Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर में पालिकाध्यक्ष-ईओ के बीच तीखी तकरार, गाली-गलौच-धमकियों के बाद बोर्ड की बैठक स्थगित

सीतापुर में पालिकाध्यक्ष-ईओ के बीच तीखी तकरार, गाली-गलौच-धमकियों के बाद बोर्ड की बैठक स्थगित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिला मुख्यालय पर नगर पालिका बोर्ड की बैठक हंगामे और गाली-गलौच के बीच गुजरी। इस दौरान पूर्व नगर विधायक एवं मौजूदा सपा पालिकाध्यक्ष राधेश्याम जयसवाल ने शहर में सफाई और दूसरे विकास कार्यों को ईओ पर काम में लापरवाही का आरोप लगाया। ईओ ने भी पूर्व सपा विधायक एवं सपा के पालिकाध्यक्ष की बात का विरोध किया। इसपर पालिकाध्यक्ष जयसवाल ने ईओ को जमकर लताड़ा और नौबत गाली-गलौच, धमकियों तक पहुंच गई। बैठक में जमकर हंगामा हुआ। ईओ को धमिकयां मिलने लगीं। पूर्व विधायक और ईओ निहालचंद्र के बीच जमकर तकरार भी हुई। पूरी बैठक शोरगुल और हंगामे की भेंट चढ़ गई। बाद में बैठक को बीच में ही स्थगित कर दिया गया। ...
राजधानी में झमाझम बरसात से हर तरफ बस पानी ही पानी

राजधानी में झमाझम बरसात से हर तरफ बस पानी ही पानी

Feature, Today's Top four News, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में बीते 3 दिनों से हो रही झमाझम बरसात से जलभराव के हालात पैदा हो गए हैं। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कों पर जलभराव के बीच गाड़ियां चलती दिखाई दे रही हैं। सड़कों पर जलभराव के बीच लोगों को दिक्कतें भी हो रही हैं लेकिन लोग इसको इंजाय भी कर रहे हैं। कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। लोग किसी तरह पानी निकाल रहे हैं। कुछ इलाकों में दफ्तरों में भी जलभराव हुआ है। पुलिस थाने भी इससे अछूते नहीं हैं। लोगों को इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। उधर, लखनऊ के गाजीपुर थाने में भी जलभराव की जानकारी मिली है। अधिकारियों के बैठने वाली जगहों पर पानी भर गया है। कई जगहों पर जलभराव समस्या का कारण बनता जा रहा है।    ...
उन्नाव में फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर टैंक में गिरा, बचाने उतरे दो समेत तीनों की जहरीली गैस से मौत

उन्नाव में फैक्ट्री में काम कर रहा मजदूर टैंक में गिरा, बचाने उतरे दो समेत तीनों की जहरीली गैस से मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: राजधानी से सटे उन्नाव जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कपड़ों को रंगने वाली एक फैक्ट्री में तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक मजदूर रंग घोलने के टैंक में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दो और मजदूर टैंक में उतरे। बताते हैं कि वे दोनों भी जहरीली गैस का शिकार हो गए। तीनों मजदूरों की उसी में डूबकर मौत हो गई। घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। बताया जाता है कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फैक्ट्री में काम वैध रूप से हो रहा था या अवैध रूप से मजदूरों से काम कराया जा रहा था। या किसी की लापरवाही से तो हादसा नहीं हुआ। ...
लाइव फायरिंगः सीतापुर में दंबगों और प्रधान भाई के बीच चलीं गोलियां, गांव में दहशत

लाइव फायरिंगः सीतापुर में दंबगों और प्रधान भाई के बीच चलीं गोलियां, गांव में दहशत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, सीतापुरः भैंस निकालने को लेकर हुए विवाद में सीतापुर जिले के तालगांव थाना क्षेत्र में जमकर गोलियां चलीं। दो पक्षों की ओर से हुई इस गोलीबारी की घटना का लाइव वीडियो भी वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बताया जाता है कि तालगांव के कंजा शरीफपुर के प्रधान के इसरार के भाई इसलाम का भैंस निकालने को लेकर गांव के ही अनीस, हसीब और मोइन पुत्रगण कमरूद्दीन आदि से विवाद हो गया था। यह विवाद उस समय हुआ था जब वह अपनी भैंस को नहलाकर लौट रहा था। रास्ते में विपक्षी लोग उसके प्रधान भाई को गालियां दे रहे थे। गालियां देते सुनकर भाई इस्लाम ने विरोध किया तो बात बढ़ गई। इस बीच अनीस लाइसेंसी रायफल, मोबीन लाइसेंसी बंदूक लेकर निकल आए। इन लोगों ने तमंचे से गोली चला दी। सूत्र बताते हैं कि प्रधान पक्ष ...
पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से रेप, आरोपी की तलाश में पुलिस

पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से रेप, आरोपी की तलाश में पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में एक पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। फार्म हाउस पर तैनात चौकीदार ने महिला से तंत्र-मंत्र की आड़ पर दुष्कर्म किया है। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।  पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर काम करने वाले चौकीदार ने तंत्र-मंत्र की आड़ में की वारदात   बताते हैं कि बिल्हौर थाना के एक गांव के एक किसान की पत्नी काफी दिनों से बीमार थी। कुछ लोगों के कहने पर बसपा के पूर्व एमएलसी अशोक कटियार के फार्म हाउस के चौकीदार के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। वहां आरोपी जाकिर ने पति को अगरबत्ती देकर बाहर रोक दिया। अंदर ले जाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पहले तो डर के कारण पत्नी ने कुछ नहीं बताया लेकिन घर पहुंचकर उसने पति से आपबीती सुनाई। ये भी पढ़ेंः ...
एलटी ग्रेड की परीक्षा में प्रदेशभर में साल्वर गैंग सदस्यों समेत 51 गिरफ्तार, एसटीएफ को कामयाबी

एलटी ग्रेड की परीक्षा में प्रदेशभर में साल्वर गैंग सदस्यों समेत 51 गिरफ्तार, एसटीएफ को कामयाबी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्कः यूपी एसटीएफ की इलाहाबाद यूनिट ने एक बड़े साल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया है। सूबे में रविवार को एलटी ग्रेड की सहायक अध्यापक की भर्ती परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने 51 लोगों को दबोचा है। पकड़े गए लोगों में साल्वर गैंग का सरगना ओम सहाय के साथ ही साल्वर व कुछ अभ्यर्थी शामिल हैं। एसटीएफ के हत्थे चढ़ा साल्वर का बड़ा गैंग, 51 गिरफ्तार, मोबाइल, एडमिट कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम जैसी चीजें बरामद  एक आफिसर ने बताया है कि यह गैंग कई अन्य परीक्षाओं में सॉल्वर बैठाकर परीक्षार्थियों से मोटी रकम वसूलने का काम कर रहा था। इन पर एसटीएफ की काफी पहले से नजर थी बस मौके की तलाश थी। आज एलटी ग्रेड की परीक्षा के दौरान अलग-अलग केंद्रों से सभी को धर दबोचा गया। साल्वर गैंग के सदस्यों के पास से 13 मोबाइल, एडमिट कार्ड, 12 पैन कार्ड, छह एटीएम कार्ड, 2 आधार और 15 हजार नगद बरामद किए गए हैं। थाना कर्...
डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला

डीजीपी मुख्यालय में फर्जीबाड़ा, फर्जी हस्ताक्षर पर दो दरोगाओं का तबादला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः फर्जीबाड़ा हर जगह जारी है। फिर चाहे पुलिस मुख्यालय ही क्यों न हो। जालसाज अपनी हरकतों से बिल्कुल बाज नहीं आते है। राजधानी लखनऊ में सूबे के पुलिस मुख्यालय में जालसाजी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पूर्व में यहां एसएसपी वाराणसी रहे आर.के. भारद्वाज के फर्जी दस्तखत से फर्जी लेटर पर दो दरोगाओं के तबादला कर दिया गया। बताया जाता है कि एसएसपी वाराणसी के फर्जी डीओ लेटर पर दो दरोगाओं के तबादले हो भी गए हैं। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब स्थापना विभाग में तैनाती के लिए पहुंचा। बताते हैं कि जिस अधिकारी के नाम का फर्जी पत्र बना था जब वह स्थापना विभाग में तैनाती को पहुंचा तो मालूम हुआ कि यह तबादला तो फर्जी पत्र पर हुआ है। ये भी पढ़िएः बांदा में नकली एसपी के साथ असली सिपाही गिरफ्तार, पिस्टल, 23 कारतूस और इनोवा गाड़ी बरामद बाद में ऐसा एक और मामला पकड़ा गया। डीजीपी ...
उन्नाव गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर

उन्नाव गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और गोताखोर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः जाजमऊ स्थित गंगापुल से कूदकर एक युवक ने जान देने का प्रयास किया है। युवक ने गंगापुल से नीचे छलांग लगा दी है। युवक कानपुर के रनिया का रहने वाला बताया जा रहा है। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी सूचना मिलने पर जाजमऊ चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचे हैं। बताया जाता है कि पुलिस ने गोताखोरों को गंगा में युवक को तलाशने के नाम में लगाया है। युवक के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।...
यूनिवर्सिटीः मास्टर इन फाइन आर्ट को मिलेगा नए कोर्स का तोहफ़ा

यूनिवर्सिटीः मास्टर इन फाइन आर्ट को मिलेगा नए कोर्स का तोहफ़ा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट में अगले एकेडमिक सेशन से पीजी में पेंट मेकिंग का नया कोर्स शुरू किया जाएगा। इस पर बीओएस की मुहर लग गई है। इसको लेकर अहम बात यह है कि मास्टर इन फाइन आर्ट यूपी के मात्र 6 यूनिवर्सिटी में चल रहे हैं। यूजी लेवल के सिलेबस में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। 15 सीट पर मिलेगा एडमिशन  इसको लेकर बताया गया है कि मास्टर ऑफ फाइन आर्ट के कोर्स में उन्हीं छात्रों को एडमिशन मिलेगा, जिन्होंने बेचलर ऑफ फाइन आर्ट की डिग्र्री हासिल की होगी। पेंट मेकिंग कोर्स में 15 सीट पर स्‍टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा। बन गया है एनिमल हाउस  यह जानकारी इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट के हेड डॉ. ब्रजेश कटियार ने दी। सीएसजेएमयू के एकेडमिक सेंटर में शनिवार को तीन सब्जेक्ट की बीओएस कॉल की गई थी। फार्मेसी संस्थान के हेड डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि सीएस...
मत करिएगा, 4 या 5 अगस्त को कानपुर-लखनऊ का ट्रेन का सफर प्लान, होगी मुश्किल

मत करिएगा, 4 या 5 अगस्त को कानपुर-लखनऊ का ट्रेन का सफर प्लान, होगी मुश्किल

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः खबर मिली है कि कानपुर-लखनऊ खंड में सोनिक स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने की वजह से 4 व 5 अगस्त को कानपुर-लखनऊ रूट की कई ट्रेनों को कैंसिल, शार्ट टर्मिनेट व रूट डायवर्ट किया जाएगा। इससे यात्रियों को विभिन्न असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। 5 अगस्त को ये ट्रेनें होंगी कैंसिल  झांसी-लखनऊ इंटरसिटी अप व डाउन, लखनऊ-आगरा कैंट अप व डाउन, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी अप व डाउन, फैजाबाद-कानपुर अनवरगंज इंटरसिटी अप व डाउन, झांसी-लखनऊ पैसेंजर अप व डाउन, कानपुर लखनऊ मेमू ट्रेन नंबर 64203, 64204, 64206, 64213, 64214, 64252, 64253, 64254, 64257, 64205, 64207, 64210, 64212 कैंसिल रहेंगी। ये ट्रेनें हुईं शार्ट टर्मिनेट   उत्सर्ग एक्सप्रेस छपरा से फर्रुखाबाद तक यह ट्रेन 4 अगस्त को लखनऊ तक ही आएगी. उत्सर्ग एक्सप्रेस फर्रुखाबाद-छपरा तक यह ट्रेन लखनऊ से ही 5 ...