Wednesday, March 25सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ में सरेआम दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

लखनऊ में सरेआम दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात ठाकुरगंज इलाके में अज्ञात अपराधियों ने कार से जा रहे दो सगे भाइयों को नीचे उतार लिया। इसके बाद दोनों को बुरी तरह से मारापीटा। पिटाई से अधमरा करने के बाद अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी। इससे उनको मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। कार से घर जाते वक्त अपराधियों ने खींचकर बेरहमी से पीटने के बाद हत्या की   बताया जाता है कि ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज और मलाही टोला के बीच कार से जा रहे सगे भाइयों मुसाहिबगंज निवासी इमरान (20) और अरमान (18) को अपराधियों ने रोक लिया। दोनों भाई अपने घर जा रहे थे। इससे पहले कि वे दोनों कुछ समझ पाते। ये भी पढ़ेंः रिश्ते के चचेरे भाई ने मासूम को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार  अपराधियों ने कार से खींचकर दोनों को पीटना शुरू कर दिया। अपराधिय...
टिकट घोटाले में रोडवेज के 65 कर्मचारियों पर गाज, 11 अधिकारी-3 कर्मचारी सस्पेंड, 51 बर्खास्त

टिकट घोटाले में रोडवेज के 65 कर्मचारियों पर गाज, 11 अधिकारी-3 कर्मचारी सस्पेंड, 51 बर्खास्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम विभाग में कुल 65 कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई टिकटों के नाम बड़े फर्जीवाड़े के मामले में की गई है। विभाग के एमडी पी गुरु प्रसाद ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई में दो आरएम, तीन एआरएम और छह टीएस सहित कुल 65 कर्मचारियों पर गाज गिरी है। एसटीएफ के खुलासे के बाद रोडवेज की जांच में सही पाया गया टिकट फर्जीबाड़े का मामला  खास बात यह है कि इनमें से 11 अधिकारियों और तीन नियमित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि 51 संविदा कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी. गुरुप्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में टिकट बनाने के नाम पर एक बड़ा गिरोह काम कर रहा था। इस गिरोह के साथ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे। ये भी पढ़ेंः आईपीएस ...
शाकाहारी पत्नी के मीठ पकाने से इंकार पर हैवान बन बैठा पति हत्या कर पहुंचा थाने..

शाकाहारी पत्नी के मीठ पकाने से इंकार पर हैवान बन बैठा पति हत्या कर पहुंचा थाने..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः एक शाकाहारी महिला को देर रात शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे पति से मीठ पकाने से इंकार करना भारी पड़ा। महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। दरअसल, महिला शाकाहारी थी और उसका पति मीठ खाता था। बताते हैं कि रात में वह नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा और सो रही पत्नी को जगाकर मीठ दिया और पकाने को कहा। पत्नी ने इससे इंकार कर दिया। इसपर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। हैवान बने शराबी पति ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। नशा उतरने पर थाने जा पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। रात में नशा उतरने पर थाने जाकर पुलिस के सामने कबूला अपना जुर्म  यह पूरा मामला सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र का है। वहां के मियांपुर गांव के रहने वाले रामलाल पुत्र पहाड़ी शराबी किस्म का व्यक्ति है। बताते हैं कि सोमवार देर रात वह नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा। उसने पत्नी सोनेश्वरी (30...
एससी/एसटी एक्ट विरोधी मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

एससी/एसटी एक्ट विरोधी मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज यहां एससी/एसटी एक्ट विरोधी मोर्चा द्वारा लगातार चलाये जा रहे आंदोलन में पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ा चौराहा से गांधी प्रतिमा फूलबाग तक एक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें समाज के हर वर्ग का प्रतिनिधित्व रहा। उक्त मोर्चे के साथ अधिवक्ता, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, छात्र नेता, महिलाओं आदि सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ये भी पढ़ेंः आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केसः पूछतांछ में बेसुध हुईं पत्नी डा. रवीना सिंह गांधी प्रतिमा पहुंचकर कुछ ने अपने विचार भी व्यक्त किए। उसके बाद गांधी प्रतिमा के सामने जलती हुईं मोमबत्तियां रखी गईं। प्रमुख रूप से कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अनूप कुमार द्विवेदी, बीजेपी नेता अरविंद राज त्रिपाठी, सपा के बंटी सेंगर, गुंजन शर्मा आदि मौजूद रहे। इनके साथ ही पार्षद धीरज त्रिपाठी, शेष नारायण त्रिवेदी 'पप्पू', मनीष शर...
आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केसः पूछतांछ में बेसुध हुईं पत्नी डा. रवीना सिंह  

आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केसः पूछतांछ में बेसुध हुईं पत्नी डा. रवीना सिंह  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईपीएस सुरेंद्र दास सुसाइड केस में आज पुलिस की पूछतांछ के दौरान उनकी पत्नी रवीना सिंह बेसुध हो गईं। जांच अधिकारी के सवालों के जवाब नहीं दे पाईं और बस रोती रहीं। बाद में जांच अधिकारी ने उनको तनाव से बाहर आने तक दोबारा पूछतांछ की बात कहकर घर भेज दिया। हर सवाल के जवाब में रोती रहीं, तनावग्रस्त देख जांच अधिकारी ने घर भेजा  बताया जाता है कि मामले के जांच अधिकारी एसपी संजीव सुमन ने स्व. दास की पत्नी रवीना सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन पूछतांछ के दौरान डॉ. रवीना ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कानपुर के एसपी पूर्वी, आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास ने जहर खाया, हालत गंभीर   वह पूरे समय सिर्फ रोती रहीं और बाद में बेसुध हो गई। जांच अधिकारी ने जब उनको जवाब न देने की स्थिति में पाया तो सवाल बंद कर दिए। किसी तरह उनको संभाला गया। उनके साथ आए ल...
केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में लगे दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः फर्रुखाबाद में केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दरोगा ने खुद को गोली मार जान दे दी। गोली मारने की घटना को दरोगा ने खुद अपनी ही सर्विस रिवाल्वर से अंजाम दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री को फर्रुखाबाद पहुंचना था। मंत्री की अगुवाई के लिए दरोगा तार बाबू तरुण की ड्यूटी बार्डर पर लगाई गई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस लाइन में तैनात दरोगा तार बाबू की ड्यूटी बार्डर पर लगाई गई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले को स्कार्ड करने को लगी थी ड्यूटी, पंचर की दुकान में जाकर गोली मारी   शाहजहां जिले के बार्डर के थाना अल्लहगंज के कस्बा हुल्लापुर में उप निरीक्षक मंत्री के काफिले का इंतजार कर रहे थे। उनको मंत्री के काफिले को स्कार्ट करना था। बताते हैं कि इसी दौरान उप निरीक्षक तार बाबू एक पंक्चर की दुकान ...
कानपुर में महाबोधि एक्स. से यात्री का मोबाइल ले भागे चोर

कानपुर में महाबोधि एक्स. से यात्री का मोबाइल ले भागे चोर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः महाबोधि एक्स. संख्या 12398 में एक यात्री परिवार टप्पेबाजों का शिकार हो गया। यह परिवार के साथ दिल्ली से गया जा रहा था। बताया जाता है कि यात्री आनंद कुमार महाबोधि एक्सप्रेस के एस-7 कोच में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से गया जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। वहां ट्रेन रुकने के बाद दोबारा चली। चलती ट्रेन में चोरों का शिकार बना दिल्ली से गया जा रहे परिवार का मुखिया  उस वक्त आनंद एस-7 कोच के गेट पर लगे चार्जिंग प्वाइंट पर अपना मोबाइल चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान कोच में खड़े तीन युवक मरी कंपनी पुल के पास अचानक सक्रिय हुए। ये भी पढ़ेंः दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप इससे पहले कि यात्री आनंद कुछ समझ पाते तीन में एक युवक ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल ...
मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस की गोली से मारे गए विवेक तिवारी की पत्नी और बेटियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस की गोली से मारे गए विवेक तिवारी की पत्नी और बेटियों से की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में बीते शुक्रवार रात सिपाही द्वारा मारे गए एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से मुलाकात की। यह मुलाकात सोमवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई। कल्पना अपने परिवार के सदस्य के साथ सीएम से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं। इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। बताते चलें कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी ने कल्पना से फोन पर बात की थी। सीएम योगी ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने कहा कि इस घटना से उनको भी गहरा दुख पहुंचा है और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। सीएम ने दिया हर संभव मदद का भरोसा, डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद  योगी ने कहा कि डिप्टी सीएम के माध्यम से कल्पना जो भी चाहें मदद सरकार से ले सकती हैं। सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है। बताते चलें कि डिप्टी सीएम श्री शर्मा से मुलाकात...
जेल मंत्री का बयान! यूपी की ओवरक्राउडेड जेलों से रिहा होंगे 2000 हजार कैदी

जेल मंत्री का बयान! यूपी की ओवरक्राउडेड जेलों से रिहा होंगे 2000 हजार कैदी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः प्रदेश की जेलें क्षमता से ज्यादा बंदियों की मौजूदगी के कारण पूरी तरह से ओवरक्राउडेड हो चुकी हैं। ऐसे में सरकार ने अब 10 साल से ज्यादा की उम्रकैद की सजा काट चुके कैदियों को रिहा करने की योजना तैयार की है। इससे जेल को भी राहत मिलेगी और साथ ही बंदियों की सुधार की दिशा में भी काम होगा। ये बातें रविवार को फतेहपुर पहुंचे जेल राज्यमंत्री जय कुमार जैकी का बड़ा बयान सामने आया है। जेलमंत्री बोले, ओवरक्राउडेड जेलों में 54 फीसदी ज्यादा कैदी हैं बंद  जेल मंत्री जैकी ने कहा कि जेलों की हालत ओवरक्राउडेड हो चुकी है और इस समय जेलों में 54 प्रतिशत तक ओवर क्राउडेड है। ऐसे में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे ऐसे कैदियों को रिहा किया जाएगा। ये भी पढ़ेंः बाराबंकी में थानेदार और मुंशी की प्रताड़ना से तंग आ महिला सिपाही ने मौत को लगाया गले, मुकदमा  रिहा वही कैदी होंगे जिनको 12 ...
विवेक तिवारी हत्याकांड- नहीं चला लखनऊ पुलिस का खेल, पत्नी की ओर से दर्ज हुई दोनों सिपाहियों के खिलाफ नामजद FIR

विवेक तिवारी हत्याकांड- नहीं चला लखनऊ पुलिस का खेल, पत्नी की ओर से दर्ज हुई दोनों सिपाहियों के खिलाफ नामजद FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति, लखनऊः राजधानी लखनऊ में एक आम आदमी की हत्या में दोषि सिपाहियों को बचाने की चालबाजी करके पुलिस अधिकारियों ने ना सिर्फ महकमे की भद्द पिटवा दी। बल्कि सरकार की भी किरकिरी करा दी। लेकिन लखनऊ पुलिस का आरोपी सिपाहियों को बचाने का यह खेल चला नहीं।  आखिरकार पुलिस को मृतक विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना की ओर से दोनों सिपाहियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करना पड़ा।बताया जा रहा है कि यह पहला ऐसा मामला है जब एक ही मामले में पुलिस को दो एफआईआर लिखी गई हैं। जी हां, एप्पल कंपनी के मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में अब उनकी पत्नी कल्पना की तहरीर पर गोमतीनगर कोतवाली पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा मीडिया और परिजनों की ओर से तमाम सवाल उठने के बाद, भारी फजीहत कराकर पुलिस ने दर्ज किया है। पहले सना खान की ओर से अज्ञात पुलिस वालों के खिलाफ पुलिस ने लिखा था मनमाफिक तहरीर पर मुकदमा   ब...