Tuesday, March 31सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बांदा में मोदीः हाथ से खिसकते बुंदेलखंड में निशाने पर गठबंधन, जुबान पर ईवीएम-युवा और नामदार..

बांदा में मोदीः हाथ से खिसकते बुंदेलखंड में निशाने पर गठबंधन, जुबान पर ईवीएम-युवा और नामदार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
मनोज सिंह शुमाली, बांदाः अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 2 बजे बांदा पहुंचे। मोदी को देखने और सुनने के लिए सुबह से ही लोग कार्यक्रम स्थल पहुंचने लगे थे। मोदी बांदा पहुंचे और खूब जय-जयकारे लगे। कार्यकर्ताओं में जोश भर गया, लेकिन कहा जाता है कि बड़े नेताओं की दूरदृष्टि भी बड़ी होती है। यही वजह है कि हाथ से खिसकते बुंदेलखंड की आशंका में मोदी के निशाने पर सीधे गठबंधन रहा और जुबां पर ईवीएम, युवा और नामदार। वे जानते हैं कि बुंदेलखंड में भाजपा के लिए जीत पहले जैसी आसान नहीं। शायद इसकी वजह भी मौजूदा जनप्रतिनिधियों की जनता से दूरी है। प्रधानमंत्री ने बुआ और बबुआ पर साधा निशाना   आज बांदा के कृषि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री मोदी ने विजय संकल्प रैली में जनता को संबोधित करते हुए सीधेतौर पर अखिलेश यादव और मायावती पर हमला बोला। कहा कि दिल्ली में एसी कमरों में ...
आयोग ने सुप्रीमकोर्ट को बताया,  ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ सिर्फ बायोपिक नहीं बल्कि डायलाग ज्यादा..

आयोग ने सुप्रीमकोर्ट को बताया,  ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ सिर्फ बायोपिक नहीं बल्कि डायलाग ज्यादा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि चुनाव होने तक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज रोकना क्यों सही है। चुनाव आयोग ने इस फिल्म की रिलीज को टालने के अपने फैसले के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट को 17 लाइन्स बताई हैं। फिलहाल इस मामले में 26 अप्रैल को सुनवाई होगी। फिल्म देखने के बाद आयोग ने लिया फैसला 'पीएम नरेंद्र मोदी' देखने के बाद चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि यह फिल्म महज एक बायोपिक नहीं है, बल्कि इसमें ऐसे डायलॉग और सिंबल हैं, जो एक जनप्रतिनिधि की काफी तारीफ करते है। आयोग ने कहा, यह फिल्म एक पार्टी के पक्ष में बना सकती है माहौल   एक दिन एक सच्चा मर्द दिल्ली की कुर्सी पर बैठे' इस लाइन का इस्तेमाल फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में किया है, जिसकी रिलीज पर मौजूदा लोकसभा चुनाव तक रोक लगी हुई है। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, ईसी ने जो 17 ला...
मुस्लिम परिवार ने बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड पर भगवान राम-सीता की छपवाई तस्वीर

मुस्लिम परिवार ने बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड पर भगवान राम-सीता की छपवाई तस्वीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः   लोकसभा चुनाव के बीच जब कुछ राजनैतिक दलों के नेता धार्मिक कटुता वाली बयानबाजी करके रहे हैं, ऐसे में  शाहजहांपुर के एक छोटे से गांव में बसे गरीब मुस्लिम परिवार ने आपसी सौहार्द्र की मिसाल कायम करते हुए बड़ा धार्मिक उपदेश दिया है। हमने लाखों-करोड़ों बार सुना और कहा कि ईश्वर एक है, फिर चाहे राम कहो या अल्ला, लेकिन धर्म के ठेकेदारों ने लोगों में धार्मिक अंधता इतनी ज्यादा भर दी है कि लोग इस बात को समझने को तैयार नहीं होते। अब शाहजहांपुर के चिलौवा गांव में बसे मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी रुखसार बानो के शादी के निमंत्रण कार्ड पर भगवान राम और सीता की तस्वीर छपवाई है। शाहजहांपुर जिले के चिलौआ गांव का मामला  इस परिवार ने एकता की ऐसी मिसाल दी है कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय है। रुखसार की मां बेबी का कहना है कि, 'हम एक संदेश देना चाहते थे कि हमें ईश्वर के सा...
बुंदेलखंड में प्रियंका का इशारों में मोदी पर जबरदस्त हमला, कहा- गरीबों से रिश्ता नहीं, सिर्फ प्रचार, टीवी और विदेशों में आते हैं नजर..

बुंदेलखंड में प्रियंका का इशारों में मोदी पर जबरदस्त हमला, कहा- गरीबों से रिश्ता नहीं, सिर्फ प्रचार, टीवी और विदेशों में आते हैं नजर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः आज हमीरपुर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला बोला। जिले के राठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि राठ स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की पावन भूमि है और स्वीमी ब्रह्मानंद जी से मेरे परिवार का बहुत पुराना रिश्ता रहा है। प्रियंका ने कहा कि उनको गर्व है कि वह आज इस भूमि पर खड़ीं हैं। राठ के बीएनबी डिग्री कॉलेज मैदान में एक जनसभा में प्रियंका ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते ही आज किसान कर्ज में डूबा है और परेशानियों से जूझ रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। कहा- किसानों की फिक्र नहीं और कुछ उद्योगपतियों का 550 हजार करोड़ का कर्जा किया माफ   प्रियंका ने कहा कि हकीकत तो यह है कि भाजपा सरकार का किसानों, गरीबों से कोई रिश्ता ह...
बांदा में मोदी के स्वागत को पीने के पानी से धुलतीं सड़कों पर प्रियंका का तंज, चौकीदार या शहंशाह..

बांदा में मोदी के स्वागत को पीने के पानी से धुलतीं सड़कों पर प्रियंका का तंज, चौकीदार या शहंशाह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में 25 अप्रैल यानि गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी कृषि विश्वविद्याल में एक जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेता कोई कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय के पास सड़कों को टैंकरों से पानी डालकर धुला जा रहा है। टैंकरों से पीने वाले पानी का इस्तेमाल सड़क धोने के लिए किया जा रहा है। सूखे से जूझते बुंदेलखंड की यह फोटो और वीडियो सोशलमीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फोटो टैग करके प्रियंका ने कसा है तंज  इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा है। इसमें प्रियंका गांधी ने लिखा है कि जब पूरा बुंदलेखंड और वहां की महिलाएं, स्कूली बच्चे और फसलों के साथ पशु-पक्षी भयंकर सूखे के आतंक से जूझ रहे हैं, ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री म...
उन्नाव में भाजपा का बड़ा दांव, योगी की मौजूदगी में बसपा नेता शशांक शेखर सिंह भाजपा शामिल

उन्नाव में भाजपा का बड़ा दांव, योगी की मौजूदगी में बसपा नेता शशांक शेखर सिंह भाजपा शामिल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, उन्नावः कानपुर और लखनऊ से बीच स्थित उन्नाव हमेशा से ही राजनीतिक सरगर्मियों को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में भाजपा ने उन्नाव में एक बड़ा दांव खेला है। जब लोकसभा चुनाव के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में जिले के युवा चेहरे माने जाने वाले बसपा नेता शशांक शेखर सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। शशांक इससे पहले बसपा से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्होंने अच्छे-खासे वोट हासिल किए थे। इसके बाद शशांक का ग्राफ लगातार उपर उठ रहा है। जिले में तेजी से बदलेंगे जीत-हार के समीकरण  क्षेत्र में उनको एक सक्रिय युवा नेता के रूप में पहचाना जाता है। लोकसभा चुनाव से पहले शशांक का बसपा छोड़कर, भाजपा में शामिल होने को बड़े फेरबदल के रूप में देखा जा रहा है। इतना ही नहीं भाजपा के लिए यह कदम फायदेमंद होगा। ये भी पढे़ंः जानिए अपनी लोकसभा ...
रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार, पुलिस बोली- हत्या का जुर्म कबूला

रोहित शेखर तिवारी हत्याकांड में पत्नी अपूर्वा गिरफ्तार, पुलिस बोली- हत्या का जुर्म कबूला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत के मामले में दिलचस्प मोड़ आ गया है। पुलिस ने रोहित शेखर की पत्नी को अपूर्वा शुक्ला तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अपूर्वा से बीते 3 दिन तक पूछताछ की थी। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन का कहना है कि वैज्ञानिक सबूतों और एफएसएल रिपोर्ट के सहयोग से अपूर्वा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अपूर्वा ने अपने पति की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। शादीशुदा जिंदगी में खुश न रहना बताई वजह  पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपूर्वा ने शादीशुदा जिंदगी में खुश न होने को हत्या की वजह बताया है।  पुलिस अधिकारी का यह भी कहना है कि मामले की शुरुआत में अपूर्वा ने क्राइम ब्रांच की टीम को पहले काफी भटकाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल लिय...
सीजेआई पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेंगे जस्टिस बोबडे, कमेटी गठित

सीजेआई पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेंगे जस्टिस बोबडे, कमेटी गठित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ लगे यौन उत्पीडऩ के आरोपों की आंतरिक जांच सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस एसए बोबडे करेंगे। इसकी जानकारी खुद जस्टिस बोबडे ने दी। वरिष्ठता क्रम के मुताबिक वह सीजेआई के बाद वरिष्ठ जस्टिस हैं। जस्टिस एसए बोबडे ने बताया कि नंबर 2 जज होने के नाते चीफ जस्टिस ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट की एक पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा उनके (सीजेआईके) खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीडऩ के आरापों की जांच के लिए नियुक्त किया है। गठित हुई समिति में एक महिला जज भी शामिल  उन्होंने कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दो जस्टिसों जस्टिस एनवी रमन और जस्टिस इंदिरा बनर्जी को शामिल कर एक समिति गठित की है। जस्टिस बोबडे ने कहा, 'मैंने समिति में जस्टिस रमन को शामिल करने का फैसला किया है क्योंकि वह वरिष्ठता में मेरे बाद हैं और जस्टिस बनर्जी को इसलिए शामिल किया ग...
भारत-इंडोनेशिया के राजनयिक संबंधों के 70 सालः रामायण पर विशेष डाक टिकट..

भारत-इंडोनेशिया के राजनयिक संबंधों के 70 सालः रामायण पर विशेष डाक टिकट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः भारत-इंडोनेशिया के राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडोनेशिया ने रामायण की थीम पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया है। इस डाक टिकट पर रामायण की घटना अंकित है, जिसमें सीता को बचाने के लिये जटायु बहादुरी से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इंडोनेशिया में स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी बयान के अनुसार इस स्टांप का डिजाइन इंडोनेशिया के जाने-माने मूर्तिकार बपक न्योमन नुआर्ता ने तैयार किया है। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान मौजूद रहे दोनों देशों के अधिकारी  भारत-इंडोनेशिया के राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत और इंडोनेशिया के उप विदेश मंत्री अब्दुर्रहमान मोहम्मद फकीर ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से दोनों देशों ने आयोजित किया था। इसी कार्यक्रम में डाक टिकट जार...