Wednesday, August 19सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

गुजरात के तीन आलू किसानों के खिलाफ अदालत पहुंची पेप्सिको इंडिया

गुजरात के तीन आलू किसानों के खिलाफ अदालत पहुंची पेप्सिको इंडिया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेत किसान, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः खाद्य और पेय पदार्थ बनाने वाली अमेरिकी कंपनी पेप्सिको इंडिया ने गुजरात के तीन किसानों के खिलाफ आलू के एक खास किस्म की खेती कराने को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी का दावा है कि ये किसान अवैध रूप से आलू की जिस खास किस्म को उगा और बेच रहे हैं, उसका अधिकार विशेष तौर पर कंपनी के पास है। यह मामला पिछले हफ्ते का है। कंपनी का दावा है कि उसके उत्पाद लेज चिप्स बनाने के लिए इस खास किस्म के आलू को उगाने का अधिकार सिर्फ उसके पास है। ये किसान अवैध रूप से आलू उगा रहे हैं। फिलहाल 26 अप्रैल तक लगी तीनों किसानों पर रोक   टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक व्यावसायिक अदालत प्लांट वैराइटी रजिस्ट्री ने हरिभाई पटेल, छबीलभाई पटेल और विनोद पटेल नाम के किसानों पर 26 अप्रैल तक के लिए आलू की इस खास किस्म को उगाने और बेचने पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं अदालत ने तीनों किसानों स...
बांदा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की असमायिक मौत से परिवारों में कोहराम

बांदा में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की असमायिक मौत से परिवारों में कोहराम

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः गेहूं की कटाई करने जा रहे मजदूर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक की देर रात पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि पहले पुलिस को मृतक की पहचान करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद उसकी पहचान संभव हो सकी। बताया जाता है कि अतर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नगनेधी निवासी मातादीन (32) कुशवाह अपनी मां के कल्ली देवी के साथ रहता था। रविवार सुबह वह घर से गेहूं काटने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद दोपहर को उसकी मां खेत पर बेटे को खाना देने गई, लेकिन वह नहीं मिला। घर से खेत पर फसल काटने गया था, बाद में मिला शव   आसपास के खेतों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में पुलिस को गांव के बाहर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली तो वहां छानबीन को पहुंची। बाद में मृतक की पहचान मातादीन के रूप में हुई। पुलिस ने छानबीन शुर...
इंजीनियर पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों की कर डाली हत्या, वीडियो भेजकर खुद दी जानकारी..

इंजीनियर पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों की कर डाली हत्या, वीडियो भेजकर खुद दी जानकारी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः शहर से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आ रही है। शहर के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 मासूम बच्चों की गलारेत कर हत्या कर दी। इस व्यक्ति ने पहले अपनी निजी स्कूल में शिक्षिका पत्नी अंशुबाला (32) की हत्या की। इसके बाद 5 साल के बेटे परमाश तथा 4 साल के जुड़वा बच्चे बेटी आकृति और आरव की गला रेतकर हत्या कर दी। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला है इंजीनियर   बताते हैं कि हत्या के बाद हत्यारे ने पत्नी के भाई को फोन किया। उससे कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद वह मौके से गायब हो गया। सूचना मिलने पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। यह वारदात ज्ञानखंड-4 के फ्लैट नंबर एसएफएल- 75बी में हुई। हत...
बांदा से कानपुर आने-जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन दो दिन के लिए निरस्त

बांदा से कानपुर आने-जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन दो दिन के लिए निरस्त

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा से कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए खबर है कि इंटरसिटी ट्रेन दो दिन के लिए रद्द कर दी गई है। ऐसे में कानपुर जाने के लिए इंटरसिटी ट्रेन से तैयारी कर रहे लोगों को अपना प्लान बदलना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव रेलवे द्वारा हाल ही में कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण किया गया है। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी  रेलवे इलाहाबाद, के जनसंपर्क अधिकारी सुनील गुप्ता की ओर से जानकारी दी गई है कि गाड़ी संख्या 22442/22441 इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 और 23 अप्रैल को निरस्त रहेगी। ऐसे में बांदा से चित्रकूट और कानपुर आने और जाने वाले लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ेंः इंजीनियर पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों की कर डाली हत्या, वीडियो भेजकर खुद दी जानकारी.....
तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, अन्य हादसे में 15 घायल

तेज रफ्तार बुलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, अन्य हादसे में 15 घायल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। यह हादसा बांदा-बबेरू मार्ग पर हुआ। एक अन्य हादसे में बुलेरो पलटने से 10 लोगों के घायल होने की सूचना आ रही है। बताया जाता है कि शहर के कालूकुआं निवासी राधेश्याम (55) पुत्र सुखदेव विश्वकर्मा रविवार सुबह स्कूटी से मुरवल गए थे। वहां से लौटकर घर आ रहे थे कि इसी दौरान बांदा-बबेरू मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने उनको सामने से टक्कर मार दी। सेवानिवृति के बाद बिजली विभाग में बन गए थे बड़े बाबू   टक्कर इतनी तेज थी कि पूर्व फौजी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भागने की कोशिश कर रहे बुलेरो सवार चालक को वाहन समेत ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया। बताते हैं कि मृतक फौज से सेवानिवृत के बाद वर्तमान में बिजली विभाग में नौकरी कर रहे थे और बड़े बाबू के पद पर तैनात थे। बताते हैं कि राधेश्याम मूल रूप से महोखर गांव के ...
बांदा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, पिता स्वास्थकर्मी, मां खनिज विभाग में तैनात

बांदा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत, पिता स्वास्थकर्मी, मां खनिज विभाग में तैनात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के खाईंपार मुहल्ले में एक प्राइवेट महिला स्वास्थ कर्मचारी की संदिग्ध हालत में आग से जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर घटना को पारिवारिक कलह के रूप में देखा जा रहा है। हांलाकि मायके वालों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह पुलिस को कोई तहरीर देंगे। वहीं मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि विवाहिता ने खुद आग लगाकर जान दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, विवाहिता के पति से पूछतांछ की जा रही है। फरवरी 2012 में हुई थी शादी, डेढ़ का बेटा है अभि बताया जाता है कि खाईंपार मुहल्ले में रहने वाले सुशील वर्मा की पत्नी अर्चना (26) ने आज रविवार सुबह करीब 6 बजे घर की उपरी मंजिल में बने खपरैलदार कमरे में आग से जलकर मौत हो गई। अर्चना के ससुर शिवगोपाल ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे अर्चना ने घर के उपरी मंजिल पर बने खपरैल वाले कमरे में खुद...
श्रीलंका में सिलसिलेवार हुए आठ बम धमाकों में 158 की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल

श्रीलंका में सिलसिलेवार हुए आठ बम धमाकों में 158 की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका में सिलसिलेवार बम धमाकों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। धमाके 3 चर्च और 3 होटलों में हुए हैं जिनसे 158 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल होने की सूचना आ रही है। धमाकों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है और कहा है कि इस बर्बरतापूर्ण कृत्य के लिए कोई जगह नहीं। मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार दोपहर दो और बम धमाके हुए हैं। इनमें दो लोगों की मौत हो गई है। दहशतगर्दों ने चर्च और होटलों को बनाया निशाना  सुबह से लगातार हुए कुल 8 बम धमाकों में अबतक 158 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बताते हैं कि श्रीलंका के समय के अनुसार आज सुबह 8.45 पर यह धमाके हुए। राजधानी कोलंबो के कोचचिकड़े में स्थित सेंट एंथोनी चर्च और नेग...
फिल्म के बाद पीएम मोदी को वेब सिरीज पर भी आयोग का झटका, तत्काल हटाने के निर्देश..

फिल्म के बाद पीएम मोदी को वेब सिरीज पर भी आयोग का झटका, तत्काल हटाने के निर्देश..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक पर रोक लगाने के बाद चुनाव आयोग ने अब उनसे जुड़ी वेब सिरीज पर भी झटका पीएम को दिया है। नवभारत टाइम्स में छपे संबंधित समाचार में लिखा है कि चुनाव आयोग ने वेब सिरीज़ को रिलीज कर रहे 'इरॉस नाउ' को नोटिस दिया है। साथ ही इसे तत्काल प्रभाव से हटाने को कहा है। खबर में लिखा है कि चुनाव आयोग ने एक आदेश दिया है। इस आदेश में कहा है कि 'हमारे संज्ञान में आया है कि 'मोदी-जर्नी आफ ए कॉमन मैन' के पांच एपिसोड आपके प्लैटफॉर्म पर हैं। आयोग ने दिया  'इरॉस नाउ' को नोटिस, तत्काल संबंधित सामग्री हटाने के निर्देेश    निर्देशों में कहा कि 'आपको इसके ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को रोकने तथा संबंधित सभी सामग्री हटाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।' बताते चलें कि इसी तरह पीएम मोदी पर आधारित बायॉपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर भी चुनाव आयोग ने रोक लगा दी थी। इस फिल्म को लेकर क...
पश्चिम बंगाल के चुनाव अधिकारी ने दिया राजनीतिक बयान, ममता ने हटाने की मांग की

पश्चिम बंगाल के चुनाव अधिकारी ने दिया राजनीतिक बयान, ममता ने हटाने की मांग की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः बंगाल के चुनाव अधिकारी ने तमाम नियमों को दरकिनार करते हुए राजनीतिक बयान देते हुए बंगाल की तुलना 10 साल पुराने बिहार से कर दी है। इसके बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने उक्त चुनाव अधिकारी को तुरंत हटाने की मांग की है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी इस खबर में लिखा है कि कोलकाता में पत्रकारों के साथ बात करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी अजय वी नायक ने कहा कि 'पश्चिम बंगाल की मौजूदा हालत 10 से 15 साल पुराने बिहार जैसी है।' पत्रकारों के साथ वार्ता में दिया था बयान  अखबार लिखता है कि चुनाव अधिकारी ने यह भी कहा है कि, '10 से 15 साल पहले बिहार में चुनाव के वक्त सिर्फ केंद्रीय सुरक्षाबल होते थे अब बंगाल में भी वैसे ही हालात हैं क्योंकि लोगों का राज्य पुलिस से भरोसा उठ गया है।'  चुनाव अधिकारी के इस बयान से हड़कंप मच गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में सियासी पारा उपर चढ़ गया है। ऐसे मे...
..राहुल गांधी ने कहा, राफेल मामले में जेल जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

..राहुल गांधी ने कहा, राफेल मामले में जेल जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी राफेल मामले में जेल जा सकते हैं। हिंदुस्तान टाइम्स ने इसे एक्सक्लूसिव ख़बर के तौर पर प्रकाशित किया है। खबर में लिखा है कि शुक्रवार को सूरत-बेलगाम की हवाई यात्रा के वक्त 'हिन्दुस्तान' से एक्सक्लूसिव बातचीत में राहुल गांधी ने यह बात कही है। एक सवाल के जवाब में बोले राहुल.. बताया जाता है कि हिंदुस्तान दैनिक के संवाददाता ने राहुल से पूछा कि 'प्रधानमंत्री मोदी ने अपने साक्षात्कार में मुझसे कहा था कि उन्होंने तो राफ़ेल के मामले में सारी बातें बता दीं, आप लोग उनसे (राहुल) क्यों नहीं पूछते कि आरोपों का सबूत क्या है। मोदी ने कहा कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी राफ़ेल सौदे की वैधता पर मुहर लगा चुका है।' इस संबंध में पूछने पर राहुल ने यह बात कही। ये भी पढ़ेंः राफेल डील पर सुप्रीमकोर्ट से मोदी सरकार को बड़ा झटका, फिर से...