Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

पूर्व बसपा विधायक के फार्म हाउस पर महिला से रेप, आरोपी की तलाश में पुलिस

प्रतिकात्मक फोटो।

पूर्व विधायक के फार्म हाउस पर काम करने वाले चौकीदार ने तंत्र-मंत्र की आड़ में की वारदात 

बताते हैं कि बिल्हौर थाना के एक गांव के एक किसान की पत्नी काफी दिनों से बीमार थी। कुछ लोगों के कहने पर बसपा के पूर्व एमएलसी अशोक कटियार के फार्म हाउस के चौकीदार के पास झाड़-फूंक कराने पहुंची थी। वहां आरोपी जाकिर ने पति को अगरबत्ती देकर बाहर रोक दिया। अंदर ले जाकर पत्नी के साथ दुष्कर्म कर डाला। पहले तो डर के कारण पत्नी ने कुछ नहीं बताया लेकिन घर पहुंचकर उसने पति से आपबीती सुनाई।

ये भी पढ़ेंः झांसी में नाबालिग से तांत्रिक ने की दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने पहुंचकर बचाई इज्जत

महिला का आरोप है कि लाइट बंद कराकर जाकिर ने उसके साथ चारपाई पर लिटाकर बुरा काम किया। मामले में कानपुर देहात के एसपी प्रदुम्मन सिंह का कहना है कि पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। एसपी ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है।