Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

कानपुर के शहीद बेटे दीपक पांडे को अंतिम विदाई देने को उमड़ा जनसैलाब…

कानपुर के शहीद बेटे दीपक पांडे को अंतिम विदाई देने को उमड़ा जनसैलाब…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः कश्मीर के बड़गांव में इंडियन एयर फोर्स के हैलीकाप्टर के क्रैश होने की घटना में शहीद हुए कानपुर के बेटे दीपक पांडे को बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शहर के चकेरी क्षेत्र के मंगला विहार निवासी शहीद दीपक इंडियन एयर फोर्स में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। उनको अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा। भाजपा नेता भी रहे अंतिम यात्रा में इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व मंत्री सतीश महाना भी पहुंचे। इससे पहले चकेरी एयरपोर्ट पर एयरफोर्स के अफसरों और परिवार वालों के साथ शहर के गणमान्य लोगों ने भी शहीद दीपक को श्रद्धांजलि दी। इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर परिजन फफककर रोने लगे। वहां मौजूद लोगों में हर किसी की आंखें नम थीं। लोगों ने किसी तरह उनके परिजनों को संभाला। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार होगा...
अभिनंदन के ‘अभिनंदन’ को सारे देश की नजर वाघा पर, आज पाकिस्तान करेगा रिहा

अभिनंदन के ‘अभिनंदन’ को सारे देश की नजर वाघा पर, आज पाकिस्तान करेगा रिहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज का दिन देश के लिए खुशी से भरा है, सभी की निगाहें वाघा बार्डर पर हैं। आज हिंदुस्तान के जांबाज पायलट विंग कमांडर अभिनंदन देश लौट रहे हैं। भारत और अंतरराष्ट्रीय दवाब के चलते पाकिस्तान को भारतीय पायलट अभिनंदन को 30 घंटे के भीतर रिहा करना पड़ा। खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बात की पाक संसद में घोषणा भी कर दी है। इसके साथ ही पूरा भारत अपने जांबाज पायलट अभिनंदन के इंतजार में है। पंजाब के सीएम समेत कई मंत्री पहुंचेंगे स्वागत के लिए  इस मौके पर पायलट अभिनंदन के स्वागत के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, वायुसेना के बड़े अफसर और कई मंत्री बाघा बॉर्डर पर अभिनंदन का स्वागत करने पहुंचेंगे। अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि वह पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और वह वर्तमान में अमृतसर में हैं और पता चला है कि पाकिस्तान सरकार ने वाघ...
बांदा में भाजपा नेता के होटल से महिला का लाखों की नगदी-जेवर भरा बैग चोरी, मचा हड़कंप

बांदा में भाजपा नेता के होटल से महिला का लाखों की नगदी-जेवर भरा बैग चोरी, मचा हड़कंप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में गुरुवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब एक भाजपा नेता के होटल से लाखों की नगदी-जेवर से भरा महिला का बैग चोरी हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब होटल में एक सगाई कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं और मेहमान आ चुके थे। इन्हीं मेहमानों में शामिल एक महिला का बैग चोरों ने मौका पाकर चोरी कर लिया। हांलाकि महिला का कहना है कि उनको होटल के ही किसी स्टाफ पर चोरी का शक है। वहीं दूसरी ओर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताते चलें कि भाजपा नेता के इसी होटल में कुछ समय पहले बड़ा जुआ भी पकड़ा जा चुका है। चोरी की छानबीन में जुटी पुलिस बताते हैं कि हमीरपुर जिले के रीनव निवासी आरके तिवारी की पत्नी संध्या तिवारी आज गुरुवारको बांदा में अपने देवर अरुण की बेटी की सगाई समारोह में शामिल होने आईं थीं। कार्यक्रम बांदा के छावनी मुहल्ले में होटल तुलसी स्वरूप में...
बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

बांदा में अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्र की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गुरुवार को हुए हादसे में एक ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। इस दौरान एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती  बताया जाता है कि अतर्रा कस्बे के सुदामापुरी मोहल्ला निवासी मुकेश (12)  पुत्र प्रेमा वर्मा गुरुवार सुबह पड़ोसी दोस्त लवलेश (14)  पुत्र सिपाही लाल के साथ साइकिल से बाजार जा रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान कस्बे में बिसंडा रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने साइकिल को रौंद दिया। इससे दोनों बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ये भी पढ़ेंः उन्नाव में दर्दनाक हादसाः घर से हंसी-खुशी निकले पति-प...
बांदा में अधिवक्ताओं ने प्रथम राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद को पुुण्यतिथि पर किया याद

बांदा में अधिवक्ताओं ने प्रथम राष्ट्रपति डा राजेंद्र प्रसाद को पुुण्यतिथि पर किया याद

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज,बांदाः आज वकीलों ने डा. राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्य स्मृति में माला पहनायी जिसमें अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्यगण। बताया कि आज अधिवक्ता परिषद के अस्थाई कार्यालय पर डा. राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि मनाई गई। बड़ी संख्या में मौजूद रहे अधिवक्ता  इस मौके पर अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, रजनीश मोहन श्रीवास्तव, महासचिव उमाशंकर पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परिहार, विमल सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, जयप्रकाश साहू, सुनील कुमार गुप्ता, रामप्रकाश शिवहरे, बृज मोहन सिंह, अरूण कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।  ये भी पढ़ेंः एयरस्ट्राइक के वक्त हुआ बच्चे का जन्म, सैनिक परिवार में मां-बाप ने नाम रखा मिराज सिंह   ...
बांदा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से चौकीदार की मौत 

बांदा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से चौकीदार की मौत 

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  बीती रात जिले के तिंदवारी कस्बे में एक चौकीदार की हादसे में मौत हो गई। बताते हैं कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब चौकीदार खाना खाकर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। चौकीदार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। ग्रामीणों ने की घायलों की मदद   बताते हैं कि बीती रात पैलानी निवासी चौकीदार राजेश (40)  अपने घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। वहां ग्रामीणों ने दौड कर मदद की और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके दो बेटे और पांच बेटियां हैं। परिवार में उनकी मौत से कोहराम मचा है। ये भी पढ़ेंः बांदा में बाइक...
पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेगा पाकिस्तान, पाक प्रधानमंत्री इमरान का संसद में ऐलान, काम आया दवाब

पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेगा पाकिस्तान, पाक प्रधानमंत्री इमरान का संसद में ऐलान, काम आया दवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। ऐसे में एक अच्छी खबर यह आ रही है कि भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान कल यानि शुक्रवार को रिहा करेगा। यह बात खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वहां की संसद में कही है। दरअसल, भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित रिहाई को लेकर पाकिस्तान पर भारत का दबाव पूरी तरह से काम आया है। इसी दवाब के चलते पाकिस्तान ने पायलट अभिनंदन को छोड़ने की घोषणा की है। इमरान ने कहा है कि पायलट अभिनंदन को शुक्रवार को भारत भेज दिया जाएगा। भारत ने अपना रखा था सख्त रुख   मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की संसद में इमरान ने कहा है कि हिंदुस्तान का पायलट हमने पकड़ा हुआ है। कहा कि हम शांति दिखाते हुए उसे कल हिंदुस्तान को सौंप देंगे। इमरान ने यह भी कहा है कि कल उन्होंने हिंदुस्तान के पीएम नरेंद्र मोदी से ब...
बेनजीर की भतिजी फातिमा भुट्टो ने की भारतीय पायलट अभिनंदन की सुरक्षित रिहाई की मांग

बेनजीर की भतिजी फातिमा भुट्टो ने की भारतीय पायलट अभिनंदन की सुरक्षित रिहाई की मांग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की 'सुरक्षित' रिहाई की मांग भारत में ही नहीं बल्कि सीमा पार के कुछ नेक दिल लोग भी कर रहे हैं। इन्हीं अच्छे लोगों में हैं पाकिस्‍तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा भुट्टो। फातिमा खान एक लेखिका हैं और उन्होंने अमेरिका के अखबार न्यूयार्क टाइम्स में लेख लिखा है। इस लेख के जरिये फातिमा ने इमरान सरकार से मांग की है कि भारतीय पायलट अभिनंदन को तुरंत रिहा करे। उन्होंने कहा है कि उनकी पीढ़ी के युवा पाकिस्‍तानी, भारतीय उपमहाद्वीप में शांति चाहते हैं। इसलिए पाकिस्‍तान को चाहिए कि वह विंग कमांडर अभिनंदन की सुरक्षित और जल्द रिहाई सुनिश्चित करे। कहा, अनाथों का उप महाद्वीप नहीं बनना बताते चलें कि फातिमा, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों के भाई मुर्तजा की बेटी हैं। अपने लेख में फातिमा ने ल...
भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम कर रहे मध्यस्थता, जल्द आएगी अच्छी खबर

भारत-पाक तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, हम कर रहे मध्यस्थता, जल्द आएगी अच्छी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत और पाकिस्तान के भी इस समय हालात बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। युद्ध जैसे हालात हैं। तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिका के राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की तरफ से एक अच्छी खबर आ रही है और दोनों देशों के बीच तनाव जल्द से जल्द खत्म हो सकता है। वियतनाम के हनोई में ट्रंप यह बात कही है। इतना ही नहीं अमेरिका का दावा है कि वह इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ट्रंप बोले, सदियों से चल रहा तनाव होगा दूर  ट्रंप ने कहा है कि उम्मीद है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सदियों से चला आ रहा यह तनाव जल्द खत्म होगा। बताते चलें कि बुधवार रात देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पाम्पियो से बात की थी। बताते हैं कि दोनों की बातचीत में यह तय हुआ था कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जो एक्श...
भारत के साथ आए अमेरिका-फ्रांस और ब्रिटेन, यूएन में आतंकी मसूद के खिलाफ लाए प्रस्ताव

भारत के साथ आए अमेरिका-फ्रांस और ब्रिटेन, यूएन में आतंकी मसूद के खिलाफ लाए प्रस्ताव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आतंक के खिलाफ युद्ध में पुलवामा आतंकी हमले के बाद अब भारत के साथ अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन भी खड़े हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने बुधवार को प्रस्ताव दिया है जिसमें कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ कार्रवाई करे। साथ ही उसके आका मसूद अजहर को ब्लैकलिस्ट करते हुए उसपर कड़े प्रतिबंध लगाए। चीन अड़ाता रहा है अड़ंगा  हांलाकि, जैसा कि पहले होता रहा है, अबकी बार भी इस प्रस्ताव पर चीन द्वारा विरोध की आशंका है। इससे पहले भी सुरक्षा परिषद की इस्लामिक स्टेट और अलकायदा प्रतिबंध समिति को 2016 और 2017 में आतंकी मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने से रोक दिया था। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः सिर्फ 21 मिनट में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैंप किए तबाह&nbs...