं सड़कें

उन्नाव पहुंचीं राज्यमंत्री स्वाति सिंह बोलीं, अन्नदाता की राह आसान बनाती हैं सड़कें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः किसानों की तरक्की में सड़कों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है सड़कें न केवल लोगों को आवागमन की सुविधा मुहैया कराती हैं बल्कि किसान अपनी फसलों को वाजिब दाम पाने के लिए आसानी से मंडियों तक पहुंच पाते हैं। ये बाते कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहीं। सोहरामऊ-जैतीपुर मार्ग का किया शिलान्यास  श्रीमति सिंह विकासखंड नवाबगंज के सोहरामऊ-जैतीपुर मार्ग से रहीमनगर पड़ियाना मार्ग के शिलान्यास के लिए यहां आईं थीं। मंत्री ने कहा कि सड़कों का विकास में बड़ा योगदान होता है क्योंकि सड़कें ही आवागमन का साधन मुहैया कराती हैं। ये भी पढ़ेंः उन्नाव में लखनऊ हाइवे पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, कानपुर के एक युवक समेत दो की दर्दनाक मौत उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ और सबका विकास की नीति के तहत विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को बेहत...