Saturday, August 15सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

प्रियंका गांधी ने आडियो जारी कर कहा- एक्जिट पोल हौंसला तोड़ने के लिए, स्ट्रांग रूम पर डटें कार्यकर्ता

प्रियंका गांधी ने आडियो जारी कर कहा- एक्जिट पोल हौंसला तोड़ने के लिए, स्ट्रांग रूम पर डटें कार्यकर्ता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्जिट पोल को लेकर एक आडियो जारी किया है। प्रियंका ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि अफवाहों और एक्जिट पोल पर बिल्कुल ध्यान न दें, यह सिर्फ आपका हौंसला तोड़ने के लिए किया जा रहा है। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहें। ट्वीट व आडियों से कार्यकर्ताओं का किया आह्वान  प्रियंका ने कहा है कि इनपर (एक्जिट पोल) ध्यान न दें और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर पूरी तरह से डटे रहें। आडियो संदेश में प्रियंका ने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि उनकी और आपकी (कार्यकर्ताओं) मेहनत फल लाएगी। बताते चलें कि 19 मई को मतगणना समाप्त होते ही लगभग सभी एक्जिट पोलों में एनडीए को भारी बहुमत मिलते हुए दिखाया जा रहा है। कुछ तो पिछली बार की मोदी लहर से भी ज्यादा बहुत दिखा रहे हैं...
7वें चरण में यूपी में 13 सीटों पर मतदान जारी, चंदौली में दलितों को पैसे देकर रात में ही लगा दी स्याही पर हंगामा, गाजीपुर में विपक्षियों को रेडकार्ड पर विरोध

7वें चरण में यूपी में 13 सीटों पर मतदान जारी, चंदौली में दलितों को पैसे देकर रात में ही लगा दी स्याही पर हंगामा, गाजीपुर में विपक्षियों को रेडकार्ड पर विरोध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः लोकसभा चुनाव- 2019 के सातवें चरण में यूपी में मतदान जारी है। सातवें चरण में यूपी की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, घोसी, बांसगांव, सलेमपुर, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीटें शामिल हैं। वहीं चंदौली से एक बड़ी गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं। चंदौली के एक गांव में कुछ लोगों ने दलितों को 500-500 रुपए देकर उनकी उंगली पर पहले ही स्याही लगवा दी है। इन लोगों का आरोप है कि रात में मतदान करा दिया गया है। मामला चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के ताराजीवनपुर गांव की हरिजन बस्ती का है। वहां गठबंधन समर्थक लोगों को पैसा बांटने और स्याही लगवाने से आक्रोशित हो रहे हैं। कार्रवाई की मांग को लेकर समर्थक अलीनगर थाने पर धरने पर बैठे हैं। थाने पर जमे गठबंधन समर्थक, अधिकारी बोले, दर्ज होगा मुकदमा  प...
पाकिस्तानी मूल के लेखक द्वारा टाइम्स पत्रिका में खुद को ‘डिवाइडर इन चीफ’ बताने पर यह बोले पीएम मोदी..

पाकिस्तानी मूल के लेखक द्वारा टाइम्स पत्रिका में खुद को ‘डिवाइडर इन चीफ’ बताने पर यह बोले पीएम मोदी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी मैगजीन 'टाइम' के उस लेख पर अपनी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्हें 'इंडियाज डिवाइडर इन चीफ' (भारत को बांटने वाला) बताया गया था। मोदी ने कहा कि 'टाइम विदेशी पत्रिका है। (स्टोरी के) लेखक ने भी कहा कि वह पाकिस्तान के एक राजनीतिक परिवार से आता है। यही इसकी विश्वसनीयता जानने के लिए काफी है। मालूम हो कि मोदी की स्टोरी आतिश तसीर नामक पत्रकार ने की है। उनके द्वारा लिखे गए उस लेख में भारत को पहले के किसी भी समय के मुकाबले आज ज्यादा बंटा हुआ बताया गया था। पाकिस्तानी मूल के लेखक ने लिखा था लेख   तासीर ने इसके लिए मॉब लिंचिंग, योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का सीएम बनाने और मालेगांव बम धमाकों की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाए जाने जैसे उदाहरण दिए थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भारत में सांप्रदायिकता को बढ़ा...
2014 के मुकाबले आयोग ने अबकी बार जब्त किया लगभग 3 गुना ज्यादा पैसा, 3439 करोड़..

2014 के मुकाबले आयोग ने अबकी बार जब्त किया लगभग 3 गुना ज्यादा पैसा, 3439 करोड़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः चुनाव आयोग ने इस चुनाव में पिछले चुनाव से तीन गुना ज्यादा काला धन जब्त किया है। चुनाव आयोग ने कुल 3439 करोड़ रुपये जब्त करके नया रिकॉर्ड बना दिया है। अभी तक इससे पहले किसी भी लोकसभा चुनाव में इतना कैश नहीं पकड़ा गया है। अगर चुनाव के दौरान इतने करोड़ काला धन पकड़ा जाता है, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में कितना ज्यादा काला धन मौजूद है। ये तो सिर्फ वो पैसे हैं जो चुनाव आयोग दस्ते ने पकड़े हैं, इससे कई गुना ज्यादा पैसे से चुनावी काम पूरे कर लिए गए होंगे। 2014 चुनाव से ज्यादा हुई बरामदगी   लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। आचार संहिता लागू होने के बाद से ही आयोग के फ्लाइंग स्क्वायड ने छापेमारी शुरू कर दी थी। इस   छापेमारी में देश के कई राज्यों से चुनाव आयोग ने करोड़ों रुपये जब्त किए।  साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में कुल 1200 क...
पीएम मोदी को क्लीन चिट पर नाराज चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की चिट्ठी से हड़कंप, मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी दिया बयान

पीएम मोदी को क्लीन चिट पर नाराज चुनाव आयुक्त अशोक लवासा की चिट्ठी से हड़कंप, मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी दिया बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर इस बार जितनी ऊंगली उठी उतनी चर्चा पिछले कई चुनावों में नहीं हुई है। आयोग अपने कामकाज की वजह से भी चर्चा में बना रहा है। आयोग के कामकाज की वजह से ही चुनाव आयुक्त अशोक लवासा भी काफी नाराज रहे। वह इस कदर नाराज हैं कि वह वह किसी भी बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। मीडिया रिपेार्ट के मुताबिक लवासा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखकर कहा है कि जब तक उनके असहमति वाले मत को ऑन रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा तब तक वह आयोग की किसी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। उधर, चुनाव आयुक्त लवासा की कथित चिट्ठी पर केंद्रीय चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने भी बयान जारी किया है। मोदी-शाह को क्लीन चिट के कई मामलों से असहमत    चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को आचार संहिता की कई शिकायतों में चुनाव आयोग द्...
बापू के हत्यारे को साध्वी के बाद हेगड़े ने भी किया महिमामंडित, मोदी बोले- माफी नहीं

बापू के हत्यारे को साध्वी के बाद हेगड़े ने भी किया महिमामंडित, मोदी बोले- माफी नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, पॅालीटिकल डेस्कः नाथूराम गोडसे पर हंगामा अभी थमा नहीं है। गोडसे को देशभक्त बताने वाली प्रज्ञा ठाकुर के माफी मांगने के बाद अब मोदी सरकार में मंत्री अनंत हेंगड़े ने इस मामले में बयान देकर मामले को हवा दे दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आखिरकार 7 दशक बाद इस मुद्दे पर चर्चा तो शुरू हुई। वहीं बीजेपी नेताओं के बयान पर पार्टी ने किनारा कर लिया है और वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक के बाद एक ट्वीट कर कार्रवाई की बात कही। उधर, प्रज्ञा के अपने बयान पर माफी मांगने के बाद भी पीएम नरेंद्र मोदी ने पत्रकार से कहा कि वह उनको कभी मन से माफ नहीं करेंगे। लेकिन बाकी नेता भी लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। क्या कहा था अनंत हेगड़े ने   अनंत हेगड़े ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर लिखा- मैं खुश हूं कि करीब 7 दशक के बाद आज की पीढ़ी नए बदलाव के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रही है। इस चर्चा को सुन आज नाथूराम ...
बांदा में मिली मंत्री नंदी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले अपराधी की लोकेशन, पुलिस सतर्क

बांदा में मिली मंत्री नंदी से 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले अपराधी की लोकेशन, पुलिस सतर्क

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, प्रयागराज/बांदाः प्रदेश के स्टांप एवं उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अपराधी बांदा में छिपे हो सकते हैं। फिरौती मांगे जाने वाले फोन की लोकेशन बांदा में मिलने के कारण स्थानीय पुलिस सतर्क हो गई है। बांदा पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच की जा रही है। हांलाकि, इस फोन का सिम हमीरपुर के पते पर लिया गया था और इसकी लोकेशन जांच टीमों को बांदा में मिलने के बाद यहां जांच चल रही है। बताते चलें कि हाल ही में काबीना मंत्री नंदी को फोन पर धमकी देकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। मंत्री से जुड़े मामले में पुलिस ज्यादा सतर्क  उनके वकील सुभाष बाजपेयी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा लिखा है। मंत्री के वकील का कहना है कि 12 मई को दोपहर 12.10 बजे नंदी के नंबर पर किसी व्यक्ति ने फोन करके गालीगलौच की और फिर पांच करोड़ रंगदारी मांगी। कुछ देर बाद उस...
प्रियंका गांधी ने मोदी को बताया दुुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता, कहा- अच्छा होता अमिताभ को बना देते पीएम

प्रियंका गांधी ने मोदी को बताया दुुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता, कहा- अच्छा होता अमिताभ को बना देते पीएम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। आज शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जायेगा। इसी कड़ी में आज मिर्जापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नेता नहीं अभिनेता है। दुनिया का सबसे बड़ा अभिनेता प्रधानमंत्री बना। इससे अच्छा था अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना देते। कहा, झूठे वादे नहीं करती कांग्रेस   कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का मकसद सत्ता हासिल करना है। पीएम मोदी ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त किए अपने वायदों को पूरा नहीं किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती बल्कि किसानों, गरीबों और युवाओं के हक में काम करती है। लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा। इसी कड़ी में आज कांग्रेस ...
अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने विवादित बयानबाजी से बढ़ाया सियासी पारा..

अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने विवादित बयानबाजी से बढ़ाया सियासी पारा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः गोडसे को लेकर सियासी माहौल गर्म है। अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। आतंकवाद और हिंदू पर बयान देकर उन्होंने एक बहस को जन्म दे दिया है। फिलहाल एक बार फिर उन्होंने इसी मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि 'आतंकी हर धर्म में होते हैं। हम यह दावा नहीं कर सकते कि हमारा धर्म श्रेष्ठ है। हमने ऐसा नहीं किया। इतिहास आपको दिखाता है कि अतिवादी सभी धर्मों में होते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान हासन ने कहीं ये बातें   एमएनएम (मक्कल निधि मय्यम) पार्टी के संस्थापक कमल हासन ने राज्य के अरवाकुरिचि विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के प्रचार के दौरान कहा, 'मैं गिरफ्तारी से नहीं डरता, लेकिन यदि वे मुझे गिरफ्तार करते हैं, तो इससे तनाव बढ़ेगा। लिहाजा यह मेरा अनुरोध नहीं, बल्कि सलाह है कि मुझे चुनाव प्रचार करने दिया जाए। ये भी पढ़ेंः फटाफट अपडेट करें अपना व्ह...
अमेजॉन का एक और घिनौना काम, अब टॉयलेट सीट पर लगाईं हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरें

अमेजॉन का एक और घिनौना काम, अब टॉयलेट सीट पर लगाईं हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी अमेजॉन अपने घटिया और घिनौने कारनामों के लिए एक बार फिर चर्चा में है। लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते रहने वाली यह कंपनी एक बार फिर से विवादों के घेरों में है। हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीरों वाले टॉयलेट सीट कवर दिखाने को लेकर अमेजॉन की चौतरफा आलोचना हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर बायकॉट अमेजन का ट्रेंड चलाया जा रहा है। इसके साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी टैग किया गया है। अमेजॉन के प्रवक्ता ने ट्वीट कर दी सफाई   कई लोगों के ट्वीट के बाद अमेजॉन के प्रवक्ता ने ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने कहा की सभी विक्रेताओं को कंपनी के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। जो ऐसा नहीं करते हैं उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। उन विक्रेताओं को अमेजन के प्लेटफार्म से भी हटाया जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि जिन उत्पादों को ...